जालौन में युवक ने फंदा लगाकर दी जान- रिपोर्टर -मुनेश कुमार उरई (जालौन): उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिवार में कोहराम मच गया। क्या है पूरा मामला शहर के रामनगर मोहल्ले निवासी अर्पित गुर्जर (23) ने शनिवार रात अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। जब उसकी पत्नी कमरे में पहुंची तो उसने पति को फंदे से लटका देखा, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिवार और पृष्ठभूमि परिजनों के अनुसार अर्पित की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी और उसका एक चार माह का बेटा भी है। वह अपने पिता के साथ गांव में खेती-किसानी करता था। कारण अब भी साफ नहीं परिवार के लोग आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का बयान स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।

- जालौन में धांय-धांय वाली बुलेट पर चला RTO का हंटर, 4 चालान और साइलेंसर जब्त!!. जालौन के उरई में RTO प्रवर्तन झांसी की टीम ने मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट के खिलाफ अभियान चलाया। 4 चालान किए गए और 1 साइलेंसर जब्त हुआ। मोटर वाहन अधिनियम के तहत मॉडिफाइड साइलेंसर लगाना दंडनीय अपराध है।1
- जालौन। नगर में सोमवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, लोना रोड स्थित एसडीएम कोर्ट के सामने एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर अचानक मुरारी कनफेक्शनरी की दुकान में जा घुसा। हादसे में दुकानदार सहित दो-तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सीधे दुकान के अंदर जा घुसा। उस समय दुकान पर मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जालौन पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दुकानदार की हालत गंभीर देखते हुए उसे उरई रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सवाल खड़े करता हादसा: क्या सड़कों पर बेलगाम वाहनों पर लगेगी लगाम या यूं ही खतरे में रहेगी आम जनता की जान? आवाज न्यूज 24 ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह जालौन1
- क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना रनिया में शिव सुमिरन शर्मा द्वारा तहरीर सूचना दी गयी कि उनकी पुत्री रीता शर्मा की हत्या उनके दामाद रिषभ शर्मा निवासी किशरवल थाना रनियां द्वारा की गयी है, इस सूचना पर पुलिस टीम व FSL की टीम मौके पर पहुंची । घटनास्थल पर सम्बन्धित अभियोग से विवेचना के क्रम में साक्ष्य एकत्र किये गये व मृतका के शव को बाद पंचायतनामा पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया व विवेचना के ही क्रम में अभियुक्त रिषभ शर्मा की गिरफ्तारी कुछ ही घंटों में रनिया पुलिस द्वारा कर ली गयी है। फिलहाल कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।1
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन बंगरा मार्ग से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां एक कार जिसपर मजिस्ट्रेट लिखा हुआ है अनियंत्रित होकर खंदक में जा गिरी है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- जालौन जालौन के रेंढ़र थाना क्षेत्र अंतर्गत रूरा कमसेरा मार्ग पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंती में गिर गई हादसे में तीन महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए उरई में भर्ती कराया गया है।2
- 📌भयंकर गर्मी के साथ अब आमजन लोगो की भी बढ़ रहा प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध का तापमान जालौन में प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन महिलाओं को पड़ा भारी, स्मार्ट मीटर के खिलाफ सड़क जाम कर प्रदर्शन करने वालों पर मुकदमा दर्ज, स्मार्ट मीटर उखाड़कर सड़कों पर प्रदर्शन करने वाले 78 लोगों पर प्रशासन ने दर्ज किया मुकदमा, स्मार्ट मीटर बदलने पर रोक के बावजूद प्रशासन ने की कार्रवाई, ग्रामीणों पर कार्रवाई करने से जालौन जिला प्रशासन पर सवालिया निशान, प्रशासन ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और सड़क जाम करने का हवाला देकर दर्ज किया मुकदमा, जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के माधौगढ़ कस्बे का मामला। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई1
- जालौन में निर्माण कार्य के दौरान छज्जा गिरने से तीन मजदूर घायल। मेडिकल कॉलेज रिफर!! जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बंगरा में निर्माण कार्य दौरान छज्जा गिरने से तीन मजदूर घायल हो गए! सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर किया है!!1
- थाना रनिया पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए लड़ाई झगड़ा व मारपीट कर स्वयं की पत्नी रीता शर्मा की छत से ढकेलकर हत्या कर देने के मामले में मुखबिर की सटीक सूचना पर नामजद अभियुक्त रिषभ शर्मा पुत्र अवधबिहारी शर्मा उम्र करीब 33 निवासी किशरवल थाना रनिया को उसके घर से गिरफ्तार किया गया और अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद किया गया।थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।1