Shuru
Apke Nagar Ki App…
Monu Parihar
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्य प्रदेश में एक बार फिर खाकी हुई दागदार वाहन चेकिंग में पकड़े करोड़ों दिखाए लाखों DIG अमित सांघी ने की कड़ी कार्यवाही थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित गुना जिले का मामला.!! मामला गुना जिले का.!!1
- करैरा गहोई वैश्य समाज सभा का निर्वाचन 29 मार्च को कुल 10 सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अध्यक्ष एवं महामंत्री पर होगा निर्वाचन,, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री निर्विरोध निर्वाचित एंकर - गहोई वैश्य समाज सभा करैरा का निर्वाचन 29 मार्च रविवार को संपन्न होने जा रहा है। कार्यवाहक अध्यक्ष राजेन्द्र नगरिया , निर्वाचन प्रभारी संजय नीखरा ,निर्वाचन अधिकारी संतोष कनकने, सहायक निर्वाचन अधिकारी सुनील नौगरैया एवम नीलेश नौगरैया सहित मीडिया प्रभारी संजय बिलैया पत्रकार ने बताया की गुरूवार 19 मार्च से नामांकन भरना प्रारम्भ हुआ जिसमे 5 नामांकन भरे गए। शुक्रवार 20 मार्च को अंतिम दिन 5 बजे तक 5 फार्म प्राप्त हुए ,, जिसमे अब तक कुल फार्म संख्या 10 प्राप्त हुई। शनिवार दिनांक 21 मार्च को 2 बजे से निर्वाचन अधिकारीयों के द्वारा फार्म की जांच की जाएगी ।वही दूसरी ओर समाजिक बंधुओं के द्वारा नामांकन दाखिल किए गए सदस्य को निर्विरोध आपसी समाजस से निर्वाचन सम्पन्न हो सके या जिस किसी प्रत्याशी को भी फार्म वापिस लेना या आपसी सामंजस स्थापित करना हो तो कर सके एक बैठक रखी गई। जिसमे चौरासी क्षेत्रीय वरिष्ठ संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश पहारिया, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश बंधु, चौरासी क्षेत्रीय पूर्व अध्यक्ष ईजी शिव शंकर सेठ , चौरासी क्षेत्रीय अध्यक्ष रामेन्द्र छिरोल्या, पूर्व जनपद अध्यक्ष नारायण गेडा,जगदीश नीखरा,रामेश्वर दयाल नौगरैया,एडवोकेट हरी निवास गुप्ता, सुभाष सेठ बामौर बाले ने आपसी सहमति बनाने मे विशेष भूमिका निभाई।1
- Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा1
- #Datia: इंदरगढ़ पहुंचे ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह, कुशवाह समाज के द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक की जयंती ..... #datia #SamratAshok #जयंती #सांसद #समारोह #MP1
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- बलारपुर मेलाः टाइगर रिजर्व प्रबंधन पीछे हटा, गरीब व्यापारियों ने दुकानें लगाई शिवपुरी-बलारपुर मेले को लेकर रविवार नको विवाद की स्थिति बन गई। डेढ़ घंटे चले विवाद के बाद आखिरकार टाइगर रिजर्व प्रबंधन को पीछे हटना पड़ा। दुकानदार ने अपनी दुकानें लेकर अंदर चले गए। माधव टाइगर रिजर्व शिवपुरी के अंदर मौजूद बलारी माता मंदिर पर 23 से 25 मार्च तक मेला लगेगा। जानकारी के मुताबिक माधव टाइगर रिजर्व शिवपुरी के अंदर बलारी माता मंदिर पर चैत्र नवरात्रि में मेला आयोजित होता है। मेले के लिए रविवार को दुकानदार अपना सामान लेकर सुबह से ही पहुंचने लगे। लेकिन टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। शाम तक ज्यादा संख्या में दुकानदार एकत्रित हो गए। वे मुख्य गेट पर जाम लगाकर बैठ गए। उन्होंने श्रद्धालुओं को अंदर जाने से रोक दिया। शाम 5 बजे से विवाद की स्थिति बन गई। डेढ़ घंटे तक विवाद चला। हालात बेकाबू होते देख टाइगर रिजर्व प्रबंधन पीछे