कामां का नाम कामवन करने पर विधायक नौक्षम चौधरी का नागरिक अभिनंदन 15 मार्च को कामवन-कामां का नाम बदलकर कामवन कर पौराणिक,धार्मिक व शास्त्र सम्मत पहचान वापिस दिलाने पर जायंट्स ग्रुप ऑफ कामवन व अपना घर सेवा समिति के तत्वावधान में कामवन विधायक नौक्षम चौधरी का कामवन के ऐतिहासिक लाल दरवाजे पर धन्यवाद सभा रविवार 15 मार्च को आयोजित की जाएगी जिसमें विधायक नौक्षम चौधरी का सभी समाजों की ओर से नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार सर्वसमाज द्वारा कामां का विभिन्न शास्त्रों में वास्तविक नाम कामवन होने के तथ्यों के साथ यह मांग सभी धार्मिकसंघठनो,सामाजिक संस्थाओं ने पुरजोर तरीके से रखी थी। विधायक नौक्षम चौधरी ने विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से कामां का नाम बदलकर कामवन किए जाने की मांग की थी जिसके परिणाम स्वरूप राज्य सरकार द्वारा जन भावनाओ को ध्यान में रखते हुए बजट सत्र के दौरान 27 फरवरी को कामां का नाम कामवन करने की घोषणा कर दी थी इसी क्रम में आगामी 15 मार्च को सर्व समाज द्वारा राज्य के मुखिया भजनलाल शर्मा का धन्यवाद व स्थानीय विधायक का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। उक्त आयोजन को लेकर तैयारियां प्रारम्भ कर दी गयी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को प्रातः 11 बजे नगरपालिका से जुलूस के रूप में विधायक आमजन से मुलाकात करते हुए लाल दरवाजे पर पहुचेंगी। जगह जगह व्यापारियों व कामवन वासियों द्वारा स्वागत सम्मान किया जाएगा तो वही मुख्य आयोजन लाल दरवाजे पर आयोजित होगा। अपनाघर सेवा समिति व जायन्ट्स ग्रुप के पदाधिकारियों ने लोगो से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया है।

- पिकअप गाड़ी को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली पलटी मौके पर हुई चालक की मौत एक घायल डीग। मंगलवार को डीग बरई रोड़ स्थित रेलवे फाटक से आगे पिक अप को बचाने के चक्कर में टैक्टर ट्राली पलट जाने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई।तथा एक गंभीर रुप से घायल हो गया।जिसे प्राथमिक उपचार के लिए डीग चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिन पुत्र मंगतू निवासी निगोही 25 वर्ष, भूपेंद्र पुत्र डोरी लाल जो की डीग से सरसों बेचकर अपने गांव निगोही जा रहे थे।तभी मंगलवार की रात्रि 8 बजे डीग बरई रोड़ स्थित रेलवे फाटक से आगे पिक अप को बचाने के चक्कर में टैक्टर ट्राली पलट गई। डॉ जीतेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सचिन की मौके पर मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए शव को डीग चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक सचिन दो भाई हैं । सचिन का छोटा भाई तेजपाल अमरावती में एक निजी कंपनी में काम करता है । और सचिन गांव निगोही में रहकर खेती-बाड़ी का काम संभालता है । गांव निगोही में घटना की सूचना मिलने के बाद डीग जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई । खोह थाने के एएसआई जयसिंह घटना की सूचना मिलने के बाद डीग अस्पताल पहुंचे और मृतक सचिन के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवायाडॉ जितेंद्र बरई की तरफ से आ रहे थे उन्होंने गाड़ी रोककर तुरंत घायल को अपनी गाड़ी में लेकर आयेऔर प्राथमिक उपचार किया ।4
- मथुरा जनपद की कोसीकला में जमीन विवाद को लेकर हुआ झगड़ा चले ईट पत्थर लाठी डंडे जिसको वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल1
- कामां पुलिस ने IPS तीन ठगों को घेराबंदी करते हुए दबोचा कार्रवाई के बाद हुआ बड़ा खुलासा1
- Punhana mustkeem kirana store 🏪 100 kji caml mirha1
- Post by Kamal saini Pradesh adykhy4
- Mewat- मेघालय पुलिस की गोली लगने से तारीफ मेवाती घायल, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती... - अभी हालात में बताया जा रहा सुधार। #mewatireel #महापंचायत #mewati #highlights #मेवाती #mewativiral Ch. Aftab Ahmed Engineer Mamman Khan MLA CMO Haryana Hidayat Khan Choudhary Rahish Khan Mla Punhana Mohammad Ilyas1
- प्रेमी संग मिलकर बहू ने की सास की हत्या, हार्ट अटैक बताकर करा दिया दफन, कब्र से निकालकर शव पोस्टमार्टम को भेजा राया थाना राया क्षेत्र के गांव भंकरपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बहू पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या करने का आरोप लगा है। हत्या को छिपाने के लिए मृतका को हार्ट अटैक से मौत बताकर जल्दबाजी में दफन कर दिया गया। इस मामले में मृतका के पति अनवार खान ने राया थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके बेटे आमिर की पत्नी हिना के पड़ोस में रहने वाले युवक से अवैध संबंध थे। उनकी पत्नी अनवरी बेगम इन संबंधों का विरोध करती थीं। जिसके चलते तकिए से मुंह दबाकर अनवरी बेगम की हत्या कर दी। और हार्ट अटैक बताकर शव को दफन कर दिया गया। कुछ दिन बाद गांव में इस घटना को लेकर चर्चाएं होने लगीं। इसके बाद मृतका के पति अनवार ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश परप्रसाशनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र से शव को निकालकर पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए गए इसी क्रम में आज राया पुलिस प्रसासनिक अफसरों के साथ गांव पहुंची और कब्र से महिला के शव क़ो बाहर निकाल पोस्टमार्टम क़ो भेजा है और पूरे मामले की जाँच में जुटी है4
- 🎤 नमस्कार… आप देख रहे हैं RPRNEWS TV DIGITAL। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की मां पर दिए गए विवादित बयान को लेकर पूरे प्रदेश में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में Mathura जनपद के थाना Refinery Police Station क्षेत्र में भाजपा नेता Thakur Ramjilal अपने कार्यकर्ताओं के साथ टाउन शिप चौराहे स्थित बाद चौकी पर पहुंचकर आक्रोश व्यक्त करते नजर आए। भाजपा नेता ठाकुर रामजीलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले Maulana Abdullah Salim को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और ऐसे लोगों पर कठोर व दंडनीय कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इस तरह के भड़काऊ और अपमानजनक बयान समाज में तनाव पैदा करते हैं, इसलिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी करते हुए प्रशासन से तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन क्या कदम उठाता है। 👉 ऐसी ही बड़ी और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें RPRNEWS TV DIGITAL के साथ। ---1