प्रेस नोट-15 हिसार, 17 सितम्बर। *डेढ़ साल पुराने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का हिसार पुलिस ने किया खुलासा* *आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर चोरीशुदा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद* हिसार 17 सितम्बर । हिसार पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन हिसार पुलिस ने वर्ष 2025 के एक पुराने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी राजेन्द्र उर्फ चन्नी पुत्र रामकुमार निवासी बनमंदोरी, जिला फतेहाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल नंबर HR-20AY-9404 भी बरामद कर ली है। इस संबंध में प्रभारी थाना सिविल लाईन PSI कर्मजीत ने बताया कि दिनांक 14 जनवरी 2025 को संदीप पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव कैमरी, हिसार ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दी थी कि वह किसी कार्य से हिसार कोर्ट आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल नंबर HR-20AY-9404 कोर्ट के सामने सड़क की दूसरी तरफ खड़ी की थी। कुछ समय बाद वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल चोरी किए जाने की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में मुकदमा नंबर 15 दिनांक 14.01.2025, धारा 305 BNS के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। उन्होने बताया की आरोपी राजेन्द्र उर्फ चन्नी को थाना अग्रोहा के मुकदमा नंबर 274 दिनांक 12.08.2026, धारा 305 BNS में दिनांक 02 सितम्बर 2026 को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने दिनांक 14 जनवरी 2025 को हिसार कोर्ट के सामने सड़क किनारे खड़ी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल नंबर HR-20AY-9404 चोरी की थी। उक्त खुलासे के बाद थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को मुकदमा नंबर 15/2025 में शामिल तफ्तीश करने के लिए माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त किया। दिनांक 16 सितम्बर 2026 को माननीय अदालत की अनुमति से आरोपी को मामले में शामिल तफ्तीश कर पूछताछ के बाद नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। रिमांड के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर गांव किरमारा के नजदीक किरमारा धाम क्षेत्र से चोरीशुदा मोटरसाइकिल HR-20AY-9404 बरामद कर ली। बरामद मोटरसाइकिल को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने कहा कि पुराने एवं लंबित संपत्ति संबंधी अपराधों का खुलासा करने के लिए हिसार पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। किसी भी वारदात को अंजाम देकर कानून की नजर से बचने वाले आरोपियों तक पुलिस पहुंचकर उन्हें कानून के दायरे में ला रही है। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल चोरी सहित संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों की पहचान कर चोरीशुदा संपत्ति की बरामदगी को प्राथमिकता दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ की जाएगी, ताकि चोरी की अन्य वारदातों तथा बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा सके। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है।

- ठेका प्रथा समाप्त होनी चाहिए।जो कर्मचारी दिन-रात मेहनत करता है सांसद कुमारी शैलजा यह बिल्कुल सही मांग है और कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में भी स्पष्ट कहा है कि ठेका प्रथा समाप्त होनी चाहिए।जो कर्मचारी दिन-रात मेहनत करता है, उसके हिस्से में आखिर क्या आता है? भाजपा सरकार सफाई कर्मचारियों की गरीबी और मजबूरी का फायदा उठा रही है। उनसे संवाद नहीं किया जाता और यदि बातचीत होती भी है तो किए गए वादे पूरे नहीं किए जाते। किसी कर्मचारी का मन नहीं करता कि वह मजबूर होकर कूड़े के बीच बैठकर आंदोलन करे। परिस्थितियां उन्हें ऐसा करने के लिए विवश कर रही हैं। सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करे और सफाई कर्मचारियों को नियमित कर उन्हें उचित वेतन, सम्मान और अधिकार दे।