logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऊदा खेड़ा मुन्ना खेड़ा में डीपी चोर पकड़ा गया है तेल चोरी करते हुए उसमें पुलिस वालों ने प्रोग्राम वीडियो ने पकड़ा था

5 hrs ago
user_सुनील कुमार खटीक
सुनील कुमार खटीक
Advertising agency डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
5 hrs ago

ऊदा खेड़ा मुन्ना खेड़ा में डीपी चोर पकड़ा गया है तेल चोरी करते हुए उसमें पुलिस वालों ने प्रोग्राम वीडियो ने पकड़ा था

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भटेवर सहित आसपास के विभिन्न गांवो में प्रथम पूज्य लंबोदर गणराज की आराधना को लेकर सज गए पंडाल वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर सहित आसपास के विभिन्न गांवो में प्रथम पूज्य लंबोदर गणराज की आराधना को लेकर पंडाल सज गए। गांवो में गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर के चारों तरफ उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के विभिन्न गांवो में सोमवार को शुभ मुहूर्त में गणपति बप्पा की विधिवत पूजा अर्चना के बाद स्थापना की जाएगी। गणेश महोत्सव को लेकर भींडर रोड़ पर स्थित मूर्ति कलाकार केशु लाल मोगिया, जगदीश मोगिया सहित परिवार द्वारा गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया गया।
    1
    भटेवर सहित आसपास के विभिन्न गांवो में प्रथम पूज्य लंबोदर गणराज की आराधना को लेकर सज गए पंडाल
वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर सहित आसपास के विभिन्न गांवो में प्रथम पूज्य लंबोदर गणराज की आराधना को लेकर पंडाल सज गए। गांवो में गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर के चारों तरफ उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के विभिन्न गांवो में सोमवार को शुभ मुहूर्त में गणपति बप्पा की विधिवत पूजा अर्चना के बाद स्थापना की जाएगी। गणेश महोत्सव को लेकर भींडर रोड़ पर स्थित मूर्ति कलाकार केशु लाल मोगिया, जगदीश मोगिया सहित परिवार द्वारा गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया गया।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    23 min ago
  • सेवा संकल्प अभियान की मॉनिटरिंग को 47 अधिकारियों की जिम्मेदारी नीमच में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए जिला प्रशासन ने 47 अधिकारियों को ग्राम पंचायतों के क्लस्टरवार भ्रमण की जिम्मेदारी सौंपी है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर अधिकारी आवंटित क्लस्टर मुख्यालय और ग्राम पंचायतों में पहुंचकर जनसेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का निरीक्षण करेंगे। विकासखंडवार जावद में 14, मनासा में 20 और नीमच में 13 अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारी अभियान की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक सुधार के निर्देश देंगे और भ्रमण का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। कलेक्टर ने प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
    1
    सेवा संकल्प अभियान की मॉनिटरिंग को 47 अधिकारियों की जिम्मेदारी
नीमच में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए जिला प्रशासन ने 47 अधिकारियों को ग्राम पंचायतों के क्लस्टरवार भ्रमण की जिम्मेदारी सौंपी है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर अधिकारी आवंटित क्लस्टर मुख्यालय और ग्राम पंचायतों में पहुंचकर जनसेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का निरीक्षण करेंगे। विकासखंडवार जावद में 14, मनासा में 20 और नीमच में 13 अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारी अभियान की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक सुधार के निर्देश देंगे