logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर भावुक हुए हेमंत सोरेन प्रतिमा का किया अनावरण झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। रामगढ़ के नेमरा स्थित लुकैयाटांड़ के सोना-सोबरन +2 उच्च विद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री ने अपने पिता की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन, माता रूपी सोरेन सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी दिशोम गुरु को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम के दौरान माहौल भावुक और श्रद्धामय रहा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि गुरुजी का संघर्ष, विचार और झारखंड के निर्माण में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। प्रतिमा की स्थापना का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास, संघर्ष और जड़ों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु जैसे महान नेताओं के संघर्ष से झारखंड को अलग राज्य की पहचान मिली और अब राज्य को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। मुख्यमंत्री ने समाज में एकजुटता, आपसी सम्मान और भाईचारे की भावना मजबूत करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को सही दिशा देना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि वे अपने इतिहास और महान नायकों के विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। कार्यक्रम में कई मंत्री, सांसद, विधायक, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

11 hrs ago
user_REHAN
REHAN
Local News Reporter ओरमांझी, रांची, झारखंड•
11 hrs ago

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर भावुक हुए हेमंत सोरेन प्रतिमा का किया अनावरण झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। रामगढ़ के नेमरा स्थित लुकैयाटांड़ के सोना-सोबरन +2 उच्च विद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री ने अपने पिता की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन, माता रूपी सोरेन सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी दिशोम गुरु को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम के दौरान माहौल भावुक और श्रद्धामय रहा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि गुरुजी का संघर्ष, विचार और झारखंड के निर्माण में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। प्रतिमा की स्थापना का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास, संघर्ष और जड़ों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु जैसे महान नेताओं के संघर्ष से झारखंड को अलग राज्य की पहचान मिली और अब राज्य को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। मुख्यमंत्री ने समाज में एकजुटता, आपसी सम्मान और भाईचारे की भावना मजबूत करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को सही दिशा देना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि वे अपने इतिहास और महान नायकों के विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। कार्यक्रम में कई मंत्री, सांसद, विधायक, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • नेमरा ने अपने महानायक को किया नमन, शिबू सोरेन की प्रतिमा का भव्य लोकार्पण रामगढ़/नेमरा, 4 अगस्त: झारखंड आंदोलन के महानायक एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पैतृक गांव नेमरा में 14 फीट ऊंची प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित अनेक मंत्री, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और हजारों समर्थकों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने दिशोम गुरु के संघर्ष, जल-जंगल-जमीन की लड़ाई और अलग झारखंड राज्य के निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन की विचारधारा आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। इस अवसर पर क्षेत्र के लिए विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया नेमरा में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पूरे झारखंड से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूरे क्षेत्र को पोस्टरों, होर्डिंग्स और स्वागत द्वारों से सजाया गया था। श्रद्धांजलि सभा में दिशोम गुरु के सामाजिक, राजनीतिक और जनआंदोलन से जुड़े योगदान को
    1
    नेमरा ने अपने महानायक को किया नमन, शिबू सोरेन की प्रतिमा का भव्य लोकार्पण
रामगढ़/नेमरा, 4 अगस्त: झारखंड आंदोलन के महानायक एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पैतृक गांव नेमरा में 14 फीट ऊंची प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित अनेक मंत्री, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और हजारों समर्थकों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। 
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने दिशोम गुरु के संघर्ष, जल-जंगल-जमीन की लड़ाई और अलग झारखंड राज्य के निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन की विचारधारा आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। इस अवसर पर क्षेत्र के लिए विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया 
नेमरा में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पूरे झारखंड से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूरे क्षेत्र को पोस्टरों, होर्डिंग्स और स्वागत द्वारों से सजाया गया था। श्रद्धांजलि सभा में दिशोम गुरु के सामाजिक, राजनीतिक और जनआंदोलन से जुड़े योगदान को
    user_Naya Bharat Tv 24
    Naya Bharat Tv 24
    Court reporter कांके, रांची, झारखंड•
    3 hrs ago
  • "थोड़ी बारिश और सड़क बनी तालाब! करमटोली में जलजमाव पर नगर निगम से सवाल" करमटोली में फिर वही पुरानी तस्वीर। थोड़ी सी बारिश में सड़कें जलमग्न, ट्रैफिक बेहाल और स्कूली बच्चों समेत आम लोग परेशान। हर साल मानसून में यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान अब भी इंतजार में है। आखिर कब खत्म होगी यह समस्या? #Ranchi #Karamtoli #Waterlogging #Jharkhand #RanchiNews #SpeakUpJharkhand #Monsoon #TrafficJam #Rain #CivicIssues
    1
    "थोड़ी बारिश और सड़क बनी तालाब! करमटोली में जलजमाव पर नगर निगम से सवाल"
करमटोली में फिर वही पुरानी तस्वीर। थोड़ी सी बारिश में सड़कें जलमग्न, ट्रैफिक बेहाल और स्कूली बच्चों समेत आम लोग परेशान। हर साल मानसून में यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान अब भी इंतजार में है। आखिर कब खत्म होगी यह समस्या?
