logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

PM मोदी ने यूरोप को चेतावनी दी थी… लेकिन यूरोप ने नहीं सुनी: बेल्जियम के PM बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने यूरोप को चेतावनी दी थी कि निर्भरता को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा, "अब हम सुन रहे हैं।" बार्ट डी वेवर ने आगे कहा, "यूरोप अब ऐसे भरोसेमंद पार्टनर्स की तलाश में है जो दबाव बनाने के लिए टैरिफ न लगाएं। और अगर इस लिस्ट में भारत का नाम नहीं है तो आपने बुनियादी बात मिस कर दी है।"

1 hr ago
user_Star ToDay Samachar
Star ToDay Samachar
Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

PM मोदी ने यूरोप को चेतावनी दी थी… लेकिन यूरोप ने नहीं सुनी: बेल्जियम के PM बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने यूरोप को चेतावनी दी थी कि निर्भरता को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा, "अब हम सुन रहे हैं।" बार्ट डी वेवर ने आगे कहा, "यूरोप अब ऐसे भरोसेमंद पार्टनर्स की तलाश में है जो दबाव बनाने के लिए टैरिफ न लगाएं। और अगर इस लिस्ट में भारत का नाम नहीं है तो आपने बुनियादी बात मिस कर दी है।"

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फ़िरोज़ाबाद के सदर विधायक ने बताया 3 अत्याधुनिक फायर टेंडर जल्द बेड़े मे होंगे शामिल अब अग्निकांड से निपटने के लिए बढ़ेगी फायर ब्रिगेड की ताकत फिरोजाबाद में अग्निकांड जैसी बड़ी आपदाओं के समय फायर ब्रिगेड के संसाधनों की कमी की समस्या सामने आती रही है। करीब एक माह पूर्व 31 जुलाई को जलेसर रोड स्थित श्री विजय अग्रवाल जी की दुकान में हुए भीषण अग्निकांड के दौरान भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की कमी महसूस हुई थी। इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए फिरोजाबाद सदर विधायक मनीष असीजा जी ने शासन को पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए अतिरिक्त अत्याधुनिक फायर ब्रिगेड गाड़ियों की मांग की थी। सरकार ने प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति देते हुए 10 सितंबर तक मुख्य अग्निशमन अधिकारी, फिरोजाबाद को इन गाड़ियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 💰 करोड़ों की लागत से आने वाली 3 अत्याधुनिक गाड़ियाँ— 🚒 1. वाटर बाउजर (18,000 लीटर) चार सामान्य फायर टेंडरों के बराबर पानी का भंडारण, जिससे लंबे समय तक आग बुझाने में मदद मिलेगी। 🚒 2. फोम टेंडर (5,000 लीटर) केमिकल, फोम और अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थों से लगी आग पर प्रभावी तरीके से काबू पाने में सक्षम। 🚒 3. रेस्क्यू टेंडर पानी के साथ ऊंची इमारतों तक पहुंचने, आग में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और आधुनिक बचाव उपकरणों व फायर प्रूफ किट के साथ राहत-बचाव कार्य में उपयोगी। 🔥 नई गाड़ियों के मिलने से फिरोजाबाद में आग जैसी आपदाओं से निपटने की क्षमता और मजबूत होगी। Update News -04/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट
    1
    फ़िरोज़ाबाद के सदर विधायक ने बताया 3 अत्याधुनिक फायर टेंडर जल्द बेड़े मे होंगे शामिल 
अब अग्निकांड से निपटने के लिए बढ़ेगी फायर ब्रिगेड की ताकत
