शासन की मंशा के अनुरूप भदोही जनपद के समस्त थानों पर शनिवार, दिनांक 11.07.2026 को "थाना समाधान दिवस" का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में प्रशासनिक और पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से जनता की समस्याओं को सुना। इस जन सुनवाई के दौरान जमीन से जुड़े सभी मामलों के त्वरित और न्यायपूर्ण समाधान के लिए पुलिस व राजस्व की टीमों को मिलकर काम करने के निर्देश दिए गए, ताकि फरियादियों को भटकना न पड़े। इस समाधान दिवस के दौरान जिले में कुल 105 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व विभाग से संबंधित 96 और पुलिस विभाग से संबंधित 9 मामले शामिल थे। मौके पर ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग की सभी 9 शिकायतों और राजस्व विभाग की 6 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। शेष बचे मामलों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमों का गठन कर त्वरित कार्रवाई करने के व्यापक निर्देश जारी किए गए हैं।
शासन की मंशा के अनुरूप भदोही जनपद के समस्त थानों पर शनिवार, दिनांक 11.07.2026 को "थाना समाधान दिवस" का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में प्रशासनिक और पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से जनता की समस्याओं को सुना। इस जन सुनवाई के दौरान जमीन से जुड़े सभी
मामलों के त्वरित और न्यायपूर्ण समाधान के लिए पुलिस व राजस्व की टीमों को मिलकर काम करने के निर्देश दिए गए, ताकि फरियादियों को भटकना न पड़े। इस समाधान दिवस के दौरान जिले में कुल 105 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व विभाग से संबंधित 96 और पुलिस विभाग से संबंधित 9 मामले शामिल थे। मौके
पर ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग की सभी 9 शिकायतों और राजस्व विभाग की 6 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। शेष बचे मामलों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमों का गठन कर त्वरित कार्रवाई करने के व्यापक निर्देश जारी किए गए हैं।
- मिर्ज़ापुर में एक तरफ जहां गरीबों को गेहूं के दाने-दाने के लाले पड़े हुए हैं, वहीं भारतीय खाद्य निगम एवं राज्य भंडारागार निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की घोर उदासीनता के चलते सैकड़ों बोरी गेहूं बारिश के पानी में भीगकर सड़ रहा है। इस बड़ी लापरवाही के सामने आने के बाद प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया है, लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस पर मुंह खोलने को तैयार नहीं है। इस पूरी बदहाली का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला थरपरसिया, लालगंज गेहूं खरीद केंद्र का है, जिसकी केंद्र प्रभारी आकांक्षा शुक्ला हैं। बताया जा रहा है कि इस गेहूं की टीडी 28 जून 2026 को कटी थी, लेकिन समय पर उतार न होने और परिवहन ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह गेहूं खुले में पड़ा रहा और बारिश में भीगकर सड़ने लगा। कुल 295 कुंतल की टीडी कटी थी, जिसमें से 75 बोरी वापस कर दी गई हैं। अन्न की इस दुर्दशा को देखकर स्थानीय लोगों का माथा ठनक गया है और चारों तरफ चर्चा हो रही है कि इस भारी नुकसान की भरपाई आखिरकार कैसे होगी और इसके लिए किसे जवाबदेह ठहराया जाएगा। क्रय केंद्रों से गेहूं की खरीद के बाद उसे सुरक्षित गोदामों में रखने के सख्त निर्देश दिए गए थे ताकि बारिश में गेहूं भीगने का कोई अंदेशा न रहे, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने बरसात शुरू होने से पहले सुरक्षा के कोई जतन नहीं किए। इस अव्यवस्था को लेकर केंद्र प्रभारियों में भी भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि जिलाधिकारी और अन्य उच्च स्तरीय अधिकारियों के आदेशों को भी लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। केंद्र प्रभारियों ने साफ तौर पर कहा है कि इस बर्बादी के लिए पूरी तरह से भारतीय खाद्य निगम एवं राज्य भंडारागार निगम के अधिकारी और कर्मचारी ही जिम्मेदार हैं।1
