logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक : 14 सितंबर 2026* *जिला : विदिशा* *फर्जी दस्तावेजों से चोरी की अर्टिगा कार बासौदा में बेचने वाला दूसरा आरोपी डीलर दीपांश जैन गिरफ्तार* विदिशा। थाना बासौदा शहर पुलिस ने चोरी की अर्टिगा कार को फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से बासौदा में बेचने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने चोरी की अर्टिगा कार MP09AF6665, कीमत लगभग 14.50 लाख रुपये बरामद की थी। मामले में पूर्व में एक आरोपी अरबाज खान को गिरफ्तार किया जा चुका है। विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुरानी कार के डीलर दीपांश जैन को गिरफ्तार किया गया है। *घटना का विवरण:* दिनांक 10 जनवरी 2026 को फरियादी बृजेश गोस्वामी ने थाना बासौदा शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर के सामने खड़ी उसकी अर्टिगा कार क्रमांक MP09AF6665 को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बासौदा शहर में अपराध क्रमांक 13/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी तथा एसडीओपी श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में चोरी गई अर्टिगा कार की तलाश एवं आरोपियों की पतारसी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। बासौदा शहर पुलिस ने गुलाबगंज पुलिस के सहयोग से तत्काल घेराबंदी कर चोरी गई अर्टिगा कार कीमती करीब 14.50 लाख रुपये बरामद की तथा मामले में आरोपी अरबाज खान पिता शकील खान, निवासी चंदन नगर, इंदौर को गिरफ्तार किया गया। *पुलिस कार्रवाई एवं विवेचना:* विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों ने उक्त अर्टिगा कार इंदौर से किराये पर लेकर गंजबासौदा के पुरानी कार डीलर दीपांश जैन के माध्यम से फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर बासौदा निवासी बृजेश गोस्वामी को करीब 9 लाख रुपये में बेच दिया था। प्रकरण में करीब 8.30 लाख रुपये की धोखाधड़ीपूर्वक हड़पने की बात भी सामने आई है। विवेचना के आधार पर दिनांक 12 सितंबर 2026 को थाना बासौदा शहर पुलिस द्वारा दीपांश जैन पिता राजकुमार जैन, निवासी पाठशाला के पास, बासौदा को गिरफ्तार किया गया। *सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्रवाई में निरीक्षक संजय बेदिया, थाना प्रभारी बासौदा शहर, उनि बी.एल. मालवीय, प्र.आर. सुरेश रघुवंशी, प्र.आर. सतेन्द्र रावत, आर. अभिषेक शुक्ला, आर. सतेन्द्र तोमर एवं आर. सरमन साहू का सराहनीय योगदान रहा।

9 hrs ago
user_IBN NEWS
IBN NEWS
सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago
a76e0e4a-af48-47a5-a6a6-b2605091a7c0

