logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बहुचर्चित शिक्षक जान मोहम्मद निलंबन प्रकरण की होगी उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई : संदीप सिंह मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने मथुरा के प्राथमिक विद्यालय नौहझील प्रथम में कार्यरत प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद के निलंबन प्रकरण को गंभीर बताते हुए उच्चस्तरीय जांच के निर्देश देने की बात कही है। उन्होंने केंद्रीय बजट पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि विगत दिनों भाजपा नेता दुर्गेश प्रधान द्वारा प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद पर विद्यालय के छात्रों को जबरन नमाज पढ़ाने के लिए बाध्य करने का आरोप लगाया गया था। शिकायत के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया था।निलंबन के बाद स्थानीय स्तर पर मामला तूल पकड़ गया। ग्रामवासियों, छात्रों, अभिभावकों और विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने आरोपों को निराधार एवं राजनीति से प्रेरित बताया। एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग भी की थी।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी छाता और मांट की दो सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। प्रारंभ में जांच रिपोर्ट एक माह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन प्रकरण के हाई प्रोफाइल होने के कारण अवधि घटाकर तीन दिन कर दी गई।जांच समिति ने विद्यालय के छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और ग्रामवासियों के बयान दर्ज कर अपनी रिपोर्ट में आरोपों को असत्य और निराधार बताया। समिति की रिपोर्ट के आधार पर निलंबित प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद को सवेतन बहाल कर दिया गया।प्रेस वार्ता के उपरांत जब पत्रकारों ने इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से प्रतिक्रिया लेनी चाही तो वे स्पष्ट जवाब देने से बचती नजर आईं। फिलहाल, राज्यमंत्री द्वारा उच्चस्तरीय जांच की घोषणा के बाद यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इस बहुचर्चित प्रकरण में आगे क्या कार्रवाई होती है।

1 day ago
user_राहुल गौड़ पत्रकार
राहुल गौड़ पत्रकार
Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

बहुचर्चित शिक्षक जान मोहम्मद निलंबन प्रकरण की होगी उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई : संदीप सिंह मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने मथुरा के प्राथमिक विद्यालय नौहझील प्रथम में कार्यरत प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद के निलंबन प्रकरण को गंभीर बताते हुए उच्चस्तरीय जांच के निर्देश देने की बात कही है। उन्होंने केंद्रीय बजट पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि विगत दिनों भाजपा नेता दुर्गेश प्रधान द्वारा प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद पर विद्यालय के छात्रों को जबरन नमाज पढ़ाने के लिए बाध्य करने का आरोप लगाया गया था। शिकायत के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया था।निलंबन के बाद स्थानीय स्तर पर मामला तूल पकड़ गया। ग्रामवासियों, छात्रों, अभिभावकों और विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने आरोपों को निराधार

