Shuru
Apke Nagar Ki App…
Looking for Rent Brand : alto Start Date : 10/05/2026 End Date : 30/10/2026 City / Locality : sikandarbad Vehicle Type : Car Seating Capacity : 4 Seater Fuel Type : CNG bulandshahar
Satveer Adhana
Looking for Rent Brand : alto Start Date : 10/05/2026 End Date : 30/10/2026 City / Locality : sikandarbad Vehicle Type : Car Seating Capacity : 4 Seater Fuel Type : CNG bulandshahar
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- दिनांक 10/05/26 को थाना फेस-3 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-71 अंडरपास के निकट एक कैंटर वाहन द्वारा मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार की मृत्यु हो गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त के प्रयास करते हुए एक्सीडेंट करने वाले कैंटर वाहन को कब्जे में में लिया गया है। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।1
- यूपी के बुलंदशहर में आग का तांडव पीपाला गांव में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर करीब 3 हजार गन्ने की पुआल जलकर राख होने की आशंका जताई जा रही है। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास थाना पुलिस के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। घटना औरंगाबाद थाना क्षेत्र के पीपाला गांव की बताई जा रही है।3
- यूपी के बुलंदशहर में आग का तांडव पीपाला गांव में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर करीब 3 हजार गन्ने की पुआल जलकर राख होने की आशंका जताई जा रही है। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास थाना पुलिस के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। घटना औरंगाबाद थाना क्षेत्र के पीपाला गांव की बताई जा रही है।1
- कौशांबी के सिराथू-सैनी मार्ग पर क्षमता से अधिक बालू, गिट्टी और मौरंग लादकर ओवरलोड वाहन बेखौफ दौड़ रहे हैं। इससे सड़कें टूट रही हैं और स्कूल जाने वाले बच्चों व राहगीरों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर एसडीएम ने अब संयुक्त अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।1
- प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल की जनता का दंडवत धन्यवाद किया और अपने मंत्रीमंडल को आशीर्वाद दिया। शुभेन्दु अधिकारी ने "बंगाल तिलक" करते हुए कालका मां का आशीर्वाद लेकर प्रसाद बांटा। सबसे पुराने कार्यकर्ता का सम्मान हुआ, वहीं दस साल पहले भ्रष्टाचारी कहे गए व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने के फैसले ने सबको चौंका दिया।1
- बुलंदशहर पुलिस ने अप्रैल महीने में 123 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है। CEIR पोर्टल और विशेष अभियान के जरिए पुलिस ने यह सफलता हासिल की। सभी बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए हैं, जिस पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया।1
- बुलंदशहर के एक घर में नाली ब्लॉक होने के कारण पानी भर गया है। इस जलजमाव से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं और जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।2
- उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर का शव संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है, जिसकी असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।1