Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ l SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH THURSDAY 20AUG2026 news update latest update
SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ l SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH THURSDAY 20AUG2026 news update latest update
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- कोलियारी में अनियमितता पर लाइसेंस निलंबित, दो पर विक्रय प्रतिबंध, गुणवत्तायुक्त कीटनाशी एवं उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने कृषि विभाग की सख्त कार्रवाई धमतरी। जिले में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक एवं उर्वरक निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी, अधिक दर पर विक्रय और अन्य अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कृषि विभाग द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन में उप संचालक कृषि के नेतृत्व में गठित निरीक्षण दल द्वारा जिले के सहकारी संस्थानों एवं निजी उर्वरक-कीटनाशक विक्रय परिसरों का नियमित एवं आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विगत दिनों जिले के विभिन्न विकासखण्डों में सहकारी संस्थाओं सहित दर्जनों निजी विक्रय परिसरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विकासखण्ड धमतरी के मेसर्स मधु कृषि केन्द्र, कोलियारी में अनियमितता पाए जाने पर उप संचालक कृषि द्वारा संबंधित विक्रेता का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं मेसर्स गंगबेर कृषि केन्द्र, अछोटा तथा मेसर्स शिवम ट्रेडर्स, खरेंगा में अनियमितता पाए जाने पर विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है। इसके अतिरिक्त मेसर्स अनल एग्रो एजेंसी दानीटोला, मेसर्स हिमांशु कृषि केन्द्र कोलियारी, मेसर्स धमतरी कृषि केन्द्र भोयना, मां कर्मा कृषि केन्द्र भटगांव, मेसर्स साहू ट्रेडर्स अकलाडोंगरी, मेसर्स किसान मितान कोलियारी, मेसर्स सिन्हा कृषि केन्द्र कोलियारी एवं मेसर्स हर्षिका कृषि केन्द्र कोलियारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्धारित समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। कृषि विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में उर्वरक एवं कीटनाशक की उपलब्धता, भंडारण, वितरण, विक्रय दर तथा गुणवत्ता की लगातार निगरानी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान किसानों को निर्धारित दर से अधिक कीमत पर सामग्री बेचने, बिना बिल विक्रय करने, स्टॉक में अनियमितता अथवा गुणवत्ता संबंधी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। सुधारात्मक रवैया नहीं अपनाने वाले विक्रेताओं के लाइसेंस को निलंबित अथवा निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। कृषकों से अपील की गई है कि वे उर्वरक एवं कीटनाशक की खरीदी सहकारी संस्थाओं अथवा अधिकृत निजी विक्रय केंद्रों से ही करें। सामग्री की खरीदी शासन द्वारा निर्धारित दर पर करें तथा प्रत्येक खरीदी का पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें। किसी विक्रेता द्वारा अधिक दर पर विक्रय, कालाबाजारी, बिना बिल बिक्री, गुणवत्ता में संदेह अथवा अन्य अनियमितता किए जाने की स्थिति में निकटतम कृषि कार्यालय को तत्काल सूचना दें। विभाग द्वारा प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार जांच एवं कार्रवाई की जाएगी।2
- ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व PCC कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी आवास पर 7 घंटे तक जांच . धमतरी। कथित ₹3,000 करोड़ के छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को धमतरी में पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर कार्रवाई की। ईडी की टीम ने करीब सात घंटे तक परिसर में दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की गहन जांच की। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की पड़ताल की। जांच पूरी होने के बाद टीम कुछ आवश्यक दस्तावेज अपने साथ लेकर रवाना हुई। हालांकि, ईडी की ओर से आधिकारिक रूप से यह जानकारी साझा नहीं की गई है कि कौन-कौन से दस्तावेज जब्त किए गए हैं। जांच एजेंसी का आरोप है कि पूर्ववर्ती राज्य सरकार के कार्यकाल में कथित रूप से एक संगठित सिंडिकेट के माध्यम से शराब कारोबार में अनियमितताएं हुईं और इससे बड़ी मात्रा में अवैध धन का प्रवाह हुआ। ईडी इसी कथित मनी ट्रेल और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है। गौरतलब है कि इस मामले में रामगोपाल अग्रवाल को ईडी पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है। एजेंसी अब विभिन्न स्थानों से प्राप्त दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई और आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।1
