logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खबर-- मां भगवती मंदिर में चोरों का कहर,जेवरात समेत लाखों की संपत्ति पार सुपौल जिला छातापुर प्रखंड अंतर्गत राजेश्वरी पूर्वी वार्ड नंबर (9 )में स्थित गोचर मवेशी हाट के पास बने प्रसिद्ध मां भगवती मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर अंदर रखे जेवरात और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और सुबह होते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मंदिर परिसर में जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार , मां भगवती मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है और लोग श्रद्धा भाव से माता के चरणों में जेवरात व चढ़ावा अर्पित करते हैं। बताया जा रहा है कि चोरों ने देर रात मंदिर परिसर में घुसकर बड़ी ही सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया । सुबह जब स्थानीय लोगों ने मंदिर का ताला टूटा हुआ देखा तो तुरन्त इसकी सूचना गांव के लोगों और पुलिस प्रशासन को दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही राजेश्वरी थाना के थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी । बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी और एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मंदिर परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। मंदिर में हुई चोरी की खबर फैलते ही श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि यह मंदिर इलाके की आस्था का केंद्र है और यहां इस तरह का घटना होना काफी दुखद और चिंताजनक है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और चोरी की गई सामान की बरामदगी की मांग कि है। बताया जा रहा है कि मंदिर से चोरी हुई सामान की कुल कीमत कई लाखों रुपये में हो सकती है, हालांकि वास्तविक आकलन मंदिर समिति और स्थानीय लोगों द्वारा किए जाने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और इसमें शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

4 hrs ago
user_S.alam D.A.T/M.D.E news
S.alam D.A.T/M.D.E news
पत्रकार छातापुर, सुपौल, बिहार•
4 hrs ago

खबर-- मां भगवती मंदिर में चोरों का कहर,जेवरात समेत लाखों की संपत्ति पार सुपौल जिला छातापुर प्रखंड अंतर्गत राजेश्वरी पूर्वी वार्ड नंबर (9 )में स्थित गोचर मवेशी हाट के पास बने प्रसिद्ध मां भगवती मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर अंदर रखे जेवरात और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और सुबह होते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मंदिर परिसर में जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार , मां भगवती मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है और लोग श्रद्धा भाव से माता के चरणों में जेवरात व चढ़ावा अर्पित करते हैं। बताया जा रहा है कि चोरों ने देर रात मंदिर परिसर में घुसकर बड़ी ही सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया । सुबह जब स्थानीय लोगों ने मंदिर का ताला टूटा हुआ देखा तो तुरन्त इसकी सूचना गांव के लोगों और पुलिस प्रशासन को दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही राजेश्वरी थाना के थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी । बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी और एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मंदिर परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। मंदिर में हुई चोरी की खबर फैलते ही श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि यह मंदिर इलाके की आस्था का केंद्र है और यहां इस तरह का घटना होना काफी दुखद और चिंताजनक है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और चोरी की गई सामान की बरामदगी की मांग कि है। बताया जा रहा है कि मंदिर से चोरी हुई सामान की कुल कीमत कई लाखों रुपये में हो सकती है, हालांकि वास्तविक आकलन मंदिर समिति और स्थानीय लोगों द्वारा किए जाने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और इसमें शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

More news from Araria and nearby areas
  • अररिया में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार रथ से किया गया जागरूकता अभियान
    1
    अररिया में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार रथ से किया गया जागरूकता अभियान
    user_Crime Darpan News
    Crime Darpan News
    Social Media Manager Forbesganj, Araria•
    8 hrs ago
  • सूत्रों के हवाले से खबर है कि बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर नई चर्चाएं चल रही हैं। Nitish Kumar के राज्यसभा जाने की चर्चा के बाद अब अगला मुख्यमंत्री कौन हो सकता है, इस पर कई नामों को लेकर चर्चा हो रही है। 👉 आपके हिसाब से बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए?
