प्रीपेड मीटरों पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा,तेज रीडिंग और महंगे बिलों के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन पीलीभीत।प्रीपेड स्मार्ट मीटरों के विरोध में मंगलवार को जनपद पीलीभीत में व्यापारियों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के ज़िला अध्यक्ष एम. ए. जिलानी के आह्वान पर जिलेभर में एक साथ प्रदर्शन कर व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।ज़िला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट पर सैकड़ों व्यापारियों का हुजूम उमड़ पड़ा। जुलूस के रूप में पहुंचे व्यापारियों का नेतृत्व करते हुए ज़िला अध्यक्ष एम. ए. जिलानी ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं और व्यापारियों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। उनका कहना था कि इन मीटरों की रीडिंग सामान्य मीटरों की तुलना में अधिक तेज़ चल रही है, जिससे बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराई जाए और जांच पूरी होने तक इनकी स्थापना पर तत्काल रोक लगाई जाए।व्यापारियों ने यह भी कहा कि प्रीपेड सिस्टम में रिचार्ज समाप्त होते ही तुरंत बिजली काट देना अनुचित है। इसके लिए कम से कम एक माह की अतिरिक्त अवधि दी जानी चाहिए, ताकि व्यापार प्रभावित न हो। साथ ही, कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर भी व्यापारियों ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि गैस की उपलब्धता न होने से हजारों छोटे-बड़े व्यापार बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं, जिससे जुड़े परिवारों के सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो गया है। व्यापारियों ने प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। यह विरोध प्रदर्शन केवल मुख्यालय तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे जिले में एक स्वर में आंदोलन देखने को मिला। बीसलपुर में नगर अध्यक्ष राकेश मित्तल के नेतृत्व में तहसील परिसर में प्रदर्शन किया गया, जबकि पीलीभीत नगर में रणवीर पाठक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी जुटे। पूरनपुर में नितिन वर्मा ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, वहीं अमरिया में असगर नूर ने बिजली विभाग में भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाया। मझोला में महिला अध्यक्ष सिद्धि गर्ग के नेतृत्व में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। न्योरिया और नौगवां में भी व्यापारियों ने संगठित होकर विरोध दर्ज कराया। इस व्यापक आंदोलन में पंकज अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सपना यादव, कंचन सक्सेना, शोभनीय सिंह, राजविंदर कौर, ममता छाबड़ा, नाहिद खान, साहिल अग्नानी, बाबर, शैली शर्मा, राशिद अंसारी, ऋषभ सिंह, रज़ी अंसारी, अभिलाष गुप्ता, एडवोकेट आर.के. शर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, आशीष लोधी सहित हजारों व्यापारी मौजूद रहे।व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा।
प्रीपेड मीटरों पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा,तेज रीडिंग और महंगे बिलों के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन पीलीभीत।प्रीपेड स्मार्ट मीटरों के विरोध में मंगलवार को जनपद पीलीभीत में व्यापारियों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के ज़िला अध्यक्ष एम. ए. जिलानी के आह्वान पर जिलेभर में एक साथ प्रदर्शन कर व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।ज़िला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट पर सैकड़ों व्यापारियों का हुजूम उमड़ पड़ा। जुलूस के रूप में पहुंचे व्यापारियों का नेतृत्व करते हुए ज़िला अध्यक्ष एम. ए. जिलानी ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं और व्यापारियों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। उनका कहना था कि इन मीटरों की रीडिंग सामान्य मीटरों की तुलना में अधिक तेज़ चल रही है, जिससे बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराई जाए और जांच पूरी होने तक इनकी स्थापना पर तत्काल रोक लगाई जाए।व्यापारियों ने यह भी कहा कि प्रीपेड सिस्टम में रिचार्ज समाप्त होते ही तुरंत बिजली काट देना अनुचित है। इसके लिए कम से कम एक माह की अतिरिक्त अवधि दी जानी चाहिए, ताकि व्यापार प्रभावित न हो। साथ ही, कमर्शियल
गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर भी व्यापारियों ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि गैस की उपलब्धता न होने से हजारों छोटे-बड़े व्यापार बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं, जिससे जुड़े परिवारों के सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो गया है। व्यापारियों ने प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। यह विरोध प्रदर्शन केवल मुख्यालय तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे जिले में एक स्वर में आंदोलन देखने को मिला। बीसलपुर में नगर अध्यक्ष राकेश मित्तल के नेतृत्व में तहसील परिसर में प्रदर्शन किया गया, जबकि पीलीभीत नगर में रणवीर पाठक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी जुटे। पूरनपुर में नितिन वर्मा ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, वहीं अमरिया में असगर नूर ने बिजली विभाग में भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाया। मझोला में महिला अध्यक्ष सिद्धि गर्ग के नेतृत्व में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। न्योरिया और नौगवां में भी व्यापारियों ने संगठित होकर विरोध दर्ज कराया। इस व्यापक आंदोलन में पंकज अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सपना यादव, कंचन सक्सेना, शोभनीय सिंह, राजविंदर कौर, ममता छाबड़ा, नाहिद खान, साहिल अग्नानी, बाबर, शैली शर्मा, राशिद अंसारी, ऋषभ सिंह, रज़ी अंसारी, अभिलाष गुप्ता, एडवोकेट आर.के. शर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, आशीष लोधी सहित हजारों व्यापारी मौजूद रहे।व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा।
- Post by यूपी समाचार1
- पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय प्रथम अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आज राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों ने बढ़ते शहरीकरण, कचरा प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों पर मंथन किया। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने महाविद्यालय को कौशल विकास का केंद्र बनाने का संकल्प दोहराया। समापन समारोह में प्रो. सुमित्रा कुकरेती और प्रो. बी.आर. कुकरेती ने पर्यावरण सुरक्षा को व्यक्तिगत स्तर पर अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर देश-विदेश के शिक्षाविदों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से सहभागिता की। रिपोर्ट: सरफराज अहमद खान, UPNewsTV241
- Post by Journalist Amit Dixit1
- Post by Arun Rana1
- CM योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी, मौलाना अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया जिले से मौलाना अब्दुल्ला सलीम को गिरफ्तार कर लिया. मूल रूप से अररिया के रहने वाले मौलाना ने एक धार्मिक सभा में गौकशी कानूनों पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां और गौमाता के प्रति अभद्र टिप्पणी की थी.1
- *पीलीभीत शूटिंग प्रतियोगिता में एक ही परिवार का दबदबा, माता-पिता और बेटे ने जीते पदक* पीलीभीत: जनपद में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में एक ही परिवार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। PWD विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर पवन कुमार सिंह ने ऑफिसर्स कैटेगरी में तीसरा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं उनकी पत्नी संगीता सिंह ने 12 बोर ट्रैप शूटिंग की महिला वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। परिवार की इस उपलब्धि को और खास बनाते हुए उनके पुत्र अर्नव सिंह ने 12 बोर ट्रैप शूटिंग जूनियर कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों द्वारा अलग-अलग वर्गों में पदक जीतना प्रतियोगिता का प्रमुख आकर्षण रहा। पवन कुमार सिंह ने बताया कि उनका पूरा परिवार आउटडोर खेलों में सक्रिय रहता है। उनका मानना है कि मोबाइल का कम इस्तेमाल और खेलों में नियमित भागीदारी ही उनकी सफलता का राज है।1
- पासी राजकुमार रावत एडवोकेट ने विधानसभा चुनाव 2017 को ध्यान में रखते हुए समाज को जागृत करने का बिगुल बजा दिया है रावत ने सामाजिक बैठक करते हुए कहा है कि आज तक जो भी हमारे समाज के साथ होता आया है अब वह नहीं होने वाला है समाज जाग चुका है समाज अब उसी के साथ खड़ा होगा जो समाज हित की बात करेगा जो समाज को आगे बढ़ने का काम करेगा रावत ने शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि सभी लोग अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें और समाज को शिक्षा युक्त नशा मुक्त बनाएं नशे के सेवन से दूर रहे और आने वाले किसी भी चुनाव में अपने वोट को दारु मुर्गा शराब में बेचे1
- Post by यूपी समाचार1