logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहटा के तरवन गाँव में भीषण आग: 2 बीघा गेहूँ की फसल जलकर राख बिहटा के आईआईटी अमहारा थाना क्षेत्र के तरवन गाँव में बड़ा हादसा सामने आया। करीब 2 बीघा गेहूँ की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। आग से किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

7 hrs ago
user_Reporter Satyendra
Reporter Satyendra
Local News Reporter बिहटा, पटना, बिहार•
7 hrs ago

बिहटा के तरवन गाँव में भीषण आग: 2 बीघा गेहूँ की फसल जलकर राख बिहटा के आईआईटी अमहारा थाना क्षेत्र के तरवन गाँव में बड़ा हादसा सामने आया। करीब 2 बीघा गेहूँ की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। आग से किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

More news from बिहार and nearby areas
  • आरा से संजय श्रीवास्तव की रिपोर्ट नैनोहेल्थ का ABDM-कम्प्लायंट HMIS अब आरा कंचन शल्य निकेतन में सक्सेसफुली इम्प्लीमेंट भारत का हेल्थकेयर सिस्टम तेज़ी से डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की तरफ बढ़ रहा है, जो आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन जैसी पहलों से चल रहा है। लेकिन इस ट्रांसफॉर्मेशन के साथ हॉस्पिटल्स के लिए एक बड़ी चुनौती भी आती है डॉक्यूमेंटेशन और कम्प्लायंस। विशेष जानकारी देते हुए मनीष रंजन, CEO, नैनो हेल्थ, सॉफ्टवेयर कंपनी, IITIAN, बताया कि भारत में एम्पैनल्ड हॉस्पिटल्स को सख्त ज़रूरतों का पालन करना होता है- समय पर डॉक्यूमेंटेशन, क्लेम सबमिशन वगैरह।छोटी सी भी गलती जैसे क्लिनिकल डिटेल्स गायब होना, गलत कोडिंग, या अधूरे रिकॉर्ड क्लेम रिजेक्शन, देरी और फाइनेंशियल प्रेशर का कारण बन सकती है। यहाँ पर ABDM-कम्प्लायंट HMIS प्लेटफॉर्म्स एक मजबूत सॉल्यूशन बनकर सामने आ रहे हैं। ऐसे प्लेटफॉर्म्स पेशेंट जर्नी को पूरी तरह से स्ट्रक्चर्ड और स्टैंडर्डाइज़्ड बनाते हैं।रजिस्ट्रेशन से लेकर डिस्चार्ज तक ताकि हर ज़रूरी डेटा सही और रियल-टाइम कैप्चर हो।खास बात यह है कि नैनोहेल्थ का ABDM-कम्प्लायंट HMIS अब कंचन शल्य निकेतन में सक्सेसफुली इम्प्लीमेंट हो चुका है, जहाँ यह सिस्टम हॉस्पिटल ऑपरेशन्स को सिंपल कर रहा है और क्लेम प्रोसेस को स्ट्रीमलाइन कर रहा है।इन प्लेटफॉर्म्स की मदद से, क्लेम के लिए डॉक्यूमेंट्स फास्ट और एरर-फ्री जेनरेट होते हैं।डॉक्टर्स और स्टाफ का एडमिनिस्ट्रेटिव बर्डन काफी कम होता है। रिजेक्शन और क्वेरी रेट्स कम होते हैं।रीइम्बर्समेंट्स जल्दी मिलते हैं। वही आरा शहर के चर्चित सर्जन डॉक्टर पी सिंह ने बताया कि सिंपल शब्दों में, यह सिस्टम्स क्लिनिकल केयर और कम्प्लायंस के बीच का गैप ब्रिज करते हैं—हॉस्पिटल्स को ज्यादा एफिशिएंट और फाइनेंशियली स्टेबल बनाते हैं।जैसे-जैसे इंडिया एक पूरी तरह से डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम की तरफ बढ़ रहा है, नैनोहेल्थ जैसे सॉल्यूशंस इस ट्रांसफॉर्मेशन के की इनेबलर्स बन रहे हैं।
    1
    आरा से संजय श्रीवास्तव की रिपोर्ट
नैनोहेल्थ का ABDM-कम्प्लायंट HMIS अब आरा कंचन शल्य निकेतन में सक्सेसफुली इम्प्लीमेंट
