Shuru
Apke Nagar Ki App…
मनातू एवं चीरवातरी गांव में 25-25 केवीए के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन,ग्रामीणों में हर्ष। बुढ़मू प्रखंड के हेसालपीरी पंचायत अंतर्गत मनातू एवं मुरुपिरी पंचायत के चीरवातरी गांव में 25-25 केवीए के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन गुरुवार को फीता काटकर कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा के प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार एवं बबलू उरांव ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर शमीम बड़ेहार ने कहा कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जहां बिजली के तार और पोल नहीं थे, वहां भी उन्हें उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है. कार्यक्रम में राजेंद्र यादव, अंसारुल हक, राजकुमार गंजू, हाफिज राजा, अमीरुल हक, नसरुद्दीन अंसारी समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
Sanjay kumar
मनातू एवं चीरवातरी गांव में 25-25 केवीए के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन,ग्रामीणों में हर्ष। बुढ़मू प्रखंड के हेसालपीरी पंचायत अंतर्गत मनातू एवं मुरुपिरी पंचायत के चीरवातरी गांव में 25-25 केवीए के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन गुरुवार को फीता काटकर कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा के प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार एवं बबलू उरांव ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर शमीम बड़ेहार ने कहा कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जहां बिजली के तार और पोल नहीं थे, वहां भी उन्हें उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है. कार्यक्रम में राजेंद्र यादव, अंसारुल हक, राजकुमार गंजू, हाफिज राजा, अमीरुल हक, नसरुद्दीन अंसारी समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
More news from झारखंड and nearby areas
- परयागों में चेहल्लुम मेले का आयोजन, शमीम बड़ेहार ने इमाम हुसैन की शहादत को किया याद मांडर प्रखंड अंतर्गत ग्राम परयागों में चेहल्लुम के अवसर पर मेले का आयोजन किया गया। मेले में कांके विधायक प्रतिनिधि एवं झारखंड अल्पसंख्यक महासभा के सचिव शमीम बड़ेहार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए कहा कि कर्बला में इमाम हुसैन को धोखे से बुलाकर बैअत के लिए मजबूर किया गया, लेकिन उन्होंने जुल्म के आगे घुटने टेकने के बजाय शहादत को स्वीकार किया। उनकी शहादत इंसाफ, सच्चाई और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देती है। मेले में मुख्य अतिथि मजदूर नेता अब्दुल्लाह अंसारी, सरना समिति के बबलू उरांव, मांडर प्रमुख फिलीप सहाय एक्का, रसीद अंसारी, सयूब अंसारी, मोबिन अंसारी, मजीद अंसारी, शामी अंसारी, अमन राज, अरशद आलम, हफिज राजा, अमीरुल हक, अंसार उलहक समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- वीडियो के माध्यम से देखिए, भारत में जुटने लगे दुनिया के दिग्गज, BRICS में दिखेगा भारत का जलवा... #bricscountries #bricscountry #bricsindia #bricscertificações #bricsc #bricsindia2026 #BRICSSummit1
- YBN Public School में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन | Krishna Janmashtami Celebration | Ranchi #KrishnaJanmashtami #Janmashtami2026 #YBNPublicSchool #Ranchi #RanchiNews #JharkhandNews #JanmashtamiCelebration #KrishnaJhanki #RanchiClubTV YBN Public School में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन | Krishna Janmashtami Celebration | Ranchi #KrishnaJanmashtami #Janmashtami2026 #YBNPublicSchool #Ranchi #RanchiNews #JharkhandNews #JanmashtamiCelebration #KrishnaJhanki #RanchiClubTV1
- जहरीली शराबकांड के बाद बुलडोजर एक्शन, कई आरोपी गिरफ्तार सागर के बंडा में जहरीली शराबकांड के बाद प्रशासन ने आरोपियों के बताए जा रहे अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाकर सख्त कार्रवाई की है। पुलिस की गिरफ्तारी और जांच भी जारी है। लेकिन अब सवाल सिर्फ कार्रवाई का नहीं, उसके असर का है। क्या ऐसी कार्रवाई अपराधियों में डर पैदा करने के लिए जरूरी है? या फिर असली असर तब होगा, जब जहरीली शराब के पूरे नेटवर्क और उसके पीछे मौजूद लोगों तक पहुंचकर कानून के तहत सख्त सजा दिलाई जाए? आप क्या सोचते हैं—बुलडोजर एक्शन सही है या इससे ज्यादा जरूरी है पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई? 👇l #Sagar #Banda #MadhyaPradesh #ToxicLiquor #CrimeNews #MPNews #NewsUpdate1
