मोक्षधाम जाने वाले रास्ते की बदहाली पर फूटा लोगों का दर्द, समाधान दिवस में सौंपा ज्ञापन मोक्षधाम जाने वाले रास्ते की बदहाली पर फूटा लोगों का दर्द, समाधान दिवस में सौंपा ज्ञापन ठाकुरद्वारा। नगर के उत्तरवाहिनी (ढांडी नदी) स्थित मोक्षधाम जाने वाले रास्ते की बदहाल स्थिति को लेकर शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में मोक्षधाम समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की। समिति के अध्यक्ष संजीव सिंघल के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि मोक्षधाम तक पहुंचने वाला मार्ग लंबे समय से खराब हालत में है। इस रास्ते से डंपर, ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य भारी वाहन लगातार गुजरते हैं, जिससे सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। जगह-जगह मिट्टी, बालू और राख फैली रहने के कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी होती है। समिति का कहना है कि बरसात के दिनों में रास्ते पर कीचड़ भर जाता है। ऐसे में अंतिम संस्कार के लिए शव यात्रा लेकर आने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कई बार फिसलने का खतरा बना रहता है और बुजुर्गों व महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि मोक्षधाम के पास वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। पार्किंग स्थल पर पूर्व में वृक्षारोपण कर दिए जाने के कारण अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों के वाहन खड़े करने में दिक्कत होती है। इससे सड़क किनारे वाहन खड़े होने लगते हैं और जाम जैसी स्थिति बन जाती है मोक्षधाम समिति ने प्रशासन से मांग की है कि मोक्षधाम जाने वाले रास्ते की तत्काल मरम्मत कराई जाए, सड़क पर फैली मिट्टी, बालू और राख की नियमित सफाई कराई जाए तथा अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों के लिए वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाए।

- मेरठ का मुस्लिम युवक शाकिल बना साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल हरिद्वार से 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर शिवभक्त में निकले1
- धामपुर के पास चकराजमल रेलवे स्टेशन से 200 मीटर लालटेन बाला मंदिर पर सभी बीमारियों का मुफ्त इलाज, पथरी रसोली बवासिर सटिका माइग्रेन गैस दर्द BP शुगर थाईराइट2
- ईओ दिनेश कुमार ने कंठ रोड पहुंचकर गौशाला का औचक निरीक्षण किया जिसमें खामियां पाई गई संबंधित को कारण बताओं नोटिस देते हुए कार्रवाई की बात की है।प्रातः 7.30 बजे पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार द्वारा नगर पालिका परिषद अमरोहा द्वारा संचालित नगर के कांठ रोड पर स्थित *अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल* का औचक निरीक्षण किया,निरीक्षण मे कमिया पाए जाने पर गौशाला प्रबंधन मे लगे कार्मिको का नोटिस जारी कर जवाब माँगा गया है। Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 86304422011
- थाना सेक्टर-20(नोएडा) एवं SOG टीम द्वारा ई-कॉमर्स कंपनियों के सामान की चोरी कर उसकी खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 05 अभियुक्त गिरफ्तार।1