भारत का हेल्थकेयर सिस्टम तेज़ी से डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की तरफ बढ़ रहा है, जो आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन जैसी पहलों से चल रहा है। लेकिन इस ट्रांसफॉर्मेशन के साथ हॉस्पिटल्स के लिए एक बड़ी चुनौती भी आती है डॉक्यूमेंटेशन और कम्प्लायंस। विशेष जानकारी देते हुए  मनीष रंजन, CEO, नैनो हेल्थ, सॉफ्टवेयर कंपनी, IITIAN, बताया कि भारत में एम्पैनल्ड हॉस्पिटल्स को सख्त ज़रूरतों का पालन करना होता है- समय पर डॉक्यूमेंटेशन, क्लेम सबमिशन वगैरह।छोटी सी भी गलती जैसे क्लिनिकल डिटेल्स गायब होना, गलत कोडिंग, या अधूरे रिकॉर्ड क्लेम रिजेक्शन, देरी और फाइनेंशियल प्रेशर का कारण बन सकती है। यहाँ पर ABDM-कम्प्लायंट HMIS प्लेटफॉर्म्स एक मजबूत सॉल्यूशन बनकर सामने आ रहे हैं। ऐसे प्लेटफॉर्म्स पेशेंट जर्नी को पूरी तरह से स्ट्रक्चर्ड और स्टैंडर्डाइज़्ड बनाते हैं।रजिस्ट्रेशन से लेकर डिस्चार्ज तक ताकि हर ज़रूरी डेटा सही और रियल-टाइम कैप्चर हो।खास बात यह है कि नैनोहेल्थ का ABDM-कम्प्लायंट HMIS अब कंचन शल्य निकेतन में सक्सेसफुली इम्प्लीमेंट हो चुका है, जहाँ यह सिस्टम हॉस्पिटल ऑपरेशन्स को सिंपल कर रहा है और क्लेम प्रोसेस को स्ट्रीमलाइन कर रहा है।इन प्लेटफॉर्म्स की मदद से, क्लेम के लिए डॉक्यूमेंट्स फास्ट और एरर-फ्री जेनरेट होते हैं।डॉक्टर्स और स्टाफ का एडमिनिस्ट्रेटिव बर्डन काफी कम होता है। रिजेक्शन और क्वेरी रेट्स कम होते हैं।रीइम्बर्समेंट्स जल्दी मिलते हैं। वही आरा शहर के चर्चित सर्जन डॉक्टर पी सिंह ने बताया कि सिंपल शब्दों में, यह सिस्टम्स क्लिनिकल केयर और कम्प्लायंस के बीच का गैप ब्रिज करते हैं—हॉस्पिटल्स को ज्यादा एफिशिएंट और फाइनेंशियली स्टेबल बनाते हैं।जैसे-जैसे इंडिया एक पूरी तरह से डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम की तरफ बढ़ रहा है, नैनोहेल्थ जैसे सॉल्यूशंस इस ट्रांसफॉर्मेशन के की इनेबलर्स बन रहे हैं।
    user_Sanjay srivastava
    Sanjay srivastava
    रिपोर्टर आरा, भोजपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • जिलाधिकारी, पटना ने जिलान्तर्गत संचालित निजी विद्यालयों द्वारा छात्रों एवं उनके अभिभावकों से प्रवेश शुल्क, ट्यूशन शुल्क, विकास शुल्क, वार्षिक शुल्क सहित मनमाने तरीके से अन्य विभिन्न शुल्क वसूले जाने की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई करते हुए हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्धारित प्रावधानों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    जिलाधिकारी, पटना ने जिलान्तर्गत संचालित निजी विद्यालयों द्वारा छात्रों एवं उनके अभिभावकों से प्रवेश शुल्क, ट्यूशन शुल्क, विकास शुल्क, वार्षिक शुल्क सहित मनमाने तरीके से अन्य विभिन्न शुल्क वसूले जाने की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई करते हुए हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्धारित प्रावधानों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_रजनीश कुमार
    रजनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
  • फारबिसगंज में सबके सामने सर काट कर खेला गया खून का होली  बिहार में सत्तू विक्रेता ने ड्राइवर का सिर अलग कर दिया,फिर पुलिस के सामने भीड़ ने उसकी भी कर दी ह*त्या, दिल दहला देने वाली घटना ||तेजस्वी ने सरकार को घेरा। #ApnaCityTakNews #Bihar #BiharPolice #Craime #murder_फारबिसगंज ⚠️ Disclaimer: This video is shared for news and informational purposes only. It shows an accident-related incident. Viewer discretion is advised. We do not support any harmful activities.
