22 फरवरी को नवीन गल्ला मंडी सीतापुर में होगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का रामपुर कलाँ सीतापुर । उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विजय भान, जनपद न्यायधीश/अध्यक्ष आशीष जैन जी के निर्देशन में 22 फरवरी को नवीन गल्ला मंडी सीतापुर में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाना है। शिविर के बारे में पीएलवी (पैरा लीगल वालंटियर) उमाशंकर द्वारा रामपुर कलाँ थाने क्षेत्र के लोगों को विधिक प्रक्रियाओं व मेगा शिविर एवं आने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च 2026 की जानकारी दी। मेगा शिविर के दौरान राजस्व, श्रम, पंचायत राज, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, पुलिस, परिवहन, वन, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, नगर पालिका, विद्युत, पशुपालन, खाद्य एवं रसद सहित विभिन्न विभागों की सहभागिता रहेगी। सभी विभाग अपने-अपने स्टॉल के माध्यम से योजनाओं की जानकारी देंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विजय भान एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष आशीष जैन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस मेगा शिविर का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक लोग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीतापुर कार्यालय अथवा हेल्पलाइन नंबर 1800-419-0234 पर संपर्क कर सकते हैं।
22 फरवरी को नवीन गल्ला मंडी सीतापुर में होगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का रामपुर कलाँ सीतापुर । उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विजय भान, जनपद न्यायधीश/अध्यक्ष आशीष जैन जी के निर्देशन में 22 फरवरी को नवीन गल्ला मंडी सीतापुर में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाना है। शिविर के बारे में पीएलवी (पैरा लीगल वालंटियर) उमाशंकर द्वारा रामपुर कलाँ थाने क्षेत्र के लोगों को विधिक प्रक्रियाओं व मेगा शिविर एवं आने
वाले राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च 2026 की जानकारी दी। मेगा शिविर के दौरान राजस्व, श्रम, पंचायत राज, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, पुलिस, परिवहन, वन, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, नगर पालिका, विद्युत, पशुपालन, खाद्य एवं रसद सहित विभिन्न विभागों की सहभागिता रहेगी। सभी विभाग अपने-अपने स्टॉल के माध्यम से योजनाओं की जानकारी देंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विजय भान एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष आशीष जैन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस मेगा शिविर का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक लोग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीतापुर कार्यालय अथवा हेल्पलाइन नंबर 1800-419-0234 पर संपर्क कर सकते हैं।
- बोर्ड परीछा मे 3 मिनट लेट होने पर अंदर जाने नही दिया गया.. कितने दुख की बात है पूरा साल बर्बाद हो गया...🥹1
- Post by Ajad Malik1
- उत्तर प्रदेश के सीतापुर में जिलाधिकारी राजा गणपति आर की सख्त कार्यशैली एक बार फिर सामने आई। विकास क्षेत्र हरगांव स्थित प्राथमिक विद्यालय सेमरी मोतिमदपुर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर वीएचएसएनडी सत्र के दौरान डीएम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई गंभीर लापरवाहियां मिलीं, जिस पर जिलाधिकारी ने एएनएम की ड्यूटी लिस्ट और एचआरपी का गहन अवलोकन करते हुए संबंधित कर्मचारियों को तत्काल सुधार के कड़े निर्देश दिए। डीएम की इस कार्रवाई से स्वास्थ्य व महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने साफ किया है कि सरकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। #Sitapur #DMInspection #UPNews #Anganwadi #VHSND #RajaGanpatiR #GoodGovernance #HindiNews #LocalNews #AdministrationAction #thepinchdiary1
- जनपद सीतापुर के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के ठाकुर नगर गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शराब के नशे में घर पहुंचे मंझले भाई ने गाली-गलौज का विरोध करने पर बड़े भाई और भाभी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे छोटे भाई पर भी जानलेवा हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन तीनों को सीएचसी नैमिषारण्य ले गए, जहां डॉक्टरों ने दंपती को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं।1
