logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बंडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,भारी मात्रा पकड़ा गांजा बंडा के दलपतपुर के नेनागिर तिराहे पर एक मकान में अवैध रूप से भारी मात्रा गांजा बरामद किया। जिसके साथ एक बोलेरो कार भी जब्त कर ली। वहीं तस्करी जानकारी के मुताबिक कई बर्षो से चल रही है। गांजे के मामले में पुलिस थाना बंडा में मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें दो आरोपी बनाएं गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए, आरोपियों को बंडा में पेश कर जेल भेजा गया।

22 hrs ago
user_गजेन्द्र सिंह लोधी बंडा
गजेन्द्र सिंह लोधी बंडा
बांदा, सागर, मध्य प्रदेश•
22 hrs ago
9c4ce9b1-a3a6-4b8a-a706-2837c91cea2d
63c5881f-c882-4456-ac20-05374b85875c

बंडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,भारी मात्रा पकड़ा गांजा बंडा के दलपतपुर के नेनागिर तिराहे पर एक मकान में अवैध रूप से भारी मात्रा गांजा बरामद किया। जिसके साथ एक बोलेरो कार भी जब्त कर ली। वहीं तस्करी जानकारी के मुताबिक कई बर्षो से चल रही है। गांजे के मामले में पुलिस थाना बंडा में मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें दो आरोपी बनाएं गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए, आरोपियों को बंडा में पेश कर जेल भेजा गया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शाहगढ़ में चोरों के हौसले बुलंद बीती रात शाहगढ़ थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत अमरमऊ में 2 घरों में लाखों रुपए सहित सोने चांदी के आभूषण की चोरी की वारदात सामने आई है। वहीं फरियादी नथूराम राय निवासी अमरमऊ का बताया गया है। लगभग 5 लाख की रुपए की चोरी हुई है। जिसमें 1 लाख छः हजार रुपए नगद और सोने चांदी के आभूषण । इसके अलावा उसी मोहल्ले के निवासी विनोद रजक के यहां पर लगभग 1 लाख से अधिक की चोरी हुई जिसमें 10 से 15 हजार रुपए नकद एवं बाकी आभूषण चोर फुर्र हो गए दोनों ही परिवारों ने बताया रात के समय में यह चोरी की वारदात हुई है विनोद रजक एवं नाथूराम राय एक ही महल के निवासी हैं दोनों आस पास रहते हैं। वहीं शाहगढ़ थाना प्रभारी संदीप खरे ने बताया कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की जाएगी
    2
    शाहगढ़ में चोरों के हौसले बुलंद बीती रात शाहगढ़ थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत अमरमऊ में 2 घरों में लाखों रुपए सहित सोने चांदी के आभूषण की चोरी की वारदात सामने आई है।
वहीं फरियादी नथूराम राय निवासी अमरमऊ का बताया गया है। लगभग 5 लाख की रुपए की चोरी हुई है। जिसमें 1 लाख छः हजार रुपए नगद और सोने चांदी के आभूषण  । 
इसके अलावा उसी मोहल्ले के निवासी विनोद रजक के यहां पर लगभग 1 लाख से अधिक की चोरी हुई जिसमें 10 से 15 हजार रुपए नकद एवं बाकी आभूषण चोर  फुर्र हो गए
दोनों ही परिवारों ने बताया रात के समय में यह चोरी की वारदात हुई है विनोद रजक एवं नाथूराम राय एक ही महल के निवासी हैं दोनों आस पास रहते हैं।
वहीं शाहगढ़ थाना प्रभारी संदीप खरे ने बताया कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की जाएगी
    user_गजेन्द्र सिंह लोधी बंडा
    गजेन्द्र सिंह लोधी बंडा
    बांदा, सागर, मध्य प्रदेश•
    49 min ago
  • धर्म का महायज्ञ मानव को सेवा और प्रेम का मार्ग दिखाता है : श्री शिवराज सिंह चौहान सागर। धर्म का वास्तविक स्वरूप सेवा और प्रेम में निहित है। केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि धर्म का महायज्ञ मानव को स्वार्थ से ऊपर उठकर सेवा, भक्ति और प्रेम का मार्ग दिखाता है। परमपूज्य पं. प्रेमभूषण जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मानव जीवन का परम लक्ष्य परमात्मा की प्राप्ति और समाज के कल्याण के लिए कर्मरत रहना है।