ट्रांसफार्मर में लगी आग, विष्णु राजपूत की दुकान जली, सब्जी विक्रेताओं को भारी नुकसान, मची अफरा-तफरी इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत इकदिल हाइवे पुल स्थित कंपोजिट शराब की दुकान के पास लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास में लगी सब्जी विक्रेताओं की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इकदिल पुल के पास रोजाना कई लोग सब्जी की दुकानें लगाते हैं। आग की चपेट में आकर विष्णु राजपूत की दुकान पूरी तरह जल गई। दुकान में रखा एक तख्त, तट्टर समेत सब्जियां जलकर राख हो गईं, जिससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही इकदिल पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली विभाग को तत्काल जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही बिजलीघर से सप्लाई बंद कर दी गई, जिससे आग और फैलने से रोकी जा सकी। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, लेकिन समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।

- ब्रेकिंग --- इटावा प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल पहुंचे भरथना बाबा श्याम का सजा दरबार भजन गायक कन्हैया मित्तल हुए शामिल जागरण में उन्होंने एक से बढ़कर एक भजन किए पेश. बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु बाबा श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु कार्यक्रम में अनियंत्रित हो रही भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को करनी पड़ी काफी मशक्कत. कार्यक्रम में एटा, मैनपुरी, कन्नौज, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली आदि स्थानों से लोग कन्हैया मित्तल को सुनाने आए थे.2
- Post by Urvashi singh1
- ब्रेकिंग --- इटावा प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल पहुंचे भरथना बाबा श्याम का सजा दरबार भजन गायक कन्हैया मित्तल हुए शाम1
- अजीतमल, औरैया। कस्बा बाबरपुर स्थित नारायणी गेस्ट हाउस में मंगलवार को सुंदरकाण्ड पाठ एवं सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक एवं “जी हां बजरंग सेवा समिति” के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 4 बजे सुंदरकाण्ड पाठ से हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूर्ण भक्ति भाव के साथ भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए पाठ किया। पूरे वातावरण में भक्ति और आस्था की गूंज सुनाई दी और “जय श्रीराम” के उद्घोष से परिसर गुंजायमान हो उठा। सुंदरकाण्ड पाठ के उपरांत सेवानिवृत्ति के अवसर का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने उन्हें माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सभी ने उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में “जी हां बजरंग सेवा समिति” के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक स्नेहीजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम और भी गरिमामय बन गया।1
- इटावा जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना वैदपुरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के ट्रैक्टर सहित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति चोरी का ट्रैक्टर लेकर बनामई से वैदपुरा की ओर आ रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रेलवे स्टेशन वैदपुरा मार्ग पर घेराबंदी की। ट्रैक्टर को रोकने का इशारा करने पर चालक और उसका साथी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से महिन्द्रा 265 DI XP PLUS ट्रैक्टर बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जून 2024 में जैसलमेर (राजस्थान) से यह ट्रैक्टर चोरी किया था, जहां वे मजदूरी करते थे। गिरफ्तार अभियुक्त अंकित प्रताप और कुलदीप प्रताप निवासी इटावा हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।2
- Post by Kanhaiya lal1
- Post by Rohit Kumar1
- Post by Urvashi singh1