विद्यार्थी सहयोग शिविर: छात्राओं ने रखीं समस्याएं, अधिकारियों ने सुने सुझाव उजियारपुर (समस्तीपुर), 25 अगस्त। बिहार शिक्षा परियोजना एवं जिला शिक्षा विभाग, समस्तीपुर के निर्देश पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, टाइप-1, उसराहा पटोरी में मंगलवार को "विद्यार्थी सहयोग शिविर" का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन संचालक मनोज कुमार के नेतृत्व में हुआ। शिविर में राजस्व प्राधिकारी खुशबू कुमारी, वार्डन राजीव रंजन, डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार सहित विद्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया। शिविर में छात्राओं ने खुलकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे। प्रमुख शिकायतों में विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित होने, विद्यालय में चौकीदार नहीं होने से सुरक्षा संबंधी चिंता तथा छात्रावास की चारदीवारी ऊंची नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग शामिल रही। राजस्व प्राधिकारी खुशबू कुमारी ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों को संबंधित विभाग तक पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। वार्डन राजीव रंजन ने भी छात्राओं को विद्यालय प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया, जबकि डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार ने प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों का विधिवत संकलन किया। गौरतलब है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर के आदेश के अनुसार जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा, ताकि छात्राओं की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। स्थान: कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, टाइप-1, उसराहा पटोरी (समस्तीपुर)।

- बाढ़ में दर्दनाक हादसा: टहलने निकले बालेंद्र यादव की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत, मुआवजे की मांग पर फोरलेन जाम1
- मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो प्राथमिक दर्ज अभियुक्त को किया गिरफ्तार । भेजो न्यायिक हिरासत में । मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो प्राथमिकी दर्ज अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान मोहिउद्दीन नगर थाना चौक के रहने वाला शमशाद हुसैन के 24 वर्षीय पुत्र आतिफ खान तथा दूसरा अभियुक्त का पहचान शेखटोली निवासी अशफाक अहमद के पुत्र साहब उर्फ शाहाब अहमद के रूप में की गई है । इस बाबत थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि यह दोनों अभियुक्त बीते दिन मोहर्रम जुलूस के दौरान स्थानीय लोगों के साथ मारपीट करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जो थाना कांड संख्या 176/26 के तहत दोनों प्राथमिकी दर्ज अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो कानूनी प्रक्रिया पूरी करते ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के पश्चिम बाजार चौक1
- दिवाकर यादव ने बताया मोकामा दौरे का अपडेट, अशोक महतो बोले—इस बार नली-गली नहीं, मोकामा के कायाकल्प की तैयारी! दिवाकर यादव ने बताया मोकामा दौरे का अपडेट, अशोक महतो बोले—इस बार नली-गली नहीं, मोकामा के कायाकल्प की तैयारी!1
- 10सर्कुलर रोडअब माता शबरी सेवा सदन का नाम से जाना जाएगा 10 सर्कुलर रोड अब माता शबरी सेवा सदन हो गया है। आज भव्य गृह प्रवेश हुआ ! लालू यादव और राबड़ी देवी इसी 10 सर्कुलर रोड में पिछले 20 सालों से रह रहे थे और अब भाजपा कोटे से मंत्री नंदकिशोर राम को यह आवास आवंटित हो गया है। हरा रंग से भगवा कलर में तब्दील हो गया है।1
- रोसड़ा मे छीनतई की घटना मे पुलिस ने अपराधी को किया गिरफ्तार! समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र मे काला रंग के अपाची मोटरसाइकिल सवार अपराधीयो के द्वारा वादिनी प्रियंका कुमारी पति श्रवण ठाकुर के गले से सोने का मंगलसूत्र (वजन करीब 07 ग्राम) छिनतई की घटना घटित हुयी थी। घटना के गंभीरता को देखते हुए कांड दर्ज कर तत्क्षण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोसड़ा के नेतृत्व मे एक टीम गठित करते हुए घटना के बाद लगातार छापामारी एवं तकनीकि सहयोग एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर इस कांड में अपराधकर्मियों को पहचान कर छापामारी किया गया, छापामारी