फिरोजाबाद में अग्निकांड जैसी बड़ी आपदाओं के समय फायर ब्रिगेड के संसाधनों की कमी की समस्या सामने आती रही है। करीब एक माह पूर्व 31 जुलाई को जलेसर रोड स्थित श्री विजय अग्रवाल जी की दुकान में हुए भीषण अग्निकांड के दौरान भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की कमी महसूस हुई थी। इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए फिरोजाबाद सदर विधायक मनीष असीजा जी ने शासन को पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए अतिरिक्त अत्याधुनिक फायर ब्रिगेड गाड़ियों की मांग की थी। सरकार ने प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति देते हुए 10 सितंबर तक मुख्य अग्निशमन अधिकारी, फिरोजाबाद को इन गाड़ियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
💰 करोड़ों की लागत से आने वाली 3 अत्याधुनिक गाड़ियाँ—
🚒 1. वाटर बाउजर (18,000 लीटर)
चार सामान्य फायर टेंडरों के बराबर पानी का भंडारण, जिससे लंबे समय तक आग बुझाने में मदद मिलेगी।
🚒 2. फोम टेंडर (5,000 लीटर)
केमिकल, फोम और अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थों से लगी आग पर प्रभावी तरीके से काबू पाने में सक्षम।
🚒 3. रेस्क्यू टेंडर
पानी के साथ ऊंची इमारतों तक पहुंचने, आग में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और आधुनिक बचाव उपकरणों व फायर प्रूफ किट के साथ राहत-बचाव कार्य में उपयोगी।
🔥 नई गाड़ियों के मिलने से फिरोजाबाद में आग जैसी आपदाओं से निपटने की क्षमता और मजबूत होगी।
Update News -04/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पर्यटन नगरी आगरा में ताजमहल देखने आने वाले पर्यटक अब सिर्फ स्मारक की खूबसूरती नहीं देखते, बल्कि शहर में कदम रखते ही लपकों के जाल आगरा में बेखौफ लपके, पर्यटकों को बना रहे शिकार पर्यटन नगरी आगरा में ताजमहल देखने आने वाले पर्यटक अब सिर्फ स्मारक की खूबसूरती नहीं देखते, बल्कि शहर में कदम रखते ही लपकों के जाल में फंसने का खतरा भी झेलते हैं।आगरा में फर्जी गाइड यानी लपके एक बार फिर बेखौफ नजर आ रहे हैं।शहर के एंट्री पॉइंट से लेकर प्रमुख चौराहों तक इनका जमावड़ा दिखाई देता है।कम रेट में होटल दिलाने और ताजमहल घुमाने का लालच देकर पर्यटकों को अपने जाल में फंसाया जाता है।इसके बाद शुरू होता है मोटी रकम वसूलने का खेल। कम कीमत के सामान को महंगे दामों में बेचने से लेकर पर्यटकों को गुमराह करने तक के आरोप इन लपकों पर लगते रहे हैं।तस्वीरें आगरा की हैं और सवाल सीधे पर्यटन व्यवस्था पर खड़े हो रहे हैं।रात के अंधेरे में शहर के एंट्री पॉइंट्स पर लपकों की सक्रियता दिखाई देती है।फतेहपुर सीकरी रोड पर पृथ्वीनाथ फाटक और पथौली के आसपास इनकी मौजूदगी बताई जाती है। सिकंदरा चौराहा भी पर्यटकों को रोकने वाले लपकों के लिए अहम प्वाइंट बना हुआ है।छत्ता एसीपी ऑफिस के सामने पुल के नीचे भी लपकों के जमावड़े की शिकायतें सामने आती रही हैं।मधुनगर चौराहा और रमाडा कट भी ऐसे ही प्वाइंट्स में शामिल बताए जाते हैं।शहर में प्रवेश करते ही पर्यटकों को रोकना और फिर उन्हें होटल, गाइड और खरीदारी के नाम पर अपने साथ ले जाना इनका तरीका है।कम रेट का झांसा देकर पर्यटकों को फंसाया जाता है और बाद में उन्हीं सेवाओं और सामान के लिए मोटी रकम वसूलने के आरोप लगते हैं।सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन जगहों पर पुलिस की मौजूदगी और निगरानी होनी चाहिए, वहां लपके आखिर इतनी आसानी से सक्रिय कैसे हैं।क्या पुलिस और संबंधित विभाग को इनकी जानकारी नहीं है।या फिर कार्रवाई के बावजूद लपकों का नेटवर्क दोबारा सक्रिय हो जाता है।आगरा की पहचान ताजमहल और पर्यटन से है, लेकिन अगर शहर में दाखिल होते ही पर्यटकों को लपके घेरने लगें तो इसका सीधा असर आगरा की छवि पर पड़ता है।जरूरत है ऐसे फर्जी गाइडों के खिलाफ सिर्फ खानापूर्ति की कार्रवाई नहीं, बल्कि इनके पूरे नेटवर्क की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की।अब देखना होगा कि पुलिस और पर्यटन विभाग इन चिन्हित प्वाइंट्स पर सक्रिय लपकों के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं।
