*घर में घुसकर मारपीट करने के प्रकरण में वांछित आरोपी हर्षित उर्फ हरीश नाथ गिरफ्तार* चित्तौड़गढ़, 20 अप्रैल 2026। पुलिस थाना मंगलवाड़ द्वारा मारपीट के प्रकरण में वांछित आरोपी हर्षित उर्फ हरीश नाथ को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर परिवादी के घर में अनाधिकृत प्रवेश कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 04 मार्च 2026 को प्रार्थी कन्हैयालाल सोनी निवासी मंगलवाड़ ने एक रिपोर्ट दी कि उसके घर में हर्षित नाथ, शुभम नाथ व अविनाश खटीक अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर मारपीट की वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया जाकर। एएसपी सरितासिंह के निर्देशन में व डीवाईएसपी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी मंगलवाड़ भगवान लाल के नेतृत्व मे प्रकरण में वांछित आरोपीगण की तलाश करने के लिये थाना मंगलवाड़ से एएसआई जगदीश चन्द्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा निकुम्भ, निम्बाहेड़ा व निमच पहुंचकर आरोपी हर्षित उर्फ हरीश नाथ के की रिश्तेदारी तथा संदिग्ध स्थानों पर तलाश की गई दौराने तलाश मुखबीर की सुचना पर निमच बाईपास मनासा चौराहा पर पहुंचकर हर्षित उर्फ हरीश नाथ पिता प्रभुलाल नाथ जाति नाथ (योगी) उम्र 23 साल निवासी मंगलवाड गांव पुलिस थाना मंगलवाड़ जिला चितौडगढ़ को डिटेन कर थाना हाजा पर लेकर आये। प्रकरण में अनुसंधान अधिकारी द्वारा पुछताछ करने पर अभियुक्त हर्षित उर्फ हरीश नाथ ने वारदात करना कबुल किया। अभियुक्त हर्षित उर्फ हरीश नाथ को रविवार को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में थाना हाजा पर मारपीट व हत्या के प्रयास जैसी संगीन धाराओ के कुल 03 तथा थाना भादसौडा पर मारपीट व डकैती का कुल 01 प्रकरण दर्ज होकर न्यायालय में जैर ट्राईल है। प्रकरण का अनुसधान जारी है। पुलिस टीमः-थानाधिकारी भगवानलाल, एएसआई जगदीश चन्द्र, कानि.प्रेमाराम ,टंवर सिंह,गजेन्द्र सिंह, चन्द्रशेखर,शंकर कृष्ण भट्,

- राजस्थान के बालोतरा जिले स्थित बहुप्रतीक्षित पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को भीषण आग लगने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह हादसा ऐसे समय हुआ जब अगले ही दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रिफाइनरी का उद्घाटन करने पहुंचना था। आग लगने की घटना के बाद 21 अप्रैल का प्रधानमंत्री का प्रस्तावित दौरा और उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग रिफाइनरी के Crude Distillation Unit (CDU) सेक्शन में लगी, जो कच्चे तेल की प्राथमिक प्रोसेसिंग का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही परिसर से काले धुएँ के विशाल गुबार उठते दिखाई दिए, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में हीट एक्सचेंजर सर्किट में तकनीकी खराबी और वाल्व/फ्लैंज से हाइड्रोकार्बन रिसाव को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। घटना के तुरंत बाद रिफाइनरी प्रबंधन, दमकल विभाग और आपदा राहत टीमों ने मोर्चा संभाला। बालोतरा और आसपास के क्षेत्रों से कई फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी जनहानि या गंभीर घायल होने की सूचना नहीं है। इस हादसे के बाद केंद्र सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दौरा स्थगित करने का निर्णय लिया। नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। पचपदरा रिफाइनरी राजस्थान की सबसे बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं में गिनी जाती है। HPCL और राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम के रूप में विकसित यह परियोजना लगभग 9 MMTPA क्षमता वाली है, जिससे पेट्रोल, डीज़ल, LPG और पेट्रोकेमिकल उत्पाद तैयार होंगे। इस परियोजना से पश्चिम राजस्थान में उद्योग, रोजगार और आर्थिक विकास को बड़ी गति मिलने की उम्मीद है। फिलहाल आग पर नियंत्रण पा लिया गया है, लेकिन उद्घाटन से ठीक पहले हुए इस हादसे ने सुरक्षा व्यवस्थाओं और परियोजना की तैयारियों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरे देश की नजर अब जांच रिपोर्ट और प्रधानमंत्री के नए दौरे की तारीख पर टिकी हुई है।1
- Post by Hashim beg Beg1
