सिवनी मालवा में आवास, पेयजल और ऑडिटोरियम निर्माण कार्यों का निरीक्षण संयुक्त कलेक्टर ने गुणवत्ता और समयसीमा के साथ कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश नर्मदापुरम। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार रविवार को परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण एवं संयुक्त कलेक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह ने नगर पालिका सिवनी मालवा क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माणाधीन आवासों, पेयजल व्यवस्था तथा ऑडिटोरियम निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना (एएचपी) अंतर्गत निर्माणाधीन एवं पूर्ण आवासों का अवलोकन किया। बताया गया कि योजना के तहत कुल 228 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 64 आवास हितग्राहियों को आवंटित किए जा चुके हैं। शेष आवासों में फिनिशिंग कार्य जारी है, जिन्हें जुलाई माह तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों ने निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। पेयजल गुणवत्ता पर विशेष जोर संयुक्त कलेक्टर ने नगर में संचालित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं ओवरहेड टैंक (ओएचटी) का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जल शोधन प्रक्रिया और पेयजल गुणवत्ता की जांच लैब के माध्यम से कराई गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शहर में सप्लाई होने वाले पेयजल की गुणवत्ता का प्रतिदिन परीक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा ओएचटी की नियमित मासिक जांच भी की जाए, ताकि नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। 1000 सीटर ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य जारी निरीक्षण के दौरान सर्वसुविधायुक्त 1000 सीटर ऑडिटोरियम निर्माण कार्य का भी जायजा लिया गया। वर्तमान में निर्माण कार्य प्रारंभिक चरण में है। संबंधित एजेंसी को निर्धारित मापदंडों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने तथा पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन द्वारा शहर में चल रहे विकास कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जा सकें।
सिवनी मालवा में आवास, पेयजल और ऑडिटोरियम निर्माण कार्यों का निरीक्षण संयुक्त कलेक्टर ने गुणवत्ता और समयसीमा के साथ कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश नर्मदापुरम। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार रविवार को परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण एवं संयुक्त कलेक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह ने नगर पालिका सिवनी मालवा क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माणाधीन आवासों, पेयजल व्यवस्था तथा ऑडिटोरियम निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना (एएचपी) अंतर्गत निर्माणाधीन एवं पूर्ण आवासों का अवलोकन किया। बताया गया कि योजना के तहत कुल 228 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 64 आवास हितग्राहियों को आवंटित किए जा चुके हैं। शेष आवासों में फिनिशिंग कार्य जारी है, जिन्हें जुलाई माह तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों ने निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। पेयजल
गुणवत्ता पर विशेष जोर संयुक्त कलेक्टर ने नगर में संचालित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं ओवरहेड टैंक (ओएचटी) का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जल शोधन प्रक्रिया और पेयजल गुणवत्ता की जांच लैब के माध्यम से कराई गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शहर में सप्लाई होने वाले पेयजल की गुणवत्ता का प्रतिदिन परीक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा ओएचटी की नियमित मासिक जांच भी की जाए, ताकि नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। 1000 सीटर ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य जारी निरीक्षण के दौरान सर्वसुविधायुक्त 1000 सीटर ऑडिटोरियम निर्माण कार्य का भी जायजा लिया गया। वर्तमान में निर्माण कार्य प्रारंभिक चरण में है। संबंधित एजेंसी को निर्धारित मापदंडों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने तथा पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन द्वारा शहर में चल रहे विकास कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जा सकें।
