लैब टैक्नीशियन का स्थानातरण होने से पद रिक्त, मरीजों को हो रही परेशानी । चार माह पूर्व हुआ था लैब टैक्नीशियन का स्थानांतरण। अरे, सीएमओ साहब ग्रामीण अंचल की सीएचसी पर भी दे दो ध्यान। दियोरिया /पीलीभीत। लैब टेक्नीशियन का स्थानांतरण होने के चार माह पश्चात भी अभी तक दियोरिया सीएचसी पर किसी पैथोलॉजी लैब में टेक्नीशियन की तैनाती न होने से पद रिक्त पड़ा है तथा ताले में कैद पैथालॉजी सीएचसी की शोभा बढ़ा रहा है।जिस कारण उपचार कराने आ रहे मरीजों को जांच कराने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब हो कि क्षेत्र की लगभग पचास हजार की आबादी के बीच एक मात्र दियोरिया सीएचसी में क्षेत्रीय जनता को पूर्ण रूप से मूलभूत सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है,सीएचसी दियोरिया में तैनात लैब टैक्नीशियन प्रदीप कुमार का लगभग चार माह पूर्व जहानाबाद सीएचसी में स्थानांतरण होने के बाद से अब तक यह पद रिक्त है, सीएचसी पर कोई तैनाती न होने के कारण सीएचसी पर पहुंचने वाले मरीजों को जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है।जिस कारण मरीजों को कुकरमुत्तो की तरह जगह वेजगह अप्रशिक्षित लैबों में जांच कराने को विवश होना पड़ रहा है। जिससे धन और समय पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। ऐसा लगता है कि मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर आलोक शर्मा ने इन अप्रशिक्षित लैबों को मूक समर्थन दे रखा है।इस बावत प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर तपश त्रिपाठी ने बताया है कि सीएचसी पर तैनात लैब टैक्नीशियन का माह दिसम्बर में स्थानांतरण होने के पश्चात अभी किसी टैक्नीशियन की तैनाती नही हो पायी है जिससे मरीजों की जांचे नहीं हो पा रही है, तबसे यह पद रिक्त है और अभी नवीन तैनाती नहीं हुई है ।

- मण्डलायुक्त महोदय द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं सदर तहसील के विभिन्न पटलों का किया औचक निरीक्षण। पीलीभीत सूचना विभाग 30 मार्च 2026/मा0 मंडलायुक्त महोदय बरेली मण्डल बरेली भूपेन्द्र एस. चैधरी द्वारा आज लम्बित वाद, खनन पट्टे, राजस्व वसूली विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कलेक्टेªट कार्यालय के विभिन्न पटलों राजस्व अभिलेखागार, नजारत, शस्त्र अनुभाग, सीआरए कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान बस्तों के रख-रखाव एवं बस्तांे को खुलवाकर अभिलेखों की जाॅच की। नजारत के निरीक्षण के दौरान आकस्मिक अवकाश पत्रावली, नागरिकता पत्रावली व अन्य महत्वपूर्ण पत्रावलियों का अवलोकन किया। सीआरए कार्यालय के निरीक्षण के दौरान दुर्घटना मुआवजा से सम्बन्धित पत्रावलियों की जाॅच की। शस्त्र अनुभाग के निरीक्षण के दौरान उन्होंने असलहो की संख्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की। तहसील सदर में रजिस्ट्रार, कानूनगो कार्यालय, आईजीआरएस कार्यालय, संग्रह कार्यालय का निरीक्षण किया व चकबन्दी से सम्बन्धित कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) प्रसून द्विवेद्वी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव, नगर मजिस्टेªट विजय वर्धन तोमर, नायब तहसीलदार, प्रशासनिक अधिकारी, नाजिर सहित पटल सहायक उपस्थित रहे।4
