logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आपदा में अवसर तलाशने वालों पर प्रशासन करेगा सख्त कार्यवाही। *आपदा में अवसर तलाशने वालों पर सख्त कार्यवाही — अवैध डीजल संग्रह एवं बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 564 लीटर डीजल जप्त* जिला सागर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आपदा/अफवाह की स्थिति में अवैध मुनाफाखोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर डॉ. संजीव उइके के निर्देशन में सतत अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री प्रवीण अस्थाना के नेतृत्व में थाना बांदरी पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ग्रंट में एक व्यक्ति द्वारा अपनी चाय-गुटखा की दुकान पर अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थ (डीजल) का भारी मात्रा में संग्रह कर अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना पर थाना प्रभारी बांदरी श्री सुमेर सिंह जगेत के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक विजय पटेल द्वारा पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर दबिश दी गई। मौके पर एक व्यक्ति की दुकान से 200-200 लीटर के दो नीले ड्रम एवं 50-50 लीटर की जरी केनों में डीजल भरा हुआ पाया गया, साथ ही माप-तौल हेतु उपकरण भी बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जोधन लोधी पिता लक्ष्मण लोधी, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम ग्रंट थाना बांदरी जिला सागर बताया तथा डीजल के संग्रह एवं विक्रय के लिए कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में कुल 564 लीटर ज्वलनशील पदार्थ (डीजल) अवैध रूप से संग्रहित पाया गया, जिसे विधिवत जप्त किया गया। आरोपी द्वारा डीजल की संभावित कमी की अफवाह का लाभ उठाकर कम दाम में खरीदकर अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से यह अवैध भंडारण किया जाना सामने आया। उक्त कृत्य मानव जीवन के लिए अत्यंत खतरनाक पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 287 बीएनएस एवं धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत थाना बांदरी में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई है। *सराहनीय भूमिका:* इस कार्यवाही में उप निरीक्षक विजय पटेल, प्रधान आरक्षक देवेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक महेश साहू एवं आरक्षक अरविंद कुमार की सराहनीय भूमिका रही। सागर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें एवं आवश्यक वस्तुओं का अनावश्यक भंडारण या कालाबाजारी न करें। ऐसा करना दंडनीय अपराध है। यदि कहीं भी अवैध संग्रहण, जमाखोरी या कालाबाजारी की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल Dial 100/112 या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें। ⚠️ सागर पुलिस द्वारा ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

7 hrs ago
user_हरिकृष्ण सोनी
हरिकृष्ण सोनी
पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago
0600e2b9-d685-4f9f-a13c-6cb6536046e2

आपदा में अवसर तलाशने वालों पर प्रशासन करेगा सख्त कार्यवाही। *आपदा में अवसर तलाशने वालों पर सख्त कार्यवाही — अवैध डीजल संग्रह एवं बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 564 लीटर डीजल जप्त* जिला सागर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आपदा/अफवाह की स्थिति में अवैध मुनाफाखोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर डॉ. संजीव उइके के निर्देशन में सतत अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री प्रवीण अस्थाना के नेतृत्व में थाना बांदरी पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ग्रंट में एक व्यक्ति द्वारा अपनी चाय-गुटखा की दुकान पर अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थ (डीजल) का भारी मात्रा में संग्रह कर अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना पर थाना प्रभारी बांदरी श्री सुमेर सिंह जगेत के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक विजय पटेल द्वारा पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर दबिश दी गई। मौके पर एक व्यक्ति की दुकान से 200-200 लीटर के दो नीले ड्रम एवं 50-50 लीटर की जरी केनों में डीजल भरा हुआ पाया गया, साथ ही माप-तौल हेतु उपकरण भी बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जोधन लोधी पिता लक्ष्मण लोधी, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम ग्रंट थाना बांदरी जिला सागर बताया तथा डीजल के संग्रह एवं विक्रय के लिए कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में कुल 564 लीटर ज्वलनशील पदार्थ (डीजल) अवैध रूप से संग्रहित पाया गया, जिसे विधिवत जप्त