Shuru
Apke Nagar Ki App…
पामपाड़ा हादसा: टोटो की टक्कर से घायल सिरिंगसिया निवासी बाइक सवार की डेढ़ माह बाद रिम्स में मौत पामपाड़ा चौक के पास 5 मार्च 2026 को टोटो की टक्कर से जख्मी सिरिंगसिया निवासी मोटरसाइकिल चालक विजय लागुरी की रांची रिम्स में इलाज के दौरान 19 अप्रैल को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, विजय लागुरी तांतनगर से लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार टोटो ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में पहले सदर अस्पताल, फिर एमजीएम जमशेदपुर और बाद में रिम्स रांची रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मामले में बरियातू थाना पुलिस ने बयान दर्ज कर संबंधित थाना को भेज दिया है। #सड़कहादसा #चाईबासा #रांची #RIMS #JharkhandNews #RoadAccident #BreakingNews #kolhannews #westsinghbhum
कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
पामपाड़ा हादसा: टोटो की टक्कर से घायल सिरिंगसिया निवासी बाइक सवार की डेढ़ माह बाद रिम्स में मौत पामपाड़ा चौक के पास 5 मार्च 2026 को टोटो की टक्कर से जख्मी सिरिंगसिया निवासी मोटरसाइकिल चालक विजय लागुरी की रांची रिम्स में इलाज के दौरान 19 अप्रैल को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, विजय लागुरी तांतनगर से लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार टोटो ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में पहले सदर अस्पताल, फिर एमजीएम जमशेदपुर और बाद में रिम्स रांची रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मामले में बरियातू थाना पुलिस ने बयान दर्ज कर संबंधित थाना को भेज दिया है। #सड़कहादसा #चाईबासा #रांची #RIMS #JharkhandNews #RoadAccident #BreakingNews #kolhannews #westsinghbhum
More news from झारखंड and nearby areas
- चाईबासा के कुमार कुणाल ने रचा इतिहास: 96.6% अंक लाकर बना जिले का सेकेंड टॉपर मैट्रिक परीक्षा परिणाम में चाईबासा शहर के मोचीसाई निवासी कुमार कुणाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.6% अंक प्राप्त कर चाईबासा शहर में प्रथम स्थान और पूरे पश्चिम सिंहभूम जिले के स्तर पर उसने दूसरा स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनकी इस सफलता की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। कुमार कुणाल, चाईबासा के संत जेवियर उच्च विद्यालय के छात्र हैं। उनकी इस उपलब्धि के पीछे कड़ी मेहनत, अनुशासन और विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की अद्भुत क्षमता साफ झलकती है। उनके पिता राजू राम रवि पोस्ट ऑफिस चौक पर मोची की छोटी सी दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पत्नी के साथ नहीं रहने के बावजूद उन्होंने अकेले ही अपने बेटे कुमार कुणाल और छोटी बेटी की परवरिश की।कुमार कुणाल ने बताया आगे की पढ़ाई कर वह नेशनल डिफेंस एकेडमी के माध्यम से भारतीय वायु सेना में अधिकारी बनना चाहते हैं। कुमार कुणाल की इस सफलता से पूरे रविदास समाज में हर्ष और गर्व का माहौल है। #चाईबासा #मैट्रिक_टॉपर #कुमार_कुणाल #सफलता_की_कहानी #प्रेरणा #WestSinghbhum #JharkhandNews #EducationSuccess #kolhannews #BreakingNews #chaibasa1
- उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला-खरसावाँ के नेतृत्व में खरसावां थाना अंतर्गत ग्राम पुनीदा एवं गांगुडीह में विधिवत छापामारी अभियान संचालित किया गया। अभियान के क्रम में कुल 04 अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया तथा लगभग 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया। बरामद अवैध उत्पाद को विधिवत जप्त करते हुए संबंधित अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखण्ड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त द्वारा अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध जिले में निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए है।3
