Shuru
Apke Nagar Ki App…
Hariom
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ग्राम पंचायत दहेलिया में श्मशान घाट के विकास कार्य में धांधली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश ग्राम पंचायत दहेलिया में श्मशान घाट के विकास कार्य में धांधली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश हरदोई (हरपालपुर) : ग्राम पंचायत दहेलिया के चियासर स्थित श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों के नाम पर धांधली का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर धरातल पर कोई कार्य कराए बिना ही दो बार सरकारी बजट की निकासी करने का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट में विकास के नाम पर एक रुपये का भी काम नहीं हुआ है। परिसर में लगे हैंडपंप लंबे समय से बंद पड़े हैं, जिससे पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। वहीं, निर्मित शौचालय की हालत अत्यंत जर्जर हो चुकी है और पूरे परिसर में जगह-जगह गाजरघास व झाड़ियां उगी हुई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा कागजों में विकास कार्य दर्शाकर श्मशान घाट के नाम पर दो बार सरकारी धन निकाल लिया गया, जबकि मौके पर कोई सुधार कार्य नहीं कराया गया।ग्रामीणों ने शासन व प्रशासन से मामले का संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच कराने, वित्तीय अनियमितता की रिकवरी करने तथा दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।2
- Post by Ramjeet_kashyap_0011
- जलालाबाद के विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने विधानसभा में चीनी मिल लगाने की उठाई मांग शाहजहांपुर/जलालाबाद। जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के किसानों की समृद्धि और क्षेत्र के औद्योगिक विकास को लेकर विधायक हरि प्रकाश वर्मा ने बुधवार को विधानसभा सत्र में राजकीय चीनी मिल स्थापित किए जाने की जोरदार मांग उठाई। उन्होंने सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि वर्ष 2012 में कैमुना ग्रुप ने चीनी मिल स्थापित करने के लिए लगभग 100 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया था, जिसमें करीब 25 एकड़ सरकारी भूमि भी शामिल थी। लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी परियोजना धरातल पर नहीं उतर सकी1
- जलालाबाद की आवाज़ विधानसभा में गूंजी: विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने बाढ़ की समस्या को प्रमुखता से उठाया जलालाबाद क्षेत्रीय भाजपा विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने विधानसभा में अपने क्षेत्र की वर्षों पुरानी और गंभीर बाढ़ समस्या को मजबूती से उठाते हुए सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि जलालाबाद क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष बाढ़ के कारण किसानों की फसलें नष्ट हो जाती हैं, ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है तथा सड़क, पुल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को भारी नुकसान पहुंचता है। विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने सरकार से मांग की कि क्षेत्र को स्थायी रूप से बाढ़ की समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रभावी एवं दीर्घकालिक योजना बनाई जाए। ताकि हर वर्ष आने वाली बाढ़ से लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान करेगी, जिससे क्षेत्र के किसानों और आम नागरिकों को बार-बार होने वाली कठिनाइयों से मुक्ति मिल सके।1
- मसूर sinauli की चाट वाले टिक्की आप को खाना है तो ग्राम सिनौली आ जाओ1
- *अवगत कराना है कि दिनांक 03.08.2026 को थाना सवायजपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि सुहासिनी पत्नी अभिजीत शर्मा उम्र करीब 33 वर्ष निवासी ग्राम सवायजपुर जनपद हरदोई की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी है। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया । उक्त के संबंध में मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर थाना सवायजपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मृतका के पति व ससुर को गिरफ्तार किया गया है । विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है । उक्त घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह की बाइट ।* *अवगत कराना है कि दिनांक 03.08.2026 को थाना सवायजपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि सुहासिनी पत्नी अभिजीत शर्मा उम्र करीब 33 वर्ष निवासी ग्राम सवायजपुर जनपद हरदोई की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी है। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया । उक्त के संबंध में मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर थाना सवायजपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मृतका के पति व ससुर को गिरफ्तार किया गया है । विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है । उक्त घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह की बाइट ।*1