- कवर्धा जिले में दो दिनों में 20 गौ माता की मौत कवर्धा जिला मुख्यालय कलेक्टर दफ्तर में सुनील केसरवानी बैठे अनशन पर कवर्धा जिले में दो दिनों में 20 गौ माता की मौत कवर्धा जिला मुख्यालय कलेक्टर दफ्तर में सुनील केसरवानी बैठे अनशन पर सुनील के केशरवानी ने कहा कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों के कारण दो दिनों में 20 गायों की हुई है। मौत.. #गौमाता #ट्रेंडिंग #leteshnews1
- कवर्धा में बड़ा हादसा टला, सांडों की लड़ाई में स्कूटी सवार महिला गिरी Kawardha News कवर्धा में बड़ा हादसा टला, सांडों की लड़ाई में स्कूटी सवार महिला गिरी कवर्धा। जय स्तंभ चौक के पास आज उस समय बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जब दो-तीन सांड अचानक आपस में लड़ने लगे। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक स्कूटी सवार महिला सांडों की चपेट में आ गई और सड़क पर गिर गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल महिला की मदद की। राहत की बात यह रही कि महिला को गंभीर चोट नहीं आई। सांडों की लड़ाई और महिला के गिरने का पूरा घटनाक्रम मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।1
- pata chale to sampark kare 🙏1
- *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt31
- कांवड़ यात्रा मार्ग पर अश्लील डांस का विरोध, आस्था की यात्रा में मर्यादा बनाए रखने की मांग बिहार से देवघर जा रही कांवड़ यात्रा के रास्ते का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में यात्रा मार्ग पर अश्लील डांस होता दिखाई दे रहा है। इसी दौरान एक व्यक्ति ने मौके पर इसका विरोध किया। उसका कहना है कि कांवड़ यात्रा भगवान शिव की भक्ति और श्रद्धा से जुड़ी धार्मिक यात्रा है, इसलिए यात्रा मार्ग पर इस तरह की गतिविधियों से बचना चाहिए। वीडियो सामने आने के बाद धार्मिक आयोजनों में मर्यादा और अनुशासन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। नोट: उपलब्ध वीडियो में डांस की गतिविधि दिखाई दे रही है, लेकिन वीडियो की सटीक तारीख और लोकेशन की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं है।1
- धमतरी में ED की बड़ी दबिश, पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के घर छापा धमतरी।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2400 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले की जांच अब धमतरी तक पहुंच गई है। आज सुबह करीब 6 बजे ED की टीम ने धमतरी में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर दबिश दी। जानकारी के मुताबिक, दो गाड़ियों में पहुंची ED की करीब 8 सदस्यीय टीम ने घर के अंदर पहुंचकर जांच शुरू की और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, टीम दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। रामगोपाल अग्रवाल का नाम शराब घोटाले के साथ-साथ कोल लेवी और कस्टम मिलिंग से जुड़े मामलों की जांच में भी सामने आता रहा है। हालांकि, इन मामलों में सामने आए आरोपों पर अंतिम फैसला अदालत की प्रक्रिया के बाद ही होगा। इधर, ED की कार्रवाई की खबर फैलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उनके घर के बाहर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी भी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए। कांग्रेस का आरोप है कि रामगोपाल अग्रवाल पहले से जेल में हैं, ऐसे में उनके घर पर कार्रवाई कर परिवार को परेशान किया जा रहा है। पार्टी ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताते हुए यह भी सवाल उठाया कि दूसरे कथित घोटालों में ED की कार्रवाई क्यों नहीं होती। वहीं, कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर पार्टी नेताओं को इसी तरह निशाना बनाया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन और ED कार्यालय के घेराव जैसे कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है और सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या रामगोपाल अग्रवाल के घर की जांच से शराब घोटाले में कोई नया कनेक्शन सामने आएगा? या फिर धमतरी में ED की यह कार्रवाई एक बार फिर सियासी घमासान की वजह बनेगी.4
- आरजी कार हत्याकांड की दूसरी बरसी पर अभया की मां रत्ना देबनाथ ने दावा किया है आरजी कार हत्याकांड की दूसरी बरसी पर अभया की मां रत्ना देबनाथ ने दावा किया है कि उनकी बेटी का बलात्कार नहीं बल्कि हत्या की गई थी। इससे यह संकेत मिलता है कि आम जनता को इतने समय तक गुमराह किया गया था। जब सत्ता के आगे सच हार जाए, तो सवाल सिर्फ़ अपराध का नहीं होता… सवाल ज़मीर का होता है। एक बेटी की मौत पर कहानियाँ नहीं, सच चाहिए। और न्याय चाहिए चाहे उसके सामने कोई भी हो।1