महिला आयोग की सदस्य की अध्यक्षता में आयोजित हुआ महिला जनसुनवाई दिवस* बहराइच | उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग बहराइच के निरीक्षण भवन में आयोजित महिला जनसुनवाई दिवस के अवसर पर आयोग की सदस्य श्रीमती एकता सिंह ने महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित मामलों की सुनवाई की। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष राना, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानन्द, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा, महिला थानाध्यक्ष विनीता रावत, आयोग सेल प्रभारी ज्ञान सिंह, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी मो. खालिद सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे। महिला जनसुनवाई दिवस के अवसर पर आयोग की सदस्य श्रीमती एकता सिंह द्वारा पुलिस चौकी बशीरगंज की निर्मला पत्नी स्व. संजय, थाना जरवल कस्बा की सबा खातून पत्नी सफी उल्लाह, थाना मटेरा अन्तर्गत दा. मोहरबा की रीमा देवी पुत्री जगत लाल, ग्राम महराजगंज चॉदपारा की नगमा पुत्री आलोक गुप्ता, थाना रूपईडीहा अन्तर्गत ग्राम रायपुर की जैतूना सिद्दीकी, थाना बौण्डी अन्तर्गत ग्राम बौण्डी के राम सवारे पाण्डेय पुत्र गग्गन, थाना नानपारा अन्तर्गत निवासी ग्राम गुरगुट्टा की साधना पत्नी रमेश, कोतवाली नगर की कोमल श्रीवास्तव पुत्री कृष्ण गोपाल श्रीवास्तव व थाना कोतवाली नानपारा अन्तर्गत ग्राम गुरगुट्टा की साधना पत्नी रमेश से सम्बन्धित आवेदन पत्रों पर सुनवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी थानों पर महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई प्राथमिकता पर की जाय ताकि उन्हें त्वरित गति से न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर महिलाओं के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित कोई भी प्रकरण संज्ञान में आने पर तत्काल कार्यवाही की जाय। महिला जनसुनवाई के पश्चात श्रीमती सिंह ने महिला पी.जी. कालेज का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं तथा शिक्षण स्टाफ से वार्ता कर विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
महिला आयोग की सदस्य की अध्यक्षता में आयोजित हुआ महिला जनसुनवाई दिवस* बहराइच | उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग बहराइच के निरीक्षण भवन में आयोजित महिला जनसुनवाई दिवस के अवसर पर आयोग की सदस्य श्रीमती एकता सिंह ने महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित मामलों की सुनवाई की। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष राना, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानन्द, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा, महिला थानाध्यक्ष विनीता रावत, आयोग सेल प्रभारी ज्ञान सिंह, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी मो. खालिद सहित अन्य सम्बन्धित
मौजूद रहे। महिला जनसुनवाई दिवस के अवसर पर आयोग की सदस्य श्रीमती एकता सिंह द्वारा पुलिस चौकी बशीरगंज की निर्मला पत्नी स्व. संजय, थाना जरवल कस्बा की सबा खातून पत्नी सफी उल्लाह, थाना मटेरा अन्तर्गत दा. मोहरबा की रीमा देवी पुत्री जगत लाल, ग्राम महराजगंज चॉदपारा की नगमा पुत्री आलोक गुप्ता, थाना रूपईडीहा अन्तर्गत ग्राम रायपुर की जैतूना सिद्दीकी, थाना बौण्डी अन्तर्गत ग्राम बौण्डी के राम सवारे पाण्डेय पुत्र गग्गन, थाना नानपारा अन्तर्गत निवासी ग्राम गुरगुट्टा की साधना पत्नी रमेश, कोतवाली नगर की कोमल श्रीवास्तव पुत्री कृष्ण गोपाल श्रीवास्तव व थाना कोतवाली नानपारा अन्तर्गत ग्राम गुरगुट्टा की साधना
पत्नी रमेश से सम्बन्धित आवेदन पत्रों पर सुनवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी थानों पर महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई प्राथमिकता पर की जाय ताकि उन्हें त्वरित गति से न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर महिलाओं के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित कोई भी प्रकरण संज्ञान में आने पर तत्काल कार्यवाही की जाय। महिला जनसुनवाई के पश्चात श्रीमती सिंह ने महिला पी.जी. कालेज का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं तथा शिक्षण स्टाफ से वार्ता कर विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
- Post by सकील अहमद1
