रायबरेली: एक ही महिला का सीरियल फ्रॉड! ब्यूटी पार्लरों में मेकअप-चालाकी से मोबाइल लूटती और फरार हो जाती , अमावा रोड CCTV इंस्टाग्राम पर वायरल रायबरेली l कोतवाली क्षेत्र के नारायण नगर, गोरा बाजार में एक ब्यूटी पार्लर में चालाकी से मोबाइल फोन चुराकर फरार होने वाली अज्ञात महिला अब सीरियल फ्रॉड की शक्ल में सामने आई है। पार्लर संचालिका मोनिका श्रीवास्तव ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर FIR की मांग की है, जबकि इसी महिला की पुरानी वारदात अमावा रोड (रतापुर से अमावा जाने वाली सड़क) पर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में की है , जिसका CCTV वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। मोनिका श्रीवास्तव (पत्नी राकेश कुमार श्रीवास्तव), निवासी 155, नारायण नगर, गोरा बाजार, थाना-कोतवाली ने बताया कि 10 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2:15 बजे उनके 'मोनिका ब्यूटी पार्लर' में एक युवती मेकअप करवाने आई। पूछने पर उसने कहा, "मेरी बहन भी करवाएगी, ड्रेस लेकर आ जाएगी। हम सिर्फ बात करने आए थे।" फिर बहाना बनाकर मोनिका का फोन मांग लिया। फोन लेकर पहले गलत नंबर डायल किया, फिर "नेटवर्क नहीं आ रहा" कहकर बाहर निकली और Vivo Y31 मोबाइल लेकर फरार हो गई। आस-पास के CCTV में महिला के भागने का वीडियो साफ कैद हुआ है। पुरानी वारदात: अमावा रोड पार्लर में चप्पल छोड़कर फरार यह कोई पहली घटना नहीं है। जानकारी के अनुसार, यही महिला कुछ समय पहले अमावा रोड (रतापुर से अमावा जाने वाली सड़क) पर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में मेकअप करवाने गई थी। सेवाओं के बाद बिल देने के समय उसने कहा, "मेरा मोबाइल स्कूटी में भूल आई हूं, लेकर आती हूं।" पार्लर संचालिका के कहने पर उसने अपने चप्पल छोड़ दिए, स्कूटी तक गई, स्कूटी स्टार्ट की और नंगे पैर ही फरार हो गई। इस घटना का CCTV फुटेज पार्लर संचालिका ने इंस्टाग्राम पर डाल दिया है, ताकि लोग सतर्क रहें और इस फ्रॉड महिला की पहचान हो सके।

- रायबरेली (लालगंज)। प्रेम की मजहबी दीवारों को तोड़ते हुए एक मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह रचा लिया है। आईमन अहमद, जो लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सेमरपहा गांव की रहने वाली हैं, ने 14 दिन पहले ही 18 वर्ष की आयु पूरी की थी। पांच साल से चले आ रहे प्रेम संबंध के बाद दोनों ने ऐहार के बालहेश्वर मंदिर में अग्नि के साक्षी में सात फेरे लिए और हिंदू परंपराओं के अनुसार शादी पूरी की। विवाह के बाद आईमन अहमद ने अपना नाम बदलकर कृतिका रख लिया है। नवविवाहित जोड़ा शिवम और कृतिका दोनों इस निर्णय से बेहद खुश हैं। यह प्रेम विवाह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है l शिवम् का कहना है कि "हम पांच साल से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार करते हैं। आईमन के 18 साल पूरे होते ही हमने फैसला किया कि अब रुकना नहीं है। मंदिर में हिंदू रीति से शादी करके हम बहुत खुश हैं। कृतिका अब मेरी जिंदगी का हिस्सा है और हम साथ मिलकर नई शुरुआत करेंगे। वही कृतिका का कहना है क़ि "शिवम के साथ मेरा रिश्ता बहुत गहरा है। मैंने हिंदू धर्म अपनाया और नाम भी बदल लिया क्योंकि अब मेरी नई जिंदगी शुरू हो रही है। मंदिर में सात फेरे लेकर हमने वादा किया है कि जीवनभर साथ निभाएंगे।3
- आज नील कमल स्वीट्स गूढ़ा के द्वारा मां शीतला अष्टमी के पावन अवसर ऐतिहासिक शिव मंदिर गूढ़ा में फाग का आयोजन किया उक्त अवसर पर मोतीलाल गूढ़ा फाग मंडल साथियों के द्वारा पराग प्रसाद रावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच1
- आपको विधित है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र हितों की चिंता करने वाला विश्व का सबसे बड़ा विद्यार्थी संगठन है जो कि अपने स्थापना कल से ही रचनात्मक व आंदोलनात्मक गतिविधियों के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण के ध्येय को लेकर वर्ष भर छात्रहित एवं राष्ट्रहित में कार्य करता है। जागरूकता, आत्मबल कि कमी के कारणों से कई मेधावी छात्र छात्राओं द्वारा आत्महत्या कर चुके हैं जिसकी सूक्ष्म जांच करना, जांच रिपोर्ट को परिजनों को अवगत करना, सार्वजनिक करना अनिवार्य है तथा मेधावी छात्र छात्राओं में आत्महत्या जैसा अपराध के प्रति जागरूकता अभियान चलाना अनिवार्य है दिनांक 05/मार्च 2026 को, एस जे एस कालेज जैसे नामचीन विद्यालय के कक्षा 11 के छात्र राम तिवारी द्वारा फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया, जिंसके मृत्यु के कारणों का जांच होना अनिवार्य है पढाई का दबाव, सोशल मीडिया का प्रभाव, या किसी प्रकार का डर, या1