जो कर्मचारी हमारे शहरों को स्वच्छ रखने का सबसे कठिन कार्य करते हैं, यदि सरकार उन्हें ही सम्मान और रोजी-रोटी की सुरक्षा नहीं दे सकती, तो बड़ी-बड़ी बातें करने का क्या अर्थ है आज सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से जगह-जगह कचरा और गंदगी बढ़ रही है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ेगा। सरकार को जिद छोड़कर कर्मचारियों से सार्थक बातचीत करनी चाहिए और उनकी जायज मांगों का तत्काल समाधान करना चाहिए।1
- टोहाना में सीआईए पुलिस ने लाखों का नशा सहित दो आरोपी काबू। सीआईए पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 269 ग्राम हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 54 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पंजाब से कार में हेरोइन लेकर आ रहे थे। डीएसपी टोहाना जय भगवान ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि सीआईए की टीम मंगलवार को गांव जमालपुर शेखां से रतिया रोड पर गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक कार में हेरोइन लेकर रतिया की तरफ से टोहाना की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कुलां-टोहाना रोड पर गांव अकांवाली के पास गुरुद्वारा नानकसर के नजदीक नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद कुलां की तरफ से एक सफेद रंग की हुंडई वर्ना कार आती दिखाई दी, जिसका नंबर HR 26 CW 3737 था। पुलिस ने कार को रोककर तलाशी ली। कार में सवार युवकों ने अपनी पहचान पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव सिलेविंड निवासी गुरमेल सिंह और सुखा सिंह के रूप में बताई। नियमानुसार पहले दोनों की तलाशी ली गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद कार के डैशबोर्ड की तलाशी लेने पर एक पारदर्शी पॉलीथिन में हेरोइन मिली। इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर वजन करने पर यह 269 ग्राम पाई गई। पुलिस ने हेरोइन और कार को कब्जे में लेकर पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य ऐप से की है। इस संबंध में थाना सदर में धारा 21(C)/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क खंगाल रही है कि वे हेरोइन कहां से लाए थे और इसकी सप्लाई कहां होनी थी।1
- Hiring Job Title : Calling Work Digital Skill Company / Shop : LeadsGuru Affiliated Digital Marketing, Jaipur, Rajasthan Job Field : Work From Home Salary Offered : 35000,50000 Locality : All INDIA Job Type : Part Time Required Work Experience : Fresher कम्पनी आपको हर रोज 15 से 20 नंबर दिए जाएंगे उन पर कॉल करके कंपनी की जानकारी देना होगा।2
- गुजरानी गांव में बड़ी वारदात: बेखौफ बदमाशों का तांडव, मारपीट के बाद फैली दहशत गुजरानी गांव में बड़ी वारदात: बेखौफ बदमाशों का तांडव, मारपीट के बाद फैली दहशत1
- अरब सागर में आमने-सामने आए भारत-पाक के नौसैनिक जहाज, टक्कर के बाद बढ़ा तनाव नई दिल्ली | FojiNews24 उत्तर अरब सागर में भारत और पाकिस्तान की नौसेनाओं से जुड़ी एक गंभीर समुद्री घटना सामने आई है। 