अस्सलामु अलैकुम’ और ‘इंशाअल्लाह’ वाले वीडियो के बाद IPS बुशरा बानो का तबादला, अजहरुद्दीन ने उठाए सवाल प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, कोलकाता : पश्चिम बंगाल की IPS अधिकारी डॉ. बुशरा बानो के तबादले को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। खड़गपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर तैनात बुशरा बानो को 14 सितंबर को राज्य सशस्त्र पुलिस (SAP) की चौथी बटालियन में डिप्टी कमांडेंट नियुक्त किया गया। उनकी जगह पार्थ घोष को खड़गपुर का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सरकारी आदेश में इसे प्रशासनिक फेरबदल बताया गया है। तबादले के बीच बुशरा बानो का एक सोशल मीडिया वीडियो चर्चा का केंद्र बन गया है। UPSC अभ्यर्थियों को प्रेरित करने वाले इस वीडियो में उन्होंने ‘अस्सलामु अलैकुम’, ‘इंशाअल्लाह’ और ‘जजाकल्लाह’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। वीडियो में उन्होंने अपने UPSC की तैयारी के दौरान अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी के सहयोग का भी उल्लेख किया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके अभिवादन और धार्मिक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाए गए। ‘हिंदू लीगल फंड’ नाम के एक एक्स हैंडल ने पश्चिम बंगाल के गृह सचिव से शिकायत करने का दावा किया। शिकायत में सार्वजनिक संवाद में ‘जय हिंद’ या ‘वंदे मातरम्’ जैसे अभिवादन के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठाए गए थे। पूर्व क्रिकेटर और पूर्व सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बुशरा बानो के तबादले पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि किसी लोक सेवक को ‘अस्सलामु अलैकुम’ और ‘इंशाअल्लाह’ जैसे अभिवादन के इस्तेमाल के कारण निशाना बनाया जाता है, तो इससे अल्पसंख्यकों को जाने वाले संदेश पर विचार होना चाहिए। उन्होंने भारत की विविधता को उसकी ताकत बताते हुए पहचान को नियंत्रित करने के बजाय विविधता के सम्मान की बात कही। हालांकि, उपलब्ध रिपोर्टों में पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से बुशरा बानो के तबादले को उनके सोशल मीडिया वीडियो या उस पर हुई शिकायत से सीधे जोड़ने वाला कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है। इसी कारण तबादले के समय और वीडियो विवाद के बीच संभावित संबंध को लेकर राजनीतिक तथा सोशल मीडिया स्तर पर बहस जारी है। मामला अब सिर्फ एक प्रशासनिक तबादले तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि सरकारी अधिकारियों के सार्वजनिक संवाद, धार्मिक अभिव्यक्ति और प्रशासनिक निष्पक्षता को लेकर भी चर्चा का विषय बन गया है।

- मथना मिलिक पंचायत भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर कार्यक्रम आयोजित। चेहराकलां प्रखंड के मथना मिलिक पंचायत भवन में मंगलवार को जन समस्याओं को जल्दी सुलझाने के लिए एक सहयोग शिविर लगाया गया। शिविर में प्रशासनिक, राजस्व, कृषि और स्वास्थ्य समेत कई विभागों के अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं। बीडीओ डॉ. मो. इस्माईल अंसारी ने बताया कि शिविर में कुल 14 आवेदन मिले, जिनमें से 11 को मौके पर ही निपटाया गया। इनमें सांख्यिकी विभाग से 4, राजस्व से 4, सामाजिक सुरक्षा से 5 और खाद्य एवं आपूर्ति से 1 आवेदन शामिल थे। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. मो. इस्माईल अंसारी और अंचल अधिकारी अनिल कुमार मौजूद रहे। उन्होंने मिले आवेदनों की जांच की और उन्हें जल्दी निपटाने के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व अधिकारी कुमार गौरव, कृषि पदाधिकारी शशि प्रकाश, खाद्य आपूर्ति विभाग से अमित कुमार, PHED अभियंता अमृता कुमारी, श्रम संसाधन अधिकारी सुष्मिता कुमारी और विद्युत विभाग से राघवेन्द्र राय ने अपने विभागों से जुड़े मामले सुने। कर्मचारी अमलेश कुमार, किसान सलाहकार रवि रंजन, कृषि समन्वयक गोपाल कुमार, विकास मित्र दिनेश कुमार और मथना मिलिक पंचायत के मुखिया नन्दकिशोर राय समेत कई विभागों के कर्मचारी भी वहां मौजूद थे। स्वास्थ्य विभाग के लगे स्टॉल पर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की मुफ्त जांच हुई। डॉक्टरों की टीम ने शिविर में पहुंचे सैकड़ों लोगों के ब्लड प्रेशर की जांच की और उन्हें सही डॉक्टरी सलाह दी। इसके अलावा, सामान्य और मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को मुफ्त दवाएं भी बांटी गईं।4
- तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से,एआइएमआइएम, के प्रत्याशी प्रो डॉ अमित कुमार (उर्फ) बच्चा राय तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से,एआइएमआइएम, के प्रत्याशी प्रो डॉ अमित कुमार (उर्फ) बच्चा राय1
- EXCLUSIVE INTERVIEW | पंचायत के सोफा सेट से लेकर सरकारी योजनाओं की जानकारी तक… उप मुखिया ने उठाए सवाल चेहराकलां/वैशाली। ग्राम पंचायत राज बस्ती सरसिकन के उप मुखिया मो. फैसल ने सत्यम ग्राम न्यूज़ के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पंचायत से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी। उप मुखिया ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत का सोफा सेट करीब चार वर्षों से उनके घर में रखा हुआ है। उनके अनुसार, शिकायत के बाद पंचायत सचिव ने जांच के उपरांत सोफा सेट को पंचायत में उपलब्ध कराने की बात कही थी, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ। इंटरव्यू के दौरान उप मुखिया ने पंचायत की सरकारी योजनाओं, आवश्यक पत्राचार एवं अन्य सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराए जाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि इन मामलों को लेकर विभिन्न सरकारी पोर्टलों और संबंधित अधिकारियों के समक्ष शिकायत की गई है। 🗣️ BDO का पक्ष: चेहराकलां BDO मोहम्मद इस्माइल अंसारी ने कहा कि नियमावली के अनुसार जांच के उपरांत संबंधित सूचना उपलब्ध कराई जाएगी। 📌 मुखिया पक्ष का बयान अभी प्राप्त नहीं हुआ है। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा। ⚠️ इंटरव्यू में लगाए गए आरोप संबंधित व्यक्ति के बयान पर आधारित हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि चैनल नहीं करता है। विभागीय जांच एवं आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। 🎥 पूरा एक्सक्लूसिव इंटरव्यू देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।1
- H2H News की शुरु ऐप पर प्रसारित समाचार की असर, सड़क मरम्मत शुरू प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : वैशाली जिले के महुआ-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग स्थित कंचन चौक, कटहरा में सड़क पर बने खतरनाक गड्ढों को लेकर H2H News द्वारा शूरू ऐप पर प्रसारित समाचार का व्यापक असर देखने को मिला है। समाचार प्रसारित होने के बाद मंगलवार को सड़क के खतरनाक गड्ढों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। सड़क की जर्जर स्थिति और जगह-जगह बने बड़े गड्ढों के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों एवं राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, इन गड्ढों के कारण कई राहगीर सड़क दुर्घटनाओं का शिकार भी हो चुके थे। मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद कंचन चौक और आसपास के स्थानीय लोगों के साथ-साथ नियमित रूप से इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों में खुशी का माहौल है। लोगों ने सड़क की समस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए H2H News के प्रति आभार जताया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि मरम्मत कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कर सड़क को सुरक्षित एवं सुगम बनाया जाएगा, ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।1
- कच्ची पक्की ओपी थाना क्षेत्र के माधोपुर सुस्ता गांव में बिते रात चोरी, गृहस्वामी ने दी जानकारी1
- lalit kashyap tufan channel subscriber do lalit kashyap benipur channel subscriber do1
- बिहार में शराबबंदी की खुली पोल? हाजीपुर उत्पाद थाना के VIDEO से मचा हड़कंप! #bihar #biharnews #news #viral #reels बिहार में शराबबंदी की खुली पोल? हाजीपुर उत्पाद थाना के VIDEO से मचा हड़कंप! #bihar #biharnews #news #viral #reels1
- तेज रफ्तार पिकअप ने मेरी जोर दार टक्कर दो लोग के घायल होने की खबर है फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रही है यह घटना ,हाजीपुर के सुभाई चौक के पास हुई है तेज रफ्तार पिकअप ने मेरी जोर दार टक्कर दो लोग के घायल होने की खबर है फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रही है यह घटना ,हाजीपुर के सुभाई चौक के पास हुई है1