logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*प्रोबेशनर आईपीएस अधिकारियों से डीजीपी का संवाद* • बदलती पुलिसिंग की चुनौतियों को समझकर पारदर्शिता, ईमानदारी और समन्वय के साथ करें कार्य - डीजीपी राजीव कुमार शर्मा मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़ जयपुर, 27 जुलाई। राजस्थान पुलिस मुख्यालय में सोमवार को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (NPA), हैदराबाद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 25 प्रोबेशनर आईपीएस अधिकारियों के साथ संवाद सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने भावी पुलिस नेतृत्व को बदलते अपराध परिदृश्य, आधुनिक पुलिसिंग और जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया। डीजीपी शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में पुलिसिंग का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। पारंपरिक अपराधों के साथ-साथ साइबर अपराध, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित अपराध, ड्रोन ड्रॉपिंग, सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा तथा नई पीढ़ी (Gen Z) से जुड़ी सामाजिक चुनौतियां पुलिस के सामने नई जिम्मेदारियां लेकर आई हैं। ऐसे में अधिकारियों को समय के साथ स्वयं को निरंतर अपडेट रखते हुए प्रभावी रणनीति अपनानी होगी। उन्होंने प्रोबेशनर अधिकारियों से कहा कि वे राजस्थान पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों का अध्ययन करें तथा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूर्ण पारदर्शिता, ईमानदारी, संवेदनशीलता और सेवा भाव के साथ कार्य करें। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि सरकार और आमजन की पुलिस की कार्यप्रणाली पर सतत निगाह रहती है, इसलिए प्रत्येक निर्णय और कार्रवाई कानूनसम्मत, निष्पक्ष एवं जवाबदेह होनी चाहिए। डीजीपी ने अधिकारियों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम सहित नए आपराधिक कानूनों का गहन अध्ययन कर उनके अनुरूप प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने का आह्वान किया। एनपीए के डीआईजी अजीत प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्टडी टूर पर पहुंचे आईपीएस के इस संवाद सत्र के दौरान अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्री दिनेश एम.एन. , वीके सिंह, एस सेंगाथिर, संजीव नार्जरी सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रोबेशनर आईपीएस अधिकारियों ने आधुनिक पुलिसिंग, नेतृत्व, समन्वय और भविष्य की चुनौतियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने अनुभव साझा किए तथा वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। --------------

8 hrs ago
user_Naresh Sirvi
Naresh Sirvi
पाली, पाली, राजस्थान•
8 hrs ago

*प्रोबेशनर आईपीएस अधिकारियों से डीजीपी का संवाद* • बदलती पुलिसिंग की चुनौतियों को समझकर पारदर्शिता, ईमानदारी और समन्वय के साथ करें कार्य - डीजीपी राजीव कुमार शर्मा मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़ जयपुर, 27 जुलाई। राजस्थान पुलिस मुख्यालय में सोमवार को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (NPA), हैदराबाद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 25 प्रोबेशनर आईपीएस अधिकारियों के साथ संवाद सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने भावी पुलिस नेतृत्व को बदलते अपराध परिदृश्य, आधुनिक पुलिसिंग और जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया। डीजीपी शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में पुलिसिंग का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। पारंपरिक अपराधों के साथ-साथ साइबर अपराध, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित अपराध, ड्रोन ड्रॉपिंग, सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा तथा नई पीढ़ी (Gen Z) से जुड़ी सामाजिक चुनौतियां पुलिस के सामने नई जिम्मेदारियां लेकर आई हैं। ऐसे में अधिकारियों को समय के साथ स्वयं को निरंतर अपडेट रखते हुए प्रभावी रणनीति अपनानी होगी। उन्होंने प्रोबेशनर अधिकारियों से कहा कि वे राजस्थान पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों का अध्ययन करें तथा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूर्ण पारदर्शिता, ईमानदारी, संवेदनशीलता और सेवा भाव के साथ कार्य करें। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि सरकार और आमजन की पुलिस की कार्यप्रणाली पर सतत निगाह रहती है, इसलिए प्रत्येक निर्णय और कार्रवाई कानूनसम्मत, निष्पक्ष एवं जवाबदेह होनी चाहिए। डीजीपी ने अधिकारियों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम सहित नए आपराधिक कानूनों का गहन अध्ययन कर उनके अनुरूप प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने का आह्वान किया। एनपीए के डीआईजी अजीत प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्टडी टूर पर पहुंचे आईपीएस के इस संवाद सत्र के दौरान अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्री दिनेश एम.एन. , वीके सिंह, एस सेंगाथिर, संजीव नार्जरी सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रोबेशनर आईपीएस अधिकारियों ने आधुनिक पुलिसिंग, नेतृत्व, समन्वय और भविष्य की चुनौतियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने अनुभव साझा किए तथा वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। --------------

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जालौर शनिवार को धार्मिक शोभायात्रा के बीच बिजली का तार टूट कर गिरा बड़ा हादसा टला जालौर शनिवार को भेरुनाथ अखाड़े के पीठाधीश्वर पीर गंगा नाथ जी महाराज की चतुर्थ मार्च के लिए शोभायात्रा अखाड़े से रवाना हुई थी इस बीच अखाड़ा गली में कम ऊंचाई पर बिजली के तार झूल रहे थे अचानक से बिजली का तार टूट कर श्रद्धालुओं के बीच गिरा जिससे शोभायात्रा में हड़कंप मच गया सूचना पर बिजली कटौती की गई कमेटी के सदस्य ने बताया कि करीब 3 महीना पहले विद्युत विभाग को इन कम ऊंचाई पर झूलते बिजली तारों को व्यवस्थित करने को कहा गया था लेकिन विद्युत विभाग की अनदेखी के कारण आज शोभायात्रा के बीच बिजली का तार टूट गया गनीमत रहेगी किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई श्रद्धालुओं ने विद्युत विभाग पर आक्रोश भी जताया
    4
    जालौर शनिवार को धार्मिक शोभायात्रा के बीच बिजली का तार टूट कर गिरा बड़ा हादसा टला
जालौर शनिवार को भेरुनाथ अखाड़े के पीठाधीश्वर पीर गंगा नाथ जी महाराज की चतुर्थ मार्च के लिए शोभायात्रा अखाड़े से रवाना हुई थी इस बीच अखाड़ा गली में कम ऊंचाई पर बिजली के तार झूल रहे थे अचानक से बिजली का तार टूट कर श्रद्धालुओं के बीच गिरा जिससे शोभायात्रा में हड़कंप मच गया सूचना पर बिजली कटौती की गई कमेटी के सदस्य ने बताया कि करीब 3 महीना पहले विद्युत विभाग को इन कम ऊंचाई पर झूलते बिजली तारों को व्यवस्थित करने को कहा गया था लेकिन विद्युत विभाग की अनदेखी के कारण आज शोभायात्रा के बीच बिजली का तार टूट गया गनीमत रहेगी किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई श्रद्धालुओं ने विद्युत विभाग पर आक्रोश भी  जताया
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • BREAKING NEWS | जालौर कनियागिरी तपोभूमि से निकली चातुर्मास की भव्य शोभायात्रा, देवनगरी बैरठ में होगा मंगलमय चातुर्मास प्रवेश जालोर, 1 अगस्त 2026। नाथ संप्रदाय की अति प्राचीन तपोभूमि कनियागिरी पर्वत पर विराजमान श्री शिवावतारी महासिद्ध जालन्धरनाथजी महाराज की पावन सिद्धपीठ तथा शिवस्वरूप पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 पीर श्री गंगानाथ जी महाराज, सिरे मंदिर धाम एवं श्री भेरूनाथ जी अखाड़ा, जालोर के सान्निध्य में शनिवार को चातुर्मास भव्य शोभायात्रा–2026 श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ निकाली गई। प्रातःकाल श्री भेरूनाथ जी अखाड़ा, जालोर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों, ध्वज-पताकाओं और "जय गुरुदेव" के गगनभेदी जयघोष के बीच निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, नाथ संप्रदाय के अनुयायी एवं श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर संतों का भावपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन किया। शोभायात्रा श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच वंदनीय श्री केशरनाथ जी महाराज की तपोस्थली देवनगरी बैरठ पहुँची, जहाँ गुरु भगवान का मंगलमय चातुर्मास प्रवेश वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न होगा। इस अवसर पर क्षेत्रभर से आए श्रद्धालुओं ने गुरु भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, अनुशासन, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। संतों के सान्निध्य में निकली इस शोभायात्रा ने क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। चातुर्मास के शुभारंभ के साथ ही आगामी चार माह तक धर्म, साधना, सत्संग, प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं जनकल्याणकारी धार्मिक आयोजनों का क्रम निरंतर जारी रहेगा। नाथ संप्रदाय के अनुयायियों ने इसे आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति के संरक्षण का महत्वपूर्ण पर्व बताते हुए अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से चातुर्मास के धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।
    2
    BREAKING NEWS | जालौर
कनियागिरी तपोभूमि से निकली चातुर्मास की भव्य शोभायात्रा, देवनगरी बैरठ में होगा मंगलमय चातुर्मास प्रवेश
जालोर, 1 अगस्त 2026।
नाथ संप्रदाय की अति प्राचीन तपोभूमि कनियागिरी पर्वत पर विराजमान श्री शिवावतारी महासिद्ध जालन्धरनाथजी महाराज की पावन सिद्धपीठ तथा शिवस्वरूप पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 पीर श्री गंगानाथ जी महाराज, सिरे मंदिर धाम एवं श्री भेरूनाथ जी अखाड़ा, जालोर के सान्निध्य में शनिवार को चातुर्मास भव्य शोभायात्रा–2026 श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ निकाली गई।
प्रातःकाल श्री भेरूनाथ जी अखाड़ा, जालोर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों, ध्वज-पताकाओं और "जय गुरुदेव" के गगनभेदी जयघोष के बीच निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, नाथ संप्रदाय के अनुयायी एवं श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर संतों का भावपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन किया।
शोभायात्रा श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच वंदनीय श्री केशरनाथ जी महाराज की तपोस्थली देवनगरी बैरठ पहुँची, जहाँ गुरु भगवान का मंगलमय चातुर्मास प्रवेश वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न होगा। इस अवसर पर क्षेत्रभर से आए श्रद्धालुओं ने गुरु भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, अनुशासन, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। संतों के सान्निध्य में निकली इस शोभायात्रा ने क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। चातुर्मास के शुभारंभ के साथ ही आगामी चार माह तक धर्म, साधना, सत्संग, प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं जनकल्याणकारी धार्मिक आयोजनों का क्रम निरंतर जारी रहेगा।
नाथ संप्रदाय के अनुयायियों ने इसे आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति के संरक्षण का महत्वपूर्ण पर्व बताते हुए अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से चातुर्मास के धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।
    user_News Samachar Nation jalor
    News Samachar Nation jalor
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी विवाद – रुछिका सिंह ने मांगी माफी बहीरंग माफी: CJP कार्यकर्ता रुछिका सिंह ने देशवासियों से वीडियो जारी कर क्षमा मांगी। उन्होंने स्वीकार किया कि प्रदर्शन के दौरान दूसरों के उकसावे और दबाव में आकर ही उनके मुंह से अनुचित शब्द निकले। - भविष्य का आश्वासन: सिंह ने भरोसा दिलाया कि आगे कभी ऐसी घटना दोहराई नहीं जाएगी। - कानूनी कार्रवाई: इस मामले में नोएडा पुलिस ने FIR दर्ज की है। जांच को दिल्ली पुलिस को सौंपा गया है। - राजनीतिक प्रतिक्रिया: घटना पर राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएँ सामने आईं। यह विवाद दिखाता है कि सार्वजनिक मंचों पर दिए गए बयान कितने संवेदनशील होते हैं। राजनीतिक व्यक्तित्वों पर व्यक्तिगत टिप्पणी न केवल सामाजिक असंतोष को जन्म देती है, बल्कि कानूनी कार्रवाई का कारण भी बन सकती है।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी विवाद – रुछिका सिंह ने मांगी माफी  