    1
    सूत्रों के हवाले से खबर है कि बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर नई चर्चाएं चल रही हैं।
Nitish Kumar के राज्यसभा जाने की चर्चा के बाद अब अगला मुख्यमंत्री कौन हो सकता है, इस पर कई नामों को लेकर चर्चा हो रही है।
👉 आपके हिसाब से बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए?
    user_Csi news
    Csi news
    Local News Reporter फारबिसगंज, अररिया, बिहार•
    14 hrs ago
  • मधेपुरा में मुख्यमंत्री के रहते हुए भी चोरों लाखों से अधिक का सामान लेकर रफू चक्कर हो गए कई जिला के पुलिस पदाधिकारी मधेपुरा में पदस्थापित है।चोर को पुलिस का डर नहीं है पुलिस लगातार चोर को पकड़ने में लगे रहते हैं और कर पुलिस को चकमा देकर चोरी को अंजाम देते रहते हैं। ताजा मामला मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के सुखासन चकला वार्ड नंबर छह का है जहां चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात देर रात दो से चार बजे के बीच की बताई जा रही है। खास बात यह है कि चोरों की तस्वीर पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस अब उन्हीं फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है। दरअसल मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के सुखासन चकला वार्ड संख्या छह में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, 12 मार्च की अहले सुबह करीब दो से चार बजे के बीच तीन अज्ञात चोर घर में घुस गए। चोरों ने घर के एक कमरे के छज्जे पर रखे बक्से को छत पर ले जाकर उसमें रखे सोने-चांदी के करीब 20 लाख रुपये के जेवरात और लगभग डेढ़ लाख रुपये नकद निकाल लिए। बताया जा रहा है कि चोरी के दौरान चोरों ने घर के सभी कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर दी थी, जिससे परिवार के सदस्य अंदर ही बंद रह गए। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर छत के पीछे से कूदकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पास के काली मंदिर और एक डिपो पर लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन संदिग्ध चोरों की तस्वीर कैद होने की बात सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। बाइट – संतोष कुमार सिंह, पीड़ित गृहस्वामी
    4
    मधेपुरा में मुख्यमंत्री के रहते हुए भी चोरों लाखों से अधिक का सामान लेकर रफू चक्कर हो गए कई जिला के पुलिस पदाधिकारी मधेपुरा में पदस्थापित है।चोर को पुलिस का डर नहीं है पुलिस लगातार चोर को पकड़ने में लगे रहते हैं और कर पुलिस को चकमा देकर चोरी को अंजाम देते रहते हैं। ताजा मामला मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के सुखासन चकला वार्ड नंबर छह का है जहां  चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात देर रात दो से चार बजे के बीच की बताई जा रही है। खास बात यह है कि चोरों की तस्वीर पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस अब उन्हीं फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है।
दरअसल मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के सुखासन चकला वार्ड संख्या छह में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया।
पीड़ित संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, 12 मार्च की अहले सुबह करीब दो से चार बजे के बीच तीन अज्ञात चोर घर में घुस गए।
चोरों ने घर के एक कमरे के छज्जे पर रखे बक्से को छत पर ले जाकर उसमें रखे सोने-चांदी के करीब 20 लाख रुपये के जेवरात और लगभग डेढ़ लाख रुपये नकद निकाल लिए।
बताया जा रहा है कि चोरी के दौरान चोरों ने घर के सभी कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर दी थी, जिससे परिवार के सदस्य अंदर ही बंद रह गए। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर छत के पीछे से कूदकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पास के काली मंदिर और एक डिपो पर लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन संदिग्ध चोरों की तस्वीर कैद होने की बात सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।
बाइट – संतोष कुमार सिंह, पीड़ित गृहस्वामी
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    9 hrs ago
  • हर खास मौके के लिए एक ही जगह – A.K कॉस्मेटिक गिफ्ट हाउस
    1
    हर खास मौके के लिए एक ही जगह – A.K कॉस्मेटिक गिफ्ट हाउस
    user_Rinku Kumari
    Rinku Kumari
    Newspaper publisher सुपौल, सुपौल, बिहार•
    3 hrs ago