यह उद्गार केंद्रीय कृषि कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीराम कथा मंच से अपने संबोधन में व्यक्त किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि व्यासपीठ पर विराजमान परमपूज्य पं. प्रेमभूषण जी महाराज का जीवन प्रेम, ज्ञान और भक्ति का अनुपम उदाहरण है। आत्मा के मोक्ष और जगत के कल्याण के लिए की जाने वाली उनकी कथाएं समाज को सही दिशा देती हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिणमुखी हनुमान जी के भव्य मंदिर का निर्माण कराने वाले आदरणीय भूपेन्द्र सिंह वास्तव में सौभाग्यशाली हैं। ऐसे कार्य केवल ईश्वर की विशेष कृपा से ही संभव होते हैं। उन्होंने सभी संतगणों एवं उपस्थित अतिथियों को सादर प्रणाम किया चौहान ने कहा कि अभी उन्हें नेता कहकर संबोधित किया गया, लेकिन सच्चा आनंद नेता बनने में नहीं बल्कि सेवक बनकर कार्य करने में है। मानव जीवन का अंतिम लक्ष्य परमात्मा की प्राप्ति और आनंद की अनुभूति है। शास्त्रों में भगवान को प्राप्त करने के तीन मार्ग बताए गए हैं कृज्ञान, भक्ति और कर्म। उन्होंने कहा कि ज्ञान मार्ग में यह बताया गया है कि सत्य केवल ब्रह्म है और शेष सब मिथ्या है, जैसा कि प्रेमभूषण जी महाराज अपने उपदेशों से समझा रहे हैं। भक्ति मार्ग पर चलने वाला भक्त भगवान की भक्ति में पूर्णतः रम जाता हैकृकोई उन्हें स्वामी मानता है तो कोई पिता। कर्म मार्ग में भगवान द्वारा निर्धारित कर्तव्यों को ईमानदारी और परिश्रम से निभाने की प्रेरणा दी गई है। भगवान श्रीकृष्ण ने भी कहा है कि कर्म किए बिना कोई रह नहीं सकता। अपने संबोधन में चौहान ने रामायण की एक प्रेरक कथा का उल्लेख करते हुए कहा कि माता सीता द्वारा हनुमान जी को दी गई मोतियों की माला को हनुमान जी ने इसलिए तोड़ दिया क्योंकि उसमें उन्हें अपने प्रभु श्रीराम और माता सीता दिखाई नहीं दिए। उन्होंने अपने सीने को चीरकर राम-सीता को प्रकट कर यह सिद्ध किया कि उनके लिए वही वस्तु मूल्यवान है जिसमें प्रभु का वास हो। उन्होंने कहा कि सृष्टि के कण-कण में सीता-राम विराजमान हैं, इसलिए सभी को अपने समान मानना चाहिए। प्रेम ही भगवान की सबसे बड़ी पूजा है और सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं। जितनी सेवा संभव हो, उतनी सेवा करनी चाहिए, क्योंकि वास्तव में दूसरा कोई है ही नहीं।चौहान ने कहा कि जब तक जीवन है, तब तक दूसरों के सुख और आनंद के लिए कार्य करना ही सच्ची साधना है, और वे स्वयं भी निरंतर इसी प्रयास में लगे हुए हैं।
    1
    धर्म का महायज्ञ मानव को सेवा और प्रेम का मार्ग दिखाता है : श्री शिवराज सिंह चौहान
सागर। धर्म का वास्तविक स्वरूप सेवा और प्रेम में निहित है। केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि धर्म का महायज्ञ मानव को स्वार्थ से ऊपर उठकर सेवा, भक्ति और प्रेम का मार्ग दिखाता है। परमपूज्य पं. प्रेमभूषण जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मानव जीवन का परम लक्ष्य परमात्मा की प्राप्ति और समाज के कल्याण के लिए कर्मरत रहना है।यह उद्गार केंद्रीय कृषि कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीराम कथा मंच से अपने संबोधन में व्यक्त किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि व्यासपीठ पर विराजमान परमपूज्य पं. प्रेमभूषण जी महाराज का जीवन प्रेम, ज्ञान और भक्ति का अनुपम उदाहरण है। आत्मा के मोक्ष और जगत के कल्याण के लिए की जाने वाली उनकी कथाएं समाज को सही दिशा देती हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिणमुखी हनुमान जी के भव्य मंदिर का निर्माण कराने वाले आदरणीय भूपेन्द्र सिंह वास्तव में सौभाग्यशाली हैं। ऐसे कार्य केवल ईश्वर की विशेष कृपा से ही संभव होते हैं। उन्होंने सभी संतगणों एवं उपस्थित अतिथियों को सादर प्रणाम किया चौहान ने कहा कि अभी उन्हें नेता कहकर संबोधित किया गया, लेकिन सच्चा आनंद नेता बनने में नहीं बल्कि सेवक बनकर कार्य करने में है। मानव जीवन का अंतिम लक्ष्य परमात्मा की प्राप्ति और आनंद की अनुभूति है। शास्त्रों में भगवान को प्राप्त करने के तीन मार्ग बताए गए हैं कृज्ञान, भक्ति और कर्म।
