Shuru
Apke Nagar Ki App…
विजली का तार् खराब हो गया है कई साल से जर जर बना हुआ है
Sunil Yadav
विजली का तार् खराब हो गया है कई साल से जर जर बना हुआ है
More news from Bhojpur and nearby areas
- आज कोइलवर प्रखंड स्थित कमला विद्या इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, कायम नगर (भोजपुर) में विद्यालय का आठवां वार्षिक उत्सव एवं विद्यालय के निदेशक के पिताजी स्वर्गीय इकराम सिंह का 15वीं पुण्यतिथि उल्लासपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीआरपीएफ रैपिड एक्शन फोर्स 114 बटालियन, कोइलवर के कमांडेंट श्री अश्विनी कुमार झा, श्रीमती साधना रावत (नेशनल सर्विस स्कीम, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा), शाहपुर विधायक श्री राकेश ओझा, शैलेश कुमार ‘गुड्डू’ सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। इस मौके पर कमांडेंट अश्विनी कुमार झा ने विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि छात्र-छात्राएं लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करें, तो उन्हें सफलता प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता। वहीं विधायक राकेश ओझा ने कहा कि जिस प्रकार से इस विद्यालय के बच्चे मेहनत कर रहे हैं, वह निश्चित रूप से विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के निदेशक श्री रितेश कुमार सिंह एवं प्राचार्य श्री कुंदन सिंह के देखरेख में किया गया। पूरे कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। इस भव्य कार्यक्रम में लगभग 2000 से अधिक लोगों ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।1
- आरा। बिहार सरकार के लाख दावों के बाद भी आरा में स्वास्थ्य सेवा बदहाल है, लाख कोशिशों के बावजूद भी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में अस्पताल प्रशासन विफल है ,इसका खामियाजा अब मरीजों को भुगतना पड़ रहा है, सोमवार को स्थिति ऐसी हो गई कि एक सड़क दुर्घटना में घायल बालक को फर्श पर लेटाकर इलाज कराने का एक वीडियो सामने आया है,बताया जाता है कि आरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में कुल दर्जनों बेड लगे थे जो फुल थे। यहां एक भी बेड खाली नहीं था. मरीज बेड के अभाव में फर्श पर इलाज करवाने के लिए विवश थे। आपको बताते चले की जिले के बड़हरा स्कूल के पास एक बच्चे अंशु का सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से चोटे आ गई जिसके बाद परिजनों ने उसे लेकर आरा सदर अस्पताल पहुंचे थे। परिजनों के माने तो सड़क दुर्घटना में घायल अंशु का काफी पसीना आ रहा था और बेड भी नहीं मिल रहा था जिससे परिजनों ने उसे वहीं फर्श पर लेटा दिया और इलाज शुरू करवा दिया। यह आरा सदर अस्पताल की पहली घटना नहीं है ऐसी घटना दर्जनों बार हो चुकी है और अस्पताल प्रशासन गहरी निंद्रा में सोया हुआ है और मरीजों को मरने के लिए छोड़ दिया है। जबकि देखरेख के लिए सैकड़ो स्टाफ रखा गया हैं।2
- इकलौते बेटे की मौत से घर में मातम, हादसे में चार रिश्तेदारों की गई जान, सगे बहनोई भी शामिल। मां-बाप के इकलौते बेटे समेत चार रिश्तेदारों की मौत, परिवार में पसरा मातम। हादसे में चार रिश्तेदारों की मौत, इकलौते बेटे को खोकर मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल।1
- #SasaramJam #RohtasNews #BiharNews #SasaramCity #BreakingNews #GroundReport #BharatJantantra #TrafficJam #LocalNews #ViralNews1
- Post by आर के शर्मा10
- मतदाता सूची संशोधन (SIR) विवाद – पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची की विशेष समीक्षा के दौरान लाखों नाम हटाए जाने का आरोप लगा है। कुछ राजनीतिक दलों का आरोप है कि इससे वैध मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर कार्यकर्ताओं और कुछ दलों के समर्थकों ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।1
- धनेज में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल करगहर (रोहतास)। प्रखंड क्षेत्र के शिवन पंचायत स्थित धनेज गांव में रविवार को मुस्लिम इस्लाह कमिटी हैदरी मुहल्ला की ओर से दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शौकत आलम के नेतृत्व में हर वर्ष की तरह इस बार भी पारंपरिक अंदाज में किया गया। इफ्तार कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में रोजेदार और आम लोग शामिल हुए। खास बात यह रही कि सभी धर्मों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आपसी भाईचारे, अमन-चैन तथा देश की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद शकील अहमद ने कहा कि रमजान का महीना रहमत और बरकत का महीना होता है। इस दौरान रोजेदार पूरी श्रद्धा के साथ इबादत करते हैं और अल्लाह से रहमत की दुआ करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के इफ्तार कार्यक्रम समाज में भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करते हैं। इफ्तार पार्टी में पूर्व मुखिया मुस्ताक अंसारी, रालोमो नेता सरोज कुशवाहा, कांग्रेस नेता राकेश मिश्रा, मो. सरदार शाह, कासिम शाह, हातिम शाह, ऐनुल शाह, असरफ शाह, जमालु हज्जाम, अकबर शाह, शशि पासवान, सब्बीर आलम, सलाहुद्दीन अंसारी सहित कई जनप्रतिनिधि व सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। अगर चाहें तो मैं इस खबर1
- Post by गौरव कुमार1
- बिहिया (भोजपुर): भोजपुर जिले के बिहिया चौरस्ता स्थित परमपुरी नगर में Param Gyananand Unique Public School का 19वां वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की थीम “उड़ान” रही, जिसमें विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।1