  • ईरान ने सुसाइड बोट से उड़ाया अमेरिका का तेल टैंकर, हमले में एक भारतीय की मौत ईरान ने इराक के जलक्षेत्र में अमेरिकी तेल टैंकर 'सेफसी विष्णु' पर सुसाइड बोट से हमला किया है। इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। बाकी इस हमले में 15 भारतीय क्रू सदस्यों को सुरक्षित जगह पहुंचा दिया गया है।
    1
    ईरान ने सुसाइड बोट से उड़ाया अमेरिका का तेल टैंकर, हमले में एक भारतीय की मौत
ईरान ने इराक के जलक्षेत्र में अमेरिकी तेल टैंकर 'सेफसी विष्णु' पर सुसाइड बोट से हमला किया है। इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। बाकी इस हमले में 15 भारतीय क्रू सदस्यों को सुरक्षित जगह पहुंचा दिया गया है।
    user_Shyam Patidar
    Shyam Patidar
    Supaul, Bihar•
    8 hrs ago
  • Post by Ombeer kumar
    1
    Post by Ombeer kumar
    user_Ombeer kumar
    Ombeer kumar
    Construction Worker कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    8 hrs ago
  • Post by Ranjeet
    1
    Post by Ranjeet
    user_Ranjeet
    Ranjeet
    राघोपुर, सुपौल, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by Crime Darpan News
    1
    Post by Crime Darpan News
    user_Crime Darpan News
    Crime Darpan News
    Social Media Manager Forbesganj, Araria•
    8 hrs ago
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों अपनी समृद्धि यात्रा पर हैं। इसी क्रम में गुरुवार को मुख्यमंत्री मधेपुरा के प्रसिद्ध सिंघेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे, जिसे बिहार का देवघर भी कहा जाता है। यहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बिहार सहित पूरे देश की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री इन दिनों मधेपुरा में अपने करीबी मित्र और विधान परिषद सदस्य ललन शराफ के आवास पर ठहरे हुए हैं और यहीं से बिहार के विभिन्न जिलों के दौरे पर निकल रहे हैं। सिंहेश्वर धाम मंदिर में मुख्यमंत्री ने भगवान शिव का दूध से अभिषेक किया, अगरबत्ती दिखाकर श्रद्धापूर्वक पूजा की और कुछ देर तक मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन किया। पूजा-अर्चना मंदिर के पुजारी लाल बाबा और पंडित कन्हैया ठाकुर ने संपन्न कराई। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और विधान पार्षद ललन सर्राफ भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया गया। समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री का यह धार्मिक दौरा क्षेत्र के लोगों के लिए भी खास आकर्षण का केंद्र बना रहा। बाइट: लाल बाबा, मंदिर पुजारी मंदिर के पुजारी लाल बाबा ने बताया कि जब से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं, तब से वे समय-समय पर यहां आकर बाबा भोलेनाथ की पूजा करते रहे हैं और इस बार भी उन्होंने देश और बिहार की समृद्धि की कामना की है।
    3
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों अपनी समृद्धि यात्रा पर हैं। इसी क्रम में गुरुवार को मुख्यमंत्री मधेपुरा के प्रसिद्ध सिंघेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे, जिसे बिहार का देवघर भी कहा जाता है। यहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बिहार सहित पूरे देश की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री इन दिनों मधेपुरा में अपने करीबी मित्र और विधान परिषद सदस्य ललन शराफ के आवास पर ठहरे हुए हैं और यहीं से बिहार के विभिन्न जिलों के दौरे पर निकल रहे हैं।
सिंहेश्वर धाम मंदिर में मुख्यमंत्री ने भगवान शिव का दूध से अभिषेक किया, अगरबत्ती दिखाकर श्रद्धापूर्वक पूजा की और कुछ देर तक मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन किया। पूजा-अर्चना मंदिर के पुजारी लाल बाबा और पंडित कन्हैया ठाकुर ने संपन्न कराई।
इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और विधान पार्षद ललन सर्राफ भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया गया।
समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री का यह धार्मिक दौरा क्षेत्र के लोगों के लिए भी खास आकर्षण का केंद्र बना रहा।
बाइट: लाल बाबा, मंदिर पुजारी
मंदिर के पुजारी लाल बाबा ने बताया कि जब से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं, तब से वे समय-समय पर यहां आकर बाबा भोलेनाथ की पूजा करते रहे हैं और इस बार भी उन्होंने देश और बिहार की समृद्धि की कामना की है।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.