#Ranchi #Karamtoli #Waterlogging #Jharkhand #RanchiNews #SpeakUpJharkhand #Monsoon #TrafficJam #Rain #CivicIssues
    user_SpeakupJharkhand
    SpeakupJharkhand
    Local News Reporter कांके, रांची, झारखंड•
    11 hrs ago
  • JPSC-JSSC Protest: "अब उम्मीद की किरण दिख रही है" | अभ्यर्थी हबीबा की भावुक अपील #jpsc JPSC-JSSC Protest: "अब उम्मीद की किरण दिख रही है" | अभ्यर्थी हबीबा की भावुक अपील #jpsc रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जारी JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन के दौरान बोकारो की अभ्यर्थी हबीबा ने Ranchi Club TV से बातचीत की। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया, छात्रों की समस्याओं और सरकार से अपनी अपेक्षाओं पर विस्तार से अपनी बात रखी। Disclaimer:- इस वीडियो में व्यक्त विचार संबंधित वक्ता के हैं। Ranchi Club TV इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता। This live stream is for informational and public awareness purposes only. JPSC, JSSC, Habiba, Student Protest, Ranchi News, Jharkhand News, JPSC Protest, JSSC Protest, Hemant Soren, Student Interview, Ranchi Club TV, Breaking News, Recruitment News #JPSC #JSSC #Habiba #StudentProtest #Jharkhand #Ranchi #JharkhandNews #RanchiClubTV #BreakingNews #Recruitment
    1
    JPSC-JSSC Protest: "अब उम्मीद की किरण दिख रही है" | अभ्यर्थी हबीबा की भावुक अपील #jpsc
JPSC-JSSC Protest: "अब उम्मीद की किरण दिख रही है" | अभ्यर्थी हबीबा की भावुक अपील #jpsc
रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जारी JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन के दौरान बोकारो की अभ्यर्थी हबीबा ने Ranchi Club TV से बातचीत की। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया, छात्रों की समस्याओं और सरकार से अपनी अपेक्षाओं पर विस्तार से अपनी बात रखी।
Disclaimer:-
इस वीडियो में व्यक्त विचार संबंधित वक्ता के हैं। Ranchi Club TV इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता।
This live stream is for informational and public awareness purposes only.
