विधायक ने किया प्रखंड मुख्यालय का औचक निरीक्षण बीडीओ, अंचलाधिकारी समेत कर्मियों को लगाया फटकार बरकट्ठा: विधायक अमित कुमार यादव ने प्रखंड मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर बीडीओ रोशमा डुंगडुंग व अंचलाधिकारी नवीन कुल्लू के साथ मिलकर प्रखंड मुख्यालय के मुख्य गेट पर बैठकर प्रखंड व अंचल कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों की हाजिरी लगवाई उन्होंने सभी को मौके पर चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि वे अपनी रवैया बदले नहीं तो उन्हें परेशानी से बचने के लिए ट्रांसफर करवा ले अगर प्रखंड मुख्यालय में काम करने वाले कर्मचारी व अधिकारी ही लेट से आना जाना करेंगे तो क्षेत्र के ग्रामीणों को क्या लाभ मिलेगा साथ ही सैकड़ों रैयतों का दाखिल खारिज रद्द करना, सैकड़ों विद्यार्थियों का जाती, आय, एवं आवासीय प्रमाण पत्र समय पर नहीं बनना जैसी समस्याओं को लेकर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी अपना काम समय पर पूरा करें या अपना तबादला कहीं और करवा लें। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बरकट्ठा अंचल व प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है, सारा काम ठप हो गया है। मौके पर मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मंडल, इंद्रदेव यादव, अनिल आजाद भोला प्रसाद,सुरेन्द्र साव, राजकुमार यादव, समीम अंसारी, सहदेव यादव, टुकलाल नायक, समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

- Post by Update news 241
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- 🛡️ युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर 🏢 SIS (Security and Intelligence Services) 👉 सुरक्षा जवान / गार्ड पद के लिए भर्ती जारी 📋 योग्यता 🎓 8वीं / 10वीं / 12वीं पास 🎂 आयु: 19 से 36 वर्ष 💪 शारीरिक रूप से स्वस्थ उम्मीदवार को प्राथमिकता 💼 भर्ती विवरण 🔹 कुल पद: 700+ 🔹 भर्ती माध्यम: जिला रोजगार कार्यालय 📝 रजिस्ट्रेशन फीस: ₹350 🎓 ट्रेनिंग फीस: ₹10,500 (रहना + खाना शामिल) 📅 भर्ती शिविर (Camp Schedule) 📍 कोडरमा जिला – ब्लॉक स्तर कैंप 📌 डोमचांच ब्लॉक परिसर ➡️ 13.04.2026 & 14.04.2026 📌 जयनगर ब्लॉक ➡️ 16.04.2026 & 17.04.2026 📌 मरकच्चो ब्लॉक ➡️ 20.04.2026 & 21.04.2026 📌 चंदवारा ब्लॉक ➡️ 23.04.2026 & 24.04.2026 📌 कोडरमा ब्लॉक ➡️ 27.04.2026 & 28.04.2026 📌 सतगांव ब्लॉक ➡️ 29.04.2026 & 30.04.2026 🎯 चयन प्रक्रिया ✔️ कैंप में चयन ✔️ 1 महीने की ट्रेनिंग अनिवार्य ✔️ ट्रेनिंग के बाद पोस्टिंग #TrendingJobs #ViralPost #ShareNow #ApplyNow #JobUpdate #LatestJobs #jobsearchmalaysia1
- हजारीबाग कुद स्थित रामेश्वरम शिव मंदिर में श्री श्री 108 रुद्र यज्ञ सह वार्षिक उत्सव पूजन का शुभारंभ बुधवार से श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हो गया। तीन दिवसीय यह धार्मिक आयोजन 17 अप्रैल तक विधि-विधान के साथ चलेगा। पहले दिन सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर भक्ति गीतों और हर हर महादेव के जयघोष के साथ शोभायात्रा में शामिल हुईं। यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए नदी तट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल संग्रह किया गया। इसके बाद मंदिर में विधिवत कलश स्थापना की गई। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी से आयोजन भव्य रूप लेता नजर आया। आयोजन समिति के अनुसार 16 अप्रैल को देवी-देवताओं का पूजन, गणेश पूजन, महाअभिषेक और भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। 17 अप्रैल को हवन, पूर्णाहुति, कन्या पूजन और भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। समिति ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।1
- इचाक तीखे मोड़ पर पलटी सवारी गाड़ी, एक की मौत, दो घायल1
- हजारीबाग | उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने आज टाटीझरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मियों, पेयजल विभाग के कनीय अभियंताओं तथा चिकित्सकों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के टीकाकरण से संबंधित अद्यतन रिपोर्ट की जांच की तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित महिला प्रवेक्षिकाओ के मोबाइल से पोषण ट्रैकर ऐप की जांच करते हुए बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति का सत्यापन किया। इस दौरान कोड़ाइया गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में वास्तविक उपस्थिति से अधिक बच्चों की उपस्थिति दर्ज पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए महिला प्रवेक्षिका उर्मिला देवी को स्पष्टीकरण करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को उक्त केंद्र की जांच करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत झरपो एवं टाटीझरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति तथा चिकित्सकों के रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त की। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा झरपो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की आवश्यकता पर उपायुक्त ने जल्द डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति की बात कही। पेयजल समस्या की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिला स्तर पर संचालित ‘नीरवीर’ व्हाट्सएप चैट बोर्ड पर प्राप्त शिकायतों की स्थिति जानी। उन्होंने निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम में पेयजल से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। चापानल मरम्मती से संबंधित सभी प्राप्त आवेदनों पर अविलंब कार्रवाई करने तथा शिकायतों का विधिवत संधारण रजिस्टर में करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विशेष रूप से सुदूरवर्ती आदिवासी क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु नियमित भ्रमण कर खराब चापाकलों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया तथा स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को नियमित रूप नीर चौपाल कार्यक्रम करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति, पैक्सों की स्थिति, फसल बीमा योजना तथा आपूर्ति विभाग द्वारा राशन उठाव से संबंधित कार्यों की समीक्षा की एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को नियमित निरीक्षण एवं निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने म्यूटेशन मामलों में अस्वीकृति के कारणों, प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया तथा कैश बुक का भी परीक्षण किया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को सभी योजनाओं की समग्र मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर अपर समाहर्ता संतोष कुमार मौजूद थे। जिलें के निष्क्रिय चापानल मरम्मती के लिए "नीर वीर व्हाट्सएप चैटबॉट" (8757864361) का उपयोग अवश्य करें।1
- जिला निबंधन कार्यालय हजारीबाग का अद्भुत नजारा एक ही समुदाय के दो लोग जमीन विवाद को लेकर आपस में भिड़े यह मामला तब प्रकाश में आया जब जमीन बिकने को लेकर पैसे को लेकर मामला हाथापाही पर उतर आया1
- Post by Update news 241