- अस्थि विसर्जन के दौरान नर्मदा में डूबा किशोर, 5 घंटे बाद मिला शव पर्यटन घाट पर नहाते समय हुआ हादसा, परिवार में पसरा मातम नर्मदापुरम। शहर के प्रसिद्ध पर्यटन घाट पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोर की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई। किशोर अपने दादा की अस्थि विसर्जन के लिए परिवार के साथ छिंदवाड़ा जिले से नर्मदापुरम आया था। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार सत्येंद्र यादव (16) निवासी उमरेठ तहसील, जिला छिंदवाड़ा रविवार सुबह अपने परिवार के साथ पर्यटन घाट पहुंचा था। दादा की अस्थियां विसर्जित करने के बाद वह करीब सुबह 8:30 बजे स्नान करने नदी में उतरा। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी में डूब गया। सूचना मिलते ही शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान घटना की जानकारी मिलते ही होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। गोताखोरों और जाल की सहायता से किशोर की तलाश शुरू की गई। नदी में पानी अधिक गहरा होने और तेज बहाव के कारण रेस्क्यू टीम को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। करीब पांच घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोपहर लगभग 1:30 बजे किशोर का शव नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बेटे के इंतजार में घाट किनारे बैठे रहे परिजन रेस्क्यू अभियान के दौरान परिजन घाट किनारे बैठकर बेटे के मिलने की आस लगाए रहे। मां की चीख-पुकार सुन मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। घाट क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश घटना की जानकारी मिलते ही नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव एवं माली सैनी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अजय सैनी भी मौके पर पहुंचे। नगरपालिका अध्यक्ष ने घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाने तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार सावधानी संबंधी उद्घोषणा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि प्रतिबंधित एवं गहरे घाटों पर स्नान न करें तथा बच्चों पर विशेष निगरानी रखें, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं से बचा जा2
- नर्मदा नहाने आए 6 दोस्तों में से एक डूबा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। मंडीदीप से बुधनी पिकनिक मनाने पहुंचे थे दोस्त, खुशियां मातम में बदलीं। दोस्त ने जान पर खेलकर संदीप को बचाया, लेकिन कैलाश पानी के तेज बहाव में लापता। अंधेरा होने के कारण रविवार का सर्च ऑपरेशन रुका, कल सुबह फिर शुरू होगी तलाश।1
- नर्मदापुरम के होशंगाबाद में सड़क निर्माण के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब स्कूटी सवार एक महिला और बच्ची संतुलन खोकर चलते रोलर के आगे जा गिरीं। यह घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोग भी सहम गए; हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है।1
- नर्मदापुरम के इटारसी में आबकारी विभाग ने संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी, जिसमें 33 लीटर हाथभट्टी मदिरा और 1350 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। इस कार्रवाई में 12 प्रकरण दर्ज किए गए, जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 76,000 रुपये आंकी गई है। विभाग की यह कार्रवाई लगातार जारी रहने की बात कही गई है।1
- सोहागपुर के टूराखापा गाँव में 60 वर्षीय सेवकराम पर उनके खेत में काम करते समय बाप-बेटे ने मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पन्नालाल और शंकरलाल कटिया के खिलाफ गाली-गलौज व मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर में स्वर्गीय श्रीमती किरण सरोज की सातवीं पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों और नर्मदा परिक्रमावासियों को स्वादिष्ट भोजन कराया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज के परिवार ने इस पुण्य कार्य का आयोजन कर खीर पूड़ी सहित कई व्यंजन परोसे।1
- मध्य प्रदेश के सोहागपुर स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में दुर्लभ 'इंडियन पैंगोलिन' देखा गया है, जिसे दुनिया में सबसे ज़्यादा तस्करी किए जाने वाले जीवों में गिना जाता है। वन विभाग ने इसे सफल वन्यजीव संरक्षण प्रयासों का नतीजा बताया है, जिससे कई विलुप्तप्राय प्रजातियों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि, इस संकटग्रस्त जीव पर अवैध तस्करी का खतरा अब भी बना हुआ है।1
- पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल-इटारसी रेलखंड पर 26.50 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन का काम पूरा हो गया है। बरखेड़ा और बुदनी के बीच इस नई पटरी से जनशताब्दी सुपरफास्ट ट्रेन गुजरी। इससे ट्रेनों की आवाजाही तेज़ और आसान होगी, जिससे यात्रा का समय बचेगा।1