- राजनगर: राजनगर प्रखंड के गांधी साईं निवासी एवं क्षेत्र के प्रसिद्ध पशुपालक सह अनुभवी पशु चिकित्सक रातू हांसदा का बुधवार रात रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे राजनगर में शोक की लहर दौड़ गई। सम्मान स्वरूप स्थानीय दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद रखीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे रातू हांसदा राजनगर स्थित तारा होटल में चाय पीकर बाहर निकल रहे थे। उसी दौरान चाईबासा की ओर से जा रहे एक ट्रक से बाहर निकली लोहे की चादर उनके सिर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वे मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पहले एमजीएम, फिर टीएमएच और अंततः रिम्स रांची रेफर किया गया। लंबे इलाज के बाद भी उनकी जान नहीं बच सकी। रातू हांसदा न केवल एक पशुपालक थे, बल्कि क्षेत्र में एक कुशल पशु चिकित्सक के रूप में भी उनकी पहचान थी। उनके निधन से पूरे इलाके में गहरा शोक व्याप्त है। मुआवजे की मांग को लेकर फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे ग्रामीण गुरुवार को जैसे ही मृतक का शव रांची से राजनगर पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने सिद्धो-कान्हू चौक पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया और मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग पर अड़ गए। जाम की सूचना मिलते ही राजनगर थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा और बीडीओ मलिक कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने और वार्ता करने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। जाम से यातायात प्रभावित, बाजार बंद शुक्रवार सुबह तक जाम जारी रहने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। राजनगर बाजार की सभी दुकानें बंद रहीं, जिससे इलाके में लॉकडाउन जैसी स्थिति बन गई। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन मुआवजे के मामले में गंभीरता नहीं दिखा रहा है और ट्रक मालिक से संपर्क स्थापित नहीं हो पा रहा है, जिससे समस्या का समाधान नहीं निकल पा रहा है। फिलहाल ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर डटे हुए हैं और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।1
- राजनगर सड़क हादसे में पशु चिकित्साक की मौत। ---------- सरायकेला/रवि गुप्ता की रिपोर्ट, राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में पशु चिकित्साक एवं पशुपालक की मौत हो गई। मृत्यु के बाद के बाद हाता - चाईबासा मुख्य सड़क मार्ग जाम कर दिया। जिससे वाहनों की दोनों तरफ़ लम्बी कतार लग गई, लगभग 3 किलोमीटर की यह कतार है। कल शाम 7:०० बजे से अभी तक 20 घंटे बित जाने तक जिला प्रशासन द्वारा वार्तालाप पर कोई हल नहीं निकला है। मुखिया द्वारा बताया गया कि कुछ दिन पहले ट्रक से उनका एक्सीडेंट हो गया था।इलाज के लिए उन्हें जमशेदपुर T.M.H मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थिति सुधार नहीं होने के कारण रातू हास्दा को रांची रिम्स अस्पताल ले जाया गया एवं इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु की खबर सन पूरे राजनगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण एवं मृतक के परिवार वाले प्रशासन से 10 लख रुपए की मांग कर रहे हैं। उचित मांग नहीं मिलने पर मुख्य सड़क पर रातु हंसदा शव रख कर चाईबासा हाता मुख्य सड़क मार्ग जाम कर दिया गया है। एवं राजु हांसदा के शव को मुख्य सड़क में जलानें की तैयारी कर रहे हैं। सिन्धु - कान्हू चौंक में रातू हास्दा के शव को रखा गया है।1
- जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में गुरुवार की देर रात गार्ड की हत्या कर दी गई । इस मामले में एस.एस.पी. राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की घटना के छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एस. एस. पी. राकेश रंजन खुद घटना स्तर पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच किए थे और पुलिस टीम को कई दिशा निर्देश दिए थे। जानकारी के अनुसार बदमाश ने वारदात को अंजाम देने के बाद मंदिर की दानपेटी से नगदी भी निकाल ली। इससे घटना को लूट और हत्या दोनों एंगल से जोड़कर देखा जा रहा है।1
- Post by Sohel gundua1
- Post by Gudiya Kumari1
- चाईबासा के छोटा मौदी गांव से महिला लापता, अपहरण की शिकायत दर्ज1