ललितपुर स्टेशन पर झांसी रेल मंडल ने की बड़ी मजिस्ट्रेट चेकिंग 60 यात्री अनियमित यात्रा करते पकड़े गए, 52 हजार का वसूला जुर्माना झांसी रेल मंडल द्वारा ललितपुर रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ एक बड़ा मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व मजिस्ट्रेट अरुण क्रांति और सहायक वाणिज्य प्रबंधक (ACM) अनिल श्रीवास्तव ने किया। साथ ही सीटीआई मनोहर लाल मीणा भी पूरी टीम के साथ मौके पर तैनात रहे। चेकिंग के दौरान बिना टिकट और गलत तरीके से यात्रा कर रहे कुल 60 यात्रियों को पकड़ा गया। इन पर कुल 52,390 रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 35,850 रुपये कोर्ट फाइन और 16,540 रुपये रेल किराया के रूप में मौके पर ही वसूल किए गए। कुल 56 मामलों में यात्रियों ने तत्काल जुर्माना भरकर अपनी रसीद कटवाई। इस सघन चेकिंग अभियान को सफल बनाने के लिए आरपीएफ के 08 और जीआरपी के 05 जवान सुरक्षा में तैनात रहे। साथ ही लगभग 28 चेकिंग स्टाफ के सदस्यों ने स्टेशन पर मोर्चा संभाले रखा। झांसी रेल मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा उचित टिकट लेकर ही सफर करें, अन्यथा इस तरह की कड़ी कानूनी कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
ललितपुर स्टेशन पर झांसी रेल मंडल ने की बड़ी मजिस्ट्रेट चेकिंग 60 यात्री अनियमित यात्रा करते पकड़े गए, 52 हजार का वसूला जुर्माना झांसी रेल मंडल द्वारा ललितपुर रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ एक बड़ा मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व मजिस्ट्रेट अरुण क्रांति और सहायक वाणिज्य प्रबंधक (ACM) अनिल श्रीवास्तव ने किया। साथ ही सीटीआई मनोहर लाल मीणा भी पूरी टीम के साथ मौके पर तैनात रहे। चेकिंग के दौरान बिना टिकट और गलत तरीके से यात्रा कर रहे कुल 60 यात्रियों को पकड़ा गया। इन पर कुल 52,390 रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 35,850 रुपये कोर्ट फाइन और 16,540 रुपये रेल किराया के रूप में मौके पर ही वसूल किए गए। कुल 56 मामलों में यात्रियों ने तत्काल जुर्माना भरकर अपनी रसीद कटवाई। इस सघन चेकिंग अभियान को सफल बनाने के लिए आरपीएफ के 08 और जीआरपी के 05 जवान सुरक्षा में तैनात रहे। साथ ही लगभग 28 चेकिंग स्टाफ के सदस्यों ने स्टेशन पर मोर्चा संभाले रखा। झांसी रेल मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा उचित टिकट लेकर ही सफर करें, अन्यथा इस तरह की कड़ी कानूनी कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
- झाँसी शहर मानिक चौक बड़ा बाजार से चैत्र की नवदुर्गा दसवे दिन माता रानी की निकाली गई विसर्जन यात्रा ।4
- Post by Bablu Ramaiya1
- छः साल की बच्ची को काटा कुत्ते ने।सी सी टी केमरा हुई कुत्ते के काटने की तस्वीर कैद जनपद झांसी के समथर नगर मुहल्ला नई बस्ती निवासी हरिवंश शिल्पकार पुत्र स्वर्गीय नारायण शिल्पकार की बच्ची शिवांगी को कुत्ते ने काटा। कुत्ते द्वारा शिवांगी को काटने की तस्वीर सी सी टी केमरा में कैद हुई। परिजनों ने बताया कि आज नमे को करीबन दोपहर 12.00 बजे बच्ची शिवांगी पास ही पड़ोस में कन्या जेने जा रही थी। जैसे ही अर्द्धनारीश्वर मंदिर के बगल से जाने वाली गली में पहुंची उसे काले कुत्ते ने दबोच लिया और बुरी तरह से काठ लिया। बच्ची की चींख पुकार सुनते पड़ोस के लोग दौड़े और बच्ची को बचाया। बच्ची को शीघ्र सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र समथर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार कर।वैहतर इलाज के लिए ऐंबूलेंस से झांसी भेज दिया गया।परिजनों ने बताया बच्ची सही सलामत है इलाज चल रहा है।2
- कोविड का नया वेरिएंट, जिसमें 75 म्यूटेशन हैं, चिंता बढ़ा रहा है: डॉक्टर का कहना है सतर्क रहें, घबराएं नहीं। जब ऐसा लग रहा था कि कोविड-19 रोज़मर्रा की ज़िंदगी से धीरे-धीरे गायब हो गया है, तभी इसका एक नया प्रकार फिर सुर्खियों में आ गया है। रिपोर्टों से पता चलता है कि इस प्रकार के वायरस में कई स्पाइक प्रोटीन उत्परिवर्तन हैं और यह प्रतिरक्षा प्रणाली से बचने के संकेत दिखाता है, जिसका अर्थ है कि यह टीकों या पिछले संक्रमणों से प्राप्त सुरक्षा को आंशिक रूप से चकमा दे सकता है। नवंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका में एक श्वसन नमूने में पहली बार पहचाना गया, इस स्ट्रेन में नवीनतम कोविड-19 टीकों में उपयोग किए जाने वाले एंटीजन, जेएन.1 वेरिएंट और इसके वंशज, एलपी.8.1 की तुलना में इसके स्पाइक प्रोटीन के जीन अनुक्रम में लगभग 70 से 75 प्रतिस्थापन और विलोपन हैं," मिनेसोटा विश्वविद्यालय के सीआईडीआरएपी की एक रिपोर्ट में कहा गया है। और स्वाभाविक रूप से, इससे एक जाना-पहचाना सवाल उठता है, क्या हम एक और संकट की ओर बढ़ रहे हैं? लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि आज की स्थिति कुछ साल पहले की तुलना में बहुत अलग दिखती है।1
