कॉलेज में मिला अनोखा कांटेदार जीव, राजिंदर आलसिखा ने किया सुरक्षित रेस्क्यू कॉलेज में मिला अनोखा कांटेदार जीव, राजिंदर आलसिखा ने किया सुरक्षित रेस्क्यू श्रीगंगानगर। डॉ. अम्बेडकर महाविद्यालय श्रीगंगानगर में उस समय कौतूहल का माहौल बन गया, जब कॉलेज परिसर में एक अनोखा और बेहद प्यारा जीव दिखाई दिया। इस जीव के पूरे शरीर पर बड़ी संख्या में कांटे थे। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जब इसे देखा तो इसकी सूचना भगत सिंह रेस्क्यू टीम श्रीगंगानगर के संस्थापक राजिंदर आलसिखा को दी। सूचना मिलते ही राजिंदर आलसिखा मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक इस जीव का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू किए गए जीव की पहचान इंडियन हेजहॉग (Indian Hedgehog) के रूप में हुई। कांटों से ढका यह छोटा जीव देखने में काफी आकर्षक और प्यारा था। रेस्क्यू के दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों में भी इस अनोखे जीव को लेकर काफी उत्सुकता दिखाई दी। राजिंदर आलसिखा ने सुरक्षित तरीके से हेजहॉग को कॉलेज परिसर से बाहर निकाला और बाद में उसे उसके प्राकृतिक वातावरण के अनुकूल सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया, ताकि वह स्वतंत्र रूप से अपना जीवन जी सके। भगत सिंह रेस्क्यू टीम की ओर से लोगों से अपील की गई कि जंगल या खुले क्षेत्र में मिलने वाले वन्यजीवों को बिना जानकारी के पकड़ने या परेशान करने के बजाय तुरंत विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम को सूचना दें।
कॉलेज में मिला अनोखा कांटेदार जीव, राजिंदर आलसिखा ने किया सुरक्षित रेस्क्यू कॉलेज में मिला अनोखा कांटेदार जीव, राजिंदर आलसिखा ने किया सुरक्षित रेस्क्यू श्रीगंगानगर। डॉ. अम्बेडकर महाविद्यालय श्रीगंगानगर में उस समय कौतूहल का माहौल बन गया, जब कॉलेज परिसर में एक अनोखा और बेहद प्यारा जीव दिखाई दिया। इस जीव के पूरे शरीर पर बड़ी संख्या में कांटे थे। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जब इसे देखा तो इसकी सूचना भगत सिंह रेस्क्यू टीम श्रीगंगानगर के संस्थापक राजिंदर आलसिखा को दी। सूचना मिलते ही राजिंदर आलसिखा मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक इस जीव का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू किए गए जीव की पहचान इंडियन हेजहॉग (Indian Hedgehog) के रूप में हुई। कांटों से ढका यह छोटा जीव देखने में काफी आकर्षक और प्यारा था। रेस्क्यू के दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों में भी इस अनोखे जीव को लेकर काफी उत्सुकता दिखाई दी। राजिंदर आलसिखा ने सुरक्षित तरीके से हेजहॉग को कॉलेज परिसर से बाहर निकाला और बाद में उसे उसके प्राकृतिक वातावरण के अनुकूल सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया, ताकि वह स्वतंत्र रूप से अपना जीवन जी सके। भगत सिंह रेस्क्यू टीम की ओर से लोगों से अपील की गई कि जंगल या खुले क्षेत्र में मिलने वाले वन्यजीवों को बिना जानकारी के पकड़ने या परेशान करने के बजाय तुरंत विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम को सूचना दें।
- भारत भूषण शर्मा,जांगिड़ अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नियुक्त जोधपुर। जांगिड़ अधिवक्ता संघ की एक आवश्यक बैठक पुराना हाईकोर्ट परिसर स्थित विश्वकर्मा चेंबर में आयोजित की गई जिसमें मुख्य रूप से जांगिड़ अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष रामसुख शर्मा के देवलोकगमन हो जाने से उक्त पद रिक्त चल रहा था, जिसके संबंध में सभी अधिवक्ताओं के द्वारा विचार विमर्श किया गया। जांगिड़ महासभा के उच्च स्तरीय समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता पुखराज जांगिड़ एवं प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ हरीश जांगिड़ ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता भारत भूषण शर्मा जो कि अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के उप प्रधान है तथा चेंबर के संयोजक हैं एवं जांगिड़ अधिवक्ता संघ के महासचिव के रूप में पिछले 20 वर्षों से लगातार सेवाएं देते आ रहे हैं तथा सामाजिक स्तर पर एवं अधिवक्ताओं के वेलफेयर हेतु हमेशा अग्रणी रूप से भाग लेते आ रहे हैं साथ ही समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदों पर कार्यरत है, जिन्हें सभी जांगिड़ समाज के अधिवक्ताओं के द्वारा सर्वसम्मति से एवं एकमत होकर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत कर उन्हें नियुक्त किया गया। सभी अधिवक्ताओं के द्वारा उन्हें साफा एवं दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया और उन्हें बधाइयां दी गई। बैठक में कैलाश जांगिड़, निमेश सुथार, रामदेव जांगिड, मोहन राम सुथार, दुर्गेश शर्मा, विकास शर्मा, राजेश जांगिड, दिनेश शर्मा, जांगिड़ पंचायत के वासुदेव बुढल, वीरेंद्र भाकरेचा, सुरेश कुलरिया, कमल आसदेव, नरेश दम्मीवाल, मुकेश शर्मा, नरेश शर्मा, राकेश शर्मा, राधेश्याम मांकड, जसवंत सुथार, लक्ष्मण सुथार सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।1
- पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान आज, भाजपा व कांग्रेस से एक एक प्रत्याशी ने भरा नामांकन छापर, पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद अब शहरी निकाय चुनाव अब अपने अंतिम चरण मे है। लगातार तीसरी बार भाजपा का शहरी सरकार बनाने के बाद अब पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए कवायदे तेज है। रिटर्निंग अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए दस से ग्यारह बजे तक नामांकन दाखिला,साढे ग्यारह बजे से नामांकन संवीक्षा तथा दो से ढाई बजे तक नामांकन वापसी व ढाई से पांच बजे तक मतदान होगा। पांच बजे मतदान की समाप्ति के बाद मतगणना और परिणाम की घोषणा होगी। भाजपा व कांग्रेस से एक एक प्रत्याशी ने पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।भाजपा की और से वार्ड नं16 की नव निर्वाचित पार्षद इन्द्रा पारीक व कांग्रेस से वार्ड नं08 के पार्षद ओमप्रकाश ने अपना नामांकन दाखिल किया।1
- बीकानेर चोरी करते चोर को लोगों ने पकड़ा। पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में मोटरसाइकिल चोर को लोगो ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।1
- शरह किशनायत डंपर कांड में सहमति के बाद धरना समाप्त, 21 लाख की सहायता पर बनी सहमति श्रीकोलायत के शरह किशनायत डंपर कांड में दो दिन से चल रहा धरना आखिरकार प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सहमति बनने के बाद समाप्त हो गया। सोमवार को गजनेर अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना दिया गया था, जबकि मंगलवार को कोलायत मोर्चरी के आगे सर्व समाज के लोग धरने पर बैठे। ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और मामले में त्वरित कानूनी कार्रवाई शामिल थी। प्रशासन की ओर से सरकार के स्तर पर अधिक से अधिक सहायता राशि दिलवाने, एक सदस्य को संविदा पर नौकरी दिलवाने और मामले में फास्ट ट्रैक के माध्यम से जल्द कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया गया। वहीं पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए समाज, ग्रामीणों और भामाशाहों की ओर से करीब 21 लाख रुपये की आर्थिक सहायता जुटाने पर भी सहमति बनी है। इसमें करीब 5 लाख रुपये की राशि उपलब्ध हो चुकी है, जबकि शेष राशि जनसहयोग से जुटाई जाएगी। धरने के दौरान पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी ने भी लोगों से पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आने की अपील की। सहमति बनने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया है। अब बुधवार सुबह पूनम राम मेघवाल के शव को परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं हादसे में घायल पूनम देवी का बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में उपचार जारी है। शरह किशनायत से जुड़ी इस घटना में प्रशासन के आश्वासन के बाद फिलहाल गतिरोध समाप्त हो गया है।1
- बिहार लड़की को परेशान करने वाले नंदन यादव का एनकाउंटर पर में लगी गोली1
- मंडावा नगर पालिका: कांग्रेस के नवाब खत्री बने उपाध्यक्ष मंडावा। नगर पालिका में कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद आज हुए मतदान में उपाध्यक्ष भी कांग्रेस का बना है। रिटर्निंग अधिकारी विश्वामित्र मीना की देखरेख में उपाध्यक्ष पद के चुनाव संपन्न हुए। उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस से नवाब खत्री व भाजपा समर्थित निर्दलीय पार्षद संदीप शर्मा के बीच मुकाबला था, कांग्रेस के नवाब खत्री ने संदीप शर्मा को 9 वोटो से हराया। उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस को 17 वोट मिले 16 नव निर्वाचित कांग्रेस के पार्षद थे तथा वार्ड 14 से निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद शोयल खत्री ने कांग्रेस के पक्ष में वोट डाला, संदीप शर्मा के पक्ष में 8 वोट पड़े, भाजपा के छह निर्वाचित पार्षद थे तथा वार्ड 7 से निर्दलीय संदीप शर्मा ने खुद को व वार्ड 24 से निर्दलीय सलामुद्दीन ने संदीप के पक्ष में वोट डाला। 25 पार्षदों के परिणाम आंकड़ों में कांग्रेस 16, भाजपा छह और तीन निर्दलीय थे। गौरतलब है कि नवाब खत्री इस बार दूसरी बार पालिका उपाध्यक्ष बने हैं तथा 2021 में भी कांग्रेस पार्टी से उपाध्यक्ष चुने गए थे।1