JPSC, JSSC, Habiba, Student Protest, Ranchi News, Jharkhand News, JPSC Protest, JSSC Protest, Hemant Soren, Student Interview, Ranchi Club TV, Breaking News, Recruitment News
#JPSC #JSSC #Habiba #StudentProtest #Jharkhand #Ranchi #JharkhandNews #RanchiClubTV #BreakingNews #Recruitment
    user_Ranchi Club Tv
    Ranchi Club Tv
    Media house कांके, रांची, झारखंड•
    22 hrs ago
  • Available for Sale Locality : murgu ratu ranchi Area (dimensions) : 6 Akad Expected Price : 5,25,000 Property Type : Residential Plot NH39 se 250mitar ki duri par
    4
    Available for Sale
Locality : murgu ratu ranchi
Area (dimensions) : 6 Akad
Expected Price : 5,25,000
Property Type : Residential Plot
NH39 se 250mitar ki duri par
    user_User8558
    User8558
    Ratu, Ranchi•
    14 hrs ago
  • JPSC नियुक्ति घोटालों की जांच रिटायर्ड जज के निगरानी में हो। S. Ali JPSC नियुक्ति घोटालों की जांच रिटायर्ड जज के निगरानी में हो। S.Ali
    1
    JPSC नियुक्ति घोटालों की जांच रिटायर्ड जज के निगरानी में हो। S. Ali
JPSC नियुक्ति घोटालों की जांच रिटायर्ड जज के निगरानी में हो। S.Ali
    user_Janata Platform
    Janata Platform
    TV News Anchor Namkum, Ranchi•
    14 hrs ago
  • "भारी बारिश में भी नहीं डिगा रामगढ़ का अभ्यर्थी!" "छाता भी ठुकराया, लेकिन आंदोलन नहीं छोड़ा।" "न्याय की मांग पर अडिग अभ्यर्थी।" बारिश आई... लेकिन हौसले नहीं भीगे। रामगढ़ से आया यह अभ्यर्थी मूसलाधार बारिश में भी अपनी मांगों पर डटा रहा। लोगों ने छाता दिया, शेड में चलने को कहा, लेकिन उसने वहीं खड़े रहकर अपने संघर्ष का संदेश दिया। JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है और उनका कहना है कि न्याय मिलने तक यह लड़ाई रुकेगी नहीं। #JPSC #JSSC #Jharkhand #StudentProtest #SpeakUpJharkhand
    1
    "भारी बारिश में भी नहीं डिगा रामगढ़ का अभ्यर्थी!"
"छाता भी ठुकराया, लेकिन आंदोलन नहीं छोड़ा।"
"न्याय की मांग पर अडिग अभ्यर्थी।"
बारिश आई... लेकिन हौसले नहीं भीगे।
रामगढ़ से आया यह अभ्यर्थी मूसलाधार बारिश में भी अपनी मांगों पर डटा रहा। लोगों ने छाता दिया, शेड में चलने को कहा, लेकिन उसने वहीं खड़े रहकर अपने संघर्ष का संदेश दिया। JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है और उनका कहना है कि न्याय मिलने तक यह लड़ाई रुकेगी नहीं। #JPSC #JSSC #Jharkhand #StudentProtest #SpeakUpJharkhand
    user_SpeakupJharkhand
    SpeakupJharkhand
    Local News Reporter कांके, रांची, झारखंड•
    12 hrs ago
  • JPSC-JSSC Protest: Poster ke Zariye Student ka Anokha Protest | Roshan Zamir ka Bayan | Ranchi JPSC-JSSC Protest: Poster ke Zariye Student ka Anokha Protest | Roshan Zamir ka Bayan | Ranchi रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे JPSC-JSSC आंदोलन के दौरान अभ्यर्थी रौशन ज़मीर ने पोस्टर के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया। Ranchi Club TV से बातचीत में उन्होंने अपनी भावनाएं और मांगें साझा कीं। 📍 Location: Jaipal Singh Munda Stadium, Ranchi Disclaimer: The views and statements expressed in this video are those of the speaker. Ranchi Club TV presents this content for news reporting and public interest purposes and does not independently verify all claims made in the statement. This live stream is for informational and public awareness purposes only. JPSC, JSSC, Roshan Zamir, Student Protest, Poster Protest, Ranchi News, Jharkhand News, JPSC Protest, JSSC Protest, Youth Voice, Ground Report, Ranchi Club TV, Breaking News, Hindi News #JPSC #JSSC #RoshanZamir #StudentProtest #PosterProtest #Jharkhand #Ranchi #JharkhandNews #GroundReport #RanchiClubTV #BreakingNews #YouthVoice #HindiNews #PublicAwareness
    1
    JPSC-JSSC Protest: Poster ke Zariye Student ka Anokha Protest | Roshan Zamir ka Bayan | Ranchi
JPSC-JSSC Protest: Poster ke Zariye Student ka Anokha Protest | Roshan Zamir ka Bayan | Ranchi
रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे JPSC-JSSC आंदोलन के दौरान अभ्यर्थी रौशन ज़मीर ने पोस्टर के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया। Ranchi Club TV से बातचीत में उन्होंने अपनी भावनाएं और मांगें साझा कीं।
📍 Location: Jaipal Singh Munda Stadium, Ranchi
Disclaimer:
The views and statements expressed in this video are those of the speaker. Ranchi Club TV presents this content for news reporting and public interest purposes and does not independently verify all claims made in the statement.