- मीरजापुर के तारकेश्वर नाथ मंदिर एवं महर्षि दयानंद विद्यालय परिसर में "महर्षि हरित मीरजापुर–स्वच्छ मीरजापुर–सुंदर मीरजापुर" अभियान के तहत 500 वृक्षारोपण महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 35 करोड़ पौधरोपण महाअभियान और "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद, मीरजापुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस महाअभियान का शुभारंभ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन एवं जलाभिषेक करने के बाद मंदिर परिसर और महर्षि दयानंद विद्यालय में पौधरोपण करके किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने भी "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल वर्तमान की आवश्यकता नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का मजबूत आधार है। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने की बात कही और नगरवासियों से "एक परिवार–एक वृक्ष" का संकल्प लेने तथा पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी उठाने का आह्वान किया। नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित यह विशेष अभियान 12 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक चलाया जाएगा, जिसके तहत शहर के विभिन्न वार्डों, विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक परिसरों में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और "पेड़ लगाएँ–जीवन बचाएँ" तथा "500 पौधे–एक संकल्प" जैसे नारों को दोहराया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जी. लाल, राजकुमार उपाध्याय, सभासद नीरज गुप्ता 'बज्जू' सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य l4
- मिर्जापुर के कोतवाली कटरा में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर एसपी नगर नितेश सिंह ने लोगों की जन समस्याएं सुनीं।1
- प्रयागराज जिले के यमुनानगर क्षेत्र में कोरांव तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा लहवा भगेसर से पोखरी रोड जाने वाली मुख्य सड़क प्रशासनिक लापरवाही के कारण पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। गांव के आवागमन की एकमात्र कड़ी मानी जाने वाली यह सड़क अब किसी कब्रगाह से कम नहीं लगती है। सड़क की हालत इतनी जर्जर है कि यहाँ जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे बरसात के दिनों में पूरा रास्ता तालाब का रूप ले लेता है और सूखे मौसम में धूल का गुबार लोगों की आंखों में चुभता है। अब इस रास्ते पर पैदल चलना तो दूर, मोटरसाइकिल और साइकिल निकालना भी बेहद मुश्किल हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि कई साल बीत जाने के बाद भी यह सड़क विकास की राह देख रही है और यहाँ न तो खड़ंजा बिछा है, न मोरम पड़ा है और न ही डामरीकरण हुआ है। इस बदहाल रास्ते के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, बीमार लोगों को अस्पताल ले जाना दूभर हो चुका है और किसान अपनी फसलों को खेतों से निकालते समय गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लहवा पोखरी भगेसर गांव के लोग हताश होकर पूछ रहे हैं कि क्या उनका गांव सरकार की सूची में शामिल नहीं है या फिर जिम्मेदार अधिकारी कभी इस क्षेत्र में पहुँचे ही नहीं हैं। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की हैं, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन मिले हैं, निर्माण नहीं। अधिकारी आते हैं, स्थिति देखते हैं और फिर वापस चले जाते हैं। ग्रामीणों में इस प्रशासनिक उदासीनता को लेकर भारी आक्रोश है और वे सीधे तौर पर सवाल उठा रहे हैं कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा? ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा है, "सड़क बनवाइए, हमें भी इंसान समझिए।"1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन1
- प्रयागराज के गंगानगर क्षेत्र के मऊआइमा थाना अंतर्गत बकराबाद गांव में जमीनी विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे मुकेश कुमार पर एक पक्ष के लोगों ने लाठी, डंडों और सरिया से हमला कर दिया। इस दौरान मुकेश को बचाने के लिए आए उनके परिजनों के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। बकराबाद गांव में हुए इस जमीनी विवाद के दौरान जमकर लाठी-डंडे बरसे। पीड़ित पक्ष ने गंभीर आरोप लगाया है कि डायल 112 पुलिस के मौके पर पहुंचने के बावजूद आरोपी डंडे लेकर बेखौफ खड़े रहे और पीड़ित परिवार की महिलाएं पुलिस के सामने कार्रवाई के लिए गुहार लगाती रहीं। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल, इस मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।1