Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाना दिबियापुर व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना दिबियापुर क्षेत्रान्तर्गत हुई लूट की घटना से संबंधित 03 नफर अभियुक्तगण को 24 घण्टे के अन्दर पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया ने दी जानकारी
रवि वर्मा
थाना दिबियापुर व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना दिबियापुर क्षेत्रान्तर्गत हुई लूट की घटना से संबंधित 03 नफर अभियुक्तगण को 24 घण्टे के अन्दर पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया ने दी जानकारी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *औरैया:जनपद के अजीतमल थाना क्षेत्र व फफूंद थाना क्षेत्र में गेहूं की फसल में लगी भीषण आग,35 बीघा खेती जलकर राख।*1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *24 घंटे में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को दिबियापुर पुलिस और एसओजी टीम धर दबोचा* जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर सक्रिय थाना दिबियापुर पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए व्यापारी से हुई लूट की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों—शिवम् कुमार, आशीष कुमार और असद उर्फ पोपे—को गिरफ्तार कर लिया। घटना के खुलासे के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए, जिन्होंने पुलिस टीम को देखते ही भागने का प्रयास किया। तेजी में भागते समय उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई, जिसके बाद आरोपियों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई और तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में इस वारदात का चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी असद उर्फ पोपे, जो कि ब्रजेश कुमार के यहां ड्राइवर के रूप में काम करता था, उसी ने अंदरूनी जानकारी अपने साथियों को दी थी। इसी सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से व्यापारी को निशाना बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक लैपटॉप, आधार कार्ड, दो तमंचा (315 बोर), दो जिंदा कारतूस और चार खोखा कारतूस बरामद किए हैं, जो घटना में प्रयुक्त हुए थे। इस पूरी कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने पुलिस टीम की तत्परता और साहस की प्रशंसा की है।3
- औरैया। रविवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में देश के विभिन्न हिस्सों में भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। यह उत्सव भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी की जयंती के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।स्थान-स्थान पर शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। यात्रा शहर के भूतेश्वर मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई मंदिर प्रांगण में ही संपन्न हुई। सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा में भाग लिया। वहीं यात्रा में यूजीसी का मुद्दा भी उठाया गया।2
- औरैया। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर जनपद में आस्था, उत्साह और सामाजिक एकता का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। ब्राह्मण महासभा एवं परशुराम सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई विशाल शोभायात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। शोभायात्रा का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसके बाद सजे-धजे रथों, झांकियों और बैंड-बाजों के साथ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। यात्रा में भगवान परशुराम का भव्य और आकर्षक रथ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान हजारों की संख्या में विप्र समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं और युवा शामिल हुए। पूरे मार्ग में “जय-जय परशुराम” और “जय श्रीराम” के गगनभेदी जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से ब्राह्मण स्वाभिमान के प्रमुख चेहरे, ग्वालियर हाईकोर्ट बार के पूर्व एसोसिएशन अध्यक्ष एवं यूजीसी कानून विरोध के नेतृत्वकर्ता पंडित अनिल मिश्रा एडवोकेट की उपस्थिति रही। उन्होंने समाज को एकजुट रहने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के कई प्रमुख चेहरे भी इस आयोजन में शामिल हुए। सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता लालजी शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता सहित विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। शोभायात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। खासतौर पर समाजवादी नेता लालजी शुक्ला द्वारा समर्थकों के साथ किया गया स्वागत चर्चा का केंद्र बना रहा। नगर पालिका परिषद के सामने अध्यक्ष अनूप गुप्ता द्वारा भगवान परशुराम का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया, साथ ही ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजनों का माल्यार्पण कर सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी, परशुराम सेवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष के.