उन्होंने कहा कि ज्ञान मार्ग में यह बताया गया है कि सत्य केवल ब्रह्म है और शेष सब मिथ्या है, जैसा कि प्रेमभूषण जी महाराज अपने उपदेशों से समझा रहे हैं। भक्ति मार्ग पर चलने वाला भक्त भगवान की भक्ति में पूर्णतः रम जाता हैकृकोई उन्हें स्वामी मानता है तो कोई पिता। कर्म मार्ग में भगवान द्वारा निर्धारित कर्तव्यों को ईमानदारी और परिश्रम से निभाने की प्रेरणा दी गई है। भगवान श्रीकृष्ण ने भी कहा है कि कर्म किए बिना कोई रह नहीं सकता। अपने संबोधन में चौहान ने रामायण की एक प्रेरक कथा का उल्लेख करते हुए कहा कि माता सीता द्वारा हनुमान जी को दी गई मोतियों की माला को हनुमान जी ने इसलिए तोड़ दिया क्योंकि उसमें उन्हें अपने प्रभु श्रीराम और माता सीता दिखाई नहीं दिए। उन्होंने अपने सीने को चीरकर राम-सीता को प्रकट कर यह सिद्ध किया कि उनके लिए वही वस्तु मूल्यवान है जिसमें प्रभु का वास हो। उन्होंने कहा कि सृष्टि के कण-कण में सीता-राम विराजमान हैं, इसलिए सभी को अपने समान मानना चाहिए। प्रेम ही भगवान की सबसे बड़ी पूजा है और सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं। जितनी सेवा संभव हो, उतनी सेवा करनी चाहिए, क्योंकि वास्तव में दूसरा कोई है ही नहीं।चौहान ने कहा कि जब तक जीवन है, तब तक दूसरों के सुख और आनंद के लिए कार्य करना ही सच्ची साधना है, और वे स्वयं भी निरंतर इसी प्रयास में लगे हुए हैं।
    user_नीरज वैद्यराज पत्रकार
    नीरज वैद्यराज पत्रकार
    पत्रकार Sagar, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • Post by Mukesh Ahirwar bhimarmy
    1
    Post by Mukesh Ahirwar bhimarmy
    user_Mukesh Ahirwar bhimarmy
    Mukesh Ahirwar bhimarmy
    Farmer सर्रा खर्द•
    23 hrs ago
  • उपकाशी नगरी में आयोजित श्री अति रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन शिवलिंग निर्माण कर धूमधाम से हुआ घाट पर विसर्जन
    1
    उपकाशी नगरी में आयोजित श्री अति रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन शिवलिंग निर्माण कर धूमधाम से हुआ घाट पर विसर्जन
    user_Vikas Soni
    Vikas Soni
    दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    55 min ago
  • ​रामटौरिया// क्षेत्र में पुलिस और जनता के बीच बढ़ते समन्वय की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली है। बमनौरा थाना क्षेत्र के रामटौरिया पुलिस चौकी में रामटौरिया ग्राम वासियों एवं समस्त क्षेत्रवासियों के विशेष सहयोग से एक भव्य संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ एवं विशाल कन्याभोज का गरिमामय आयोजन किया गया। ​कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय नागरिकों और पुलिस स्टाफ द्वारा हनुमान जी के विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुई। ख्याति प्राप्त भजन मंडलियों ने जब वाद्य यंत्रों की मधुर धुन पर सुंदरकाण्ड की चौपाइयां पढ़नी शुरू कीं, तो श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। सुंदरकाण्ड के बीच-बीच में हनुमान जी के भजनों पर भक्त झूमते नजर आए। ​पूरा चौकी परिसर रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया था, जो किसी उत्सव जैसा प्रतीत हो रहा था। ​इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें किसी एक पक्ष का नहीं, बल्कि रामटौरिया ग्राम वासियों और पूरे क्षेत्र के लोगों का भरपूर सहयोग रहा। ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर न केवल आर्थिक सहयोग दिया, बल्कि व्यवस्थाओं को संभालने में भी पुलिस का हाथ बंटाया। यह आयोजन इस बात का प्रतीक बना कि पुलिस और जनता मिलकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं ​पाठ की पूर्णाहुति के बाद विशाल कन्याभोज का आयोजन हुआ। पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर कन्याओं को भोज कराया और उनका आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात आयोजित भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ​"जब पुलिस और जनता एक साथ मिलकर ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्य करते हैं, तो आपसी विश्वास मजबूत होता है। रामटौरिया क्षेत्र की यह एकजुटता वाकई सराहनीय है।"
    4
    ​रामटौरिया// 
क्षेत्र में पुलिस और जनता के बीच बढ़ते समन्वय की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली है। बमनौरा थाना क्षेत्र के रामटौरिया पुलिस चौकी में रामटौरिया ग्राम वासियों एवं समस्त क्षेत्रवासियों के विशेष सहयोग से एक भव्य संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ एवं विशाल कन्याभोज का गरिमामय आयोजन किया गया।
​कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय नागरिकों और पुलिस स्टाफ द्वारा हनुमान जी के विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुई। ख्याति प्राप्त भजन मंडलियों ने जब वाद्य यंत्रों की मधुर धुन पर सुंदरकाण्ड की चौपाइयां पढ़नी शुरू कीं, तो श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।
सुंदरकाण्ड के बीच-बीच में हनुमान जी के भजनों पर भक्त झूमते नजर आए।
​पूरा चौकी परिसर रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया था, जो किसी उत्सव जैसा प्रतीत हो रहा था।
​इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें किसी एक पक्ष का नहीं, बल्कि रामटौरिया ग्राम वासियों और पूरे क्षेत्र के लोगों का भरपूर सहयोग रहा। ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर न केवल आर्थिक सहयोग दिया, बल्कि व्यवस्थाओं को संभालने में भी पुलिस का हाथ बंटाया। 
यह आयोजन इस बात का प्रतीक बना कि पुलिस और जनता मिलकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं 
​पाठ की पूर्णाहुति के बाद विशाल कन्याभोज का आयोजन हुआ। पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर कन्याओं को भोज कराया और उनका आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात आयोजित भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
​"जब पुलिस और जनता एक साथ मिलकर ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्य करते हैं, तो आपसी विश्वास मजबूत होता है। रामटौरिया क्षेत्र की यह एकजुटता वाकई सराहनीय है।"
    user_Aman Rajapoot Ramtoriya Chhatarpur
    Aman Rajapoot Ramtoriya Chhatarpur
    घुवारा, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *मोबाइल की बैट्री चबाते समय मुंह पर हुआ जोरदार विस्फोट। वीडियो हुआ वायरल।* एक शख्स मोबाइल बैटरी पर अपनी जीभ से थूक लगाकर चेक करना या उसे दांतो के बीच दबाकर चेक करना दोनों बेहद ही खतरनाक साबित हो सकता है। मोबइल में लगने वाली बैटरी के अंदर लिथियिम और केमिकल इलेक्ट्रोलाइट जैसी चीजें होती है। उसे पता नहीं था कि लिथियम बैटरीज को अगर जबरदस्ती दबाया जाए तो लिथियम आयन के स्पार्किंग से ब्लास्ट हो सकता है। फिर उस व्यक्ति के मुंह में ही ब्लास्ट हो गया।
    1
    *मोबाइल की बैट्री चबाते समय मुंह पर हुआ जोरदार विस्फोट। वीडियो हुआ वायरल।*
एक शख्स मोबाइल बैटरी पर अपनी जीभ से थूक लगाकर चेक करना या उसे दांतो के बीच दबाकर चेक करना दोनों बेहद ही खतरनाक साबित हो सकता है। मोबइल में लगने वाली बैटरी के अंदर लिथियिम और केमिकल इलेक्ट्रोलाइट जैसी चीजें होती है। उसे पता नहीं था कि लिथियम बैटरीज को अगर जबरदस्ती दबाया जाए तो लिथियम आयन के स्पार्किंग से ब्लास्ट हो सकता है। फिर उस व्यक्ति के मुंह में ही ब्लास्ट हो गया।
    user_Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Journalist Damoh, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • इलाज कराने गया था… मारपीट, झूठा केस और कर्ज ने महेंद्र को तोड़ दिया। आज पत्नी की गोद में मासूम बच्चा है… और सवाल – इंसाफ कब मिलेगा? 💔 #JusticeForMahendraLodhi #DamohNews #MPNews #GroundReport #VoiceForJustice
    1
    इलाज कराने गया था…
मारपीट, झूठा केस और कर्ज ने महेंद्र को तोड़ दिया।
आज पत्नी की गोद में मासूम बच्चा है… और सवाल – इंसाफ कब मिलेगा? 💔
#JusticeForMahendraLodhi #DamohNews #MPNews #GroundReport #VoiceForJustice
    user_Pushpendra Lodhi
    Pushpendra Lodhi
    Damoh, Madhya Pradesh•
    8 hrs ago
  • सागर क्षेत्र कई थाना क्षेत्रों में जुआ चल रहा है। वहीं एक जुआ की वीडियो शोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जो सागर के देवरी क्षेत्र की बताई जा रही है। जिसकी हम पुष्टि नहीं करते हैं।
    4
    सागर क्षेत्र कई थाना क्षेत्रों में जुआ चल रहा है। वहीं एक जुआ की वीडियो शोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जो सागर के देवरी क्षेत्र की बताई जा रही है। जिसकी हम पुष्टि नहीं करते हैं।
    user_गजेन्द्र सिंह लोधी बंडा
    गजेन्द्र सिंह लोधी बंडा
    बांदा, सागर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.