Shuru
Apke Nagar Ki App…
डीएम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण रायबरेली मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक वाह्य निरीक्षण राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस की साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा, लाग बुक, सीसीटीवी कैमरा आदि के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, उप जिलाधिकारी सदर गौतम सिंह, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोज अहमद सहित अन्य संबंधित अधिकारी व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Sujeet kumar
डीएम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण रायबरेली मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक वाह्य निरीक्षण राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस की साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा, लाग बुक, सीसीटीवी कैमरा आदि के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, उप जिलाधिकारी सदर गौतम सिंह, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोज अहमद सहित अन्य संबंधित अधिकारी व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- एग्रीमेंट का समय पूरा होने पर प्रॉपर्टी डीलर पर मुकरने का आरोप, प्रतापगढ़। जमीन का बैनामा न करने की शिकायत की, एग्रीमेंट का समय पूरा होने बाद मुकरा प्रॉपर्टी डीलर, भूमि डेवलप के नाम पर खाते में पैसा डलवाया, राजस्व विभाग से जांच में फर्जीवाड़ा आया सामने, रानीगंज तहसील के चलाकपुर में मोहिउद्दीन ने किया फर्जीवाड़ा, शिकायतकर्ताओं ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की,4
- रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत स्कूलों की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, में रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत स्कूलों की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी अवसर पर संस्कार ग्लोबल स्कूल, बी.एल. सुधिता इंटरनेशनल स्कूल, एसडीए सेकण्डरी स्कूल एवं आत्रेय एकेडमी की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं द्वारा पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया।इस अवसर पर छात्राओं एवं अध्यापिकाओं द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधकर स्नेह, विश्वास एवं सुरक्षा के भाव को अभिव्यक्त किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा छात्राओं को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई गई।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राखी का पवित्र धागा विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। प्रतापगढ़ पुलिस जनपद की प्रत्येक बेटी एवं महिला की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा सुनिश्चित करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। पुलिस और समाज के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करने वाले ऐसे आयोजन सामाजिक सौहार्द एवं सुरक्षित वातावरण को बढ़ावा देते हैं।इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।1
- प्रतापगढ़ में किसान सम्मान निधि में 3 लाख किसानों द्वारा धोखाधड़ी कर लाभ लिया गया *दिनांक 26.08.2026 को साइबर क्राइम पुलिस थाना प्रतापगढ़ पर दी गई तहरीर के आधार पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में तहसील कुण्डा की आईडी/लॉगिन का दुरुपयोग कर अपात्र व्यक्तियों, नाबालिगों तथा जनपद/प्रदेश से बाहर के व्यक्तियों के संदिग्ध एवं फर्जी पंजीकरण कराये जाने के संबंध में सुसंगत अभियोग पंजीकृत किया गया है। उक्त पंजीकरणों के माध्यम से शासकीय पोर्टल का दुरुपयोग कर पात्रता के विपरीत सरकारी धनराशि का भुगतान कराया गया, जिसमें लगभग 03 लाख लाभार्थियों द्वारा धोखाधड़ीपूर्वक योजना का लाभ प्राप्त किया जाना भी प्रकाश में आया है। प्रकरण में बड़े पैमाने पर अनियमितता एवं संगठित रूप से फर्जी पंजीकरण कराये जाने के तथ्य प्रकाश में आए हैं तथा लगभग 60 करोड़ रुपये से अधिक की शासकीय धनराशि के दुरुपयोग/क्षति की आशंका व्यक्त की गई है। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।* इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की बाइट ।*1
- उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में कोटेदारों (सरकारी राशन दुकानदारों) ने राशन पर कमीशन बढ़ाने के सरकारी फैसले का स्वागत करते हुए जिलाधिकारी (DM) को ज्ञापन सौंपा और खाद्य एवं रसद विभाग के मंत्री का आभार जताया। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में कोटेदारों (सरकारी राशन दुकानदारों) ने राशन पर कमीशन बढ़ाने के सरकारी फैसले का स्वागत करते हुए जिलाधिकारी (DM) को ज्ञापन सौंपा और खाद्य एवं रसद विभाग के मंत्री का आभार जताया।1
- रक्षाबंधन से एक दिन पहले पूर्व विधायक राकेश सिंह का बड़ा संकल्प रक्षाबंधन से एक दिन पहले पूर्व विधायक राकेश सिंह का बड़ा संकल्प1
- Ghar dusra banaa liye hain to ghar gira Nahin Rahe khata rah kar banaya छोटे-छोटे ladke Hain kab ki jaaye Koi pata nahin jhagada karte Hain 6 mahine se ghar banaa liye Hain Ghar gira Nahin rahe hain Aaye The dhamki dekar gaye hain hamare n Rahane per Ghar wale4
- दिव्यांग बच्चों की कलाइयों पर सजा प्यार का रक्षा सूत्र, खिल उठे चेहरे एलायंस क्लब ने रक्षाबंधन पर बच्चों संग बांटी खुशियां, मिठाई और उपहार पाकर छलकी खुशी प्रतापगढ़। रक्षाबंधन का पर्व उस समय और भी खास हो गया, जब अक्षम विद्यालय बढ़नी में एलायंस क्लब इंटरनेशनल की महिला टीम ने दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचकर उनकी कलाइयों पर राखी बांधी। क्लब सदस्यों ने बच्चों को मिठाई, लड्डू, फल और उपहार भेंट किए। राखी बंधवाकर उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बन गया।इस अवसर पर बच्चों ने गीत और चुटकुले प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। क्लब की महिला सदस्यों ने बच्चों के साथ घुल-मिलकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं और उन्हें अपनत्व का अहसास कराया।एलायंस क्लब इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर एवं समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि रक्षाबंधन के दिन किसी भी दिव्यांग बच्चे की कलाई सूनी न रहे, इसी संकल्प के साथ क्लब वर्षों से बच्चों के बीच यह पर्व मनाता आ रहा है। उन्होंने बताया कि 1997 से लगातार दिव्यांग बच्चों के साथ त्योहार मनाने का अवसर मिल रहा है। अब इन बच्चों के बिना कोई भी त्योहार अधूरा लगता है।उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि समाज उन्हें बराबरी का सम्मान, स्नेह और प्रोत्साहन दे। उन्होंने कहा कि इन बच्चों के साथ त्योहार मनाने से जो आत्मिक सुख मिलता है, उसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। वरिष्ठ अध्यापक श्रीनारायण यादव ने कहा कि रोशनलाल उमरवैश्य का प्रयास अनुकरणीय है। लोग अक्सर त्योहारों की व्यस्तता में जरूरतमंदों को भूल जाते हैं, लेकिन वह हर पर्व पर इन बच्चों के बीच पहुंचकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का कार्य करते हैं। यही कारण है कि बच्चे भी उन्हें अपने अभिभावक के रूप में देखते हैं। नॉर्थ जोन एडवाइजर पूनम गुप्ता ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के साथ त्योहार मनाने की खुशी दोगुनी हो जाती है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्व की खुशियां जरूरतमंदों और वंचितों के साथ साझा करनी चाहिए, तभी त्योहार की वास्तविक खुशी सार्थक होगी। कार्यक्रम में अमिता कुशवाहा, पूनम गुप्ता, सुनीता तिवारी, रेखा उमरवैश्य, विनय श्रीवास्तव, राजेश सिंह, अंशुमान सिंह, संतोष कुमार, छेदीलाल, देवानंद, आदर्श कुमार, विवेक यादव, अनिरुद्ध नारायण तिवारी, शंकर लाल सहित क्लब के पदाधिकारी, सदस्य एवं विद्यालय परिवार के लोग मौजूद रहे।1
- सुलतानपुर । आज दिनांक 26.08.2026 को थाना गोसाईगंज क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक चालक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेना एवं थाना गोसाईगंज पुलिस द्वारा की गई विधिक कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह की बाइट। सुलतानपुर । आज दिनांक 26.08.2026 को थाना गोसाईगंज क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक चालक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेना एवं थाना गोसाईगंज पुलिस द्वारा की गई विधिक कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह की बाइट।1