के. चतुर्वेदी, राजमणि त्रिपाठी उर्फ लल्ला, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार दुबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। युवाओं की भागीदारी ने आयोजन में नई ऊर्जा भर दी। आशीष चौबे उर्फ सिंटू भैया, आदर्श चतुर्वेदी उर्फ लकी, शिवगोपाल दुबे, अंकुर त्रिपाठी, रजत मिश्रा समेत बड़ी संख्या में युवाओं ने पूरे जोश के साथ भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। समापन पर यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता, संगठन शक्ति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का भी सशक्त संदेश दे गया।4
- Post by दिलीप कुमार1
- थाना क्षेत्र के गांव जुआ में एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी अलका ने घटना की जानकारी देते हुए पूरे मामले को लेन देन के विवाद से जुड़ा बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पत्नी अलका ने बताया की मेरे पति प्रदीप कुमार 28 वर्ष पुत्र रामआसरे मुर्गा मीट बेचने का काम करते थे, वह बल्लापुर में दुकान किए हुए थे। गांव जुआ निवासी मुस्कीम अली से मुर्गा खरीदता था और कुछ पैसा बकाया होने को लेकर दोनों के बीच अक्सर तकरार होती रहती थी। पत्नी ने बताया कि शनिवार दोपहर मुस्कीम अली अपने दो साथियों के साथ बल्लापुर स्थित दुकान पर पहुंचा,जहां पैसे के लेन देन को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई। वह शाम को पांच बजे घर आया जहा पर उसकी हालत खराब हो गई।परिजन सीएचसी अजीतमल लेकर गए जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के परिवार में दो बड़े भाई सुशील कुमार व अवनीश, बहन सीता व रीता,पांच वर्षीय पुत्र ऋषभ और छह वर्षीय पुत्री नव्या हैं। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है। इस संबंध में रविवार की सुबह 11 बजे फफूंद थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।1
- परशुराम जन्मोत्सव पर आज होंगे भव्य कार्यक्रम का आयोजन। औरैया जिले के कस्बा बिधूना में जय ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के स्वजातीय लोगों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। समिति के अध्यक्ष कौशल किशोर शुक्ला ने शनिवार की सांय जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन 19 अप्रैल को कस्बे के रामलीला मैदान बेला रोड स्थित चुनचुक मेमोरियल इंटर नेशनल प्राथमिक विद्यालय में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ विधिवत शुरुआत होगी। इसके अलावा समाज के वरिष्ठ जनों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में युवाओं के लिए विशेष रूप से यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया जाएगा और समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने तथा नई पीढ़ी को संस्कारयुक्त शिक्षा देने पर विचार-विमर्श होगा। समिति ने सभी स्वजातीय बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। इस अवसर पर रविंद्र मिश्रा, अवधेश द्विवेदी, विनय तिवारी, छुन्नू तिवारी, पंकज द्विवेदी, धीरू दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे।1
- शहर में परशुराम शोभा यात्रा का फूल वर्षाकर किया गया स्वागत -शोभा यात्रा मे रथों पर सवार झांकियां बनीं आकर्षण का केन्द्र -सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन दिखाई दिया मुस्तैद औरैया। शहर के तिलक नगर मोहल्ला स्थित भूतेश्वर मंदिर से रविवार को धूमधाम से भगवान परशुराम की शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान बैंडबाजों की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु जमकर थिरकते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा का जगह-जगह फूल वर्षाकर स्वागत किया गया। इससे पूर्व सुबह तिलक नगर स्थित भूतेश्वर मंदिर में भगवान परशुराम का विग्रह पूजन किया गया। इसके उपरांत फफंूद रोड पर स्थित उमाप्रेम सत्संग आश्रम में 20 बटुकों का यज्ञोपवीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूतेश्वर मंदिर से शुरू हुई शोभा यात्रा का भगवान परशुराम की आरती