- बिना बताए पहुंचीं डीएम, क्लास में बैठकर परखी पढ़ाई की हकीकत कौशांबी। सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने के लिए डीएम ने अचानक स्कूल का निरीक्षण किया। डीएम सीधे क्लास रूम में पहुंचीं और बच्चों के बीच जाकर बैठ गईं। उन्होंने कुछ समय तक कक्षा में चल रही पढ़ाई को देखा और बच्चों के पीछे बैठकर निरीक्षण किया। डीएम के अचानक इस अंदाज में क्लास में पहुंचने से शिक्षक और छात्र भी चौंक गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था और बच्चों की पढ़ाई का जायजा लिया। इसके बाद संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने की बात सामने आई है। डीएम के इस अचानक और अनोखे निरीक्षण की तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।1
- लातेहार समाहरणालय गेट पर भाजपा नेताओं और पुलिस में भिड़ंत, *लातेहार समाहरणालय गेट पर भाजपा नेताओं और पुलिस में भिड़ंत, प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा* लातेहार। रांची में छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों और जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को लातेहार समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और सदर पुलिस के बीच तीखी बहस हो गई। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोकने के प्रयास के दौरान भाजपा नेताओं और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।1
- आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के आवास में घुसा नाग सांप, मचा हड़कंप, सर्प मित्र ने किया सकुशल रेस्क्यू रांची : राजधानी रांची में आज एक अजीबो-गरीब घटना ने सबको चौंका दिया। आजसू पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो के कांके स्थित बुकरु आवास में अचानक एक नाग सांप निकल आया। सांप को देखते ही आवास में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार आज दोपहर सुदेश महतो के बुकरु आवास के अंदर एक बड़ा नाग सांप देखा गया। घर के अंदर सांप देखकर सुरक्षाकर्मी और परिजन घबरा गए। आनन-फानन में इसकी सूचना वन विभाग और सर्प मित्रों को दी गई। सूचना मिलते ही प्रसिद्ध सर्प मित्र रणजीत कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद उन्होंने बिना किसी को नुकसान पहुंचाए नाग सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। सर्प मित्र रणजीत ने बताया कि बरसात के मौसम में सांप अक्सर बिलों से निकलकर सुरक्षित जगह की तलाश में घरों में घुस जाते हैं। सुरक्षा कर्मियों ने ली राहत की सांस* सांप के पकड़े जाने के बाद आवास की सुरक्षा में तैनात जवानों और परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि इस दौरान कोई अनहोनी नहीं हुई। सर्प मित्र रणजीत कुमार ने लोगों से अपील की है कि सांप दिखने पर उसे मारने के बजाय तुरंत वन विभाग या किसी सर्प मित्र को सूचना दें।1
- बुढ़मू और ठाकुरगांव थाना को मिले नए पुलिस वाहन, गश्ती व्यवस्था होगी मजबूत।। झारखंड सरकार की ओर से पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे वाहन सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत बुढ़मू और ठाकुरगांव थाना को नए चार पहिया पुलिस वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। नए वाहनों के मिलने से दोनों थाना क्षेत्रों में पुलिस की गश्ती व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। वाहन उपलब्ध होने से पुलिस की अलग-अलग टीमों को जरूरत के अनुसार अलग वाहन मिल सकेंगे। इससे किसी भी आपात स्थिति में पुलिस को तत्काल मौके पर पहुंचने में सुविधा होगी। वहीं रात्रि गश्ती के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच भी पहले से बेहतर होगी। थाना प्रभारी ने बताया कि नए वाहन मिलने से पुलिस की कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। अपराध की रोकथाम और आपराधिक घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने में भी इससे काफी मदद मिलेगी। थाना क्षेत्र में लगातार गश्ती होने से असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर और मजबूत होगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बेहतर संसाधनों के साथ पुलिसिंग को प्रभावी बनाने का प्रयास लगातार जारी है। नए वाहनों के संचालन से आम लोगों को भी जरूरत के समय पुलिस सहायता जल्द मिल सकेगी। इससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ लोगों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ेगी।1