और भ्रमण का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। कलेक्टर ने प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • चित्तौड़गढ़ में समाजसेवा, प्रतिभा सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ कई सामाजिक आयोजन #चित्तौड़गढ़ #सामाजिकसमाचार #सालवीसमाज #बाबारामदेवजी #शोभायात्रा #प्रतिभासम्मान #भामाशाह #ईकोफ्रेंडलीगणपति #पर्यावरणसंरक्षण #मीणासमाज #बेगूं #रविदासप्रकाशोत्सव #मेधावीविद्यार्थी #राणापूंजाजयंती #समाजसेवा #HelloChittorgarh सालवी समाज की भव्य बाबा रामदेव शोभायात्रा से लेकर ईको-फ्रेंडली गणपति कार्यशाला तक, विभिन्न सामाजिक संगठनों के आयोजनों में शिक्षा, प्रतिभा सम्मान, सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
    1
    चित्तौड़गढ़ में समाजसेवा, प्रतिभा सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ कई सामाजिक आयोजन
#चित्तौड़गढ़ #सामाजिकसमाचार #सालवीसमाज #बाबारामदेवजी #शोभायात्रा #प्रतिभासम्मान #भामाशाह #ईकोफ्रेंडलीगणपति #पर्यावरणसंरक्षण #मीणासमाज #बेगूं #रविदासप्रकाशोत्सव #मेधावीविद्यार्थी #राणापूंजाजयंती #समाजसेवा #HelloChittorgarh
सालवी समाज की भव्य बाबा रामदेव शोभायात्रा से लेकर ईको-फ्रेंडली गणपति कार्यशाला तक, विभिन्न सामाजिक संगठनों के आयोजनों में शिक्षा, प्रतिभा सम्मान, सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • अठाना में आस्था का महासंगम: भव्य शोभायात्रा के साथ आज होगा 'राम रसोड़ा' का समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी अठाना (विष्णु सिंह कुशवाह)। स्थानीय नगर के ज्वालामुखी बालाजी मंदिर परिसर में देवनारायण मंदिर समिति के तत्वावधान में पिछले कई दिनों से चल रहे 'राम रसोड़ा' का आज रविवार को भव्य और दिव्य शोभायात्रा के साथ समापन होने जा रहा है। बाबा रामदेव जी के दर्शनों के लिए जाने वाले पैदल और अन्य श्रद्धालुओं की नि:स्वार्थ सेवा और सत्कार के उद्देश्य से इस भव्य रसोड़े का आयोजन किया गया था, जो आज पूर्ण विधि-विधान के साथ संपन्न होगा।हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भोजन-प्रसादी का लाभसुखानंद तीर्थ की पावन धरा पर पूजा-अर्चना और दर्शन कर लौटने वाले, तथा मारवाड़ स्थित बाबा रामदेव मंदिर की धार्मिक यात्रा पर जाने वाले मालवा क्षेत्र के विभिन्न जिलों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने इस राम रसोड़े में प्रसादी ग्रहण की। समिति के सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने पैदल यात्रियों, बाइक सवारों और चार पहिया वाहनों से पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए चाय, नाश्ता, भोजन-प्रसादी और विश्राम की उत्तम व्यवस्था पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ की।नगर में आज निकलेगी भव्य शोभायात्राइस सेवा कार्य के समापन के विशेष अवसर पर आज ज्वालामुखी बालाजी मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वार्ड क्रमांक 8 स्थित श्री बाबा रामदेव मंदिर पहुंचेगी, जहाँ विशेष धार्मिक रीति-रिवाज और महाआरती के साथ इस सेवा संकल्प का पूर्ण विधि-विधान से समापन किया जाएगा।समिति ने की शामिल होने की अपीलश्री देवनारायण सेवा समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर सहित क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी जनता से इस भव्य शोभायात्रा और समापन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लेने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की भावभीनी अपील की है।
    2
    अठाना में आस्था का महासंगम: भव्य शोभायात्रा के साथ आज होगा 'राम रसोड़ा' का समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी
अठाना (विष्णु सिंह कुशवाह)। स्थानीय नगर के ज्वालामुखी बालाजी मंदिर परिसर में देवनारायण मंदिर समिति के तत्वावधान में पिछले कई दिनों से चल रहे 'राम रसोड़ा' का आज रविवार को भव्य और दिव्य शोभायात्रा के साथ समापन होने जा रहा है। बाबा रामदेव जी के दर्शनों के लिए जाने वाले पैदल और अन्य श्रद्धालुओं की नि:स्वार्थ सेवा और सत्कार के उद्देश्य से इस भव्य रसोड़े का आयोजन किया गया था, जो आज पूर्ण विधि-विधान के साथ संपन्न होगा।हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भोजन-प्रसादी का लाभसुखानंद तीर्थ की पावन धरा पर पूजा-अर्चना और दर्शन कर लौटने वाले, तथा मारवाड़ स्थित बाबा रामदेव मंदिर की धार्मिक यात्रा पर जाने वाले मालवा क्षेत्र के विभिन्न जिलों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने इस राम रसोड़े में प्रसादी ग्रहण की। समिति के सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने पैदल यात्रियों, बाइक सवारों और चार पहिया वाहनों से पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए चाय, नाश्ता, भोजन-प्रसादी और विश्राम की उत्तम व्यवस्था पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ की।नगर में आज निकलेगी भव्य शोभायात्राइस सेवा कार्य के समापन के विशेष अवसर पर आज ज्वालामुखी बालाजी मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वार्ड क्रमांक 8 स्थित श्री बाबा रामदेव मंदिर पहुंचेगी, जहाँ विशेष धार्मिक रीति-रिवाज और महाआरती के साथ इस सेवा संकल्प का पूर्ण विधि-विधान से समापन किया जाएगा।समिति ने की शामिल होने की अपीलश्री देवनारायण सेवा समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर सहित क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी जनता से इस भव्य शोभायात्रा और समापन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लेने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की भावभीनी अपील की है।
    user_Apni news Athana
    Apni news Athana
    Bicycle Shop जावद, नीमच, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नीमच से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जिला कांग्रेस कमेटी के ‘हल्ला बोल’ आंदोलन के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला। गांधी भवन से भारत माता चौराहे तक निकले कांग्रेस के पैदल मार्च के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प और धक्का-मुक्की हुई। सागर में जहरीली शराब से मौतों, बालाघाट के बैहर-परसवाड़ा क्षेत्र में आदिवासी बच्चों की मौत और इंदौर में कथित जहरीली कफ सिरप के मामले को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती, जिला प्रभारी एवं सुसनेर विधायक भैरों सिंह बापू और पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जोरदार धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रावण रूपी पुतले सहित दो पुतलों का दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की। फिलहाल प्रदर्शन के दौरान हुए घटनाक्रम और पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प को लेकर सियासत गरमा गई है।
    1
    नीमच से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जिला कांग्रेस कमेटी के ‘हल्ला बोल’ आंदोलन के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला।
गांधी भवन से भारत माता चौराहे तक निकले कांग्रेस के पैदल मार्च के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प और धक्का-मुक्की हुई।
सागर में जहरीली शराब से मौतों, बालाघाट के बैहर-परसवाड़ा क्षेत्र में आदिवासी बच्चों की मौत और इंदौर में कथित जहरीली कफ सिरप के मामले को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती, जिला प्रभारी एवं सुसनेर विधायक भैरों सिंह बापू और पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जोरदार धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रावण रूपी पुतले सहित दो पुतलों का दहन किया।
कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की।
फिलहाल प्रदर्शन के दौरान हुए घटनाक्रम और पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प को लेकर सियासत गरमा गई है।
    user_Mahesh Suthar
    Mahesh Suthar
    Carpenter नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कानपुर में 5वीं पास मास्टरमाइंड का किराए के कमरों में 'नोट कारखाना', प्रिंटर से छापे 10 लाख के नकली नोट, तीन गिरफ्तार कानपुर। कानपुर में नकली नोटों का खेल पकड़ा गया। पांचवीं पास मास्टरमाइंड ने किराए के कमरों को ही 'नोट छापने के कारखाने' में बदल दिया। गिरोह चार महीने में लाखों रुपये की नकली करेंसी तैयार कर चुका था। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर 2.04 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं।नकली नोट छापकर बाजार में चलाने वाले गिरोह के तीन लोग पकड़े गए हैं। उनके पास 2,04,650 रुपये के नकली नोट, प्रिंटर व नोट छापने के लिए जुटाई गई पेपरशीट मिली है। उन्होंने चार माह में 50, 100, 500 के 10 लाख से अधिक के नकली नोट छापे। इन्हें कानपुर व आसपास जिलों के शराब ठेकों, रेलवे स्टेशन के पास ज्यादा चलने वाली दुकानों व सब्जी की दुकानों में खपाया गया। कानपुर में 5वीं पास मास्टरमाइंड का किराए के कमरों में 'नोट कारखाना', प्रिंटर से छापे 10 लाख के नकली नोट, तीन गिरफ्तार कानपुर पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें पांचवीं पास मास्टरमाइंड सहित तीन ...और पढ़ें रेलबाजार स्थित रामलीला ग्राउंड के पास नकली नोट बनाने के आरोप में गिरफ्तार आरोपित सोमिल गुप्ता, रोशन अली और शेर सिंह। जागरण रेलबाजार स्थित रामलीला ग्राउंड के पास नकली नोट बनाने के आरोप में गिरफ्तार आरोपित सोमिल गुप्ता, रोशन अली और शेर सिंह। जागरण पांचवी और आठवीं पास गिरोह छाप रहा था नकली नोट, बदलते रहे ठिकाना दो लाख रुपये से ज्यादा के नकली नोट मिले, सरगना समेत तीन गिरफ्तार ट्रेनों में करते थे चोरी, पुलिस की सख्ती के बाद नकली नोट बनाने लगे कानपुर। कानपुर में नकली नोटों का खेल पकड़ा गया। पांचवीं पास मास्टरमाइंड ने किराए के कमरों को ही 'नोट छापने के कारखाने' में बदल दिया। गिरोह चार महीने में लाखों रुपये की नकली करेंसी तैयार कर चुका था। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर 2.04 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें नकली नोट छापकर बाजार में चलाने वाले गिरोह के तीन लोग पकड़े गए हैं। उनके पास 2,04,650 रुपये के नकली नोट, प्रिंटर व नोट छापने के लिए जुटाई गई पेपरशीट मिली है। उन्होंने चार माह में 50, 100, 500 के 10 लाख से अधिक के नकली नोट छापे। इन्हें कानपुर व आसपास जिलों के शराब ठेकों, रेलवे स्टेशन के पास ज्यादा चलने वाली दुकानों व सब्जी की दुकानों में खपाया गया। 10 हजार के नोट तीन हजार में देते थे वह नोट चलाने के लिए 10 हजार की कीमत के नकली नोट तीन हजार में देते थे। गिरोह 500 के नोट कम छापता था, क्योंकि उसे लोग बारीकी से जांचते हैं। नोट छापने का तरीका सिखाने वाला चौथा आरोपित फरार है, जिसकी लोकेशन राजस्थान के एक जिले में मिली है। टीम उसकी तलाश में निकली है। ट्रेन में चोरी करते, गांजा बेचते सरगना शेर बहादुर वर्तमान में चकेरी के संजू पुलिया में रहता था। उसने बताया कि वह ट्रेनों में चोरी करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात सोमिल और रोशन से हुई। तीनों मिलकर चोरी के साथ ही गांजा बेचने लगे। ट्रेन में ही उनकी मुलाकात एक अन्य युवक से हुई। उसने बताया कि वह विशेष तरह की पेपरशीट पर प्रिंटर से नकली नोट छापता