उतारकर पूर्व अध्यक्ष ग्वालियर हाईकोर्ट के एडवोकेट अनिल मिश्रा, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने भगवान परशुराम का तिलक कर शोभा यात्रा को रवाना किया। हाजी पेट्रोल पंप रोड से होते हुए संयुक्त जिला चिकित्सालय होते हुए संजय गेट व सुभाष चौक पहुंची। इस दौरान शोभा यात्रा का जगह-जगह फूल वर्षाकर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद शोभा यात्रा कानपुर रोड होते हुए सदर बाजार, लेडीज मार्केट के रास्ते संजय गेट, नुमाइश मैदान होते हुए वापस भूतेश्वर मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में भगवान परशुराम के वेश में रथ पर सवार होकर चल रहा था। इस दौरान शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु हाथों में धार्मिक ध्वज लेकर भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। हाजी पेट्रोल पंप के समीप भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, भाजपा नेता एवं उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश मंत्री अवधेश भदौरिया ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान मुख्य रूप से चंदू तिवारी, यशवीर सिकरवार, विशाल शुक्ला, राजन चौहान, हितेन्द्र सिंह एवं नरेन्द्र सेंगर ने परशुराम जी का माल्यापर्ण किया आर्शीवाद लिया। अस्पताल के समीप आदर्श बीज भंडार पर लालजी शुक्ला एवं आलोक चतुर्वेदी के नेतृत्व में यात्रा में शामिल लोगों को गर्मी को देखते हुए शर्बत वितरण एवं कोल्ड डिंªक पिलाई गई। इस दौरान मुख्य रूप से किशनजी शुक्ला, रिषी चौहान, पुष्पक चतुर्वेदी, लल्ली तिवारी, लकी अवस्थी, पप्पू चौहान, संजू चड्ढा, मोन्टू चड्ढा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद गेट के पास नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने भगवान परशुराम का तिलक करके व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं व आम लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही शीतल पेयजल मुहैया कराया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, रामजी बाजपेई, पिंटू सेंगर, लल्ली गुप्ता, अमित यादव, अनिल पाल प्रधान, बंगाली गुप्ता, बबलू गुप्ता, दीपेन्द्र सिंह, सभासद राजवीर यादव, नामित सभासद विशाल परिवार, आदित्य चतुर्वेदी, गोपाल राजपूत, मनोज पोरवाल भी शामिल रहे। इसके अलावा शहर के सदर बाजार में अखिल भारतीय व्यापार मंडल के बैनर तले जिलाध्यक्ष सुधीर पुरवार, महामंत्री अजीत मिश्रा, राजकुमार सक्सेना, मो बबलू, युवा जिलाध्यक्ष गोपालजी दुबे, अमर मिश्रा, बबलू दुबे कन्हैया पोरवाल, अमित चतुर्वेदी, आशीष वर्मा, लल्ला अग्रवाल के अलावा संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। शोभा यात्रा के साथ ब्राम्हण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी, परशुराम सेवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष के के चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष पंकज अवस्थी, परशुराम सभा के जिलाध्यक्ष प्रवीण दुबे, कार्यक्रम संयोजक छैया त्रिपाठी, राजमणि त्रिपाठी, मिथुन मिश्रा, हरिगोविंद तिवारी, देवेन्द्र त्रिपाठी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष बबलू बाजपेई, गोविंद द्विवेदी, संदीप चतुर्वेदी, रजनीकांत, हिमांशु दुबे, अमित गुप्ता, अंकित तिवारी, कृष्णकात शर्मा, गोपाल पांडेय, अंकित चतुर्वेदी, शिवगोपाल दुबे, आदर्श चतुर्वेदी, आदर्श पांडेय, नितिन अवस्थी, रवि पांडेय, गौरव बाजपेई, नीशू दुबे, दीपू शुक्ला, दीपू दुबे, हरिओम तिवारी, अनुराग त्रिपाठी, रामू त्रिवेदी, रविकांत बाजपेई, शशांक त्रिपाठी, मोहित पांडेय, अर्पित दुबे, अंकित तिवारी, तरूण शर्मा सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से शोभा यात्रा के साथ सीओ सिटी अशोक कुमार के अलावा पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा जो यात्रा के साथ लगातार चलता हुआ नजर आया। इनसेट शोभा यात्रा का हुआ जगह जगह स्वागत भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा का शहर में कई जगहों पर स्वागत किया गया। किसी ने शर्बत वितरित करते हुए यात्रा में शामिल लोगों को राहत पहुंचाई तो किसी ने पुष्प वर्षा करते हुए यात्रा में शामिल लोगों का अभिवादन किया। 20 बटुकों का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार अक्षय तृतिया के अवसर पर फफंूद रोड पर स्थित उमा प्रेम सत्संग आश्रम में आचार्य मनोज अवस्थी द्वारा 20 बटुकों का यज्ञोपवीत कराया गया। इस दौरान उनका जनेऊ संस्कार भी किया गया। आचार्य ने बटुकांे को जनेऊ धारण करने के लाभों के बारे में भी जानकारी दी तथा उन्हें गुरूदीक्षा भी दी गई।4