बहीरंग माफी: CJP कार्यकर्ता रुछिका सिंह ने देशवासियों से वीडियो जारी कर क्षमा मांगी। उन्होंने स्वीकार किया कि प्रदर्शन के दौरान दूसरों के उकसावे और दबाव में आकर ही उनके मुंह से अनुचित शब्द निकले।  
- भविष्य का आश्वासन: सिंह ने भरोसा दिलाया कि आगे कभी ऐसी घटना दोहराई नहीं जाएगी।  
- कानूनी कार्रवाई: इस मामले में नोएडा पुलिस ने FIR दर्ज की है। जांच को दिल्ली पुलिस को सौंपा गया है।  
- राजनीतिक प्रतिक्रिया: घटना पर राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएँ सामने आईं।  
यह विवाद दिखाता है कि सार्वजनिक मंचों पर दिए गए बयान कितने संवेदनशील होते हैं। राजनीतिक व्यक्तित्वों पर व्यक्तिगत टिप्पणी न केवल सामाजिक असंतोष को जन्म देती है, बल्कि कानूनी कार्रवाई का कारण भी बन सकती है।
    user_Ramesh Solanki
    Ramesh Solanki
    स्वतंत्र पत्रकार जालोर, जालोर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत जोधपुर आए और लोगों ने धूमधाम से उनका स्वागत किया राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत जोधपुर आए और लोगों ने धूमधाम से उनका स्वागत किया
    1
    राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत जोधपुर आए और लोगों ने धूमधाम से उनका स्वागत किया
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत जोधपुर आए और लोगों ने धूमधाम से उनका स्वागत किया
    user_Gordhan ram
    Gordhan ram
    भोपालगढ़, जोधपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • जालौर शनिवार को भेरुनाथ अखाड़े के पीर गंगा नाथ जी महाराज ने चातु मार्च के लिए वेरठ गांव किया प्रस्थान जालौर शनिवार को भेरुनाथ अखाडे के पीर गंगा नाथ जी महाराज ने चातु मार्च के लिए वेरठ गांव के लिए किया प्रस्थान भेरुनाथ अखाड़े से ढोल धमाका के साथ शोभायात्रा रवाना हुई शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी इस दौरान महिलाओं ने मांगलिक गीतों का गायन कर भक्ति मैं प्रस्तुति दी शोभायात्रा भेरुनाथ अखाड़े से रवाना होकर अस्पताल चौराया जोशी सर्कल सूरजपोल भीनमाल रोड होते हुए वेरठ गांव पहुंची जहां पर ग्रामीणों ने पीर जी का स्वागत अभिनंदन किया शोभा यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे
    3
    जालौर शनिवार को भेरुनाथ अखाड़े के पीर गंगा नाथ जी महाराज ने चातु मार्च के लिए वेरठ गांव किया प्रस्थान
जालौर शनिवार को भेरुनाथ अखाडे के पीर गंगा नाथ जी महाराज ने चातु मार्च के लिए वेरठ गांव के लिए किया प्रस्थान भेरुनाथ अखाड़े से ढोल धमाका के साथ शोभायात्रा रवाना हुई शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी इस दौरान महिलाओं ने मांगलिक गीतों का गायन कर भक्ति मैं प्रस्तुति दी शोभायात्रा भेरुनाथ अखाड़े से रवाना होकर अस्पताल चौराया जोशी सर्कल सूरजपोल भीनमाल रोड होते हुए  वेरठ गांव पहुंची जहां पर ग्रामीणों ने पीर जी का स्वागत अभिनंदन किया शोभा यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री ने क्या कहा, विपक्ष पर भी शादा निशान
    1
    जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री ने क्या कहा, विपक्ष पर भी शादा निशान
    user_Suresh Bagora
    Suresh Bagora
    Newspaper publisher राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • 70 लाख रुपये के लालच में साहूकार की हत्या का खुलासा, चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार ,, रिपोर्ट _सुरेश चन्द्र मेघवंशी बागोर थाना क्षेत्र के बावलास गांव के साहूकार शोभालाल जैन हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि करीब 70 लाख रुपये हड़पने की नीयत से चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। वारदात के बाद शव को कुएं में फेंककर आरोपी फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने बताया कि बागोर थाना पुलिस, डीएसटी और साइबर शाखा की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी नारायण सरगरा को उदयपुर से गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ जारी है, जबकि मुख्य आरोपी रोशन गुर्जर की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस जांच के अनुसार, चालक रोशन गुर्जर को जानकारी थी कि शोभालाल जैन के पास लगभग 70 लाख रुपये हैं। इन्हें हड़पने के लिए उसने अपने साथी नारायण सरगरा के साथ हत्या की योजना बनाई। 