के कम में इस घटना में संलिप्त अपराधकर्मी 1. बादल कुमार पिता विनोद महतो सा० मिर्जापुर 2. संजीव कुमार पिता गोलो पाासवान सा० लालपुर चौक दोनों थाना रोसड़ा जिला समस्तीपुर को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा इनके द्वारा घटना कारित करने के बारे में स्वीकार किया गया तथा इनके स्वीकारोक्ति ब्यान के आधार पर इस कांड में छिनतई की गई मंगलसूत्र को विधिवत बरामद कर जप्त किया गया तथा एक अन्य फिरार अभियुक्त के गिरफ्तारी एवं अन्य कांड के छीनी गई सामान के बरामदगी हेतु छापामारी जारी है । गिरफ्तारी :- 01. बादल कुमार पिता विनोद महतो सा० मिर्जापुर थाना रोसड़ा जिला समस्तीपुर 02. संजीव कुमार पिता गोलो पाासवान सा० लालपुर चौक थाना रोसड़ा जिला समस्तीपुर!1
- पुलिस ने दो प्राथमिकी अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा जेल जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाने की पुलिस ने थाना कांड संख्या 176/26 के दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के शेख टोली निवासी अशफाक अहमद के पुत्र सहाब उर्फ शादाब अहमद एवं बेगूसराय जिला के शमशाद हुसैन के 24 वर्षीय पुत्र अतीक खान वर्तमान निवासी मोहिउद्दीन नगर थाना चौक को के रूप में हुई है जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने कहा कि गिरफ्तार दोनो भारतीय न्याय संहिता के आठ धाराओं का आरोपी है उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।1
- बाढ़ में दर्दनाक हादसा: टहलने निकले बालेंद्र यादव की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत, मुआवजे की मांग पर फोरलेन जाम बाढ़। बाढ़ थाना क्षेत्र के बहरामा फोरलेन पर बुधवार सुबह करीब 5 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बालेंद्र यादव उर्फ वाला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह प्रतिदिन की तरह सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। जानकारी के अनुसार, परशुराम बाबा लाइन होटल के पास पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन उन्हें काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने मृतक के परिवार को सरकारी सहायता और मुआवजा देने की मांग को लेकर बहरामा फोरलेन को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित हो गया है। परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक मृतक के परिवार को सरकारी सहायता नहीं दी जाती, तब तक वे सड़क से नहीं हटेंगे। लोगों ने प्रशासन से तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने और अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने तथा लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।1
- मोहिउद्दीन नगर थाना परिसर में ईद-मिलाद-उन-नबी और रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न । आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्दपूर्ण के साथ त्यौहार मनाने का किया अपील । मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना परिसर में ईद-मिलाद-उन-नबी और रक्षाबंधन पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित लोगों के साथ थाना अध्यक्ष विनय कुमार के द्वारा इस पर्व को लेकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर चर्चा की गई । बैठक में पुलिस पदाधिकारी सहित शहर के कई समाजसेवी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे। बैठक के दौरान शहर में साफ-सफाई एवं विधि व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर भी विशेष चर्चा की गई। वहीं थाना अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि इस पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। साथ ही उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की ।1
- समस्तीपुर में डबल मर्डर, पति-पत्नी की हत्या से मचा कोहराम. समस्तीपुर में देर रात घर में सो रहे पति-पत्नी की हत्या चाकू से वार कर करदी । सुबह काफी देर तक दोनों के घर से बाहर नहीं निकलने के बाद आसपास के लोगों ने झोपड़ी में झांककर देखा तो दोनो का शव जमीन पर पड़ा था। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा निवासी बंगाली दास (75) और उनकी पत्नी धानो देवी (70) के रूप में हुई है। दोनों सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर अकेले रहते थे। उनके परिवार के अधिकांश सदस्य प्रदेश में रहते हैं।1