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • jamal Pur me rod bahot karab he motarsaekil nhi nikalti siti shironj ke par ग्राम जमाल पुर सरपंच से बोला तो भी रोड नहीं बनता
    1
    jamal Pur me rod bahot karab he motarsaekil nhi nikalti siti shironj ke par 
ग्राम जमाल पुर सरपंच से बोला तो भी रोड नहीं बनता
    user_Suresh nayak
    Suresh nayak
    सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बड़ी खबर-शमशाबाद में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब और 1 क्विंटल महुआ लहान जब्त बड़ी खबर-शमशाबाद में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब और 1 क्विंटल महुआ लहान जब्त
    1
    बड़ी खबर-शमशाबाद में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब और 1 क्विंटल महुआ लहान जब्त
बड़ी खबर-शमशाबाद में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब और 1 क्विंटल महुआ लहान जब्त
    user_VIMAL KUMAR VISHWAKARMA
    VIMAL KUMAR VISHWAKARMA
    शमशाबाद, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • सवारी ऑटो में खाद सीमेंट ढुलाई से लोडिंग वाहन चालक परेशान सवारी ऑटो में खाद-सीमेंट ढुलाई से लोडिंग वाहन चालक परेशान कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग, बोले- काम नहीं मिल रहा अशोकनगर में सवारी ऑटो में यात्रियों की जगह खाद, सीमेंट, सरिया और पाइप जैसे सामान की ढुलाई की जा रही है। इससे लोडिंग वाहन चालकों को काम नहीं मिल रहा है। मंगलवार को एकता लोडिंग यूनियन के चालकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर तहसीलदार आलोक श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि शहर के ज्यादातर ऑटो का इस्तेमाल सामान ढोने के लिए होता है। सवारी ऑटो चालक भी खाद की बोरी, सीमेंट, सरिया, बल्लियां और पाइप जैसे सामान भरकर ले जा रहे हैं। इससे लोडिंग वाहन चालकों को काम नहीं मिल पा रहा है। चालकों का कहना है कि सवारी ऑटो में क्षमता से ज्यादा सामान ले जाने से आए दिन विवाद भी होते हैं। उन्होंने ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी थी, पर समस्या का कोई हल नहीं निकला। चालकों के मुताबिक, यूनियन ने कहा कि शिकायत करने से भी कुछ नहीं होगा। लोडिंग वाहन चालकों ने बताया कि काम न मिलने से उनके वाहनों की किस्तें जमा नहीं हो पा रही हैं। परिवार चलाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से सवारी ऑटो में सामान की ढुलाई और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि उन्हें काम मिल सके।
    2
    सवारी ऑटो में खाद सीमेंट ढुलाई से लोडिंग वाहन चालक परेशान
सवारी ऑटो में खाद-सीमेंट ढुलाई से लोडिंग वाहन चालक परेशान
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग, बोले- काम नहीं मिल रहा
अशोकनगर में सवारी ऑटो में यात्रियों की जगह खाद, सीमेंट, सरिया और पाइप जैसे सामान की ढुलाई की जा रही है। इससे लोडिंग वाहन चालकों को काम नहीं मिल रहा है। मंगलवार को एकता लोडिंग यूनियन के चालकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर तहसीलदार आलोक श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि शहर के ज्यादातर ऑटो का इस्तेमाल सामान ढोने के लिए होता है। सवारी ऑटो चालक भी खाद की बोरी, सीमेंट, सरिया, बल्लियां और पाइप जैसे सामान भरकर ले जा रहे हैं। इससे लोडिंग वाहन चालकों को काम नहीं मिल पा रहा है।
चालकों का कहना है कि सवारी ऑटो में क्षमता से ज्यादा सामान ले जाने से आए दिन विवाद भी होते हैं। उन्होंने ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी थी, पर समस्या का कोई हल नहीं निकला। चालकों के मुताबिक, यूनियन ने कहा कि शिकायत करने से भी कुछ नहीं होगा।
लोडिंग वाहन चालकों ने बताया कि काम न मिलने से उनके वाहनों की किस्तें जमा नहीं हो पा रही हैं। परिवार चलाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से सवारी ऑटो में सामान की ढुलाई और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि उन्हें काम मिल सके।
    user_Neeraj sharma
    Neeraj sharma
    Local News Reporter अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • एसडीओपी खुरई प्रवीण अस्थाना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति। खबर जिला सागर से। लोकेशन,,,,, खुरई , सागर। दिनांक 14/09/2026 सागर पुलिस एसडीओपी खुरई प्रवीण अस्थाना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति पुलिस अधीक्षक सागर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद चिन्ह लगाकर दी शुभकामनाएं सागर। मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के क्रम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खुरई प्रवीण अस्थाना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर आज पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया द्वारा श्री प्रवीण अस्थाना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद चिन्ह लगाकर पदोन्नति की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री प्रवीण अस्थाना को पदोन्नति पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया ने पदोन्नति पर श्री अस्थाना को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति अधिकारी के कार्य, समर्पण एवं जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठा का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री अस्थाना अपने अनुभव एवं कार्यकुशलता का उपयोग करते हुए नवीन दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे तथा पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। श्री प्रवीण अस्थाना ने पदोन्नति पर वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सौंपे गए नवीन दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग एवं आमजन की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। रिपोर्ट हरिकृष्ण सोनी।