16 जुलाई को सांवलियाजी यात्रा के दौरान वारदात की कोशिश की गई थी, लेकिन उस समय शोभालाल जैन के साथ उनके भाई होने से आरोपियों को मौका नहीं मिला। इसके बाद 18 जुलाई को लौटते समय आरोपियों ने योजना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, कार में नारायण ने शोभालाल के हाथ पकड़ लिए, जबकि रोशन ने उनका मुंह दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने यह सुनिश्चित करने के लिए कि वह जीवित न बचें, उनके मुंह पर टेप चिपका दिया और बाद में शव को पहले से चिन्हित एक सुनसान कुएं में फेंक दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी रुपये लेकर फरार हो गए। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि मध्यप्रदेश में पानी-पूरी का ठेला लगाने वाले नारायण को हत्या में साथ देने के बदले रुपये देने का सौदा हुआ था। थाना प्रभारी बछराज ने बताया कि उदयपुर में गिरफ्तारी के दौरान नारायण पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन गिरने से उसके पैर में चोट लग गई। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस हत्याकांड से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य भी सामने आ सकते हैं। @हाइलाइट Bhilwara Police
    1
    70 लाख रुपये के लालच में साहूकार की हत्या का खुलासा, चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार ,,
रिपोर्ट _सुरेश चन्द्र मेघवंशी 
बागोर थाना क्षेत्र के बावलास गांव के साहूकार शोभालाल जैन हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि करीब 70 लाख रुपये हड़पने की नीयत से चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। वारदात के बाद शव को कुएं में फेंककर आरोपी फरार हो गए।
पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने बताया कि बागोर थाना पुलिस, डीएसटी और साइबर शाखा की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी नारायण सरगरा को उदयपुर से गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ जारी है, जबकि मुख्य आरोपी रोशन गुर्जर की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
पुलिस जांच के अनुसार, चालक रोशन गुर्जर को जानकारी थी कि शोभालाल जैन के पास लगभग 70 लाख रुपये हैं। इन्हें हड़पने के लिए उसने अपने साथी नारायण सरगरा के साथ हत्या की योजना बनाई। 16 जुलाई को सांवलियाजी यात्रा के दौरान वारदात की कोशिश की गई थी, लेकिन उस समय शोभालाल जैन के साथ उनके भाई होने से आरोपियों को मौका नहीं मिला।
इसके बाद 18 जुलाई को लौटते समय आरोपियों ने योजना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, कार में नारायण ने शोभालाल के हाथ पकड़ लिए, जबकि रोशन ने उनका मुंह दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने यह सुनिश्चित करने के लिए कि वह जीवित न बचें, उनके मुंह पर टेप चिपका दिया और बाद में शव को पहले से चिन्हित एक सुनसान कुएं में फेंक दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी रुपये लेकर फरार हो गए।
पूछताछ में यह भी सामने आया है कि मध्यप्रदेश में पानी-पूरी का ठेला लगाने वाले नारायण को हत्या में साथ देने के बदले रुपये देने का सौदा हुआ था। थाना प्रभारी बछराज ने बताया कि उदयपुर में गिरफ्तारी के दौरान नारायण पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन गिरने से उसके पैर में चोट लग गई।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस हत्याकांड से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य भी सामने आ सकते हैं।
@हाइलाइट Bhilwara Police
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.