है और फुटकर कराने के बहाने चला देता है। योजना अच्छी लगी, फिर सब साथ हो गए योजना अच्छी लगी तो सबने अलग-अलग जगहों पर किराये के कमरे लिए और वहीं कलर प्रिंटर के जरिये 50, 100 और 500 रुपये के असली नोट को स्कैन कर नकली नोट छापने लगे। वे लोग हर महीने कमरा बदल देते थे, जिससे किसी को शक न हो। कुछ दिन पहले तीन लाख रुपये फिर छापे गए, इसमें कुछ रुपये खपा दिए गए, जबकि बाकी बचे 2,04,650 के नकली नोटों के साथ वे लोग पकड़े गए। इसमें 100 रुपये के 1991, 50 के 71 और 500 के चार नोट हैं। आरोपितों पर रेल बाजार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। तीनों आरोपित पांचवी और आठवीं पास रेल बाजार से नकली नोट छापने वाले पकड़े गए गिरोह के तीनों आरोपित पांचवी और आठवीं पास निकले, लेकिन नकली नोट इतनी सफाई से इस तरह से छापते थे कि उसे देख जल्दी कोई पकड़ नहीं पाता था। सरगना शेर बहादुर सिंह गिरोह से जुड़े दो लोगों को 10 हजार रुपये के नकली नोट देकर तीन हजार रुपये के असली नोट ले लेता था। पुलिस की नजर में न सकें, इसलिए गिरोह हर महीने छपाई के लिए लिया अपना ठिकाना बदल देते थे। यहां तक वे लोग रात बिताने के लिए रैन बसेरा और रेलवे स्टेशन में चले जाते थे। पुलिस अब इनके गिरोह के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। शेर बहादुर उर्फ वकील पांचवीं तक पढ़ा है पुलिस पूछताछ में गिरोह के सरगना उन्नाव के बांगरमऊ का शेर बहादुर उर्फ वकील ने बताया कि वह पांचवी तक पढ़ा है। नकली नोट छापने के लिए वह किराये पर लेता था, लेकिन ज्यादा समय नहीं रुकता था, जिससे पुलिस या आस पास के लोगों की उस पर नजर न पड़े। जहां कमरा किराये पर लेता था, वहां ज्यादा सामान नहीं रखता था। मकान मालिक से कह देते थे कि वह फैक्ट्री में मजदूरी करने आया है। परिवार अभी गांव में है। दोनों साथियों को भी फैक्ट्रीकर्मी बताता था।
    2
    कानपुर में 5वीं पास मास्टरमाइंड का किराए के कमरों में 'नोट कारखाना', प्रिंटर से छापे 10 लाख के नकली नोट, तीन गिरफ्तार


कानपुर। कानपुर में नकली नोटों का खेल पकड़ा गया। पांचवीं पास मास्टरमाइंड ने किराए के कमरों को ही 'नोट छापने के कारखाने' में बदल दिया। गिरोह चार महीने में लाखों रुपये की नकली करेंसी तैयार कर चुका था। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर 2.04 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं।नकली नोट छापकर बाजार में चलाने वाले गिरोह के तीन लोग पकड़े गए हैं। उनके पास 2,04,650 रुपये के नकली नोट, प्रिंटर व नोट छापने के लिए जुटाई गई पेपरशीट मिली है। उन्होंने चार माह में 50, 100, 500 के 10 लाख से अधिक के नकली नोट छापे। इन्हें कानपुर व आसपास जिलों के शराब ठेकों, रेलवे स्टेशन के पास ज्यादा चलने वाली दुकानों व सब्जी की दुकानों में खपाया गया।
कानपुर में 5वीं पास मास्टरमाइंड का किराए के कमरों में 'नोट कारखाना', प्रिंटर से छापे 10 लाख के नकली नोट, तीन गिरफ्तार
कानपुर पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें पांचवीं पास मास्टरमाइंड सहित तीन ...और पढ़ें
रेलबाजार स्थित रामलीला ग्राउंड के पास नकली नोट बनाने के आरोप में गिरफ्तार आरोपित सोमिल गुप्ता, रोशन अली और शेर सिंह। जागरण
रेलबाजार स्थित रामलीला ग्राउंड के पास नकली नोट बनाने के आरोप में गिरफ्तार आरोपित सोमिल गुप्ता, रोशन अली और शेर सिंह। जागरण
पांचवी और आठवीं पास गिरोह छाप रहा था नकली नोट, बदलते रहे ठिकाना
दो लाख रुपये से ज्यादा के नकली नोट मिले, सरगना समेत तीन गिरफ्तार
ट्रेनों में करते थे चोरी, पुलिस की सख्ती के बाद नकली नोट बनाने लगे