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *फतेहपुर में सड़क दुर्घटना, ऑटो पलटा शादी से लौट रहे 4 लोग घायल 2 की हालत गंभीर* बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा फतेहपुर-महमूदाबाद मार्ग पर हुआ जब एक ऑटो-रिक्शा मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया।(30), पुष्पा सिंह (28), उनके बच्चे कृष्णा (2) और रंजीत (3), जानकारी के अनुसार, बगसी थाना रामपुर मथुरा निवासी मुन्ना सिंह तथा बिनाग्राम थाना देवा निवासी पार्वती महमूदाबाद में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। वे सभी ऑटो-रिक्शा से यात्रा कर रहे थे। बताया गया कि रिलायंस पेट्रोल पंप के पास ऑटो-रिक्शा अचानक एक मोटरसाइकिल को बचाने की कोशिश में पलट गया। हादसे के समय ऑटो में कुल नौ लोग सवार थे, जिनमें से चार को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और 102 एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस के माध्यम से चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, मुन्ना सिंह और मासूम कृष्णा को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य घायलों की स्थिति स्थिर है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की निगरानी की जा रही है। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग घायलों को आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान कर रहे हैं। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और वाहन के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।1
- लखनऊ। राजधानी के प्रमुख और व्यस्त चौराहों में शामिल हुसैनगंज चौराहे के पास अवैध रूप से टेम्पो और रिक्शा स्टैंड संचालित होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस चौकी नजदीक होने के बावजूद इस अवैध स्टैंड पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अवैध तरीके से खड़े किए जा रहे टेम्पो और रिक्शों के कारण चौराहे पर आए दिन लंबा जाम लग जाता है। इससे दफ्तर, स्कूल और अस्पताल जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है, जिससे आम नागरिकों में रोष है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद अवैध स्टैंड पर कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की कथित मिलीभगत से यह अवैध स्टैंड संचालित हो रहा है। उनका कहना है कि जब पुलिस की मौजूदगी में ही नियमों का उल्लंघन हो रहा है, तो आम जनता को न्याय की उम्मीद किससे हो। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बावजूद अवैध स्टैंड का संचालन जारी रहना प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। नागरिकों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध स्टैंड को तत्काल हटाया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और आम लोगों को राहत मिल सके।1
- ब्रेकिंगन्यूज़ राजधानी लखनऊ में नहीं रुक रहा दबंगों का कहर..... सरकारी तालाब की जमीन पर कब्जे की नाप में विवाद ... लगभग दो दर्जन से अधिक दबंगों ने किया ग्राम प्रधान के ऊपर हमला .... प्रधान के भाई और गांव के निवासियों के ऊपर किया गया धारदार हथियार से हमला... तहसील के लेखपाल, कानून गो पहुंचे थे सरकारी तालाब के कब्जे की पैमाईश करने ग्राम प्रधान ने दबंगों से किसी तरह अपनी जान बचाई ... ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष लव कुश के ऊपर किया जानलेवा हमला.…. ग्राम प्रधानों में है भारी आक्रोश इसी में शमिल कई आरोपी महिगवां थाना अंतर्गत के साह पुर कनौरा में कर चुके है पहले भी जमीनी विवाद.... दबंग ने कई राउंड फायरिंग भी की मामला बीकेटी थाना अंतर्गत के दिगोई गांव का है1
- उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पति-पत्नी के विवाद का मामला सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया। तंबौर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने टीचर पति पर महिला सहकर्मी से अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए बीच सड़क पर उसकी पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि पत्नी बुर्का पहनकर पति की जासूसी करने पहुंची थी। जैसे ही उसने पति को महिला टीचर के साथ देखा, उसने कॉलर पकड़कर थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, लेकिन काफी देर तक हंगामा चलता रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। Hashtags: #SitapurNews #UPNews #ViralVideo #FamilyDispute #TeacherCase #Tambaur #BreakingNews #HindiNews #LocalNews1