    3
    पर्यटन नगरी आगरा में ताजमहल देखने आने वाले पर्यटक अब सिर्फ स्मारक की खूबसूरती नहीं देखते, बल्कि शहर में कदम रखते ही लपकों के जाल
आगरा में बेखौफ लपके, पर्यटकों को बना रहे शिकार
पर्यटन नगरी आगरा में ताजमहल देखने आने वाले पर्यटक अब सिर्फ स्मारक की खूबसूरती नहीं देखते, बल्कि शहर में कदम रखते ही लपकों के जाल में फंसने का खतरा भी झेलते हैं।आगरा में फर्जी गाइड यानी लपके एक बार फिर बेखौफ नजर आ रहे हैं।शहर के एंट्री पॉइंट से लेकर प्रमुख चौराहों तक इनका जमावड़ा दिखाई देता है।कम रेट में होटल दिलाने और ताजमहल घुमाने का लालच देकर पर्यटकों को अपने जाल में फंसाया जाता है।इसके बाद शुरू होता है मोटी रकम वसूलने का खेल।
कम कीमत के सामान को महंगे दामों में बेचने से लेकर पर्यटकों को गुमराह करने तक के आरोप इन लपकों पर लगते रहे हैं।तस्वीरें आगरा की हैं और सवाल सीधे पर्यटन व्यवस्था पर खड़े हो रहे हैं।रात के अंधेरे में शहर के एंट्री पॉइंट्स पर लपकों की सक्रियता दिखाई देती है।फतेहपुर सीकरी रोड पर पृथ्वीनाथ फाटक और पथौली के आसपास इनकी मौजूदगी बताई जाती है।
सिकंदरा चौराहा भी पर्यटकों को रोकने वाले लपकों के लिए अहम प्वाइंट बना हुआ है।छत्ता एसीपी ऑफिस के सामने पुल के नीचे भी लपकों के जमावड़े की शिकायतें सामने आती रही हैं।मधुनगर चौराहा और रमाडा कट भी ऐसे ही प्वाइंट्स में शामिल बताए जाते हैं।शहर में प्रवेश करते ही पर्यटकों को रोकना और फिर उन्हें होटल, गाइड और खरीदारी के नाम पर अपने साथ ले जाना इनका तरीका है।कम रेट का झांसा देकर पर्यटकों को फंसाया जाता है और बाद में उन्हीं सेवाओं और सामान के लिए मोटी रकम वसूलने के आरोप लगते हैं।सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन जगहों पर पुलिस की मौजूदगी और निगरानी होनी चाहिए, वहां लपके आखिर इतनी आसानी से सक्रिय कैसे हैं।क्या पुलिस और संबंधित विभाग को इनकी जानकारी नहीं है।या फिर कार्रवाई के बावजूद लपकों का नेटवर्क दोबारा सक्रिय हो जाता है।आगरा की पहचान ताजमहल और पर्यटन से है, लेकिन अगर शहर में दाखिल होते ही पर्यटकों को लपके घेरने लगें तो इसका सीधा असर आगरा की छवि पर पड़ता है।जरूरत है ऐसे फर्जी गाइडों के खिलाफ सिर्फ खानापूर्ति की कार्रवाई नहीं, बल्कि इनके पूरे नेटवर्क की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की।अब देखना होगा कि पुलिस और पर्यटन विभाग इन चिन्हित प्वाइंट्स पर सक्रिय लपकों के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं।
    user_RK Mishra
    RK Mishra
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हाथरस/सहपऊ:मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, पांच अंतरजनपदीय जुआरी गिरफ्तार
    1
    हाथरस/सहपऊ:मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, पांच अंतरजनपदीय जुआरी गिरफ्तार
    user_Dharmendra Kasaudhan
    Dharmendra Kasaudhan
    Local News Reporter Hathras, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • सासनी में तृतीय भव्य लवकुश जन्मोत्सव शोभायात्रा की तैयारियां शुरू, ई-रिक्शा से हो रहा प्रचार-प्रसार सासनी में तृतीय भव्य लवकुश जन्मोत्सव शोभायात्रा की तैयारियां शुरू, ई-रिक्शा से हो रहा प्रचार-प्रसार सासनी। श्री कुशवाह क्षत्रिय समाज सासनी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले श्री लवकुश जन्मोत्सव एवं तृतीय भव्य शोभायात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं। आगामी 11 सितंबर 2026, शुक्रवार (भाद्रपद कृष्ण पक्ष अमावस्या) को दोपहर 2 बजे आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शोभायात्रा