logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*आदर्श प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा को भावभीनी विदाई, चार दशक की गौरवशाली सेवा यात्रा का समापन* *रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट✍️* जलेसर/एटा-(राष्ट्रीय जन खोज संवाददाता)-शिक्षा और संस्कारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले श्रीनिवास अग्रवाल सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज, जलेसर के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा को सेवानिवृत्ति के अवसर पर मंगलवार को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में विद्यालय परिवार, प्रबंधन समिति, पूर्व छात्र एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके दीर्घकालीन योगदान को स्मरण करते हुए सम्मान व्यक्त किया। करीब चार दशकों की सेवा अवधि में श्री शर्मा ने विद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता के नए आयामों तक पहुंचाया। उनके नेतृत्व में विद्यालय ने उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम दर्ज किए, वहीं खेल, विज्ञान एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने विद्यार्थियों में अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विदाई समारोह के दौरान वातावरण अत्यंत भावुक रहा। शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने अपने प्रिय प्रधानाचार्य को नम आंखों से विदाई दी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि श्री शर्मा केवल एक प्रशासक नहीं, बल्कि एक प्रेरणास्रोत शिक्षक रहे हैं, जिन्होंने विद्यार्थियों को जीवन मूल्यों की शिक्षा दी। अपने संबोधन में श्री शर्मा ने कहा कि यह विद्यालय उनके लिए केवल कार्यस्थल नहीं, बल्कि साधना का केंद्र रहा है। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मन सदैव इस संस्थान से जुड़ा रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्य प्रकाश अग्रवाल ने की, जबकि विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र प्रताप सिंह (संतोष), कोषाध्यक्ष जुगेंद्र पाल सिंह, उप प्रबंधक सुधा गुप्ता, दिलीप वार्ष्णेय, सेवा सिंह छाबड़ा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डीलेश कुमार ने किया। अंत में सभी ने श्री शर्मा के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

1 hr ago
user_Ravendra Jadon पत्रकार
Ravendra Jadon पत्रकार
जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
87a3410f-814f-4d85-b399-6e1b2d34fffd

*आदर्श प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा को भावभीनी विदाई, चार दशक की गौरवशाली सेवा यात्रा का समापन* *रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट✍️* जलेसर/एटा-(राष्ट्रीय जन खोज संवाददाता)-शिक्षा और संस्कारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले श्रीनिवास अग्रवाल सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज, जलेसर के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा को सेवानिवृत्ति के अवसर पर मंगलवार को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में विद्यालय परिवार, प्रबंधन समिति, पूर्व छात्र एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके दीर्घकालीन योगदान को स्मरण करते हुए सम्मान व्यक्त किया। करीब चार दशकों की सेवा अवधि में श्री शर्मा ने विद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता के नए आयामों तक पहुंचाया। उनके नेतृत्व में विद्यालय ने उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम दर्ज किए, वहीं खेल, विज्ञान एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने विद्यार्थियों में अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विदाई समारोह के दौरान वातावरण

8a897ebb-e185-4d75-b348-65682aeea66c

अत्यंत भावुक रहा। शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने अपने प्रिय प्रधानाचार्य को नम आंखों से विदाई दी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि श्री शर्मा केवल एक प्रशासक नहीं, बल्कि एक प्रेरणास्रोत शिक्षक रहे हैं, जिन्होंने विद्यार्थियों को जीवन मूल्यों की शिक्षा दी। अपने संबोधन में श्री शर्मा ने कहा कि यह विद्यालय उनके लिए केवल कार्यस्थल नहीं, बल्कि साधना का केंद्र रहा है। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मन सदैव इस संस्थान से जुड़ा रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्य प्रकाश अग्रवाल ने की, जबकि विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र प्रताप सिंह (संतोष), कोषाध्यक्ष जुगेंद्र पाल सिंह, उप प्रबंधक सुधा गुप्ता, दिलीप वार्ष्णेय, सेवा सिंह छाबड़ा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डीलेश कुमार ने किया। अंत में सभी ने श्री शर्मा के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • एटा ब्रेकिंग...... 1️⃣ नगला गडरिया में मुख्य मार्ग पर भयंकर जलभराव, ग्रामीण बेहाल। 2️⃣ संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत के बावजूद नहीं हुआ समाधान। 3️⃣ सरकारी तालाब पर दबंगों का कब्जा, पानी निकासी पूरी तरह ठप। 4️⃣ गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग। 5️⃣ एडीएम-एसडीएम के आदेश भी बेअसर, तहसील प्रशासन मौन। 6️⃣ ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी पर लापरवाही व मनमानी के आरोप। 7️⃣ मेला आयोजन के बीच दुकानदार भी गंदे पानी में कारोबार को मजबूर। 8️⃣ पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन पर उठे सवाल। 9️⃣ सीएम योगी आदित्यनाथ के कब्जा हटाने के आदेशों का नहीं हो रहा पालन। 👉 शिकायतों के बावजूद नहीं सुन रहा प्रशासन, गंदे पानी में जीने को मजबूर नगला गडरिया। 👉 पीड़ित विकाश यादव नगला गडरिया के मुख से सुनिये।
    1
    एटा ब्रेकिंग......