- रायबरेली: राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव अपने एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने महिला जिला अस्पताल में आयोजित “कन्या जन्मोत्सव” कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान अपर्णा यादव ने प्रसूताओं और उनके परिजनों के साथ केक काटकर नवजात बच्चियों के जन्म की खुशियां मनाईं। उन्होंने कहा कि बेटियों का जन्म समाज के लिए गर्व और खुशी का विषय है, और सरकार बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कई योजनाएं चला रही है। इस मौके पर उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, खासकर सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को बेटियों की पढ़ाई और भविष्य के लिए बचत करने के लिए प्रेरित किया। दौरे के दौरान अपर्णा यादव ने प्रसूता वार्ड का निरीक्षण भी किया और वहां भर्ती महिलाओं से अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम के बाद वह आगे की समीक्षा के लिए वन स्टॉप सेंटर के लिए रवाना हो गईं, जहां महिला सुरक्षा और सहायता से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- रायबरेली के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में छात्र का शव फंदे से लटका मिलने के बाद शहर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। इस घटना से आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पदाधिकारियों ने विद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। ज्ञापन के दौरान बढ़ी गहमागहमी गुरुवार को छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ता सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। ज्ञापन सौंपने के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हो गई। गहमागहमी इतनी बढ़ गई कि नाराज पदाधिकारियों ने कार्यालय को बाहर से घेर लिया और धरने पर बैठ गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं का स्पष्ट कहना था कि जब तक सिटी मजिस्ट्रेट अपनी "गलती" नहीं मानेंगे, उन्हें कार्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। स्थिति बिगड़ती देख शहर कोतवाली पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। काफी देर तक चली मान-मनौव्वल और बातचीत के बाद, पुलिस ने किसी तरह रास्ता बनाकर सिटी मजिस्ट्रेट को उनके कार्यालय से सुरक्षित निकाला और सरकारी वाहन से रवाना किया।1
- Post by Rakesh Rawat1
- Post by Sandeep tvnews1
- रायबरेली, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), रायबरेली अवध प्रांत ने एस जे एस (SJS) कॉलेज के कक्षा 11 के मेधावी छात्र राम तिवारी की 5 मार्च 2026 को फांसी लगाकर हुई आत्महत्या के मामले में जांच की मांग करते हुए आज जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते समय सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा दिए गए गैर-जिम्मेदाराना और असंवेदनशील बयानों से आहत होकर ABVP कार्यकर्ताओं ने तत्काल धरना शुरू कर दिया। ABVP के अनुसार, राम तिवारी एक हंसमुख, मिलनसार और पढ़ाई में मेधावी छात्र था, जो नामचीन एस जे एस कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ता था। अचानक 5 मार्च 2026 को उसने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। संगठन का सवाल है कि पढ़ाई का अत्यधिक दबाव, सोशल मीडिया का नकारात्मक प्रभाव, परिवार/स्कूल से डर, ब्लैकमेल या कोई अन्य छिपा कारण था, जिसने छात्र को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर किया। ABVP ने ज्ञापन में प्रमुख मांगें रखी हैं: मौत के सभी संभावित कारणों (मानसिक स्वास्थ्य, अकादमिक दबाव, ब्लैकमेल आदि) की सूक्ष्म और निष्पक्ष जांच हो। जांच रिपोर्ट परिवार को सौंपी जाए और सार्वजनिक की जाए।छात्र-छात्राओं में आत्महत्या जैसी घटनाओं के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाए।मेधावी छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण और मानसिक स्वास्थ्य संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। धरने का कारण: सिटी मजिस्ट्रेट का बयान ज्ञापन सौंपने के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा दिए गए गैर-जिम्मेदाराना वक्तव्य से ABVP कार्यकर्ता बेहद आहत हुए। संगठन का कहना है कि विषय इतना मार्मिक और दुखद था कि मजिस्ट्रेट को संयम बरतना चाहिए था। इस पर ABVP के कार्यकर्त्ता धरने पर बैठ गए l4