को भव्य और सफल बनाने के लिए कमेटी द्वारा ई-रिक्शा के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। प्रचार वाहन सासनी कस्बे से लेकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तक घर-घर और गली-गली जाकर लोगों को शोभायात्रा का आमंत्रण दे रहा है। कमेटी के सदस्यों द्वारा क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित होकर इस भव्य आयोजन में शामिल होने की अपील की जा रही है। कार्यक्रम का मुख्य स्थल अलीगढ़ रोड स्थित पंचवटी सतदेवा मन्दिर, सासनी (हाथरस) रखा गया है, जहां से शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। इस आयोजन को लेकर समाज के सभी प्रबुद्धजनों और पदाधिकारियों द्वारा तैयारियां अंतिम रूप दी जा रही हैं।
    1
    सासनी में तृतीय भव्य लवकुश जन्मोत्सव शोभायात्रा की तैयारियां शुरू, ई-रिक्शा से हो रहा प्रचार-प्रसार
सासनी में तृतीय भव्य लवकुश जन्मोत्सव शोभायात्रा की तैयारियां शुरू, ई-रिक्शा से हो रहा प्रचार-प्रसार
सासनी। श्री कुशवाह क्षत्रिय समाज सासनी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले श्री लवकुश जन्मोत्सव एवं तृतीय भव्य शोभायात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं। आगामी 11 सितंबर 2026, शुक्रवार (भाद्रपद कृष्ण पक्ष अमावस्या) को दोपहर 2 बजे आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शोभायात्रा को भव्य और सफल बनाने के लिए कमेटी द्वारा ई-रिक्शा के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है।
प्रचार वाहन सासनी कस्बे से लेकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तक घर-घर और गली-गली जाकर लोगों को शोभायात्रा का आमंत्रण दे रहा है। कमेटी के सदस्यों द्वारा क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित होकर इस भव्य आयोजन में शामिल होने की अपील की जा रही है। कार्यक्रम का मुख्य स्थल अलीगढ़ रोड स्थित पंचवटी सतदेवा मन्दिर, सासनी (हाथरस) रखा गया है, जहां से शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। इस आयोजन को लेकर समाज के सभी प्रबुद्धजनों और पदाधिकारियों द्वारा तैयारियां अंतिम रूप दी जा रही हैं।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सासनी में दो पक्षों के बीच विवाद, फायरिंग और सीसीटीवी फुटेज आया सामने सासनी के गांव बसगोई में मंगलवार देर रात दो पक्षों में विवाद और फायरिंग हुई। पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना की शिकायत बसगोई निवासी पार्वती पत्नी अजय चैहान ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि कुछ लोग थार गाड़ी से उनके घर आए और तमंचे-पिस्तौल से गोलियां चलाईं। पार्वती ने आरोप लगाया कि उनके बेटों अविलाश और अवतार को निशाना बनाकर फायरिंग की गई, जिसमें वे बाल-बाल बचे। घर के बाहर कारतूस और दीवारों पर गोली के निशान भी मिले थे। वहीं, दूसरे पक्ष के ग्राम लालगढ़ी निवासी जय प्रताप ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह अपनी थार गाड़ी से जा रहे थे, तब बसगोई के पास कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोककर फायरिंग की और उनका पीछा किया। बुधवार देर रात करीब 9.30 बजे सीओ सिटी हिमांशु मथुरा ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसपी के निर्देश पर एसओजी टीम और थाना सासनी पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों मोहित, अभय, सुधीर उर्फ सिद्धू और जयप्रकाश को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी, दो तमंचे 315 बोर, 10 जिंदा कारतूस और दो खाली खोखे बरामद किए हैं। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि पुलिस पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    4