1️⃣ नगला गडरिया में मुख्य मार्ग पर भयंकर जलभराव, ग्रामीण बेहाल।
2️⃣ संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत के बावजूद नहीं हुआ समाधान।
3️⃣ सरकारी तालाब पर दबंगों का कब्जा, पानी निकासी पूरी तरह ठप।
4️⃣ गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग।
5️⃣ एडीएम-एसडीएम के आदेश भी बेअसर, तहसील प्रशासन मौन।
6️⃣ ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी पर लापरवाही व मनमानी के आरोप।
7️⃣ मेला आयोजन के बीच दुकानदार भी गंदे पानी में कारोबार को मजबूर।
8️⃣ पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन पर उठे सवाल।
9️⃣ सीएम योगी आदित्यनाथ के कब्जा हटाने के आदेशों का नहीं हो रहा पालन।
👉 शिकायतों के बावजूद नहीं सुन रहा प्रशासन, गंदे पानी में जीने को मजबूर नगला गडरिया।
👉 पीड़ित विकाश यादव नगला गडरिया के मुख से सुनिये।
    user_Ravendra Jadon पत्रकार
    Ravendra Jadon पत्रकार
    जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उन्नाव में पुरवा विधानसभा भाजपा विधायक अनिल सिंह का नागिन डांस करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, विधायक अनिल सिंह का BJP के कार्यकर्ताओं के बीच नागिन धुन गाने पर जमकर नाचे, विधायक नागिन डांस अंदाज पर खूब थिरके, ढोलक व मंजीरा की थापों में डूब गए विधायक, भाजपा विधायक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल।
    1
    उन्नाव में पुरवा विधानसभा भाजपा विधायक अनिल सिंह का नागिन डांस करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, विधायक अनिल सिंह का BJP के कार्यकर्ताओं के बीच नागिन धुन गाने पर जमकर नाचे, विधायक नागिन डांस अंदाज पर खूब थिरके, ढोलक व मंजीरा की थापों में डूब गए विधायक, भाजपा विधायक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल।
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पकी हुई गेहूं की फसल को क्षेत्रीय लोगों व पुलिस प्रशासन द्वारा आग लगाने से बचाया गया
    2
    पकी हुई गेहूं की फसल को क्षेत्रीय लोगों व पुलिस प्रशासन द्वारा आग लगाने से बचाया गया
    user_आदित्य कुमार  पत्रकार
    आदित्य कुमार पत्रकार
    Court reporter Jalesar, Etah•
    14 hrs ago
  • मामला फ़िरोज़ाबाद के यश गैस एजेंसी का है जहाँ उपभोक्ताओ के साथ इस तरह का व्यवहार कर्मचारी द्वारा किया जाता है | गैस एजेंसी पर इन दिनों उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने कों मिल रही है अगर किसी उपभोक्ता कों कोई समस्या है तो उसकी समस्या कों दूर किया जाना चाहिए ना कि उसका कॉलर पकड़ना चाहिए | उपभोक्ताओं को भी यह समझने की जरूरत है कि जब नई नियमावली के अंतर्गत 25 दिन बाद बुकिंग पीरियड है तो 25 दिन बाद ही रिफिल बुकिंग करें बुकिंग के पश्चात 2 से 3 दिन में 1 होम डिलीवरी हो जाता है तो फिर अनावश्यक की भीड़ एजेंसी पर क्यों लग रही है अगर गैस एजेंसी की तरफ से लापरवाही की जा रही है तो जिला पूर्ति अधिकारी फिरोजाबाद को संज्ञान लेना आवश्यक है | Updated News-01/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की |
    1
    मामला फ़िरोज़ाबाद के यश गैस एजेंसी का है जहाँ उपभोक्ताओ के साथ इस तरह का व्यवहार कर्मचारी द्वारा किया जाता है | गैस एजेंसी पर इन दिनों उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने कों मिल रही है अगर किसी उपभोक्ता कों कोई समस्या है तो उसकी समस्या कों दूर किया जाना चाहिए ना कि उसका कॉलर पकड़ना चाहिए | उपभोक्ताओं को भी यह समझने की जरूरत है कि जब नई नियमावली के अंतर्गत 25 दिन बाद बुकिंग पीरियड है तो 25 दिन बाद ही रिफिल बुकिंग करें बुकिंग के पश्चात 2 से 3 दिन में 1 होम डिलीवरी हो जाता है तो फिर अनावश्यक की भीड़ एजेंसी पर क्यों लग रही है अगर गैस एजेंसी की तरफ से लापरवाही की जा रही है तो जिला पूर्ति अधिकारी फिरोजाबाद को संज्ञान लेना आवश्यक है | 
Updated News-01/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत 
देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की |
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • के सभी नगर निगमों में LED स्ट्रीट लाइट लगाईं। प्रदेश भर में 16 लाख लाइटें बदलीं और LED स्ट्रीट लाइट लगाईं। — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी
    1
    के सभी नगर निगमों में LED स्ट्रीट लाइट लगाईं। प्रदेश भर में 16 लाख लाइटें बदलीं और LED स्ट्रीट लाइट लगाईं। 
— मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी
    user_Sapna thakur
    Sapna thakur
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • *हसायन विकासखंड कार्यालय पर ग्राम पंचायत सचिवालय लाइब्रेरी के लिए किताबों का हुआ वितरण* हसायन विकासखंड कार्यालय पर उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण युवाओं के लिए 'डिजिटल लाइब्रेरी' की नई पहल शुरू की है हसायन विकासखंड के 33 ग्राम पंचायतो में डिजिटल लाइब्रेरी खोली गई है उनके लिए सरकार के द्वारा आई गई NBT और Non NBT पुस्तक बाटी गई है पंचायत सचिवालयों की लाइब्रेरियों में किताबें, ई-बुक्स, स्मार्ट टीवी, कंप्यूटर और इंटरनेट जैसी सुविधाएं मिलेंगी, जिससे ग्रामीण छात्र शहर जाए बिना प्रतियोगी परीक्षाओं (सिविल सर्विसेज आदि) की तैयारी कर सकें। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर सुधारने और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो युवा वर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा।
    3
    *हसायन विकासखंड कार्यालय पर ग्राम पंचायत सचिवालय लाइब्रेरी के लिए किताबों का हुआ वितरण* 
हसायन विकासखंड कार्यालय पर उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण युवाओं के लिए 'डिजिटल लाइब्रेरी'  की नई पहल शुरू की है  हसायन विकासखंड के 33 ग्राम पंचायतो में डिजिटल लाइब्रेरी खोली गई है उनके लिए सरकार के द्वारा आई गई NBT और  Non NBT  पुस्तक बाटी गई है  पंचायत सचिवालयों की लाइब्रेरियों में किताबें, ई-बुक्स, स्मार्ट टीवी, कंप्यूटर और इंटरनेट जैसी सुविधाएं मिलेंगी, जिससे ग्रामीण छात्र शहर जाए बिना प्रतियोगी परीक्षाओं (सिविल सर्विसेज आदि) की तैयारी कर सकें। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर सुधारने और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो युवा वर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा।
    user_Astro Mahavastu Expert
    Astro Mahavastu Expert
    Vastu consultant Hathras, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • हाथरस के सोखना गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा चौपाल का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत को प्रेरणादायक बनाना तथा छात्र-छात्राओं में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाना रहा।
    1
    हाथरस के सोखना गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा चौपाल का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत को प्रेरणादायक बनाना तथा छात्र-छात्राओं में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाना रहा।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *एटा/अवागढ: गदेसरा बम्बा पर गौवंशों के कटे सिर मिलने से मचा हड़कंप, गौकशी की घटना से क्षेत्र में फ़ैली सनसनी।* रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट एटा अवागढ़ (एटा)~जनपद के थाना अवागढ़ क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब गदेसरा बंबा के पास चार से पांच गोवंश के कटे हुए सिर पड़े होने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया। बताया गया है कि पंचायत प्रधान भानु कुशवाहा ने इस घटना की सूचना तत्काल थाना अवागढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार दीक्षित मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और आसपास के इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
    2
    *एटा/अवागढ: गदेसरा बम्बा पर गौवंशों के कटे सिर मिलने से मचा हड़कंप, गौकशी की घटना से क्षेत्र में फ़ैली सनसनी।*
रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट एटा 
अवागढ़ (एटा)~जनपद के थाना अवागढ़ क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब गदेसरा बंबा के पास चार से पांच गोवंश के कटे हुए सिर पड़े होने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया।
बताया गया है कि पंचायत प्रधान भानु कुशवाहा ने इस घटना की सूचना तत्काल थाना अवागढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार दीक्षित मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का गहन  निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
फिलहाल पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और आसपास के इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
    user_Ravendra Jadon पत्रकार
    Ravendra Jadon पत्रकार
    जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.