सीएम ने हरपुर के मॉडल थाना भवन का किया उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ थाना तारापुर प्रखंड के हरपुर में मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नवनिर्मित मॉडल थाना भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने थाना भवन का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक थाना भवन में जन सुनवाई, अभिलेख प्रबंधन, निगरानी नियंत्रण कक्ष, महिला एवं बाल सुविधा कक्ष, वायरलेस और कंप्यूटर कक्ष समेत पुलिसिंग से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस व्यवस्था को आधुनिक, सुदृढ़ और जनोन्मुखी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। आधुनिक थाना भवनों, पुलिस लाइन, प्रशिक्षण केंद्रों और अन्य पुलिस अवसंरचनाओं के निर्माण से कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। इससे अपराध नियंत्रण के साथ त्वरित कार्रवाई की क्षमता भी मजबूत होगी। मौके पर डीजीपी विनय कुमार, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, डीआईजी राकेश कुमार, एडीजी सह बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक पंकज कुमार दाराद, डीएम निखिल धनराज निप्पणिकर, एसपी सैयद इमरान मसूद, मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. संजय कुमार सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

- हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा कमराय, 26 किलोमीटर कच्ची कांवरिया पथ पर श्रावणी मेला शुरू विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 का मुंगेर जिले में मंगलवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। असरगंज प्रखंड के कमराय स्थित कच्ची कांवरिया पथ के प्रारंभिक बिंदु पर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। मौके पर एसपी सैयद इमरान मसूद सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने बताया कि मुंगेर जिले के करीब 26 किलोमीटर लंबे कच्ची कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। पहली बार सात आधुनिक टेंट सिटी बनाई गई हैं, जहां विश्राम, पेयजल, प्रकाश, शौचालय और चिकित्सा सहित सुविधाएं मिलेंगी। पूरे पथ पर स्वास्थ्य शिविर, एंबुलेंस, स्वच्छता, सुरक्षा, नियंत्रण कक्ष और सूचना केंद्र की व्यवस्था की गई है। दुकानदारों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उचित दर पर देने का निर्देश दिया गया है। उद्घाटन के बाद डीएम और एसपी ने चिकित्सा शिविर का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।1
- CM सम्राट चौधरी आये तारापुर हो गई बड़ी बात देखिये और क्या हुआ Samrat Choudhary #tarapur #asarganj #mungerbihar #टेटीयाबंबर1
- श्रावणी मेला को लेकर सुल्तानगंज में सोना महापात्रा का संगीत में कार्यक्रम लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार रिपोर्ट :- साहिल राज आगाज टाइम। श्रावणी मेला को लेकर सुल्तानगंज में सोना महापात्रा का संगीत में कार्यक्रम श्रावणी मेला को लेकर अजगैर्वीनाथ धाम में आज सोना महापात्र का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर सोना महापात्र ने श्रावणी मेला के शुभ अवसर पर सोना महापात्रा ने भगवान शिव के भजन से कार्यक्रम का शुरूआत किया वहां लाखों की संख्या में कावरिया और आमजन लोग ने आनंद उनके भजन संगीत का लुफ्त उठाया सोना महापात्रा के संगीत में कार्यक्रम में सुल्तानगंज के अजगैर्वीनाथ धाम के जनमानस को अपने संगीत में का से आनंदित कर दिया लोग उनके संगीत में कार्यक्रम में झूमती नजर आए श्रावणी मेला में आए कांवरिया बंधु भी इस कार्यक्रम का लुफ्त उठाते नजर आए और उनके भजन पर झूमते नजर आए बाबा भोले के भजन से कांवरिया बंधु सभी ने उनके गानों में के साथ ताल से ताल मिलाकर बाबा भोले का भजन गया और गुनगुनाया सोना महापात्रा ने की आवाज से सुल्तानगंज बाबा अजगैर्वीनाथ नगरी को संगीतमय के रंग में रंग दिया4
- पटना में झमाझम बारिश, बांका में वज्रपात से 2 की मौत। बिहार के 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, जबकि अब तक राज्य में सामान्य से 40% कम हुई बारिश। खगड़िया। पटना में झमाझम बारिश, बांका में वज्रपात से 2 की मौत। बिहार के 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, जबकि अब तक राज्य में सामान्य से 40% कम हुई बारिश।1
- अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख को पुलिस ने कराया लिपापोती? क्या रंगरोहन कर मामले को शांत करने का प्रयास अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख को पुलिस ने कराया लिपापोती? क्या रंगरोहन कर मामले को शांत करने का प्रयास1
- Rajsmart electric house conark mor jamalpur road munger में2
- मुंगेर से श्रावणी मेला-2026 का आगाज, डीएम ने किया कच्ची कांवरिया पथ का उद्घाटन #श्रावणीमेला2026 #ShravaniMela2026 #BolBam #HarHarMahadev #Kanwariya #Munger #Bihar #Aastha #KachchiKanwariyaPath #TentCity #DMMunger #BreakingNews #MungerNews #BiharNews #JaiBholenath #Sawan2026 #श्रावणीमेला #मुंगेर #बोलबम #हरहरमहादेव मुंगेर से श्रावणी मेला-2026 का आगाज, डीएम ने किया कच्ची कांवरिया पथ का उद्घाटन #श्रावणीमेला2026 #ShravaniMela2026 #BolBam #HarHarMahadev #Kanwariya #Munger #Bihar #Aastha #KachchiKanwariyaPath #TentCity #DMMunger #BreakingNews #MungerNews #BiharNews #JaiBholenath #Sawan2026 #श्रावणीमेला #मुंगेर #बोलबम #हरहरमहादेव1
- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 10 मॉडल स्कूलों का किया शुभारंभ, किसान वैदिक विद्यालय का फीता काटकर उद्घाटन तारापुर। लौना स्थित प्लस टू किसान वैदिक उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर दोपहर 1:30 बजे उतरा। हेलीपैड पर प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा और डीआईजी राकेश कुमार ने बुके देकर उनका स्वागत किया। पुलिस जवानों ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने किसान वैदिक उच्च विद्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया और रिमोट के माध्यम से जिले के 10 मॉडल विद्यालयों का शुभारंभ किया। इनमें लौना, गनैली, रनग्राम, असरगंज, चाखंड, संग्रामपुर, बढ़ौनियां, मंझगांय, हवेली खड़गपुर और मुजफ्फरगंज के विद्यालय शामिल हैं। मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास, आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर कक्ष और पुस्तकालय की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मुख्यमंत्री ने विद्यालय परिसर में साइंस लैब, कक्षाओं, पुस्तकालय और स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया तथा छात्र-छात्राओं से जानकारी ली। मौके पर डीजीपी विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार, डीएम निखिल धनराज निप्पणिकर, एसपी सैयद इमरान मसूद सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।1