    सासनी में दो पक्षों के बीच विवाद, फायरिंग और सीसीटीवी फुटेज आया सामने
सासनी के गांव बसगोई में मंगलवार देर रात दो पक्षों में विवाद और फायरिंग हुई। पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
घटना की शिकायत बसगोई निवासी पार्वती पत्नी अजय चैहान ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि कुछ लोग थार गाड़ी से उनके घर आए और तमंचे-पिस्तौल से गोलियां चलाईं। पार्वती ने आरोप लगाया कि उनके बेटों अविलाश और अवतार को निशाना बनाकर फायरिंग की गई, जिसमें वे बाल-बाल बचे। घर के बाहर कारतूस और दीवारों पर गोली के निशान भी मिले थे। वहीं, दूसरे पक्ष के ग्राम लालगढ़ी निवासी जय प्रताप ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह अपनी थार गाड़ी से जा रहे थे, तब बसगोई के पास कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोककर फायरिंग की और उनका पीछा किया। बुधवार देर रात करीब 9.30 बजे सीओ सिटी हिमांशु मथुरा ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसपी के निर्देश पर एसओजी टीम और थाना सासनी पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों मोहित, अभय, सुधीर उर्फ सिद्धू और जयप्रकाश को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी, दो तमंचे 315 बोर, 10 जिंदा कारतूस और दो खाली खोखे बरामद किए हैं। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि पुलिस पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    user_सासनी समाचार
    सासनी समाचार
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • झाड़ू से पिटे पूर्व विधायक गुड्डू पंडित....! बाहुबली विधायक का तमगा हासिल करने वाले पूर्व विधायक गुड्डू पंडित एक बार फिर सुर्खियों में है , इस बार उनकी तीसरी पत्नी ने उन्हें झाड़ू से पीटा तो उन्होंने भी उसे बालों से पकड़कर खींचा और घर के बाहर फेंक दिया l पूरा घटनाक्रम या कहे ड्रामा कैमरे में शूट हुआ और अब वायरल है l अर्चना पांडा ने थाने में अपने पति, पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अर्चना ने बताया कि गुरुवार को वह अपने बेटे समर पंडित के साथ घर में मौजूद थी। इसी दौरान पूर्व विधायक गुड्डू पंडित अचानक उनके घर पहुंचे और जोर-जोर से दरवाजा पीटते हुए चिल्लाने लगे। जैसे ही अर्चना ने दरवाजा खोला, आरोप है कि गुड्डू पंडित ने उन्हें जोरदार धक्का दे दिया, जिससे वह फर्श पर गिर गईं। इसके बाद आरोप है कि उन्होंने उनके बाल पकड़कर घसीटा और मारपीट की। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है....!!
    1
    झाड़ू से पिटे पूर्व विधायक गुड्डू पंडित....!
बाहुबली विधायक का तमगा हासिल करने वाले पूर्व विधायक गुड्डू पंडित एक बार फिर सुर्खियों में है , इस बार उनकी तीसरी पत्नी ने उन्हें झाड़ू से पीटा तो उन्होंने भी उसे बालों से पकड़कर खींचा और घर के बाहर फेंक दिया l पूरा घटनाक्रम या कहे ड्रामा कैमरे में शूट हुआ और अब वायरल है l

अर्चना पांडा ने थाने में अपने पति, पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अर्चना ने बताया कि गुरुवार को वह अपने बेटे समर पंडित के साथ घर में मौजूद थी। इसी दौरान पूर्व विधायक गुड्डू पंडित अचानक उनके घर पहुंचे और जोर-जोर से दरवाजा पीटते हुए चिल्लाने लगे।
जैसे ही अर्चना ने दरवाजा खोला, आरोप है कि गुड्डू पंडित ने उन्हें जोरदार धक्का दे दिया, जिससे वह फर्श पर गिर गईं। इसके बाद आरोप है कि उन्होंने उनके बाल पकड़कर घसीटा और मारपीट की। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है....!!
