*दुर्लभ ‘बाइफिड यूरेथ्रा’ केस में फ़ोर्ड के डॉक्टरों ने रचा इतिहास, दो नलियों की अनोखी संरचना के बीच सफल ऑपरेशन धनरुआ (पटना) की रहने वाली 36 वर्षीय नीलम कुमारी का फोर्ड हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी के जरिए सफल इलाज किया गया। मरीज लंबे समय से दाईं अंडेदानी में बड़ी गांठ के कारण पेट दर्द से परेशान थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन का निर्णय लिया। सर्जरी के दौरान डॉक्टरों को एक अत्यंत दुर्लभ स्थिति का पता चला, जिसमें दाईं किडनी से पेशाब की नली तक दो अलग-अलग नलियां मौजूद थीं, जिसे बाइफिड यूरेथ्रा कहा जाता है। इस जटिल स्थिति के कारण ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण हो गया, लेकिन विशेषज्ञ टीम ने सावधानीपूर्वक सर्जरी को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन में डॉ. प्रभात रंजन, डॉ. जागृति भारद्वाज, डॉ. अनिता सिंह, एनेस्थेटिस्ट डॉ. तूलिका और यूरोलॉजिस्ट डॉ. रवि रंजन की अहम भूमिका रही। विशेष रूप से यूरोलॉजिस्ट डॉ. रवि रंजन की सक्रिय भागीदारी से पेशाब की नली को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित रखा जा सका और ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ। डॉ. जागृति भारद्वाज ने बताया कि यह केस काफी जटिल था, क्योंकि मरीज की शारीरिक संरचना सामान्य से अलग थी। डॉक्टरों की टीम ने पूरी सतर्कता के साथ सर्जरी कर मरीज को राहत दी। उन्होंने बताया कि मरीज की 30 वर्ष की आयु में ही बच्चेदानी निकाल दी गई थी, जो कि नहीं करवाना चाहिए। आगे उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि महिलाओं को 45 के बाद ही बच्चेदानी का ऑपरेशन कराना चाहिए, नहीं तो उन्हें विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ता है। हॉस्पिटल के निदेशक संतोष कुमार ने कहा कि इस तरह के जटिल केस का सफल इलाज संस्थान की चिकित्सा विशेषज्ञता और टीमवर्क का प्रमाण है।

- Post by N BHARAT NEWS 3651
- पटना से एक बड़ी सामाजिक पहल सामने आई है, जहाँ “गौ सम्मान अभियान” तेजी से चर्चा में है। इस अभियान के तहत 27 अप्रैल 2026 को “गौमाता सम्मान दिवस” मनाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में गौमाता के प्रति सम्मान बढ़ाना और लोगों को जागरूक करना है। अभियान के तहत जगह-जगह जनसंपर्क, प्रचार-प्रसार और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि यह कोई राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक पहल है, जिसमें हर वर्ग के लोगों को जुड़ने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जुड़ें और 27 अप्रैल को “गौमाता सम्मान दिवस” के रूप में मनाएं।1
- पटना मे सुबह सुबह एनकाउंटर पटना की ज्वेलरी शॉप में हुई थी डकै*ती, पुलिस और डकै*तों के बीच हुआ मु*ठभेड़, एक डकै*त को लगी गो*ली, इतने शाति*रों को पुलिस ने टांगा। इस पूरे मामले का खुलासा पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने किया है।#ApnaCitTakNews #Patna #PatnaPolice #Craime #Fulwarisrif #VairlNews2
- Patna #रामकृष्ण नगर #ज्वेलरी शॉप #लूट मामले में #पुलिस प्रशासन #अपराधियों के बीच #मुठभेड़ में #घायल अपराधी1
- Mukhiyajee Reporter | Ajeet (Patna) राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में अक्षय तृतीया के दिन हुई श्री लक्ष्मी अलंकार ज्वैलर्स में 20 लाख रुपए की लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है।लूटपाट में शामिल अपराधियों में लाइनर सहित चार अपराधी पकड़े गए हैं। घटना में प्रयुक्त हथियार को मीठापुर कृषि फार्म के बगीचे में छिपाया गया था। उसी हथियार को बरामद करने अपराधी के साथ रामकृष्ण नगर थाना पुलिस टीम आधी रात पहुंची थी। हथियार बरामद होने के साथ ही वहां से गोली और खोखा भी मिल गया। उसी क्रम में दूसरे छिपाया हुआ कट्टा से फायरिंग कर भागने के दौरान एक अपराधी को पुलिस ने गोली मारकर पकड़ लिया. गोली अपराधी दिलीप के पैर में लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल उस जगह को पुलिस ने घेराबंदी कर दिया है। वहां पुलिस टीम को तैनात किया गया है। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। छानबीन के दौरान आम के बगीचे में अपराधियों के द्वारा वहां पार्टी किए जाने की जानकारी हाथ लगी। वहां शराब के खाली डब्बा रैपर ग्लास पत्तल आदि भी मिला है। नमकीन के पैकेट भी मिले हैं। देखने से ऐसा लगता है कि इस जगह पर अपराधी जमा होते हैं और अपराध की वारदात को अंजाम देने के लिए पहले यहां बैठक करते हैं। विस्तृत खबर जल्द ही मुखियाजी डॉट कॉम पर...।4
- please doston check ✅ I'd || Dekhiye aur sikhiye 👈1
- आदित्य बिरला ग्रुप के अंतर्गत ग्रैसिम इंडस्ट्रीज़ के खंड, बिरला ओपस पेंट्स ने बिहार के पटना में एक ही दिन में नौ नए फ्रेंचाईज़ी स्टोर का किया...... *GRAND OPENING CEREMONY*1
- Post by N BHARAT NEWS 3651