पटेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धार्मिक यात्रा में जेब काटने वाला छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार पटेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धार्मिक यात्रा में जेब काटने वाला छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार इंदौर से कार में सवार होकर आए थे आरोपी, 70 हजार रुपये नकद और मारुति सुजुकी एस-क्रॉस कार जब्त अमर सेन दंबग देश पटेरा/दमोह। बागेश्वर सरकार द्वारा 13 अक्टूबर 2026 को निकाली गई सनातन हिंदू रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की जेब काटकर नकदी चोरी करने वाले गिरोह को पटेरा पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, यात्रा के दौरान अलग-अलग स्थानों पर करीब 7 से 8 लोगों की जेब से लगभग 70 से 75 हजार रुपये चोरी होने की घटनाएं सामने आई थीं। मामले में पुलिस ने चोरी की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक दमोह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा एसडीओपी हटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पटेरा निरीक्षक रचना मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साइबर टीम की मदद से आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपियों द्वारा चोरी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार करने की बात पुलिस ने बताई है। इंदौर से योजना बनाकर आए थे आरोपी पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए छह आरोपी इंदौर से चार पहिया वाहन में सवार होकर दमोह जिले में धार्मिक यात्रा के दौरान जेबकटी की घटनाओं को अंजाम देने के उद्देश्य से आए थे। आरोपियों पर यात्रा के दौरान अलग-अलग स्थानों पर श्रद्धालुओं की जेब से नकदी चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम 1. मोहन तंवर (33 वर्ष), निवासी राधारमण कॉलोनी, डाक बंगले के पीछे, मनावर, जिला धार। 2. मनोहर जायसवाल (72 वर्ष), निवासी मोती तबेला, कलेक्ट्रेट कार्यालय के पीछे, थाना पंढरीनाथ, इंदौर। 3. कमल प्रजापति (20 वर्ष), निवासी पिंक सिटी, निरंजनपुर, देवास नाका, थाना लसूडिया, इंदौर। 4. राजू गौड़ (43 वर्ष), निवासी बीगानगर, सुखलिया, थाना हीरानगर, इंदौर। 5. अजय बड़ौदे (30 वर्ष), निवासी तीन इमली, भोपाल बस स्टैंड, त्रिवेणीनगर, थाना भंवरकुआं, इंदौर। 6. राकेश परमार (44 वर्ष), निवासी 22/3 सनविंदनगर, कनाड़िया रोड, थाना पिपलियाना, इंदौर। नकदी और कार बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 70 हजार रुपये नकद तथा वारदात में प्रयुक्त मारुति सुजुकी एस-क्रॉस कार जब्त की है। पुलिस के अनुसार, चोरी गई शत-प्रतिशत नकदी बरामद कर ली गई है। अन्य संभावित वारदातों के संबंध में आरोपियों से पूछताछ जारी है। इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पटेरा निरीक्षक रचना मिश्रा, उपनिरीक्षक संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक प्रमोद चौबे, सुरेश सिंह, महेश, सूर्यकांत, सुमन यादव तथा आरक्षक बालमुकुंद, इंद्रजीत, अंकित यादव, बृजेश आठ्या, गब्बर सिंह, मयंक दुबे, अनिल सिंह और अमित राज सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस की इस कार्रवाई से धार्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की जेब काटने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।

- गौ-अभ्यारण्य जरारूधाम में विद्यार्थियों ने कृषि व्यवसाय, गौपालन एवं पर्यावरण संरक्षण का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया गौ-अभ्यारण्य जरारूधाम में विद्यार्थियों ने कृषि व्यवसाय, गौपालन एवं पर्यावरण संरक्षण का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया दमोह,- राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ व्यावसायिक कौशल, कृषि, गौपालन एवं पर्यावरण संरक्षण की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, किशुनगंज के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 63 विद्यार्थियों ने गौ-अभ्यारण्य जरारूधाम का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विषय शिक्षकों के मार्गदर्शन में गौ-अभ्यारण्य में संचालित विभिन्न प्रकल्पों का अवलोकन कर व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने गौसेवा, जैविक खाद निर्माण संयंत्र, गोबर गैस संयंत्र, पौधरोपण, पौधशाला (नर्सरी), जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही विद्यार्थियों को पारिस्थितिकी तंत्र के पुनर्निर्माण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा ‘गाय से व्यवसाय की ओर’ विषय के अंतर्गत गौपालन को आजीविका एवं स्वरोजगार से जोड़ने की संभावनाओं से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकल्पों को देखकर जाना कि किस प्रकार गोबर एवं अन्य प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग जैविक खाद, ऊर्जा उत्पादन और कृषि कार्यों में किया जा सकता है। