बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान चौथ का बरवाड़ा.तहसील क्षेत्र के सारसोंप गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण लाखों रुपए का नुकसान हो गया। पीड़ीत चेतराम मीणा ने बताया कि घर पर अचानक बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में बंधी 2 गाय और 3 भैंसें आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। वहीं घर के बाहर खड़ी एक बाइक भी पूरी तरह जलकर राख हो गई। इसके अलावा कूलर, कपड़े सिलने की मशीन, घरेलू सामान तथा करीब 25 कट्टे अनाज भी जल गए। आग की लपटों ने पास में रखे लगभग 3 ट्रॉली भूसे को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आग और अधिक विकराल हो गई।घटना की सूचना लगने के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों ने पानी के टैंकरों और अन्य संसाधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय रहते ग्रामीण एकजुट होकर आग नहीं बुझाते तो नुकसान और भी अधिक हो सकता था।घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है, ताकि उन्हें हुए भारी नुकसान से कुछ राहत मिल सके। गांव में इस घटना के बाद लोगों में चिंता और दुख का माहौल बना हुआ है।

- आज शाम सवाई माधोपुर स्थित एक मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य से कम नजर आई। आमतौर पर इस समय मंदिर में काफी भीड़ होती है, पर आज माहौल शांत रहा।1
- सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा ग्राम पंचायत ने भीषण गर्मी में पेयजल संकट से निपटने के लिए खराब पड़ी बोरिंगों को ठीक करना शुरू कर दिया है। पंचायत कर्मी केके सैनी द्वारा सभी खराब बोरियों को चिन्हित कर मरम्मत का कार्य किया जा रहा है, ताकि स्थानीय लोगों को पानी की किल्लत न हो।1
- *विजय के 'शपथ पथ' पर गवर्नर का 'ब्रेकर'! विश्वास घना गज1
- लाखेरी (बूँदी ) गंभीर जी बी सिंड्राम की बीमारी से ग्रसित 2 वर्षीय बालक हर्ष 6 महीने से बेड पर था बड़े बड़े हॉस्पिटल मे काफ़ी इलाज के बाद भी ठीक नहीं हो पाया.. बाद मे संस्कार फिजियोथेरेपी हॉस्पिटल गाँधीपुरा लाखेरी मे उपचार शुरू हुआ बालक शत प्रतिशत ठीक हो गया इनका कहना है... जगह जगह दिखाने के बावजूद मेरा बेटा चल नहीं पा रहा था अब तो मेरा भरोसा भी टूट गया था सभी परिवारजन हताश और निराश हो गए थे मेरा तो रो रो कर बुरा हाल था ऐसे मे मुझे पडोसी ने लाखेरी मे डा आशीष शर्मा जी को दिखाने की सलाह दी जहाँ उपचार के कुछ घंटो मे फर्क दिखने लगा अब मेरा बेटा ठीक है - हर्ष की माँ मेरे पास ज़ब ये केस आया तो तो बच्चा ना तो खड़ा हो पा रहा था ना चल पा रहा था... बच्चे जी बी सिंड्राम (न्यूरोलॉजिकल )बीमारी हुयी थी. एडवांस फिजियोथेरेपी तकनीक और स्पेशलिटी एक्सरसाइज थेरेपी से 2 वर्षीय हर्ष का उपचार शुरू किया.. संस्कार फिजियोथेरेपी हॉस्पिटल गाँधीपुरा मे एडवांस फिजियोथेरेपी तकनीक से मरीजों की बीमारियो इलाज अब लाखेरी मे ही हो रहा है -: डा आशीष शर्मा (एम पी टी न्यूरोलोजी )1
- सोसल मीडिया पर वायरल वीडियो से फॉरेस्ट विभाग की खुली पोल,इंद्रगढ़ फॉरेस्ट विभाग का बताया जा रहा है मामला ब्रेकिंग न्यूज इंद्रगढ़ वायरल वीडियो में 10 हजार लेकर अवैध बजरी के ट्रैक्टर ट्रॉली पार करवाने की बात आई सामने, वायरल वीडियो से इंद्रगढ़ रेंज वन विभाग पर कई सवाल खड़े कर रहा है। आखिर मामला क्या है यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।1
- उनियारा और आसपास के इलाकों में गुरुवार को तेज धूप के बाद अचानक आंधी, बारिश और ओले गिरे। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और कई जगह भारी नुकसान हुआ। शादी समारोह के टेंट व अन्य सामान उड़ गए, जिससे कार्यक्रमों में भारी व्यवधान आया।4
- सवाई माधोपुर के वजीरपुर उपखण्ड में जिला कलेक्टर काना राम ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल, बिजली आपूर्ति, सड़क मरम्मत व जन शिकायतों के त्वरित समाधान सहित विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। अधिकारियों से टीबी मुक्त भारत अभियान में सहयोग की अपील भी की।1
- *#TamilNadu में रिजॉर्ट पॉलिटिक्स!* *DMK ने कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया,'कांग्रेस ने हमारे साथ विश्वासघात किया'-DMK*1
- श्योपुर के ग्राम पांडोली स्थित गोसाई जी मंदिर में दर्शन कर श्रद्धालुओं ने आत्मिक शांति महसूस की। मंदिर के शांत और भक्तिमय वातावरण ने मन को अपार खुशी और सुकून प्रदान किया।1