    1
    फारबिसगंज में सबके सामने सर काट कर खेला गया खून का होली 
बिहार में सत्तू विक्रेता ने ड्राइवर का सिर अलग कर दिया,फिर पुलिस के सामने भीड़ ने उसकी भी कर दी ह*त्या, दिल दहला देने वाली घटना ||तेजस्वी ने सरकार को घेरा।
#ApnaCityTakNews #Bihar #BiharPolice #Craime #murder_फारबिसगंज
⚠️ Disclaimer:
This video is shared for news and informational purposes only. It shows an accident-related incident.
Viewer discretion is advised. We do not support any harmful activities.
    user_APNA CITY TAK NEWS
    APNA CITY TAK NEWS
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
  • किसान परेशान, सरकार खामोश? किसान नेता का बड़ा खुलासा। बिहार में किसानों की स्थिति दिन-ब-दिन चिंताजनक होती जा रही है। खेती की लागत बढ़ती जा रही है जबकि फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। मौसम की मार, सिंचाई की समस्याएं और कर्ज का बोझ किसानों को लगातार परेशान कर रहा है। ऐसे हालात में किसानों की आवाज़ कितनी सुनी जा रही है, यह एक बड़ा सवाल बन चुका है। इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में किसान नेता ने खुलकर अपनी बात रखी है और बताया है कि जमीनी स्तर पर किसानों को किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकारी योजनाओं की हकीकत, मुआवजे में देरी और किसानों को मिलने वाली सुविधाओं की कमी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। किसान नेता का कहना है कि कई योजनाएं कागजों तक सीमित रह जाती हैं और असल लाभ किसानों तक नहीं पहुंच पाता। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है, जिससे हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। इस इंटरव्यू में उन्होंने कई अहम खुलासे किए हैं जो किसानों की असली स्थिति को सामने लाते हैं। यह खास बातचीत किसानों की आवाज़ को मजबूती से उठाती है और सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े करती है। आखिर कब सुधरेगी किसानों की हालत और क्या सरकार कोई ठोस कदम उठाएगी? जानिए इन सभी सवालों के जवाब इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में।
    1
    किसान परेशान, सरकार खामोश? किसान नेता का बड़ा खुलासा।
बिहार में किसानों की स्थिति दिन-ब-दिन चिंताजनक होती जा रही है। खेती की लागत बढ़ती जा रही है जबकि फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। मौसम की मार, सिंचाई की समस्याएं और कर्ज का बोझ किसानों को लगातार परेशान कर रहा है। ऐसे हालात में किसानों की आवाज़ कितनी सुनी जा रही है, यह एक बड़ा सवाल बन चुका है।
इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में किसान नेता ने खुलकर अपनी बात रखी है और बताया है कि जमीनी स्तर पर किसानों को किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकारी योजनाओं की हकीकत, मुआवजे में देरी और किसानों को मिलने वाली सुविधाओं की कमी पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
किसान नेता का कहना है कि कई योजनाएं कागजों तक सीमित रह जाती हैं और असल लाभ किसानों तक नहीं पहुंच पाता। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है, जिससे हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। इस इंटरव्यू में उन्होंने कई अहम खुलासे किए हैं जो किसानों की असली स्थिति को सामने लाते हैं।
यह खास बातचीत किसानों की आवाज़ को मजबूती से उठाती है और सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े करती है। आखिर कब सुधरेगी किसानों की हालत और क्या सरकार कोई ठोस कदम उठाएगी? जानिए इन सभी सवालों के जवाब इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में।
    user_G19 TV मानवाधिकार क्रांति
    G19 TV मानवाधिकार क्रांति
    Local News Reporter Patna Rural, Bihar•
    6 hrs ago
  • 🔥 छपरा में छात्राओं को मिला ‘सेफ्टी शील्ड’: लाइव डेमो के साथ सिखाए गए आग से बचाव के कारगर तरीके । 📌 लियो क्लब और ग्रोथ एकेडमी की पहल, गैस सिलेंडर से लगी आग पर काबू पाने की दी गई ट्रेनिंग । 📰छपरा। छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लियो क्लब ऑफ छपरा टाउन एवं ग्रोथ एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड, छपरा के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में एक विशेष अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आपातकालीन परिस्थितियों, विशेषकर आग लगने की घटनाओं से सुरक्षित रहने के लिए जागरूक और प्रशिक्षित करना था। कार्यक्रम के दौरान मुख्य प्रशिक्षिका अनु सिंह (ग्रोथ एकेडमी) ने छात्राओं को संबोधित करते हुए रसोई घर में गैस सिलेंडर से लगने वाली आग पर नियंत्रण पाने के व्यावहारिक उपाय बताए। उन्होंने केवल सैद्धांतिक जानकारी ही नहीं दी, बल्कि गैस सिलेंडर और अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguisher) के माध्यम से लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया। इससे छात्राओं को वास्तविक परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की समझ विकसित हुई। अनु सिंह ने बताया कि गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय गीले बोरे या चादर से ऑक्सीजन की आपूर्ति रोककर आग पर काबू पाया जा सकता है। साथ ही, उन्होंने ‘पाउडर’ (DCP) आधारित फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग की विधि भी विस्तार से समझाई। लियो क्लब के अध्यक्ष अमित सोनी ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम बेटियों को आत्मनिर्भर बनाते हैं और उन्हें अपने साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए भी सक्षम बनाते हैं। इस अवसर पर क्लब के सचिव उज्जवल मिश्रा, कार्यक्रम चेयरपर्सन आशुतोष, अली अहमद, कुंवर जायसवाल, गोविंद सोनी, सलमान, अभिषेक, विकास समर, ग्रोथ एकेडमी के सहयोगी सुशांत रंजन, भगवान जी, अर्चना, हंसमुख सहित विद्यालय की प्राचार्या किरण देवी, शिखा प्रियदर्शिनी, यशपाल सिंह एवं सैकड़ों छात्राएं और शिक्षक उपस्थित रहे। छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। #FireSafety #ChhapraNews #WomenSafety #SafetyTraining #LeoClub GrowthAcademy BetiBachaoBetiPadhao AwarenessProgram StudentSafety BiharNews
    1
    🔥 छपरा में छात्राओं को मिला ‘सेफ्टी शील्ड’: लाइव डेमो के साथ सिखाए गए आग से बचाव के कारगर तरीके ।
📌 लियो क्लब और ग्रोथ एकेडमी की पहल, गैस सिलेंडर से लगी आग पर काबू पाने की दी गई ट्रेनिंग ।
📰छपरा। छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लियो क्लब ऑफ छपरा टाउन एवं ग्रोथ एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड, छपरा के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में एक विशेष अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आपातकालीन परिस्थितियों, विशेषकर आग लगने की घटनाओं से सुरक्षित रहने के लिए जागरूक और प्रशिक्षित करना था।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य प्रशिक्षिका अनु सिंह (ग्रोथ एकेडमी) ने छात्राओं को संबोधित करते हुए रसोई घर में गैस सिलेंडर से लगने वाली आग पर नियंत्रण पाने के व्यावहारिक उपाय बताए। उन्होंने केवल सैद्धांतिक जानकारी ही नहीं दी, बल्कि गैस सिलेंडर और अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguisher) के माध्यम से लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया। इससे छात्राओं को वास्तविक परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की समझ विकसित हुई।
अनु सिंह ने बताया कि गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय गीले बोरे या चादर से ऑक्सीजन की आपूर्ति रोककर आग पर काबू पाया जा सकता है। साथ ही, उन्होंने ‘पाउडर’ (DCP) आधारित फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग की विधि भी विस्तार से समझाई।
लियो क्लब के अध्यक्ष अमित सोनी ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम बेटियों को आत्मनिर्भर बनाते हैं और उन्हें अपने साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए भी सक्षम बनाते हैं।
इस अवसर पर क्लब के सचिव उज्जवल मिश्रा, कार्यक्रम चेयरपर्सन आशुतोष, अली अहमद, कुंवर जायसवाल, गोविंद सोनी, सलमान, अभिषेक, विकास समर, ग्रोथ एकेडमी के सहयोगी सुशांत रंजन, भगवान जी, अर्चना, हंसमुख सहित विद्यालय की प्राचार्या किरण देवी, शिखा प्रियदर्शिनी, यशपाल सिंह एवं सैकड़ों छात्राएं और शिक्षक उपस्थित रहे। छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
#FireSafety #ChhapraNews #WomenSafety #SafetyTraining #LeoClub GrowthAcademy BetiBachaoBetiPadhao AwarenessProgram StudentSafety BiharNews
    user_BBN MEDIA LIVE NEWS Network
    BBN MEDIA LIVE NEWS Network
    News Anchor छपरा, सारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • पटना: बिहार में प्री-मानसून का खतरनाक मौसम सिस्टम ‘काल वैशाखी’ सक्रिय हो गया है, जिसके चलते राज्य के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के 19 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। खासकर उत्तर और पूर्वी बिहार के इलाकों में ऑरेंज और येलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार रात से गुरुवार तक 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात (बिजली गिरने) और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के टकराव से यह स्थिति बनी है, जिससे मौसम अचानक बदल रहा है। इसका असर जनजीवन पर पड़ सकता है, खासकर किसानों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा अनावश्यक यात्रा से बचें। मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और समय-समय पर अपडेट जारी कर रहा है।
