logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुजफ्फरनगर में नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खालापार पुलिस ने ट्रामाडोल सहित प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए करीब 4 लाख 72 हजार 800 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। बरामद दवाइयों का कुल वजन लगभग 266 किलोग्राम बताया गया है। खालापार चैकी इंचार्ज उपनिरीक्षक असगर अली ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि चैकी इंचार्ज असगर अली द्वारा अपनी टीम के साथ 10 मई की शाम मिनाक्षी चैक पर संदिग्ध वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक स्कूटी पर दो युवक बीच में गत्ते के एक कार्टून रखकर जाते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की और कार्टून खुलवाकर देखा तो कार्टून में ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड और डाईक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड से बने स्पासमोर कंपनी के कैप्सूल मिले। इस बॉक्स में कुल 90 डिब्बे थे, एक डिब्बे मे 10 पत्ते और एक पत्ते में 24 कैप्सूल है, इस प्रकार कुल 21600 कैप्सूल बरामद किए गए। ये साल्ट नशीली दवाईयों में प्रयोग होता है और नशे के लिए भी लोग इसका उपयोग करते हैं। इसकी खुली बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध है और ये एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत आता है। यहां पर पकड़े गये इन दोनों युवकों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम अनन्त पुत्र कर्मवीर निवासी मोहल्ला गाँधीनगर थाना नई मण्डी एव दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम मोहित पाल पुत्र सुरेश पाल निवासी जनकपुरी थाना सिविल लाईन बताया। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि गांधी नगर स्थित एक मकान में नशीली दवाइयों का बड़ा स्टॉक रखा गया है और वहां उनके अन्य साथी भी मौजूद हैं। वहीं से वो ये माल लेकर सप्लाई करने जा रहे थे कि चेकिंग में पकड़े गये। सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम दोनों आरोपियों को साथ लेकर गांधी नगर स्थित मकान पर पहुंची। वहां कमरे में चार युवक बैठे मिले, जो नशीले कैप्सूलों की खरीद-फरोख्त की बातचीत कर रहे थे।

1 hr ago
user_Anand News
Anand News
Astrologer मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
50dc7b8b-1673-45b4-8783-e4238fe6e049

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सहारनपुर के फूलसा अकबरपुर गाँव में सड़कों की सफाई न होने से ग्रामीण डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से कई बार शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे लोगों में भारी रोष है।
    4
    सहारनपुर के फूलसा अकबरपुर गाँव में सड़कों की सफाई न होने से ग्रामीण डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से कई बार शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे लोगों में भारी रोष है।
    user_Muhd Muqeem
    Muhd Muqeem
    देवबंद, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर के शाहपुर में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर से मारपीट का मामला सामने आया है। उन पर गांव के प्रधान पति और अन्य लोगों द्वारा हमला व दुर्व्यवहार करने का आरोप है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।
    1
    मुजफ्फरनगर के शाहपुर में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर से मारपीट का मामला सामने आया है। उन पर गांव के प्रधान पति और अन्य लोगों द्वारा हमला व दुर्व्यवहार करने का आरोप है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।
    user_मो फरीद अंसारी
    मो फरीद अंसारी
    जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर के शाहपुर में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर से मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। जेई की शिकायत पर गांव के प्रधान पति समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    1
    मुजफ्फरनगर के शाहपुर में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर से मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। जेई की शिकायत पर गांव के प्रधान पति समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    user_Vijay rathi
    Vijay rathi
    पत्रकार जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल से नाबालिग लड़की को भगाकर लाया था मुजफ्फरनगर का निवासी शक होने पर हिंदू संगठनों ने पड़कर पुलिस को सौपा पुलिस ने मुकदमा दर्ज का जेल भेजा पश्चिम बंगाल में पहले से ही दर्ज था मुकदमा
    1
    पश्चिम बंगाल से नाबालिग लड़की को भगाकर लाया था मुजफ्फरनगर का निवासी शक होने पर हिंदू संगठनों ने पड़कर पुलिस को सौपा पुलिस ने मुकदमा दर्ज का जेल भेजा पश्चिम बंगाल में पहले से ही दर्ज था मुकदमा
    user_P7tv
    P7tv
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Bhot kharab hai naali
    1
    Bhot kharab hai naali
    user_Kadir
    Kadir
    Farmer सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • थानाभवन/शामली में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा आयोजित दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। कार्यक्रम में जिले भर से पहुंचे पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। अभ्यास वर्ग के दौरान संगठन की विचारधारा, सामाजिक दायित्वों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि महाराज जी ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू समाज को जातिवाद में बांटने के बजाय एकजुट करने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से हिंदू विचारधारा को आगे बढ़ाने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। साथ ही लव जिहाद जैसे मुद्दों पर भी समाज को सजग रहने की बात कही। कार्यक्रम में संगठन विस्तार, युवाओं की भूमिका और सांस्कृतिक जागरूकता को लेकर कई बौद्धिक एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। समापन अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह पुंडीर ने सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और समर्पण से यह अभ्यास वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
    1
    थानाभवन/शामली में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा आयोजित दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। कार्यक्रम में जिले भर से पहुंचे पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। अभ्यास वर्ग के दौरान संगठन की विचारधारा, सामाजिक दायित्वों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि महाराज जी ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू समाज को जातिवाद में बांटने के बजाय एकजुट करने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से हिंदू विचारधारा को आगे बढ़ाने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। साथ ही लव जिहाद जैसे मुद्दों पर भी समाज को सजग रहने की बात कही।
कार्यक्रम में संगठन विस्तार, युवाओं की भूमिका और सांस्कृतिक जागरूकता को लेकर कई बौद्धिक एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। समापन अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह पुंडीर ने सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और समर्पण से यह अभ्यास वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
    user_Mukesh Kumar Sudarshan News
    Mukesh Kumar Sudarshan News
    Local News Reporter शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर में सांसद हरेन्द्र मलिक के आवास से कुछ दूरी पर BJP महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन पर सांसद हरेन्द्र मलिक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
    1
    मुजफ्फरनगर में सांसद हरेन्द्र मलिक के आवास से कुछ दूरी पर BJP महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन पर सांसद हरेन्द्र मलिक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर में राहुल गांधी संग एक युवक की सेल्फी का वीडियो वायरल हो रहा है। लोग इस सहज पल को 'प्यार' और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक बता रहे हैं।
    1
    मुजफ्फरनगर में राहुल गांधी संग एक युवक की सेल्फी का वीडियो वायरल हो रहा है। लोग इस सहज पल को 'प्यार' और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक बता रहे हैं।
    user_Vijay rathi
    Vijay rathi
    पत्रकार जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बुढ़ाना वासियों के लिए एक नया ऐप लॉन्च हुआ है जो स्थानीय खबरें देगा और शिकायतों पर कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। आप सिर्फ ₹1 की सदस्यता लेकर न सिर्फ सारी खबरें जान सकते हैं, बल्कि इन्हें साझा करके हर महीने ₹6000 तक कमा भी सकते हैं।
    1
    बुढ़ाना वासियों के लिए एक नया ऐप लॉन्च हुआ है जो स्थानीय खबरें देगा और शिकायतों पर कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। आप सिर्फ ₹1 की सदस्यता लेकर न सिर्फ सारी खबरें जान सकते हैं, बल्कि इन्हें साझा करके हर महीने ₹6000 तक कमा भी सकते हैं।
    user_Mohammad Farmaan Siddiqui
    Mohammad Farmaan Siddiqui
    Plumber Budhana, Muzaffarnagar•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.