This live stream is for informational and public awareness purposes only.
JPSC, JSSC, Roshan Zamir, Student Protest, Poster Protest, Ranchi News, Jharkhand News, JPSC Protest, JSSC Protest, Youth Voice, Ground Report, Ranchi Club TV, Breaking News, Hindi News
#JPSC #JSSC #RoshanZamir #StudentProtest #PosterProtest #Jharkhand #Ranchi #JharkhandNews #GroundReport #RanchiClubTV #BreakingNews #YouthVoice #HindiNews #PublicAwareness
    user_Ranchi Club Tv
    Ranchi Club Tv
    Media house कांके, रांची, झारखंड•
    23 hrs ago
  • जामताड़ा में जल्द शुरू होगी ऑनलाइन डिजिटल क्लास, 10वीं-12वीं के साथ नीट-जेईई की भी होगी तैयारी:उपयुक्त जामताड़ा, 4 अगस्त। जिला प्रशासन जामताड़ा की पहल पर जिले के सभी उच्च विद्यालयों में जल्द ही ऑनलाइन डिजिटल क्लास की शुरुआत की जाएगी। इस व्यवस्था के तहत 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के अनुरूप पढ़ाई के साथ-साथ नीट, जेईई समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार (भा.प्र.से.) ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों के बीच शिक्षा की गुणवत्ता के अंतर को कम करना है। इसके माध्यम से देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के शिक्षक जामताड़ा में रहकर ऑनलाइन माध्यम से जिले के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों को एक ही समय पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि जिले के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें सही मार्गदर्शन और बेहतर अवसर देने की है। डिजिटल क्लास के जरिए विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा का पाठ्यक्रम समय पर पूरा कराया जाएगा, साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी सुनिश्चित की जाएगी ताकि वे राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उपायुक्त ने बताया कि इस योजना के प्रभाव का नियमित आकलन जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस सुविधा का लाभ मिले और उनके परीक्षा परिणामों में गुणात्मक सुधार देखने को मिले। उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों से इस पहल में सक्रिय सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सभी की सहभागिता से यह प्रयास सफल होगा और जामताड़ा के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर भविष्य की दिशा मिलेगी।
    1
    जामताड़ा में जल्द शुरू होगी ऑनलाइन डिजिटल क्लास, 10वीं-12वीं के साथ नीट-जेईई की भी होगी तैयारी:उपयुक्त
जामताड़ा, 4 अगस्त। जिला प्रशासन जामताड़ा की पहल पर जिले के सभी उच्च विद्यालयों में जल्द ही ऑनलाइन डिजिटल क्लास की शुरुआत की जाएगी। इस व्यवस्था के तहत 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के अनुरूप पढ़ाई के साथ-साथ नीट, जेईई समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार (भा.प्र.से.) ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों के बीच शिक्षा की गुणवत्ता के अंतर को कम करना है। इसके माध्यम से देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के शिक्षक जामताड़ा में रहकर ऑनलाइन माध्यम से जिले के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों को एक ही समय पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराएंगे।
उन्होंने कहा कि जिले के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें सही मार्गदर्शन और बेहतर अवसर देने की है। डिजिटल क्लास के जरिए विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा का पाठ्यक्रम समय पर पूरा कराया जाएगा, साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी सुनिश्चित की जाएगी ताकि वे राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
उपायुक्त ने बताया कि इस योजना के प्रभाव का नियमित आकलन जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस सुविधा का लाभ मिले और उनके परीक्षा परिणामों में गुणात्मक सुधार देखने को मिले।
उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों से इस पहल में सक्रिय सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सभी की सहभागिता से यह प्रयास सफल होगा और जामताड़ा के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर भविष्य की दिशा मिलेगी।
    user_Journalist Shaikh Tanzeel
    Journalist Shaikh Tanzeel
    नामकुम, रांची, झारखंड•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.