कानपुर। कानपुर में नकली नोटों का खेल पकड़ा गया। पांचवीं पास मास्टरमाइंड ने किराए के कमरों को ही 'नोट छापने के कारखाने' में बदल दिया। गिरोह चार महीने में लाखों रुपये की नकली करेंसी तैयार कर चुका था। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर 2.04 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं।
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
नकली नोट छापकर बाजार में चलाने वाले गिरोह के तीन लोग पकड़े गए हैं। उनके पास 2,04,650 रुपये के नकली नोट, प्रिंटर व नोट छापने के लिए जुटाई गई पेपरशीट मिली है। उन्होंने चार माह में 50, 100, 500 के 10 लाख से अधिक के नकली नोट छापे। इन्हें कानपुर व आसपास जिलों के शराब ठेकों, रेलवे स्टेशन के पास ज्यादा चलने वाली दुकानों व सब्जी की दुकानों में खपाया गया।
10 हजार के नोट तीन हजार में देते थे
वह नोट चलाने के लिए 10 हजार की कीमत के नकली नोट तीन हजार में देते थे। गिरोह 500 के नोट कम छापता था, क्योंकि उसे लोग बारीकी से जांचते हैं। नोट छापने का तरीका सिखाने वाला चौथा आरोपित फरार है, जिसकी लोकेशन राजस्थान के एक जिले में मिली है। टीम उसकी तलाश में निकली है।
ट्रेन में चोरी करते, गांजा बेचते
सरगना शेर बहादुर वर्तमान में चकेरी के संजू पुलिया में रहता था। उसने बताया कि वह ट्रेनों में चोरी करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात सोमिल और रोशन से हुई। तीनों मिलकर चोरी के साथ ही गांजा बेचने लगे। ट्रेन में ही उनकी मुलाकात एक अन्य युवक से हुई। उसने बताया कि वह विशेष तरह की पेपरशीट पर प्रिंटर से नकली नोट छापता है और फुटकर कराने के बहाने चला देता है।
योजना अच्छी लगी, फिर सब साथ हो गए
योजना अच्छी लगी तो सबने अलग-अलग जगहों पर किराये के कमरे लिए और वहीं कलर प्रिंटर के जरिये 50, 100 और 500 रुपये के असली नोट को स्कैन कर नकली नोट छापने लगे। वे लोग हर महीने कमरा बदल देते थे, जिससे किसी को शक न हो। कुछ दिन पहले तीन लाख रुपये फिर छापे गए, इसमें कुछ रुपये खपा दिए गए, जबकि बाकी बचे 2,04,650 के नकली नोटों के साथ वे लोग पकड़े गए। इसमें 100 रुपये के 1991, 50 के 71 और 500 के चार नोट हैं। आरोपितों पर रेल बाजार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
तीनों आरोपित पांचवी और आठवीं पास
रेल बाजार से नकली नोट छापने वाले पकड़े गए गिरोह के तीनों आरोपित पांचवी और आठवीं पास निकले, लेकिन नकली नोट इतनी सफाई से इस तरह से छापते थे कि उसे देख जल्दी कोई पकड़ नहीं पाता था। सरगना शेर बहादुर सिंह गिरोह से जुड़े दो लोगों को 10 हजार रुपये के नकली नोट देकर तीन हजार रुपये के असली नोट ले लेता था। पुलिस की नजर में न सकें, इसलिए गिरोह हर महीने छपाई के लिए लिया अपना ठिकाना बदल देते थे। यहां तक वे लोग रात बिताने के लिए रैन बसेरा और रेलवे स्टेशन में चले जाते थे। पुलिस अब इनके गिरोह के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
शेर बहादुर उर्फ वकील पांचवीं तक पढ़ा है
पुलिस पूछताछ में गिरोह के सरगना उन्नाव के बांगरमऊ का शेर बहादुर उर्फ वकील ने बताया कि वह पांचवी तक पढ़ा है। नकली नोट छापने के लिए वह किराये पर लेता था, लेकिन ज्यादा समय नहीं रुकता था, जिससे पुलिस या आस पास के लोगों की उस पर नजर न पड़े। जहां कमरा किराये पर लेता था, वहां ज्यादा सामान नहीं रखता था। मकान मालिक से कह देते थे कि वह फैक्ट्री में मजदूरी करने आया है। परिवार अभी गांव में है। दोनों साथियों को भी फैक्ट्रीकर्मी बताता था।
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    12 hrs ago
  • अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न, ब्लॉक के शिक्षको ने लिया भाग अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की जिला स्तरीय कार्यशाला जिला कार्यालय सरस्वती शिक्षक सदन, टैगोर नगर में सम्पन्न हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पालक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष उदयपुर संभाग पूरणमल लोहार थे। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश प्रार्थना सभा प्रकोष्ठ सह-संयोजक जयमाला पानेरी व जिला कोषाध्यक्ष सुनील मंडोवरा प्रधानाचार्य रहे। स्वागत उद्बोधन जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला ने दिया। अतिथियों का स्वागत महिला उपाध्यक्ष प्रतिभा राव व शेर सिंह राणावत ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री मंगल कुमार जैन व जिला महिला मंत्री लीला जाट ने किया।
    1
    अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न, ब्लॉक के शिक्षको ने लिया भाग
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की जिला स्तरीय कार्यशाला जिला कार्यालय सरस्वती शिक्षक सदन, टैगोर नगर में सम्पन्न हुई।
कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पालक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष उदयपुर संभाग पूरणमल लोहार थे। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश प्रार्थना सभा प्रकोष्ठ सह-संयोजक जयमाला पानेरी व जिला कोषाध्यक्ष सुनील मंडोवरा प्रधानाचार्य रहे।
स्वागत उद्बोधन जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला ने दिया। अतिथियों का स्वागत महिला उपाध्यक्ष प्रतिभा राव व शेर सिंह राणावत ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री मंगल कुमार जैन व जिला महिला मंत्री लीला जाट ने किया।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • दो भैंसों ने बदली सुनील की जिंदगी, डेयरी प्लस योजना बनी आत्मनिर्भरता का सहारा नीमच जिले के मनासा विकासखंड के ग्राम चुकनी निवासी सुनील बंजारा ने मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना का लाभ लेकर डेयरी व्यवसाय को नई ऊंचाई दी। योजना के तहत उन्हें हरियाणा से दो भैंसें मिलीं, जिनकी इकाई लागत 2 लाख 95 हजार रुपये थी और 1 लाख 47 हजार 500 रुपये का अनुदान मिला। दोनों भैंसों से प्रतिदिन करीब 16 लीटर दूध प्राप्त हो रहा है। दूध बिक्री से सुनील को लगभग 800 रुपये प्रतिदिन और 24 हजार रुपये मासिक आय हो रही है। पशुपालन विभाग के मार्गदर्शन से वे नस्ल सुधार पर भी काम कर रहे हैं। सुनील ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया।
    1
    दो भैंसों ने बदली सुनील की जिंदगी, डेयरी प्लस योजना बनी आत्मनिर्भरता का सहारा

नीमच जिले के मनासा विकासखंड के ग्राम चुकनी निवासी सुनील बंजारा ने मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना का लाभ लेकर डेयरी व्यवसाय को नई ऊंचाई दी। योजना के तहत उन्हें हरियाणा से दो भैंसें मिलीं, जिनकी इकाई लागत 2 लाख 95 हजार रुपये थी और 1 लाख 47 हजार 500 रुपये का अनुदान मिला। दोनों भैंसों से प्रतिदिन करीब 16 लीटर दूध प्राप्त हो रहा है। दूध बिक्री से सुनील को लगभग 800 रुपये प्रतिदिन और 24 हजार रुपये मासिक आय हो रही है। पशुपालन विभाग के मार्गदर्शन से वे नस्ल सुधार पर भी काम कर रहे हैं। सुनील ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • चित्तौड़गढ़ में देवनारायण मेला और बाबा रामदेव जन्मोत्सव की धूम भक्ति और उत्साह से सराबोर चित्तौड़गढ़ जिला, भगवान देवनारायण के तीन दिवसीय मेले की तैयारियां तेज, वहीं भादवी बीज पर निम्बाहेड़ा में बाबा रामदेवजी की भव्य शोभायात्रा और अखाड़ा प्रदर्शन ने जीता लोगों का दिल
    1
    चित्तौड़गढ़ में देवनारायण मेला और बाबा रामदेव जन्मोत्सव की धूम
भक्ति और उत्साह से सराबोर चित्तौड़गढ़ जिला, भगवान देवनारायण के तीन दिवसीय मेले की तैयारियां तेज, वहीं भादवी बीज पर निम्बाहेड़ा में बाबा रामदेवजी की भव्य शोभायात्रा और अखाड़ा प्रदर्शन ने जीता लोगों का दिल
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.