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा कृषि, पशुपालन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। भ्रमण में विद्यालय के शिक्षक श्री दिनेश पटेल, श्री सुरेंद्र विश्वकर्मा, श्री रवि अहिरवार एवं श्रीमती पूजा अहिरवार उपस्थित रहे। भ्रमण के अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने संस्थान की गतिविधियों की सराहना करते हुए नर्मदा खंड सेवा संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया।1
- ब्रेकिंग पटेरा: शासकीय महाविद्यालय की मांग को लेकर महाविद्यालय संघर्ष समिति एवं क्षेत्रवासियों ने तहसीलदार के माध्यम से कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद कॉलेज शुरू नहीं होने पर आक्रोश जताया। समिति ने जल्द संचालन आदेश जारी करने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।1
- दमोह बेटियों याद रखना मर भले ही जाना लेकिन भूल कर दूसरे मजहब वालों पर भरोसा मत करना1
- ऐसे पंडित पुजारी खटमलों से सावधान रहें जो महिलाओं पर बुंदेली नजर रखते हैं1
- बागेश्वर सरकार की रथयात्रा में दर्शनार्थी बनकर भीड़ में घुसे पर्स चोर,हटा पुलिस ने 5 बदमाशों को दबोचा,इनोवा कार जप्त,श्रद्धालुओं की पर्स से उड़ाए थे रुपए,हटा पुलिस ने किया खुलासा एंकर/- हटा में बागेश्वर धाम सरकार की सनातन हिंदू एकता यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के पर्स चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने जबलपुर के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 हजार 600 रुपये नकद और करीब 15 लाख रुपये कीमत की इनोवा कार जब्त की गई है। हटा टीआई सुधीर बेगी ने बताया कि 13 अक्टूबर को गांधी वार्ड निवासी काशी राम अहिरवार और नवोदय वार्ड ककराई निवासी राघवेंद्र पटेल ने पर्स चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों श्रद्धालु बागेश्वर धाम सरकार के दर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान दद्दा कला मंच के पास भारी भीड़ में उनके पर्स चोरी हो गए।1
- 30 वर्षो से लगातार विराजमान मां हरदौल चौक की महारानी की हुई भव्य महाआरती*1
- जेल पहुंचने के कुछ घंटे ही घंटों बाद कैदी की बिगड़ी तबीयत, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती दमोह। जिला जेल में मंगलवार रात दाखिल हुए एक कैदी की कुछ घंटे बाद ही तबीयत बिगड़ गई। सांस लेने में तकलीफ और शरीर में अकड़न की शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर जांच शुरू की। फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई गई है। कैदी संजू यादव ने आज बुधवार सुभाव जानकारी देते हुए बताया कि रात करीब 10 बजे लेटने के बाद उसे नींद नहीं आ रही थी। कुछ देर बाद सिरदर्द होने के साथ सांस लेने में परेशानी होने लगी। उसने जेल प्रहरियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर यशपाल ठाकुर ने बताया कि शरीर में अकड़न की शिकायत पर कैदी को लाया गया था। प्राथमिक उपचार के साथ कुछ जांचें की गई हैं और उसे वार्ड में भर्ती किया गया है। जिला जेल के उप प्रबंधक एमएल पटेल के अनुसार, हिंडोरिया थाना क्षेत्र के हरदुआ मुड़र गांव निवासी संजू यादव और उसके चचेरे भाई अज्जू यादव को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मंगलवार को जेल दाखिल किया गया था। रात में संजू की तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल जेल वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है।1
- त्योहारों को लेकर निगरानी गुंडों की परेड कोतवाली में सीएसपी एचआर पांडे व टीआई त्योहारों को लेकर निगरानी गुंडों की परेड कोतवाली में सीएसपी एचआर पांडे व टीआई मनीष कुमार ने ली, अपराधों पर नियंत्रण करने के लिए लगातार पुलिस के द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई जा रही निगरानी सदा गुंडा बदमाशों को सख्त समझाइए दी!1