- झांसी। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार, 27 मार्च 2026 को पैरामेडिकल कॉलेज के कलाम भवन में व्यवस्था टोली की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय मंत्री श्री सुनील जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री श्री रामकिशोर साहू जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री सुधीर सिंह जी ने की। बैठक के दौरान अतिथियों ने प्रशिक्षण वर्ग से संबंधित तैयारियों का विस्तार से अवलोकन करते हुए व्यवस्था टोली के कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने रहने-खाने, पंजीकरण, बैठक व्यवस्था, अनुशासन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। कार्यक्रम को सुचारू एवं सफल बनाने के लिए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। अंत में अतिथियों ने कार्यकर्ताओं से उत्साह एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए प्रशिक्षण वर्ग को आदर्श रूप में प्रस्तुत करने की बात कही। इस अवसर पर नंदकिशोर भिलवारे, रानू देवलिया, विकास कुशवाहा, अरविंद राजपूत, अखिलेश गुप्ता, अभिषेक जैन, मनु सिंह, संजीव अग्रवाल लाला, कपिल बिरसैनिया, ओमबिहारी भार्गव, मीनू राजावत, निक्की दुबे, देवेंद्र दूबे, अंकित राजा यादव, प्रियांशु डे, सुनील नैनवानी, गोकुल दुबे, रोहित गौठनकर, विनीत खटीक, धीरज अग्रवाल, पिंटू समाधिया, चेतन ओझा, सौरभ मिश्रा, मंगल श्रीवास्तव, शैलेन्द्र परमार, सुधाकर मिश्रा, धीरज गोस्वामी, छोटू मौर्य, भूपेंद्र परमार, सुरेंद्र पाल, किशन त्रिपाठी सहित व्यवस्था टोली के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- 💥*बड़ी खबर*💥 *सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को फ्लाइंग किस के साथ मिली सरप्राइज किस* असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को लखीमपुर जिले के बिहपुरिया में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान महिला द्वारा किस किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री जब जनसंपर्क अभियान के दौरान समर्थकों के बीच पहुंचे, तो वहां मौजूद महिलाओं में भारी उत्साह देखा गया। इस दौरान एक महिला समर्थक ने उत्साह में आकर मुख्यमंत्री को गले लगाया और उनके गाल पर किस (चुंबन) कर दिया। वीडियो में मुख्यमंत्री को बड़ी संख्या में महिला समर्थकों से घिरा हुआ देखा जा सकता है, जो उनसे हाथ मिलाने और गले मिलने के लिए उत्सुक थीं।1
- झांसी। मणिकर्णिका वूमेन्स क्लब द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर सर्व नगर स्थित सर्वेश्वरी माता मंदिर प्रांगण में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कन्या भोज, भजन-कीर्तन एवं कन्याओं को उपहार वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सर्वेश्वरी की पूजा-अर्चना से हुई, जिसके पश्चात भजन-कीर्तन के माध्यम से वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित महिलाओं ने श्रद्धा भाव से भजनों में सहभागिता करते हुए आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया। इसके उपरांत कन्याओं को ससम्मान भोजन कराया गया तथा उन्हें उपहार वितरित किए गए। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में सेवा, संस्कार एवं नारी सम्मान की भावना को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर सपना सरावगी, ओमनी राय, नूपुर अग्रवाल, तमन्ना राय, संयुक्त शर्मा, मोनिका कोचर, अंजलि अग्रवाल, सोनिया सिंह, प्रेरणा सहवानी, श्वेता जैन, ज्योत्सना शर्मा सहित अन्य गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन मातारानी के जयकारों के साथ हुआ।4
- पंडोखर थाना क्षेत्र के विंडवा गाँव में घरेलू विवाद के चलते पति द्वारा पत्नी से मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता वर्षा पाल के साथ उसके पति राजकुमार पाल ने आज कहासुनी के बाद मारपीट कर दी। घटना के बाद महिला ने पंडोखर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शनिवार शाम करीब 7 बजे आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि विवाद किसी पारिवारिक बात को लेकर हुआ था, जो बढ़ते-बढ़ते हिंसा में बदल गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- बेटा गायब तो दतिया पुलिस अधीक्षक से बेबस मां ने वापसी की उम्मीद लेकर लगाई गुहार1