Shuru
Apke Nagar Ki App…
गाजियाबाद लोनी में हुई प्रतिमा खंडित मामले में DCP ग्रामीण का ब्यान आया सामने गाजियाबाद :- आज सुबह डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के खंडित होने की सूचना आई थी, इसी सूचना पर यहां पर थाना पुलिस आई थी। तो यहां पर पाया गया कि एक मूर्ति जो रोड के किनारे थी, वो खंडित हो गई है। तत्काल टीम गठित करके, जो लोग इसमें हो सकते हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है और अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। इसके अलावा हमारी 'SWAT' टीम भी आई हुई है, वह भी इसमें लगी हुई है, कैमरे आदि भी देखे जा रहे हैं, इसका जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा और जो लोग भी इसमें शामिल हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण
पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
गाजियाबाद लोनी में हुई प्रतिमा खंडित मामले में DCP ग्रामीण का ब्यान आया सामने गाजियाबाद :- आज सुबह डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के खंडित होने की सूचना आई थी, इसी सूचना पर यहां पर थाना पुलिस आई थी। तो यहां पर पाया गया कि एक मूर्ति जो रोड के किनारे थी, वो खंडित हो गई है। तत्काल टीम गठित करके, जो लोग इसमें हो सकते हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है और अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। इसके अलावा हमारी 'SWAT' टीम भी आई हुई है, वह भी इसमें लगी हुई है, कैमरे आदि भी देखे जा रहे हैं, इसका जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा और जो लोग भी इसमें शामिल हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित GH-7 सोसाइटी में खेल मैदानों का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती श्वेता सिंह (थाना अध्यक्ष, क्रॉसिंग रिपब्लिक) ने किया उद्घाटन श्रीमती श्वेता सिंह ने खेलों के महत्व और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर गाजियाबाद: दिनांक 19 अप्रैल 2026 को क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित GH-7 सोसाइटी में नवीन रूप से विकसित एवं उन्नत खेल मैदानों का भव्य उद्घाटन आज मुख्य अतिथि श्रीमती श्वेता सिंह, थाना अध्यक्ष, क्रॉसिंग रिपब्लिक के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के निवासियों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। उद्घाटन समारोह के अंतर्गत दो नए खेल मैदानों का शुभारंभ किया गया। प्रथम कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे टॉवर-3 के बेसमेंट-1 ओपन एरिया में बैडमिंटन एवं पिकलबॉल कोर्ट का उद्घाटन हुआ, जिसके पश्चात 11:30 बजे टॉवर-5 एवं 6 के सामने बास्केटबॉल एवं पिकलबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह के पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती श्वेता सिंह ने उपस्थित निवासियों एवं बच्चों को संबोधित किया और खेलों के महत्व एवं उनसे होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के साथ पिकलबॉल एवं बास्केटबॉल में भाग लेकर अभ्यास भी किया, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के बाद बच्चों द्वारा अभ्यास मैच भी खेले गए, जिसने आयोजन को और अधिक जीवंत बना दिया। नई सुविधाओं की प्रमुख विशेषताएँ: अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बास्केटबॉल हाफ कोर्ट, जिसमें एंटी-स्किड फ्लोरिंग, वॉटरप्रूफ पेंट एवं प्रोफेशनल मार्किंग्स की व्यवस्था। 15 फीट ऊँचा ग्रिल कवर, जो सुरक्षा सुनिश्चित करता है तथा गेंदों को बाहर जाने से रोकता है। पिकलबॉल मार्किंग्स का समावेश, जिससे बच्चे एक ही स्थान पर विभिन्न खेलों का आनंद ले सकें। बच्चों एवं अभिभावकों के लिए प्रतीक्षा क्षेत्र में बैठने की समुचित व्यवस्था। स्मार्ट ड्रेनेज स्लोप, जिससे जलभराव की समस्या न हो। उचित प्रकाश व्यवस्था एवं 24×7 सीसीटीवी निगरानी। बैडमिंटन एवं पिकलबॉल कोर्ट में भी आधुनिक फ्लोरिंग, वॉटरप्रूफ पेंट, प्रोफेशनल मार्किंग्स एवं सीसीटीवी कवरेज। निवासियों को होने वाले लाभ: बच्चों एवं युवाओं को सुरक्षित एवं आधुनिक खेल सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। खेल गतिविधियों से शारीरिक फिटनेस एवं मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलेगा। सामुदायिक एकता एवं आपसी सहयोग की भावना मजबूत होगी। अनुशासन एवं टीम भावना का विकास होगा। सोसाइटी में सकारात्मक एवं सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहन मिलेगा। बच्चों को बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी, जिससे सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर सोसाइटी एओए टीम के अध्यक्ष श्री रोहित चौधरी ने बताया कि GH-7 सोसाइटी में लगभग 2000 फ्लैट्स हैं, जिनमें 8 से 9 हजार निवासी निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि एओए टीम का उद्देश्य सोसाइटी के बच्चों एवं निवासियों को आधुनिक, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खेल सुविधाएँ सोसाइटी के भीतर ही उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर एओए समिति के सदस्य अभय सिंह यादव, कमल तनेजा, मयंक अग्रवाल, राम सिंह, प्रगति शारदा, सुमित श्रीवास्तव, सुखविंदर संधू एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में एओए द्वारा सभी उपस्थित निवासियों के लिए चाय, हल्के नाश्ते एवं लड्डू की व्यवस्था की गई।4
- गाजियाबाद :- मोदीनगर निवाड़ी चौकी क्षेत्र में, एक भाई ने अपने भाईयों पर प्रोपर्टी के लालच में मारपीट करने व पडताडित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- Post by पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- mata pita seva aasram2
- Post by रामअवतार कश्यप गाजियाबाद1
- संवाददाता रेनू पुरी की रिपोर्ट3
- अवधेश शर्मा अध्यक्ष गाजियाबाद उद्योग व्यापार मण्डल ने कलेक्ट्रेट गाजियाबाद में किया अनोखा विरोध आधी दाढ़ी-मूंछ कटवाकर नगर निगम की ‘आर्थिक शोषण’ योजना के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन गाजियाबाद व्यापार मंडल अध्यक्ष अवधेश शर्मा ने जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के अधिकारियों द्वारा जनता पर थोपे जा रहे नाजायज और अन्याय पूर्ण गृह कर वृद्धि को वापिस कर पारदर्शी तरीके से पूर्व की भांति न्याय पूर्ण तरीके से हर दो वर्ष में दस प्रतिशत की दर से बढ़ाने के लिए शहरवासियों के साथ मिलकर अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। माननीय नगरआयुक्त और हमारे जनप्रतिनिधी और मेयर महोदया जनता को किस प्रकार बेवकूफ बना रहे है उसके अंश निम्न प्रकार हैं 10 अप्रैल 2026 को विशेष सचिव के जिस पत्र को आधार बनाकर नगरआयुक्त और मेयर साहिबा और मुरादनगर विधायक जी ने नगरनिगम मुख्यालय में जो प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी उसमें पुरानी दरों पर 10 से 15% की दर वृद्धि की घोषणा की थी जब कि उस घोषणा का पालन करना ही न्याय संगत नहीं है क्योंकि उस लेटर में साफ साफ लिखा है कि ये दरें प्रस्तावित की जाती है यानि कि बिना बोर्ड की सहमति के गृहकर की दरों में कोई बदलाव नहीं हो सकता था। जब तीस जून 2025 को शहर के सभी जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में गृहकर वृद्धि को निरस्त कर दिया गया था तो उसको हमारे जनप्रतिनिधि और नगरायुक्त लागू क्यों नहीं कर पाए इसका सीधा मतलब ये हुआ कि ये जनता के विरोधी है हितैषी नहीं। 12.5%की ब्याज दर नगरायुक्त महोदय ने किस अधिकार साफ की दण्ड को माफ करने का अधिकार माननीय मुख्यमंत्री जी को भी नहीं है वो सिर्फ राज्यपाल के अधिकार क्षेत्र में आता है। आज नहीं तो कल नगर निगम जनता से ही इसको वसूलेगा। पहले गृहकर बढ़ोतरी 2025 से लागू थी अब विशेष सचिव के पत्र 2024 से प्रस्तावित है यानि कि शहरवासी जो हाउसटैक्स का बिल बिना किसी विवाद के जमा कर चुके है उसका एरियर भी उनको चुकाना पड़ेगा। मुख बिंदु- नगर आयुक्त महोदय ने कुछ पार्षदों को बिठा कर और शहर के सम्मानित पत्रकारों को बुलाकर एक छूट का लॉलीपॉप चार्ट के माध्यम से समझाया था कि 92%तक की छूट से लोगो के बिल में कुल 10 से 20%तक की ही वृद्धि होगी और पार्षदों को वो चार्ट एक बार में समझ में आ गया और वो अपने कमीशन के लालच में समझाने भी लगे। जबकि नगर निगम के टैक्स विशेषज्ञ अधिकारियों को वो चार्ट समझ में नहीं आ रहा और उन्हें ट्रेनिंग के माध्यम से समझाया जा रहा है। अब शहर की भोली भाली जनता किस तरह से इस गड़ना को समझेगी इसमें तो टैक्स जमा करने में भ्रष्टाचार बढ़ने की गुंजाइश भी खूब बढ़ गई है कुल मिलाकर गोलमाल है भाई सब गोलमाल है। जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर निर्धारित धरना स्थल कलेक्ट्रेट गाजियाबाद में आधी दाढ़ी-मूंछ कटवाने का कार्यक्रम किया गया। आधी दाढ़ी मूंछ के मुण्डन कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यापार मण्डल के महामंत्री रामगोपाल, दिनेश जमदग्नि, गौरव शर्मा, अमित गुप्ता, मनोज गौड़, कपिल सक्सेना, तिलकराज अरोड़ा, आर के गोयल, आर के आर्य, रिटायर्ड डीएसपी पी एन सिंह, संजीव अग्रवाल, मनजीत सिंह, संतोष शर्मा, दिनेश गर्ग, राजकुमार त्यागी, अवस्थी जी, शुभम शर्मा आदि थे।4