    1
    पटना: बिहार में प्री-मानसून का खतरनाक मौसम सिस्टम ‘काल वैशाखी’ सक्रिय हो गया है, जिसके चलते राज्य के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के 19 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। खासकर उत्तर और पूर्वी बिहार के इलाकों में ऑरेंज और येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार रात से गुरुवार तक 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात (बिजली गिरने) और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के टकराव से यह स्थिति बनी है, जिससे मौसम अचानक बदल रहा है। इसका असर जनजीवन पर पड़ सकता है, खासकर किसानों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा अनावश्यक यात्रा से बचें।
मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और समय-समय पर अपडेट जारी कर रहा है।
    user_Patna News by sk
    Patna News by sk
    Local News Reporter पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    7 hrs ago
  • पटना/नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच गए हैं और उनके बयान ने सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी है। राजधानी पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अब वे यहीं रहेंगे और यहीं से काम करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वे राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले हैं। सीएम नीतीश कुमार ने कहा, “कल मैं शपथ लूंगा और अब यहीं रहूंगा। लंबे समय तक दिल्ली में काम किया है, अब फिर से यहीं से काम करूंगा।” उनके इस बयान को राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है, खासकर आगामी रणनीतियों के संदर्भ में। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार आज दिल्ली में जेडीयू नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे, जिसमें पार्टी की आगे की दिशा और राष्ट्रीय राजनीति में भूमिका को लेकर चर्चा होने की संभावना है। इस बीच पटना स्थित बीजेपी कार्यालय में ‘सम्राट सरकार’ के पोस्टर फाड़े जाने की घटना भी सामने आई है, जिससे प्रदेश की राजनीति में तनाव का माहौल बन गया है। इस घटना को लेकर दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने 20 वर्षों में बिहार में काफी काम किया है और आगे भी विकास कार्य जारी रहेगा। हालांकि, उनके दिल्ली में सक्रिय रहने के संकेत से बिहार की राजनीति में नए समीकरण बनने की अटकलें तेज हो गई हैं।
    1
    पटना/नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच गए हैं और उनके बयान ने सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी है। राजधानी पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अब वे यहीं रहेंगे और यहीं से काम करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वे राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले हैं।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा, “कल मैं शपथ लूंगा और अब यहीं रहूंगा। लंबे समय तक दिल्ली में काम किया है, अब फिर से यहीं से काम करूंगा।” उनके इस बयान को राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है, खासकर आगामी रणनीतियों के संदर्भ में।
सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार आज दिल्ली में जेडीयू नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे, जिसमें पार्टी की आगे की दिशा और राष्ट्रीय राजनीति में भूमिका को लेकर चर्चा होने की संभावना है।
इस बीच पटना स्थित बीजेपी कार्यालय में ‘सम्राट सरकार’ के पोस्टर फाड़े जाने की घटना भी सामने आई है, जिससे प्रदेश की राजनीति में तनाव का माहौल बन गया है। इस घटना को लेकर दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने 20 वर्षों में बिहार में काफी काम किया है और आगे भी विकास कार्य जारी रहेगा। हालांकि, उनके दिल्ली में सक्रिय रहने के संकेत से बिहार की राजनीति में नए समीकरण बनने की अटकलें तेज हो गई हैं।
    user_Patna News by sk
    Patna News by sk
    Local News Reporter पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    7 hrs ago
  • Post by एनामुल हक
    1
    Post by एनामुल हक
    user_एनामुल हक
    एनामुल हक
    Journalist छपरा, सारण, बिहार•
    8 hrs ago
  • नौबतपुर प्रखंड के 8पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन 8लोगो ने अपने कार्यकारणी के साथ अपना नामांकन किया
    1
    नौबतपुर प्रखंड के 8पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन 8लोगो ने अपने कार्यकारणी के साथ अपना नामांकन किया
    user_अवनीश कुमार
    अवनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.