    1
    एसडीओपी खुरई प्रवीण अस्थाना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति।
खबर जिला सागर से।
लोकेशन,,,,, खुरई , सागर।
दिनांक 14/09/2026
सागर पुलिस
एसडीओपी खुरई प्रवीण अस्थाना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति
पुलिस अधीक्षक सागर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद चिन्ह लगाकर दी शुभकामनाएं
सागर। मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के क्रम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खुरई प्रवीण अस्थाना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
इस अवसर पर आज पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया द्वारा श्री प्रवीण अस्थाना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद चिन्ह लगाकर पदोन्नति की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री प्रवीण अस्थाना को पदोन्नति पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया ने पदोन्नति पर श्री अस्थाना को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति अधिकारी के कार्य, समर्पण एवं जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठा का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री अस्थाना अपने अनुभव एवं कार्यकुशलता का उपयोग करते हुए नवीन दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे तथा पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
श्री प्रवीण अस्थाना ने पदोन्नति पर वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सौंपे गए नवीन दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग एवं आमजन की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्ट हरिकृष्ण सोनी।
    user_हरिकृष्ण सोनी
    हरिकृष्ण सोनी
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • प्रेस नोट गौ सेवा के साथ मनाया डॉ. कोमल साईं कृति ने अपना जन्मदिन भोपाल, 13 सितंबर 2026। आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों से जुड़ी डॉ. कोमल साईं कृति ने अपना जन्मदिन एक अनूठे और सेवाभावी अंदाज़ में मनाया। उन्होंने 13 सितंबर को अपने जन्मदिन के अवसर पर अंकिता गौशाला, श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, लक्ष्मण नगर, दाना पानी रोड, भोपाल में गौ माताओं के लिए गौ भंडारा एवं छप्पन भोग का आयोजन किया। इस अवसर पर डॉ. कोमल साईं कृति ने स्वयं गौ माताओं को भोजन एवं भोग अर्पित किया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन केवल स्वयं की खुशी मनाने का अवसर नहीं, बल्कि ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और सेवा के माध्यम से इस दिन को सार्थक बनाने का अवसर है। डॉ. कोमल साईं कृति पिछले कई वर्षों से अपने जन्मदिन को सेवा, आध्यात्मिक साधना और समाजोपयोगी कार्यों के साथ मनाती आ रही हैं। उनका मानना है कि जरूरतमंदों की सेवा, गौ सेवा और आध्यात्मिक कार्यों के माध्यम से जीवन में प्राप्त खुशियों को दूसरों के साथ बाँटना ही जन्मदिन मनाने का सबसे सुंदर तरीका है। उन्होंने कहा, “गौ सेवा मेरे लिए केवल सेवा कार्य नहीं, बल्कि ईश्वर की आराधना है। मैं चाहती हूँ कि मेरे जीवन का प्रत्येक शुभ अवसर किसी न किसी सेवा कार्य के लिए समर्पित हो।” गौशाला में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी गौ माताओं को भोग अर्पित किया और डॉ. कोमल साईं कृति को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। “गौ सेवा—ईश्वर सेवा” के संदेश के साथ यह जन्मदिन सेवा, श्रद्धा और आध्यात्मिक भाव का सुंदर उदाहरण बना। प्रेस नोट गौ सेवा के साथ मनाया डॉ. कोमल साईं कृति ने अपना जन्मदिन भोपाल, 13 सितंबर 2026। आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों से जुड़ी डॉ. कोमल साईं कृति ने अपना जन्मदिन एक अनूठे और सेवाभावी अंदाज़ में मनाया। उन्होंने 13 सितंबर को अपने जन्मदिन के अवसर पर अंकिता गौशाला, श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, लक्ष्मण नगर, दाना पानी रोड, भोपाल में गौ माताओं के लिए गौ भंडारा एवं छप्पन भोग का आयोजन किया। इस अवसर पर डॉ. कोमल साईं कृति ने स्वयं गौ माताओं को भोजन एवं भोग अर्पित किया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन केवल स्वयं की खुशी मनाने का अवसर नहीं, बल्कि ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और सेवा के माध्यम से इस दिन को सार्थक बनाने का अवसर है। डॉ. कोमल साईं कृति पिछले कई वर्षों से अपने जन्मदिन को सेवा, आध्यात्मिक साधना और समाजोपयोगी कार्यों के साथ मनाती आ रही हैं। उनका मानना है कि जरूरतमंदों की सेवा, गौ सेवा और आध्यात्मिक कार्यों के माध्यम से जीवन में प्राप्त खुशियों को दूसरों के साथ बाँटना ही जन्मदिन मनाने का सबसे सुंदर तरीका है। उन्होंने कहा, “गौ सेवा मेरे लिए केवल सेवा कार्य नहीं, बल्कि ईश्वर की आराधना है। मैं चाहती हूँ कि मेरे जीवन का प्रत्येक शुभ अवसर किसी न किसी सेवा कार्य के लिए समर्पित हो।” गौशाला में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी गौ माताओं को भोग अर्पित किया और डॉ. कोमल साईं कृति को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। “गौ सेवा—ईश्वर सेवा” के संदेश के साथ यह जन्मदिन सेवा, श्रद्धा और आध्यात्मिक भाव का सुंदर उदाहरण बना।
    1
    प्रेस नोट