हट गया। दुकानदार अपनी दुकानें लेकर बलारी मंदिर पहुंच गए। बैठक के निर्णयों पर पूरी तरह अमल नहीं हो सका कलेक्ट्रेट में 11 मार्च को बलारपुर मेले को लेकर बैठक हुई, जिसमें सात बिंदुओं पर सहमति बनी। टाइगर रिजर्व में पशु बलि न करने, डीजे प्रवेश रोकने, आग और भंडारा न करने, तथा दुकानें बाहर न लगाने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि दुकानदार बाहर दुकानें लगाने को राजी नहीं हुए और फैसलों का पालन नहीं हुआ। पिछले साल भी मेले में श्रद्धालुओं और स्टाफ के बीच विवाद और हिंसा हुई थी।1
- Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा1
- समाचार संकल्प से समाधान शिविर में हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण, 6854 आवेदनों का हुआ निराकरण शिवपुरी, 22 मार्च 2026/ पिछोर जनपद पंचायत के सभाकक्ष में रविवार को आयोजित संकल्प से समाधान विकासखंड स्तरीय शिविर में क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत पिछोर विकासखंड में 10 क्लस्टर—करारखेड़ा, खोड़, ढला, पडोरा, बडेरा, भौती, मनपुरा, वीरा, सेमरी एवं हिम्मतपुर में विभिन्न तिथियों पर शिविर आयोजित कर आमजन से आवेदन प्राप्त किए गए। इन शिविरों के माध्यम से कुल 6854 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5067 आवेदन स्वीकृत, 25 आवेदन अस्वीकृत तथा कुल 5092 आवेदनों का निराकरण किया गया है। वर्तमान में 1762 आवेदन लंबित हैं, जिनके निराकरण की प्रक्रिया जारी है। विकासखंड स्तरीय शिविर में विधायक प्रीतम सिंह लोधी द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इनमें लाड़ली लक्ष्मी योजना के 16, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के 10, संबल योजना के 10, पेंशन योजना के 11 तथा जाति प्रमाण पत्र के 31 हितग्राही शामिल हैं। इस अवसर पर विधायक श्री लोधी ने कहा कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना प्राथमिकता है तथा पिछोर क्षेत्र को विकास एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में अग्रणी बनाए रखने के लिए सतत प्रयास किए जाएंगे। अनुविभागीय दंडाधिकारी पिछोर ममता शाक्य ने शिविर की प्रक्रिया एवं उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एन.एस. नरवरिया ने जानकारी दी कि संकल्प से समाधान अभियान 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न विभागों की 106 हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को प्रदान किया जा रहा है। अभियान को चार चरणों में संचालित करते हुए ग्राम, क्लस्टर, विकासखंड एवं जिला स्तर पर आवेदनों का संग्रहण एवं निराकरण किया जा रहा है। शिविर में पेंशन योजनाएं, लाड़ली लक्ष्मी योजना, आयुष्मान कार्ड, राशन पर्ची, पीएम स्वनिधि एवं राजस्व सेवाओं से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार शिव शंकर सिंह गुर्जर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद गुप्ता, बीआरसी सुरेश गुप्ता, सीडीपीओ अरविंद तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समाचार क्रमांक 107/2026 ---00---2
- *लापता जीवनलाल पाल निवासी ग्राम श्योपुरा के मामले का करेरा पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है* *कर्ज़ के कारण वह अपनी मर्जी से चले गए थे* *आज उन्हें करेरा पुलिस द्वारा ढूंढ लिया गया* *यानी मामला अपहरण या अपराध का नहीं* *बल्कि स्वेच्छा से जाने का निकला*1