- जोधपुर में कांग्रेस OBC विभाग ने वैज्ञानिक जाति जनगणना की उठाई मांग , राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन जोधपुर।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस OBC विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल जय हिंद एवं प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव के निर्देशानुसार आज जोधपुर शहर जिला कांग्रेस OBC विभाग के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर आलोक रंजन को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि आगामी जाति जनगणना केवल जातियों के नाम गिनने तक सीमित न रहे, बल्कि वैज्ञानिक कोडिंग और वैज्ञानिक वर्गीकरण के आधार पर करवाई जाए ताकि प्रत्येक जाति की वास्तविक सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति सामने आ सके। जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा (जांगिड़) ने बताया कि हर जाति के लिए स्पष्ट वैज्ञानिक कोड, प्रमाणित पर्यायवाची नाम और राज्यवार मानकीकृत मास्टर लिस्ट बनाई जाए, जिससे एक ही जाति अलग-अलग नामों से आंकड़ों में अलग न दिखे। उन्होंने विशेषज्ञ समिति, सामाजिक संगठनों से परामर्श और तेलंगाना के SEEEP सर्वे जैसे अनुभवों का अध्ययन करने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि सही आंकड़े आने पर ही OBC सहित सभी वर्गों के लिए आरक्षण, प्रतिनिधित्व और कल्याणकारी योजनाओं की नीतियां न्यायपूर्ण बन सकेंगी। मांग है कि जनगणना में OBC वर्ग के लिए अलग से कॉलम हो। इस दौरान संगठन महासचिव रामनिवास कुमावत, रुबीना खान, अब्दुल चोपदार, पर्बत कुमार सैन, रुद्रजीत सिंह, शबनम अब्बासी, हेमा भाटी, अरुण बलाई, त्रिलोक मेहरा, लाल सिंह परिहार, रेखा सिंह, प्रमोद सेवंग, कमलेश तंवर सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।1
- कोलायत मोर्चरी के बाहर सर्व समाज का धरना जारी, पूनमराम मौत मामले में न्याय की मांग श्रीकोलायत से इस वक्त की बड़ी खबर शरह किशनायत में डंपर से कुचलकर सूरजड़ा निवासी पूनमराम मेघवाल की मौत के मामले में कोलायत मोर्चरी के बाहर सर्व समाज का धरना मंगलवार को भी जारी है। पीड़ित परिवार और धरने में शामिल लोगों की ओर से एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और जमीन देने की मांग की जा रही है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मामले में कानूनी प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए और प्रकरण को विशेष कोर्ट में चलाकर आरोपी को जल्द सजा दिलाई जाए। मामले में पुलिस ने आरोपी बाबूलाल नायक को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि गिरफ्तारी के बाद भी प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अब जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। धरना स्थल पर पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, प्रभुदयाल गोदारा, देवीसिंह रावलोत सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग मौजूद हैं। फिलहाल सभी की नजर प्रशासन के साथ होने वाली बातचीत और पीड़ित परिवार की मांगों पर होने वाले निर्णय पर है।1
- Hauslon Ki Dhoop (Official Audio) | A Journey From Pain To Hope | Heart Touching Hindi Song "रात चाहे कितनी भी लंबी और अंधेरी क्यों न हो, उम्मीद की एक किरण सुबह का रास्ता बना ही लेती है।" 🌅✨ हौसलों की धूप (Hauslon Ki Dhoop) सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि दिल के घावों पर सुकून का मरहम है। यह गीत समर्पित है उन सभी को, जो ज़िंदगी के मुश्किल रास्तों पर कभी थके हैं, कभी टूटे हैं, लेकिन अपनों के प्यार और खुद के हौसले के दम पर फिर खड़े हुए हैं। अगर आप या आपका कोई अपना आज किसी उलझन, उदासी या संघर्ष के दौर से गुजर रहा है, तो हेडफ़ोन लगाइए, आँखें बंद कीजिए और इस सुकून को महसूस कीजिए। 💬 आपका अनुभव: इस गाने की कौन सी लाइन आपके दिल को सबसे ज्यादा छू गई? कमेंट्स में अपनी कहानी ज़रूर साझा करें। आपके शब्द किसी और के लिए उम्मीद बन सकते हैं। 🎧 Song Credits: • Song Title: हौसलों की धूप (Hauslon Ki Dhoop) • Singer: [यहाँ गायक का नाम लिखें] • Lyrics & Composition: [यहाँ गीतकार/संगीतकार का नाम लिखें] • Music Produced by: [यहाँ प्रोड्यूसर का नाम लिखें] • Genre: Soulful Indie Acoustic Pop • Mood: Emotional, Uplifting, Healing & Hopeful ✨ जुड़े रहें और सपोर्ट करें: अगर यह गीत आपके दिल तक पहुँचा हो, तो चैनल को सब्सक्राइब करें और इसे अपने परिवार व उन दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करें जिन्हें आज एक उम्मीद भरी मुस्कान की ज़रूरत है। 🔔 बेल आइकन दबाएँ ताकि आने वाला नया संगीत आपसे न छूटे। #HauslonKiDhoop #HindiSong #EmotionalSong #InspirationalMusic #IndieHindi #SoulfulMusic #HealingVibes #FamilyLove #HopeSong #NewHindiMusic #BollywoodAcoustic1