गौ सेवा के साथ मनाया डॉ. कोमल साईं कृति ने अपना जन्मदिन

भोपाल, 13 सितंबर 2026।
आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों से जुड़ी डॉ. कोमल साईं कृति ने अपना जन्मदिन एक अनूठे और सेवाभावी अंदाज़ में मनाया। उन्होंने 13 सितंबर को अपने जन्मदिन के अवसर पर अंकिता गौशाला, श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, लक्ष्मण नगर, दाना पानी रोड, भोपाल में गौ माताओं के लिए गौ भंडारा एवं छप्पन भोग का आयोजन किया।

इस अवसर पर डॉ. कोमल साईं कृति ने स्वयं गौ माताओं को भोजन एवं भोग अर्पित किया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन केवल स्वयं की खुशी मनाने का अवसर नहीं, बल्कि ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और सेवा के माध्यम से इस दिन को सार्थक बनाने का अवसर है।

डॉ. कोमल साईं कृति पिछले कई वर्षों से अपने जन्मदिन को सेवा, आध्यात्मिक साधना और समाजोपयोगी कार्यों के साथ मनाती आ रही हैं। उनका मानना है कि जरूरतमंदों की सेवा, गौ सेवा और आध्यात्मिक कार्यों के माध्यम से जीवन में प्राप्त खुशियों को दूसरों के साथ बाँटना ही जन्मदिन मनाने का सबसे सुंदर तरीका है।

उन्होंने कहा, “गौ सेवा मेरे लिए केवल सेवा कार्य नहीं, बल्कि ईश्वर की आराधना है। मैं चाहती हूँ कि मेरे जीवन का प्रत्येक शुभ अवसर किसी न किसी सेवा कार्य के लिए समर्पित हो।”

गौशाला में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी गौ माताओं को भोग अर्पित किया और डॉ. कोमल साईं कृति को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।

“गौ सेवा—ईश्वर सेवा” के संदेश के साथ यह जन्मदिन सेवा, श्रद्धा और आध्यात्मिक भाव का सुंदर उदाहरण बना।