    user_Star ToDay Samachar
    Star ToDay Samachar
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मदनपुर। ब्लॉक मदनपुर के सभागार कक्ष में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासक संघ के अध्यक्ष पद के चयन को लेकर प्रधानों के बीच विचार-विमर्श हुआ। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बलीपुर ने की। बैठक के दौरान ग्राम प्रधान वेद प्रकाश यादव, खटुयामई ने लौहरई के ग्राम प्रधान ग्रीश चंद्र यादव के नाम का प्रस्ताव अध्यक्ष पद के लिए रखा। प्रस्ताव पर मौजूद ग्राम प्रधानों ने सहमति जताते हुए सर्वसम्मति से ग्रीश चंद्र यादव को प्रशासक संघ का अध्यक्ष चुन लिया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद ग्रीश चंद्र यादव ने सभी ग्राम प्रधानों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और प्रधानों के हितों के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने प्रधानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही। इस मौके पर प्रधान विनेश यादव, गणेश प्रधान, मनोज प्रधान, चरण सिंह प्रधान, मुकेश प्रधान, उमाशंकर प्रधान, कुलदीप प्रधान, वीरेंद्र सिंह, अवनीश प्रधान, साहब सिंह प्रधान, नरेंद्र प्रधान, रामकेश प्रधान, गेंदालाल प्रधान, दिनेश प्रधान, महेश चंद्र प्रधान, दिनेश कुमार प्रधान सहित क्षेत्र के अन्य ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
    3
    मदनपुर। ब्लॉक मदनपुर के सभागार कक्ष में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासक संघ के अध्यक्ष पद के चयन को लेकर प्रधानों के बीच विचार-विमर्श हुआ। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बलीपुर ने की।
बैठक के दौरान ग्राम प्रधान वेद प्रकाश यादव, खटुयामई ने लौहरई के ग्राम प्रधान ग्रीश चंद्र यादव के नाम का प्रस्ताव अध्यक्ष पद के लिए रखा। प्रस्ताव पर मौजूद ग्राम प्रधानों ने सहमति जताते हुए सर्वसम्मति से ग्रीश चंद्र यादव को प्रशासक संघ का अध्यक्ष चुन लिया।
अध्यक्ष चुने जाने के बाद ग्रीश चंद्र यादव ने सभी ग्राम प्रधानों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और प्रधानों के हितों के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने प्रधानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही।
इस मौके पर प्रधान विनेश यादव, गणेश प्रधान, मनोज प्रधान, चरण सिंह प्रधान, मुकेश प्रधान, उमाशंकर प्रधान, कुलदीप प्रधान, वीरेंद्र सिंह, अवनीश प्रधान, साहब सिंह प्रधान, नरेंद्र प्रधान, रामकेश प्रधान, गेंदालाल प्रधान, दिनेश प्रधान, महेश चंद्र प्रधान, दिनेश कुमार प्रधान सहित क्षेत्र के अन्य ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
    user_Gaurav Mishra patrakaar
    Gaurav Mishra patrakaar
    Advertising agency फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने ऑटो में मारी टक्कर, तीन महिलाएं घायल सिरसागंज। थाना सिरसागंज क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित धातरी गांव के पास शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में ऑटो सवार तीन महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में मदद की। जानकारी के अनुसार, मैनपुरी जिले के बरनाहल थाना क्षेत्र के इच्छापुर गांव निवासी एक ही परिवार के छह लोग ऑटो से अपने गांव लौट रहे थे। ऑटो को बंटी सागर चला रहा था। जैसे ही ऑटो धातरी गांव स्थित टाटा मोटर्स के पास पहुंचा, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार जानकी कुमारी (55) पत्नी रमेश्वर दयाल, काजल (35) पत्नी होशियार सिंह और रेखा देवी (34) पत्नी रघुवीर सिंह घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस समय पर उपलब्ध न होने पर पुलिस ने अपनी सरकारी गाड़ी (डायल-112) से तीनों घायल महिलाओं को तत्काल सीएचसी सिरसागंज पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर उपचार के लिए फिरोजाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ऑटो चालक के अनुसार हादसा अचानक हुआ और कार चालक टक्कर मारने के बाद तेज गति से मौके से निकल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    4
    नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने ऑटो में मारी टक्कर, तीन महिलाएं घायल

सिरसागंज। थाना सिरसागंज क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित धातरी गांव के पास शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में ऑटो सवार तीन महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
जानकारी के अनुसार, मैनपुरी जिले के बरनाहल थाना क्षेत्र के इच्छापुर गांव निवासी एक ही परिवार के छह लोग ऑटो से अपने गांव लौट रहे थे। ऑटो को बंटी सागर चला रहा था। जैसे ही ऑटो धातरी गांव स्थित टाटा मोटर्स के पास पहुंचा, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
हादसे में ऑटो सवार जानकी कुमारी (55) पत्नी रमेश्वर दयाल, काजल (35) पत्नी होशियार सिंह और रेखा देवी (34) पत्नी रघुवीर सिंह घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
एम्बुलेंस समय पर उपलब्ध न होने पर पुलिस ने अपनी सरकारी गाड़ी (डायल-112) से तीनों घायल महिलाओं को तत्काल सीएचसी सिरसागंज पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर उपचार के लिए फिरोजाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
ऑटो चालक के अनुसार हादसा अचानक हुआ और कार चालक टक्कर मारने के बाद तेज गति से मौके से निकल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Gaurav Mishra patrakaar
    Gaurav Mishra patrakaar
    Advertising agency फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • आगरा के थाना एकता में आया ऑनर किलिंग का मामला पिता ने की बेटी की हत्या, आगरा के थाना एकता क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले (पचगाई खेड़ा) गांव की यह घटना है। जहाँ गुरूवार 3 सितम्बर को एक पिता ने अपनी 17 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी की लोहे के हथियार से हत्या कर दी मामला ओनर किलिंग से जुडा हुआ है शुरुआती जांच और पुलिस के अनुसार, किशोरी का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग/मित्रता थी, जिससे पिता नाराज था। युवती दो दिन घर से गायब रहने के बाद वापस लौटी थी, जिसके बाद विवाद हुआ।) आरोपी पिता ने घर में अकेली पाकर धारदार हथियार लोहे के औजार) से बेटी के सिर और गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी।  हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता चंद्रवीर ने खुद एकता थाना) पहुंचा और पुलिस को अपनी बेटी की हत्या करने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | Updated News-04/सितम्बर/26-AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट  नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |
    1
    आगरा के थाना एकता में आया ऑनर किलिंग का मामला पिता ने की बेटी की हत्या,
आगरा के थाना एकता क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले (पचगाई खेड़ा) गांव की यह घटना है। जहाँ गुरूवार 3 सितम्बर को एक पिता ने अपनी 17 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी की लोहे के हथियार से हत्या कर दी मामला ओनर किलिंग से जुडा हुआ है शुरुआती जांच और पुलिस के अनुसार, किशोरी का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग/मित्रता थी, जिससे पिता नाराज था। युवती दो दिन घर से गायब रहने के बाद वापस लौटी थी, जिसके बाद विवाद हुआ।) आरोपी पिता ने घर में अकेली पाकर धारदार हथियार लोहे के औजार) से बेटी के सिर और गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी।  हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता चंद्रवीर ने खुद एकता थाना) पहुंचा और पुलिस को अपनी बेटी की हत्या करने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | 
Updated News-04/सितम्बर/26-AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट 
नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.