लक्सर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई | 2 क्विंटल एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त | Food License Cancel लक्सर, हरिद्वार: खाद्य सुरक्षा विभाग ने बसेड़ी तिराहा स्थित एक प्रतिष्ठान पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 क्विंटल एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त की। कार्रवाई के दौरान नूडल्स, सॉस, खाद्य तेल, स्नैक्स, पैकेज्ड पानी, कोल्ड ड्रिंक, बेसन, चायपत्ती और सोयाबड़ी समेत कई खाद्य उत्पाद बरामद किए गए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में सोयाबड़ी का नमूना जांच के लिए भेजा गया। जब्त सभी एक्सपायरी खाद्य पदार्थों को नगर पालिका परिषद लक्सर के सहयोग से सिमली डंपिंग ग्राउंड में नष्ट कराया गया। सहायक आयुक्त एवं अभिहित अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि संबंधित कारोबारी का फूड लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। साथ ही न्यायालय में वाद दायर करने की संस्तुति भी की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। लोकेशन: लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड संवाददाता: सचिन कुमार
लक्सर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई | 2 क्विंटल एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त | Food License Cancel लक्सर, हरिद्वार: खाद्य सुरक्षा विभाग ने बसेड़ी तिराहा स्थित एक प्रतिष्ठान पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 क्विंटल एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त की। कार्रवाई के दौरान नूडल्स, सॉस, खाद्य तेल, स्नैक्स, पैकेज्ड पानी, कोल्ड ड्रिंक, बेसन, चायपत्ती और सोयाबड़ी समेत कई खाद्य उत्पाद बरामद किए गए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में सोयाबड़ी का नमूना जांच के लिए भेजा गया। जब्त सभी एक्सपायरी खाद्य पदार्थों को नगर पालिका परिषद लक्सर के सहयोग से सिमली डंपिंग ग्राउंड में नष्ट कराया गया। सहायक आयुक्त एवं अभिहित अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि संबंधित कारोबारी का फूड लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। साथ ही न्यायालय में वाद दायर करने की संस्तुति भी की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। लोकेशन: लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड संवाददाता: सचिन कुमार
- आज हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा है कि कांवड़ियों की यात्रा के लिए उत्तराखंड सरकार ने पर्याप्त इंतजाम किए हैं और उन्हें उत्तराखंड में यात्रा,आवास, भोजन को लेकर कोई कठिनाई नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने सभी शिवभक्तों से भी अपील की कि वह यात्रा के दौरान सभी नियमों का पालन करें। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पिछले पांच साल से लगातार इस अवसर पर भोले के भक्तों की सेवा का अवसर मिल रहा है,जो उनके लिए सौभाग्य की बात है हालांकि कुंभ, अर्धकुंभ के चर्चित विषय को लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा।1
- सच के पीछे कौन कौन चार दिन से फूटी पेयजल पाइपलाइन, घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी भोगपुर में हजारों लीटर पानी बर्बाद, जल निगम की लापरवाही से जनता परेशान भोगपुर, हरिद्वार | 04 अगस्त 2026 भोगपुर क्षेत्र में पेयजल जल निगम की मुख्य पाइपलाइन पिछले चार दिनों से फूटी हुई है, जिससे प्रतिदिन हजारों लीटर स्वच्छ पेयजल नालियों में बहकर बर्बाद हो रहा है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के अनेक घरों में पानी की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना कई बार संबंधित अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया। विभाग की उदासीनता के कारण लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है चार दिन से पानी की आपूर्ति प्रभावित। शिकायतों के बावजूद विभाग नहीं पहुंचा। हजारों लीटर पानी रोज़ बर्बाद। गंदगी के बीच बहते पानी से बीमारी फैलने का खतरा। जनता ने की ये मांग तत्काल पाइपलाइन की मरम्मत की जाए। नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई हो। पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए स्थायी समाधान किया जाए। ग्राउंड रिपोर्ट मौके पर देखने पर पाइपलाइन से तेज़ बहाव के साथ पानी गंदगी और कचरे के बीच बहता दिखाई दिया। इससे एक ओर पेयजल की भारी बर्बादी हो रही है, वहीं दूषित वातावरण के कारण संक्रमण और जलजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। सवाल उठता है... जब जनता पेयजल संकट से जूझ रही है, तो आखिर जल निगम कब जागेगा?2