किया गया। आरोपी द्वारा डीजल की संभावित कमी की अफवाह का लाभ उठाकर कम दाम में खरीदकर अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से यह अवैध भंडारण किया जाना सामने आया। उक्त कृत्य मानव जीवन के लिए अत्यंत खतरनाक पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 287 बीएनएस एवं धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत थाना बांदरी में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई है। *सराहनीय भूमिका:* इस कार्यवाही में उप निरीक्षक विजय पटेल, प्रधान आरक्षक देवेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक महेश साहू एवं आरक्षक अरविंद कुमार की सराहनीय भूमिका रही। सागर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें एवं आवश्यक वस्तुओं का अनावश्यक भंडारण या कालाबाजारी न करें। ऐसा करना दंडनीय अपराध है। यदि कहीं भी अवैध संग्रहण, जमाखोरी या कालाबाजारी की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल Dial 100/112 या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें। ⚠️ सागर पुलिस द्वारा ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • लोकल न्यूज़ बीना में भव्य शोभायात्रा के साथ मनाया गया श्री महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु बीना। श्री महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर बीना में जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धा, अनुशासन और भक्ति भाव के साथ निकली इस शोभायात्रा ने पूरे नगर को धार्मिक माहौल में रंग दिया। 30 मार्च 2026, सोमवार को चैत्र शुक्ल पक्ष में आयोजित इस महोत्सव के तहत शोभायात्रा श्री शांतिनाथ मंदिर, खुरई रोड से प्रारंभ हुई। यात्रा सर्वोदय चौक, स्टेशन रोड, बड़ी बजरिया, महावीर चौक और इटावा मार्ग से होते हुए कृषि उपज मंडी पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बच्चों, युवाओं और विभिन्न मंडलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और दिव्य घोष के साथ निकली यात्रा में श्रद्धालु बैनर, तख्तियां और ध्वज लेकर अनुशासित रूप से शामिल हुए और जिनधर्म की प्रभावना की। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के पश्चात प्रातः 9:30 बजे से श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं धार्मिक उद्बोधन का आयोजन किया गया। साथ ही सामूहिक वात्सल्य भोज भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
    1
    लोकल न्यूज़ 
बीना में भव्य शोभायात्रा के साथ मनाया गया श्री महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु
बीना।
श्री महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर बीना में जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धा, अनुशासन और भक्ति भाव के साथ निकली इस शोभायात्रा ने पूरे नगर को धार्मिक माहौल में रंग दिया।
30 मार्च 2026, सोमवार को चैत्र शुक्ल पक्ष में आयोजित इस महोत्सव के तहत शोभायात्रा श्री शांतिनाथ मंदिर, खुरई रोड से प्रारंभ हुई। यात्रा सर्वोदय चौक, स्टेशन रोड, बड़ी बजरिया, महावीर चौक और इटावा मार्ग से होते हुए कृषि उपज मंडी पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में बच्चों, युवाओं और विभिन्न मंडलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और दिव्य घोष के साथ निकली यात्रा में श्रद्धालु बैनर, तख्तियां और ध्वज लेकर अनुशासित रूप से शामिल हुए और जिनधर्म की प्रभावना की। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात प्रातः 9:30 बजे से श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं धार्मिक उद्बोधन का आयोजन किया गया। साथ ही सामूहिक वात्सल्य भोज भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बीना में बिजली दरों में बढ़ोतरी, स्मार्ट मीटर व्यवस्था और फिक्स चार्ज के खिलाफ आम जनता का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेसजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम उपभोक्ताओं द्वारा चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान अब एक बड़े जनआंदोलन में तब्दील होता नजर आ रहा है।
    1
    बीना में बिजली दरों में बढ़ोतरी, स्मार्ट मीटर व्यवस्था और फिक्स चार्ज के खिलाफ आम जनता का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।
कांग्रेसजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम उपभोक्ताओं द्वारा चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान अब एक बड़े जनआंदोलन में तब्दील होता नजर आ रहा है।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान इस अभियान का शुभारंभ मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्रीएवं मध्यप्रदेश का
    1
    लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान
इस अभियान का शुभारंभ मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्रीएवं मध्यप्रदेश का
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • लोकेशन :- बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :- जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक दिगंबर जैन समाज एवं सभी समजों के द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया भगवान महावीर ने अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह के सिद्धांतों को प्रचारित किया, जो आज भी समाज को नैतिकता और करुणा की राह पर चलने का संदेश देते हैं । महावीर जयंती के अवसर पर विभिन्न झाकियों के साथ श्री जी की शोभायात्रा निकाली गयी जो की 1008 श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई कृषि उपज मंडी पहुंची वहाँ पर श्री 1008 महावीर स्वामी का अभिषेक एवं शांति धारा की गई उसके पश्चात बाल ब्रह्मचारी संदीप भैया जी ने अपने उद्बोधन देकर बताया की कैसे हम महावीर स्वामी के सिद्धांतो को अपने जीवन में कैसे लागू कर सकते हैं इस अवसर पर बीना विधायक निर्मला सप्रे, नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार, पार्षद नवीन साहू, पूर्व मंडी अध्यक्ष गोलू ठाकुर, पूर्व जनपद अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर, सुभम तिवारी, पार्षद अजय ठाकुर एवं संपूर्ण बीना जैन समाज मौजूद रही कार्यक्रम का आयोजन शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर समिति द्वारा किया गया
    1
    लोकेशन :- बीना
रिपोर्टर:-राकेश सेन 
बीना :- जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक दिगंबर जैन समाज एवं सभी समजों के द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया   भगवान महावीर ने अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह के सिद्धांतों को प्रचारित किया, जो आज भी समाज को नैतिकता और करुणा की राह पर चलने का संदेश देते हैं ।
महावीर जयंती के अवसर पर   विभिन्न झाकियों के साथ श्री जी की शोभायात्रा निकाली गयी जो की 1008 श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई कृषि उपज मंडी पहुंची वहाँ पर श्री 1008 महावीर स्वामी का अभिषेक एवं शांति धारा की गई उसके पश्चात बाल ब्रह्मचारी संदीप भैया जी ने अपने उद्बोधन देकर बताया की कैसे हम महावीर स्वामी के सिद्धांतो को  अपने जीवन में कैसे लागू कर सकते हैं इस अवसर पर बीना विधायक निर्मला सप्रे, नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार, पार्षद नवीन साहू, पूर्व मंडी अध्यक्ष गोलू ठाकुर, पूर्व जनपद अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर, सुभम तिवारी, पार्षद अजय ठाकुर एवं संपूर्ण बीना जैन समाज मौजूद रही कार्यक्रम का आयोजन शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर समिति द्वारा किया गया
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • आज महावीर जयंती के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री आदरणीय प्रद्युम्न सिंह तोमर जी का मुंगावली आगमन हुआ रास्ते में शिव शक्ति फैब्रिकेशन पर जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सत्यजीत सिंह जी द्वारा एवं उनकी टीम द्वारा मंत्री जी का माला पहनकर स्वागत किया गया इसके पश्चात मंत्री जी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए निकल गए
    1
    आज महावीर जयंती के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री आदरणीय प्रद्युम्न सिंह तोमर जी का मुंगावली आगमन हुआ रास्ते में शिव शक्ति फैब्रिकेशन पर जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सत्यजीत सिंह जी द्वारा एवं उनकी टीम द्वारा मंत्री जी का माला पहनकर स्वागत किया गया इसके पश्चात मंत्री जी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए निकल गए
    user_अखंड भारत न्यूज जिला संवाददाता
    अखंड भारत न्यूज जिला संवाददाता
    Mobile Store Mungaoli, Ashoknagar•
    4 hrs ago
  • अशोकनगर। शाढोरा स्टेशन के प्लेटफार्म 2 पर आज भी रेल यात्रियो को अपना कंठ गीला करने पानी नही मिल पा रहा है इस भीषण गर्मी मे परंतु संबंधित अधिकारी ये सब वीडियो देखकर भी सफेद झूठ बोलकर अपने वरिष्ठ अधिकारियो को भृमित करने के लिए x संदेश पर पर्याप्त पानी होने का दाबा करते है जबकि प्लेटफार्म पर गाडी खडी है और सैकडो की संख्या मे यात्री भी गाडी का इंतजार कर रहे है परंतु पानी पीने के लिए नही, भारत सरकार ने करोडो रुपये खर्च करके रेल यात्रियो की सुविधाओ के लिए नल स्टेंड बनबाये महिला पुरुष प्रसाधन आदि परंतु यात्री इनका प्रयोग नही कर पा रहा है यह संबंधित अधिकारियो की मिलीभगत और लापरवाही सोची समझी यात्रियो के प्रति नकारात्मक सोच जो सब कुछ होने के बाद भी यात्रियो को सुविधाए नही मिल पा रही है, आचार्य ने पूर्व मे यात्रियो की पीडा को देखकर शिकायत की थी उस नल स्टेंडो मे नल ही नही लग रहे थे नलो की जगह लकडी लगी उसमे सुधार हुआ स्टेंडो मे नल लगे तो अब उनमे पानी नही आ रहा है यात्री नलो को खोलते चालू करते है कि इनमे पानी निकलेगा परंतु पानी नही निकलता, पूर्व मे कहां गया था कि गाडी के आने के समय नल चालू हो जाते है पानी की कमी के कारण परंतु सुपरफास्ट ग्वालियर भोपाल इंटर सिटी प्लेटफार्म पर खडी होते हुये भी सैकडो की संख्या मे सबारी उतरी परंतु नलो मे पानी नही निकल। वरिष्ठ अधिकारियो को एक्शन लेना बहुत आवश्यक है संबंधित अधिकारी के प्रति।