15 सितंबर 2026 को एक पाकिस्तानी नौसैनिक पोत और भारतीय नौसेना के एक अग्रिम पंक्ति के युद्धपोत के बीच टक्कर हुई। भारतीय अधिकारियों के मुताबिक, भारतीय युद्धपोत नियमित निगरानी मिशन पर था। भारतीय पक्ष का कहना है कि पाकिस्तानी पोत तेज गति से भारतीय जहाज के करीब आया और असुरक्षित तरीके से करीब आने के दौरान दोनों जहाजों की टक्कर हुई। रिपोर्टों में पाकिस्तानी जहाज की पहचान PNS Hunain के रूप में की गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार टक्कर के बाद पाकिस्तानी पोत को नुकसान पहुंचा और वह मरम्मत के लिए बंदरगाह लौट गया, जबकि भारतीय युद्धपोत ने अपना मिशन जारी रखा। भारत ने दर्ज कराया कड़ा विरोध भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के Charge d’Affaires को तलब कर घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। भारत ने पाकिस्तानी नौसैनिक इकाइयों के आचरण को “अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर” बताया तथा 1991 के भारत-पाकिस्तान समझौते के प्रावधानों का पालन करने की बात कही। इस समझौते के अनुच्छेद 10 के तहत अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में दोनों देशों के नौसैनिक जहाजों और पनडुब्बियों को एक-दूसरे से कम से कम 3 नॉटिकल मील की दूरी बनाए रखने का प्रावधान है। पाकिस्तान का अलग दावा पाकिस्तान ने घटना को लेकर अलग रुख अपनाया है। पाकिस्तानी पक्ष का कहना है कि घटना उसके Exclusive Economic Zone (EEZ) में नौसैनिक अभ्यास के दौरान हुई और उसने भारतीय पोत की गतिविधियों पर आपत्ति जताई है। इसलिए घटना की परिस्थितियों को लेकर दोनों देशों के दावे अलग-अलग हैं। FojiNews24 की पड़ताल: उपलब्ध विश्वसनीय रिपोर्टों से यह पुष्टि होती है कि 15 सितंबर को अरब सागर में भारत और पाकिस्तान के नौसैनिक पोतों के बीच टक्कर हुई थी। हालांकि, टक्कर की पूरी जिम्मेदारी और घटनाक्रम को लेकर दोनों पक्षों के दावे अलग हैं। इसलिए इसे सीधे “भारत-पाक युद्ध” या “समुद्री युद्ध” कहना अभी तथ्यात्मक रूप से उचित नहीं होगा।1
- अखिल भारतीय किसान सभा का प्रतिनिधिमंडल DC से मिला: सूखे से फसलें तबाह, 1 सप्ताह के भीतर 'क्रॉप कटिंग' की मांग अखिल भारतीय किसान सभा का प्रतिनिधिमंडल DC से मिला: सूखे से फसलें तबाह, 1 सप्ताह के भीतर 'क्रॉप कटिंग' की मांग1
- रोहतक मे दिवाली की तर्ज़ पर मनाया जा राहा PM मोदी का जन्म दिवस्, लड़ियों व दीपों से सजाया गया रैलवै एलिवेटेड ट्रैक रोहतक मे दिवाली की तर्ज़ पर मनाया जा राहा PM मोदी का जन्म दिवस्, लड़ियों व दीपों से सजाया गया रैलवै एलिवेटेड ट्रैक1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा का संकल्प, बिढाईखेड़ा में लगा निशुल्क नेत्र जांच शिविर टोहाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गांव बिढाईखेड़ा में पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के कार्यालय पर निशुल्क आंखों का जांच शिविर लगाया जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा और पूर्व मंत्री बबली ने शुरुआत की। इस दौरान पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि यह सेवा पखवाड़ा नहीं, बल्कि पूरा सेवा महीना है। पिछले साल 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कैंप लगाया गया था, लेकिन इस बार मांग बढ़ने पर इसे पूरे महीने चलाया जाएगा। उनका लक्ष्य हलके के हर परिवार, बुजुर्गों, माताओं और बच्चों की आंखों की जांच कराना है। जांच के बाद जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मे, दवाइयां दी जा रही हैं और डॉक्टर की सलाह पर ऑपरेशन भी सुनिश्चित कराए जाएंगे। उन्होंने कहा- नर सेवा ही नारायण सेवा है। वहीं, टोहाना में मेडिकल कॉलेज के सवाल पर जिलाध्यक्ष परवीन जोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार ने ही टोहाना के गांव रसूलपुर में संत रविदास महाराज के नाम पर मेडिकल कॉलेज बनाने का फैसला लिया था। इसके लिए जमीन अधिग्रहित हो चुकी है और जल्द ही मुख्यमंत्री स्वयं आकर इसका शिलान्यास करेंगे। जिला अध्यक्ष प्रवीण ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर जिले भर में सेवा कार्य चल रहे हैं। बबली द्वारा लगाया गया यह शिविर अनुकरणीय है। इस मौके पर बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिलाओं और ग्रामीणों ने अपनी आंखों की जांच करवाई।1