- देवबंद: भाइयों ने ग्राम प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप | जमीन कब्जाने और झूठे मुकदमे का आरोप | Hasimpur News देवबंद के गांव हाशिमपुर में कुछ भाइयों ने ग्राम प्रधान पर जमीन कब्जाने और झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। आखिर पूरा मामला क्या है? देखिए DBD 24 NEWS की यह रिपोर्ट। Deoband News, Hasimpur News, Hashimpur Village, Gram Pradhan News, Deoband Breaking News, Saharanpur News, Land Dispute News, Gram Pradhan Accused, SDM Complaint, Village News, Uttar Pradesh News, DBD24 News, जमीन कब्जा मामला, ग्राम प्रधान विवाद, देवबंद खबर, हाशिमपुर समाचार #Deoband #DeobandNews #Hasimpur #Saharanpur #BreakingNews #UPNews #GramPradhan #LandDispute #DBD24NEWS #HindiNews #ViralNews #Justice #DevbandBreaking1
- किरतपुर थाना क्षेत्र ग्राम भनेड़ा सादात में मोहर्रम के चेलुम का जुलूस पूरी शांति और भाईचारे के साथ बिजनौर के किरतपुर थाना क्षेत्र ग्राम भनेड़ा सादात में मोहर्रम के चेलुम का जुलूस पूरी शांति और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। पुलिस के पुख्ता इंतजामों के चलते कहीं कोई अव्यवस्था नहीं हुई। किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा सादात में निकले चेलुम के जुलूस में थाना प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार सिंह अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। जुलूस मार्ग पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। घरों की छतों पर भी पुलिसकर्मी निगरानी करते दिखे। ड्रोन और सीसीटीवी से भी पूरे रूट पर नजर रखी गई। पुलिस के कड़े इंतजामों की स्थानीय लोगों और जुलूस में शामिल लोगों ने खुलकर तारीफ की। प्रशासन का कहना है कि जनपद में सभी धार्मिक आयोजन शांतिपूर्वक कराए जाएंगे।3
- बिजनौर :राकेश हत्याकांड में आदित्य राणा के भाई समेत आठ को उम्रकैद #bijnor #bijnornews #hindinews #yt #latestnews1
- पंचक में क्यों नहीं उठाते कांवड़? नारायणी शिला मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताई धार्मिक मान्यता पंचक में क्यों नहीं उठाते कांवड़? नारायणी शिला मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताई धार्मिक मान्यता1
- सनातन धर्म पर टिप्पणी को लेकर सवर्ण समाज क्रांति की चेतावनी | Deoband News देवबंद में सवर्ण समाज क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवा राठौर ने भीम आर्मी झबरेड़ा के महक सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ किसी भी गलत टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बयान के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। Deoband News, Deoband Breaking News, Mahak Singh Bhim, Deva Rathore, Bhim Army, Jhabreda, Sanatan Dharma, Savarn Samaj Kranti, Deoband Viral News, Uttar Pradesh News, Saharanpur News, DBD24News, महक सिंह भीम, देवा राठौर, भीम आर्मी, सनातन धर्म, देवबंद न्यूज, देवबंद ब्रेकिंग, सहारनपुर न्यूज #Deoband #DeobandNews #BreakingNews #MahakSinghBhim #DevaRathore #BhimArmy #SanatanDharma #Saharanpur #UPNews #DBD24NEWS1
- हरिद्वार कावड़ मेला ड्यूटी के दौरान देर रात क्षेत्र का निरिक्षण SSP हरिद्वार ने दिखाई मानवता, सड़क हादसे में घायल महिला को सरकारी वाहन से पहुंचाया अस्पताल हरिद्वार: कांवड़ मेला ड्यूटी के दौरान देर रात क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे एसएसपी हरिद्वार ने बीएचईएल मध्यमार्ग पर सड़क दुर्घटना देखकर तुरंत अपना वाहन रुकवाया और मानवता का परिचय देते हुए घायल महिला को बिना समय गंवाए सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार 32 वर्षीय महिला, निवासी रावली महदूद, थाना सिडकुल, घायल हो गईं। एसएसपी ने मौके पर महिला की स्थिति का जायजा लिया और तत्काल उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाकर शीघ्र उपचार सुनिश्चित कराया। पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। हरिद्वार पुलिस का संदेश: "हर परिस्थिति में जनसेवा ही सर्वोच्च प्राथमिकता।"1