    1
    अशोकनगर। शाढोरा स्टेशन के प्लेटफार्म 2 पर आज भी रेल यात्रियो को अपना कंठ गीला करने पानी नही मिल पा रहा है इस भीषण गर्मी मे परंतु संबंधित अधिकारी ये सब वीडियो देखकर भी सफेद झूठ बोलकर अपने वरिष्ठ अधिकारियो को भृमित करने के लिए x संदेश पर पर्याप्त पानी होने का दाबा करते है जबकि प्लेटफार्म पर गाडी खडी है और सैकडो की संख्या मे यात्री भी गाडी का इंतजार कर रहे है परंतु पानी पीने के लिए नही, भारत सरकार ने करोडो रुपये खर्च करके रेल यात्रियो की सुविधाओ के लिए नल स्टेंड बनबाये महिला पुरुष प्रसाधन आदि परंतु यात्री इनका प्रयोग नही कर पा रहा है यह संबंधित अधिकारियो की मिलीभगत और लापरवाही सोची समझी यात्रियो के प्रति नकारात्मक सोच जो सब कुछ होने के बाद भी यात्रियो को सुविधाए नही मिल पा रही है, आचार्य ने पूर्व मे यात्रियो की पीडा को देखकर शिकायत की थी उस नल स्टेंडो मे नल ही नही लग रहे थे नलो की जगह लकडी लगी उसमे सुधार हुआ स्टेंडो मे नल लगे तो अब उनमे पानी नही आ रहा है यात्री नलो को खोलते चालू करते है कि इनमे पानी निकलेगा परंतु पानी नही निकलता, पूर्व मे कहां गया था कि गाडी के आने के समय नल चालू हो जाते है पानी की कमी के कारण परंतु सुपरफास्ट ग्वालियर भोपाल इंटर सिटी प्लेटफार्म पर खडी होते हुये भी सैकडो की संख्या मे सबारी उतरी परंतु नलो मे पानी नही निकल। वरिष्ठ अधिकारियो को एक्शन लेना बहुत आवश्यक है संबंधित अधिकारी के प्रति।
    user_ADJ,Alim Dyer Journalist
    ADJ,Alim Dyer Journalist
    Reporter Mungaoli•
    9 hrs ago
  • बहुत-बहुत बारिश होने लगी है दोस्तों सागर मध्य प्रदेश में बहुत तेज कार्यकर्ता पानी गिर रहा है बहुत ठंडी हवा चल रही है बहुत गर्मी थी इसलिए अच्छा लग रहा है
    2
    बहुत-बहुत बारिश होने लगी है दोस्तों सागर मध्य प्रदेश में बहुत तेज कार्यकर्ता पानी गिर रहा है बहुत ठंडी हवा चल रही है बहुत गर्मी थी इसलिए अच्छा लग रहा है
    user_Sangita Sahu vlog
    Sangita Sahu vlog
    City Star Sagar, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
  • लोकल न्यूज बीना AAP का पदाधिकारी स्वागत समारोह, नगर निगम चुनाव की तैयारी तेज जिलाध्यक्ष इंजीनियर डीके सिंह बोले—जनता के मुद्दों पर लड़ा जाएगा चुनाव सागर जिले में आम आदमी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजी. डीके सिंह द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पार्टी कार्यालय, बृजभूषण शर्मा के निवास पर संपन्न हुआ। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष डीके सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी आगामी नगर निगम चुनाव को पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी बृजभूषण पंडित, रामसेवक पवार, यूथ विंग जिला अध्यक्ष नेता विश्वकर्मा, किसान विंग जिला अध्यक्ष आर.एस. कुशवाहा, जिला कार्यालय प्रभारी माधव अहिरवार, पूर्व बीना विधानसभा प्रभारी महेंद्र सोनी, लक्ष्मण अहिरवार, राजकुमार राय और निर्मल रैकवार सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    लोकल न्यूज बीना 
AAP का पदाधिकारी स्वागत समारोह, नगर निगम चुनाव की तैयारी तेज
जिलाध्यक्ष इंजीनियर डीके सिंह बोले—जनता के मुद्दों पर लड़ा जाएगा चुनाव
सागर जिले में आम आदमी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजी. डीके सिंह द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पार्टी कार्यालय, बृजभूषण शर्मा के निवास पर संपन्न हुआ।
बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष डीके सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी आगामी नगर निगम चुनाव को पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस अवसर पर स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी बृजभूषण पंडित, रामसेवक पवार, यूथ विंग जिला अध्यक्ष नेता विश्वकर्मा, किसान विंग जिला अध्यक्ष आर.एस. कुशवाहा, जिला कार्यालय प्रभारी माधव अहिरवार, पूर्व बीना विधानसभा प्रभारी महेंद्र सोनी, लक्ष्मण अहिरवार, राजकुमार राय और निर्मल रैकवार सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.