5335e2d2-123e-479e-8b32-695103089abf

एवं राजनीति से प्रेरित बताया। एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग भी की थी।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी छाता और मांट की दो सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। प्रारंभ में जांच रिपोर्ट एक माह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन प्रकरण के हाई प्रोफाइल होने के कारण अवधि घटाकर तीन दिन कर दी गई।जांच समिति ने विद्यालय के छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और ग्रामवासियों के बयान दर्ज कर अपनी रिपोर्ट में आरोपों को असत्य और निराधार बताया। समिति की रिपोर्ट के आधार पर निलंबित प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद को सवेतन बहाल कर दिया गया।प्रेस वार्ता के उपरांत जब पत्रकारों ने इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से प्रतिक्रिया लेनी चाही तो वे स्पष्ट जवाब देने से बचती नजर आईं। फिलहाल, राज्यमंत्री द्वारा उच्चस्तरीय जांच की घोषणा के बाद यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इस बहुचर्चित प्रकरण में आगे क्या कार्रवाई होती है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • मथुरा में हैवानियत, पुलिस लाइन कचहरी परिसर के पास महिला से अमानवीय कृत्य सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, Ssp Mathura #
    1
    मथुरा में हैवानियत, पुलिस लाइन कचहरी परिसर के पास महिला से अमानवीय कृत्य
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, 
Ssp Mathura
#
    user_Pandit Rahul brijwasi
    Pandit Rahul brijwasi
    Mathura, Uttar Pradesh•
    5 min ago
  • Post by Subhash Chand
    1
    Post by Subhash Chand
    user_Subhash Chand
    Subhash Chand
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मथुरा। ब्रजभूमि से आज सनातन एकता और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम के लिए विशेष प्रसाद यात्रा विधिवत रूप से प्रेषित की गई। लाखों ब्रजवासियों ने कृष्ण भक्ति के भाव को हृदय में संजोए इस ऐतिहासिक यात्रा में सहभागिता कर इसे आध्यात्मिक उत्सव का स्वरूप दे दिया। महाशिवरात्रि, जिसे भगवान शिव और माता गौरी के विवाह दिवस तथा शिवलिंग के प्राकट्य पर्व के रूप में मनाया जाता है, सनातन धर्मावलंबियों के लिए आस्था, ऊर्जा और समर्पण का महासंगम है। इसी दिव्य भाव के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि से भेजा गया यह प्रसाद महाशिवरात्रि के दिन काशी में भगवान शिव को अर्पित किया जाएगा। ब्रज में आज हरिहर भाव साकार होता दिखाई दिया, जहाँ शिव और कृष्ण की संयुक्त भक्ति ने अद्भुत समन्वय प्रस्तुत किया। प्रसाद यात्रा के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु मार्ग में उमड़े। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और स्वयं को इस पुण्य अवसर का साक्षी बनाया। चारों ओर “हर-हर महादेव” और “जय श्रीकृष्ण” के उद्घोष गूंजते रहे। यात्रा के साथ फलाहारी लड्डू, मेवा, फल, माता गौरी के श्रृंगार की सामग्री तथा भगवती के आभूषणों सहित विशेष पूजन सामग्री काशी के लिए भेजी गई है। आयोजकों का कहना है कि यह नवाचार और दिव्य समन्वय सनातन धर्म के पुनर्गौरव की दिशा में एक स्वर्णिम अध्याय सिद्ध होगा। ब्रजवासियों का विश्वास है कि इसी एकता और आस्था के बल पर सभी अधूरे तीर्थ पूर्ण होंगे और श्रीकृष्ण जन्मभूमि अपने पूर्ण स्वरूप को प्राप्त करेगी। यह केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि सनातन चेतना और सांस्कृतिक समन्वय का विराट उत्सव है।
    2
    मथुरा। ब्रजभूमि से आज सनातन एकता और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम के लिए विशेष प्रसाद यात्रा विधिवत रूप से प्रेषित की गई। लाखों ब्रजवासियों ने कृष्ण भक्ति के भाव को हृदय में संजोए इस ऐतिहासिक यात्रा में सहभागिता कर इसे आध्यात्मिक उत्सव का स्वरूप दे दिया।
महाशिवरात्रि, जिसे भगवान शिव और माता गौरी के विवाह दिवस तथा शिवलिंग के प्राकट्य पर्व के रूप में मनाया जाता है, सनातन धर्मावलंबियों के लिए आस्था, ऊर्जा और समर्पण का महासंगम है। इसी दिव्य भाव के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि से भेजा गया यह प्रसाद महाशिवरात्रि के दिन काशी में भगवान शिव को अर्पित किया जाएगा।
ब्रज में आज हरिहर भाव साकार होता दिखाई दिया, जहाँ शिव और कृष्ण की संयुक्त भक्ति ने अद्भुत समन्वय प्रस्तुत किया। प्रसाद यात्रा के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु मार्ग में उमड़े। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और स्वयं को इस पुण्य अवसर का साक्षी बनाया। चारों ओर “हर-हर महादेव” और “जय श्रीकृष्ण” के उद्घोष गूंजते रहे।
यात्रा के साथ फलाहारी लड्डू, मेवा, फल, माता गौरी के श्रृंगार की सामग्री तथा भगवती के आभूषणों सहित विशेष पूजन सामग्री काशी के लिए भेजी गई है। आयोजकों का कहना है कि यह नवाचार और दिव्य समन्वय सनातन धर्म के पुनर्गौरव की दिशा में एक स्वर्णिम अध्याय सिद्ध होगा।
ब्रजवासियों का विश्वास है कि इसी एकता और आस्था के बल पर सभी अधूरे तीर्थ पूर्ण होंगे और श्रीकृष्ण जन्मभूमि अपने पूर्ण स्वरूप को प्राप्त करेगी। यह केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि सनातन चेतना और सांस्कृतिक समन्वय का विराट उत्सव है।
    user_राहुल गौड़ पत्रकार
    राहुल गौड़ पत्रकार
    Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • यशोदा मैया के जन्मोत्सव पर ब्रज में भक्ति और उल्लास का माहौल नंदगांव-मेहराना में धूमधाम से मनाया गया यशोदा माता का जन्मदिन
    1
    यशोदा मैया के जन्मोत्सव पर ब्रज में भक्ति और उल्लास का माहौल
नंदगांव-मेहराना में धूमधाम से मनाया गया यशोदा माता का जन्मदिन
    user_MATHURA KESARI NEWS
    MATHURA KESARI NEWS
    मीडिया/न्यूज कम्पनी मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • फौजी की हत्या के राज खोल , पत्नी ने लगाई जिला प्रशासन से न्याय की गुहार न्यायालय से तारीख कर वापस लौट रहे फौजी की मर्डर मिस्ट्री में उसकी पत्नी ने खोले राज, पुरानी रंजिश के चलते फौजी अखिलेश पर लगाया झूठा मुकदमा और उसे हाल ही में गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया था आज उसकी पत्नी जिला प्रशासन और न्यायालय से न्याय की गुहार लगा रही है
    1
    फौजी की हत्या के राज खोल , पत्नी ने लगाई जिला प्रशासन से न्याय की गुहार
न्यायालय से तारीख कर वापस लौट रहे फौजी की मर्डर मिस्ट्री में उसकी पत्नी ने खोले राज, पुरानी रंजिश के चलते फौजी अखिलेश पर लगाया झूठा मुकदमा और उसे हाल ही में गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया था आज उसकी पत्नी जिला प्रशासन और न्यायालय से न्याय की गुहार लगा रही है
    user_Murli Thakur Reporter
    Murli Thakur Reporter
    पत्रकार मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • हाथरस के थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला सिंघी में अराजक तत्वों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। अज्ञात व्यक्ति ने प्रतिमा पर कीचड़ फेंका और एक उंगली तोड़ दी, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पुलिस और एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्थिति शांत हो गई।
    1
    हाथरस के थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला सिंघी में अराजक तत्वों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। अज्ञात व्यक्ति ने प्रतिमा पर कीचड़ फेंका और एक उंगली तोड़ दी, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पुलिस और एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्थिति शांत हो गई।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • नक़ली गांधी खानदान के धागे अच्छे से खोल दिए निशिकांत दुबे जी ने और करो किताब पर चर्चा #mdnews
    1
    नक़ली गांधी खानदान के धागे अच्छे से खोल दिए निशिकांत दुबे जी ने 
और करो किताब पर चर्चा
#mdnews
    user_Jay Prakash Singh ( पत्रकार )
    Jay Prakash Singh ( पत्रकार )
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Subhash Chand
    1
    Post by Subhash Chand
    user_Subhash Chand
    Subhash Chand
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.