- जिले में कामर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगी रोक बहराइच। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर इस्तेमाल की जाने वाली कामर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी गई है। बता दें कि खाडी देशों में युद्ध के कारण भारत में भी एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर संकट पैदा हो गया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता बुकिंग करने के बाद दो से तीन दिन में घरेलू गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल कामर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर रोक लगाई गई है।1
- उत्तर प्रदेश, बहराइच - जिले के ग्राम मैंगोढ़िया निवासी महेंद्र सिंह 40 वर्षीय जो यू पी डायल 112 में गजरौला पुलिस में तैनात है घर लौटते समय रास्ते में सांड ने उनपर हमला कर दिया जिसके कारण उनके दोनों हाथ फैक्चर हो गए हैं l पत्रकार भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उनके मामा है सांड के आतंक का शिकार आए दिन लोग होते हैं l इन्हें पकड़वाकर गौशाला को भेजना चाहिए l1
- *बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में दो युवको की मौत, एक घायल* बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ये तीनों विशुनापुर गांव के निवासी हैं और एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घायल का इलाज सुजौली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और पुलिस की टीम मौके पर तैनात है।2
- महसी/ बहराइच जिले के गौडिया में मवेशी को तेंदुए ने बनाया निवाला, इलाके में दहशत1
- अवैध रूप से रातों रात मिट्टी का खनन , खनन माफिया का छाया आतंक1
- शिवपुरी में दो 6 वर्षिय मासूम लड़कियों को चॉकलेट का लालच देकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी बल्लू साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे बीच रास्ते पैदल चलाया। इस दौरान आरोपी बार बार कहता रहा, “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।”1
- बहराइच (11 मार्च 2026) गायत्री चेतना केंद्र गायत्री नगर (डिगिहा चौराहा)परिसर में आज अखिल विश्व गायत्री परिवार व सनातन समाज के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन कर सनातन समाज मे व्याप्त कुरीतियों को दूर करने व अवैध नशा कारोबार, क्रय विक्रय उपभोग व उत्पादन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन जागरण अभियान चलाए जाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। गायत्री चेतना केन्द्र परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंधक प्राचार्य आर०पी०एन०श्रीवास्तव ने कहा कि सनातन काल से होलिकोत्सव पर्व हमे सामाजिक समरसता व अन्याय तथा अधर्म पर विजय का संदेश देता है हम लोगो को सामुहिक रूप से सभी सनातनधर्मियों के साथ स्नेह व उल्लास पूर्ण वातावरण में बैठकों का आयोजन कर सनातन समाज मे व्याप्त कुरीतियों, अशिक्षा को दूर करने के लिए गायत्री परिवार द्वारा चलाये जा रहे जन जागरण अभियान में प्रभावी सहयोग करना चाहिए तभी हमारा समाज मजबूत एवं अखंड बना रह सकेगा।संरक्षक महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि गायत्री परिवार व सनातन समाज के अन्य संगठनों से समन्वय तथा संवाद बनाकर नशा उन्मुलन, पर्यवारण संरक्षण के लिए लगातार जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है तथा सनातन समाज मे व्याप्त कुरूतियों व अशिक्षा को दूर करने के लिए गोश्ठी व चौपाल का आयोजन कर लोगो को सचेत किया जा रहा है इस हेतु गायत्री बाल संस्कार शाला का संचालन कर शोषित व निर्धन तथा अशक्त समाज के बच्चो को निःशुल्क शिक्षा भी प्रदान किया जा रहा है।गायत्री परिजन कांति मिश्रा, बाल संस्कार शाला संचालिका रेखा श्रीवास्तव ,वरिष्ठ समाज सेविका निशा शर्मा, मिथिलेश श्रीवास्तव आदि ने गायत्री परिवार की ओर से चलाये रहे जन जागरण अभियान में हर संभव सहयोग का आवाहन किया तथा अशिक्षा को दूर करने के लिए और अधिक गायत्री बाल संस्कार शाला संचालित करने की आवश्यकता बताई।समाज सेविका रेनू सिंह ,नामिता शुक्ला, शीला श्रीवास्तव, रश्मि पांडेय, वंदना सिंह आदि गायत्री महिला परिजनों ने होलिकोत्सव गीत प्रस्तुत कर समाज को मजबूत एवं अखंड बनाये रखने का आवाहन किया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष इंजीनियर राधेश्याम श्रीवास्तव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी प्रेम चंद्र ने किया।आयोजित समारोह में प्रमुख रूप से सामाजसेवी प्रेम जालान,बाल कृष्ण मिश्र, गौ सेवक शिव पूजन वर्मा, गीता वर्मा ,नीलम चौधरी, बी०डी०श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, सनातन समाज नेता राकेश दुबे,प्रवक्ता डॉ पंकज श्रीवास्तवआदि मौजूद रहे।समापन अवसर पर नशा उन्मुलन व पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाये जा रहे जन जागरण अभियान को प्रभावी बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।3