    user_Guru Prasad Sharma
    Guru Prasad Sharma
    बैरसिया, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • लटेरी में वन अमले पर पथराव, अवैध सागौन कटाई के बीच 27 नग सागौन जब्त लटेरी में वन अमले पर पथराव, अवैध सागौन कटाई के बीच 27 नग सागौन जब्त
    1
    लटेरी में वन अमले पर पथराव, अवैध सागौन कटाई के बीच 27 नग सागौन जब्त
लटेरी में वन अमले पर पथराव, अवैध सागौन कटाई के बीच 27 नग सागौन जब्त
    user_VIMAL KUMAR VISHWAKARMA
    VIMAL KUMAR VISHWAKARMA
    शमशाबाद, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मक्सूदनगढ़ के करेला गांव में कुएं में मिला नाबालिक के शव के बाद, आज फिर मामला हुआ गरम मक्सूदनगढ़ के करेला गांव में कुएं में मिला नाबालिक के शव के बाद, आज फिर मामला हुआ गरम
    1
    मक्सूदनगढ़ के करेला गांव में कुएं में मिला नाबालिक के शव के बाद, आज फिर मामला हुआ गरम
मक्सूदनगढ़ के करेला गांव में कुएं में मिला नाबालिक के शव के बाद, आज फिर मामला हुआ गरम
    user_Tony Shah
    Tony Shah
    मकसूदनगढ़, गुना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जरंग दल वालों ने भैंस चुराई ओबीसी एससी एसटी हो जाओ तैयार साथियों बजरंग दल के गुंडो को जूता मारो सालों को ग्राम पिपरई लोधी ओबीसी एससी एसटी हिंदू परिवार के कपड़े जलाने वाले गुंडो को जूता मारो सालों को पुलिस प्रशासन देख रही दंगा इन गुंडो पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करो नहीं तो आंदोलन किया जाएगा एक बड़ा अशोकनगर में ओबीसी महासभा भीम आर्मी जायस संगठन हो जाओ तैयार साथियों और लोधी समाज के व्यक्ति को नंगा करके घुमाया जिला अशोकनगर के ग्राम पिपरई में लोधी समाज के व्यक्ति ने हनुमान जी की मूर्ति तोड़ी पर उसकी सजा कानूनी रूप से मिलनी चाहिए ठीक है लेकिन बजरंग दल वालों ने उसके साथ मारपीट की पूरे गांव में नंगा घुमाया गया बजरंग दल वालों ने भैंस चोरी की पूरे परिवार के साथ मारपीट की गई मासूम बच्चों के साथ मारपीट की गई उसके मकान पर बुलडोजर चलाया गया यह क्या संवैधानिक न्याय हैं उन अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो सुप्रीम कोर्ट का आदेश है अपराधी के परिवार को प्रताड़ित नहीं किया जा सकता या उसकी संपत्ति मकान पर बुलडोजर नहीं चल सकता
    1
    जरंग दल वालों ने भैंस चुराई ओबीसी एससी एसटी हो जाओ तैयार साथियों बजरंग दल के गुंडो को जूता मारो सालों को ग्राम पिपरई लोधी ओबीसी एससी एसटी हिंदू परिवार के कपड़े जलाने वाले गुंडो को जूता मारो सालों को पुलिस प्रशासन देख रही दंगा इन गुंडो पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करो नहीं तो आंदोलन किया जाएगा एक बड़ा अशोकनगर में ओबीसी महासभा भीम आर्मी जायस संगठन हो जाओ तैयार साथियों और लोधी समाज के व्यक्ति को नंगा करके घुमाया 
जिला अशोकनगर के ग्राम पिपरई में लोधी समाज के व्यक्ति ने हनुमान जी की मूर्ति तोड़ी पर उसकी सजा कानूनी रूप से मिलनी चाहिए  ठीक है लेकिन बजरंग दल वालों ने उसके साथ मारपीट की पूरे गांव में नंगा घुमाया गया बजरंग दल वालों ने भैंस चोरी की पूरे परिवार के साथ मारपीट की गई मासूम बच्चों के साथ मारपीट की गई  उसके मकान पर बुलडोजर चलाया गया यह क्या संवैधानिक न्याय हैं उन  अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो सुप्रीम कोर्ट का आदेश है अपराधी के परिवार को प्रताड़ित नहीं किया जा सकता या उसकी संपत्ति मकान पर बुलडोजर नहीं चल सकता
    user_मानवाधिकार  भारतीय
    मानवाधिकार भारतीय
    Lawyer Ashoknagar, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.