- संत रविदास की जन्मस्थली की मिट्टी से भरे कलश की भाजपा कार्यकर्ताओं ने की अगवानी संत रविदास की 650वीं जयंती पर विवियापुर पहुंची कलश यात्रा संत रविदास की जन्मस्थली की मिट्टी से भरे कलश की भाजपा कार्यकर्ताओं ने की अगवानी समरसता संकल्प अभियान के तहत विवियापुर पहुंची कलश बंधन यात्रा पचदेवरा, हरदोई। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650 वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में समरसता संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को कलश बंधन यात्रा का अनंगपुर मण्डल के बिबियापुर में आगमन हुआ। यात्रा के पहुंचने पर विवियापुर शिव मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखा गया। अनंगपुर मंडल अध्यक्ष रोहित सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की गूंज, और जोरदार पुष्पवर्षा के साथ कलश बंधन यात्रा की भव्य अगवानी की। वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास जी की पावन जन्मस्थली से लाई गई माटी युक्त कलश का दर्शन करने के लिए विवियापुर शिव मंदिर परिसर में लोगों का जमावड़ा लगा रहा। श्रद्धालुओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलश पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और गुरु रविदास जी महाराज के जयकारे लगाए। इस अवसर पर अपने संबोधन में भाजपा अनंगपुर मंडल अध्यक्ष रोहित सिंह ने कहा कि संत रविदास जी की वाणी समाज को समरसता, समानता और बंधुत्व का महान संदेश देती है। सीर गोवर्धनपुर की यह पावन माटी हमारे लिए अत्यंत श्रद्धा और सेवा का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह समरसता संकल्प समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का अटूट संकल्प है। गुरु महाराज के बताए रास्ते पर चलकर ही हम एक सशक्त, समृद्ध और एकजुट समाज का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उल्लासपूर्ण रहा। इस मौके पर अनंगपुर मंडल के निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष जैनेन्द्र प्रताप सिंह,मण्डलउपाध्यक्ष राजकिशोर सिंह लल्ला, रोहिताश सिंह राणा,अमर सिंह,अखिलेश सिंह,सुधीर सिंह,अनमोल दीक्षित,रामू सिंह,मनोज सिंह, अतुल दीक्षित सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।4
- उत्तर प्रदेश जनपद बाराबंकी से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक बाराबंकी: चेहेल्लुम जुलूस के मार्ग पर गंदगी से ग्रामीणों में नाराजगी, ग्राम प्रधान पर लगाए लापरवाही के आरोप मसौली, बाराबंकी। ग्राम मसौली में चेहेल्लुम पर्व के अवसर पर निकाले गए ताजिया जुलूस के दौरान ग्रामीणों और बाहर से आए जायरीन ने जुलूस मार्ग पर फैली गंदगी को लेकर नाराजगी जताई। बड़ी ताजिया के साथ निकले इस जुलूस में हजारों लोग शामिल हुए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि जुलूस मार्ग की साफ-सफाई के लिए ग्राम पंचायत की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई। कई स्थानों पर भैंस का गोबर, गोबर मिला पानी और अन्य गंदगी फैली हुई थी, जिससे नंगे पैर चलने वाले अकीदतमंदों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि चेहेल्लुम के जुलूस में ताजिया के साथ बड़ी संख्या में लोग बिना चप्पल के चलते हैं, लेकिन रास्ते में फैली गंदगी के कारण उनके पैरों में गोबर और गंदा पानी लग रहा था। इससे बाहर से आए मेहमानों और जायरीन के बीच भी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों के अनुसार, जुलूस मार्ग पर रहने वाले लोगों ने स्थिति को संभालने के लिए स्वयं आगे आकर अंडों की ट्रे, दफ्ती और अन्य सामग्री बिछाकर रास्ते को चलने योग्य बनाया, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान को कम से कम धार्मिक आयोजन और बाहर से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जुलूस मार्ग की पहले से साफ-सफाई करानी चाहिए थी। उन्होंने भविष्य में ऐसे आयोजनों से पहले समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।1