- पीलीभीत के नौगमियां में गांव की सुख शांति के लिए ग्राम देवता की वार्षिक पूजा का आयोजन। नौगमियां में हुआ वार्षिक पूजा का आयोजन। निकाली गई भव्य शोभायात्रा। दियोरिया कला। गांव की सुख शांति और समृद्धि के लिए गांव नौगमियां में वार्षिक पूजा का आयोजन किया गया। आयोजन से पहले सभी ग्रामीणों के सहयोग से लालता प्रसाद उर्फ बाबाजी के मार्गदर्शन में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो कि डीजे के साथ धार्मिक भजन गाते हुए प्रसिद्ध शक्तिपीठ इलावांस देवल देवी मंदिर पर रवाना हुई पूजा अर्चना के बाद वापस गांव लौट कर शोभायात्रा संपन्न हुई और विधि विधान से सामूहिक यज्ञ कर गांव के सुख शांति की कामना की गई।1
- पीलीभीत ओवर ब्रिज आसाम चौराहा का 98 करोड़ की लागत से बना 1 अप्रैल को होगा उद्घाटन1
- फरीदपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम खरगापुर में गेहूं कटाई शुरू करने से पहले मशीन स्वामी बब्बू सिंह द्वारा पूजा अर्चना कर कटाई शुरू की गई।।1
- *यौमे रज़ा (यौमे पैदाइश) बहुत बहुत मुबारक हो। अब्दुल माजिद रज़ा क़ादरी टी टी एस की जानिब से* माशा अल्लाह आज सरकार आला हज़रत की यौमे। विलादत की खुशी में टी टी एस प्रदेश सचिव व सहारा सिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर अब्दुल माजिद रज़ा क़ादरी ने । खुशी का इज़हार करते हुए अपने हॉस्पिटल से लेकर दरगाह आला हज़रत तक मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया और सभी को मुबारकबाद पेश की अब्दुल माजिद रज़ा क़ादरी टी टी एस व खादिम सरकार हुज़ूर अहसन मियां साहब क़िब्ला बदरूशरिया सज्जादा नशीन दरगाह आला हज़रत की जानिब से और दरगाह आला हज़रत की तंजीम टी टी एस की जानिब से देश, विदेश, पूरी दुनिया के मुसलमानो को मुबारक बाद पेश की। उन्होंने ने कहा आला हज़रत उस शख्सियत का नाम है जिन्होंने हमारे इमानों की हिफाज़त की और आज भी कर रहे हैं। आला हज़रत के । दामन को मजबूती से पकड़े रहना ही कामयाबी है ईमान की हिफाज़त है और हमें चाहिए कि हम आला हज़रत सरकार के बताए हुए रास्ते पर चले उनकी लिखी हुई किताबे पढ़ने की कोशिश करें इंशाल्लाह ताला यहां भी कामयाबी मिलेगी और मरने के बाद भी कामयाबी मिलेगी1
- अभियुक्त ऋषभ ठाकुर पुत्र गौतम सिंह नि० मकान सं० 841 डा० खण्डेलवाल वाली गलीथाना सुभाषनगर जनपद बरेली1
- पासी राजकुमार रावत एडवोकेट प्रदेश उपाध्यक्ष लाखन आर्मी वरिष्ठ उपाध्यक्ष सिविल वार एसो पुवायां जिला प्रभारी बीडीसी संघ निवासी नगर पंचायत बन्डा ने आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाज को जागृत करने के लिए जगह-जगह दवे कुचले शोषित वंचित लोगों को जगाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन शुरू कर दिया है ग्रामीण क्षेत्रों में रावत को भरपूर समर्थन मिल रहा है आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में परिवर्तन की ब्यार नजर आ रही है1
- नौगमियां में हुआ वार्षिक पूजा का आयोजन। निकाली गई भव्य शोभायात्रा। दियोरिया कला। गांव की सुख शांति और समृद्धि के लिए गांव नौगमियां में वार्षिक पूजा का आयोजन किया गया। आयोजन से पहले सभी ग्रामीणों के सहयोग से लालता प्रसाद उर्फ बाबाजी के मार्गदर्शन में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो कि डीजे के साथ धार्मिक भजन गाते हुए प्रसिद्ध शक्तिपीठ इलावांस देवल देवी मंदिर पर रवाना हुई पूजा अर्चना के बाद वापस गांव लौट कर शोभायात्रा संपन्न हुई और विधि विधान से सामूहिक यज्ञ कर गांव के सुख शांति की कामना की गई।2