- Post by DS7NEWS NETWORK1
- 🌷🙏🙏🏼SRI LAKSHMINATH BHAGVAN SIV SANKAR JI VASAKRAJ MAHARAJ GOVIND SAWARIYA SETH JI 🌺 AAPKI JAY HO AAP Hi HARI OM 🕉 NMO BHAGVATE VASUYDEVAY HARI 🕉 OM ♥️ 🙏🏽 🕉 NMO BHAGVATE VASUYDEVAY HARI 🕉 OM ♥️ 🙏🏽 🕉 OM SIVAY NAMAH 🌺🙏🏽🌷💖1
- गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 90790081071
- उदयपुर की फतेहसागर झील में सनसनी! सोमवार दोपहर झील में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव 😨 👮♂️ सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची 🤿 गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला 🪪 पर्स में मिला नाम – भवानी सिंह शेखावत (उम्र करीब 55 वर्ष) 📌 फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है 🚨 हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए अभी फॉलो करें 👉 @rdxnews_1 .1
- उदयपुर जिले के वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी सोमवार को कराणा स्थित बेणेश्वर धाम पहुंचे। जहां उन्होंने माँ आंजना माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन में पूरे विधि-विधान से भाग लिया और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान विधायक डांगी ने समाज के विभिन्न वर्गों के वरिष्ठ जनों और गणमान्य नागरिकों से मुलाकात की और उनके साथ आत्मीय संवाद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डांगी ने राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने सरकार की आगामी कार्य योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए कहा कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक ने भव्य आयोजन के लिए समस्त समाजजनों का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।1
- अजमेर/पुष्कर। राजस्थान के अजमेर जिले स्थित पुष्कर घाटी में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों से भरे परिवार को मातम में बदल दिया। यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 31 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में कुल 33 यात्री सवार थे, जो पीसांगन क्षेत्र के भडसुरी गांव में पारिवारिक कार्यक्रम में मायरा लेकर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पुष्कर घाटी में सांझी छत के पास बस का स्टेयरिंग अचानक फेल हो गया, जिससे चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। बस पहले सड़क किनारे बनी रेलिंग से टकराई और फिर पलटियां खाते हुए गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में विमला देवी और पूजा की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों को स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से खाई से निकालकर पुष्कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर घायलों को अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया। कपड़ों की रस्सी बनाकर बचाई जानें हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर सबसे पहले मौके पर पहुंचे। खाई गहरी होने के कारण लोगों ने अपने कपड़ों की रस्सी बनाकर घायलों को बाहर निकाला। कई लोग घायल यात्रियों को कंधों पर उठाकर सड़क तक लाए। स्थानीय लोगों की तत्परता से कई जिंदगियां बच सकीं। झाड़ियों ने रोकी बस की रफ्तार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस स्थान पर बस गिरी, वहां नीचे पेड़ और कंटीली झाड़ियां थीं। बस सीधे नीचे गिरने के बजाय झाड़ियों में अटकती हुई पलटती गई, जिससे उसकी रफ्तार कम हो गई। यही वजह रही कि बड़ा हादसा और अधिक भयावह होने से बच गया। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर पुष्कर घाटी जैसे संवेदनशील पहाड़ी मार्गों पर सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। तीखे मोड़, पुराने वाहन, कमजोर सुरक्षा रेलिंग और तकनीकी जांच की कमी जैसी समस्याएं लगातार हादसों को न्योता दे रही हैं। पुष्कर घाटी का यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि लापरवाही और कमजोर व्यवस्था का गंभीर संकेत है। दो महिलाओं की मौत ने परिवारों की खुशियां छीन लीं, जबकि स्थानीय लोगों की बहादुरी ने मानवता की मिसाल कायम की। अब देखना यह है कि प्रशासन इससे सबक लेता है या नहीं।1