पीर पतंगा शाह उर्स में गूंजा अमन और भाईचारे का पैगाम MTF news.. फिरोजाबाद में पीर पतंगा शाह रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स बड़े अकीदत और शानो-शौकत के साथ मनाया गया। उर्स का समापन कुल शरीफ के साथ हुआ, जिसके बाद दरगाह फिरोज शाह पर लंगर तकसीम किया गया। इस मौके पर मुल्क में अमन, खुशहाली और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के लिए खास दुआ की गई। सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन फिरोजाबाद इकाई के ज़िला अध्यक्ष सूफ़ी शाह मोहम्मद फैसल मियां ने, राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी मोहम्मद कौसर हसन मजीदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे राष्ट्रीय एकता और भाईचारे के अभियान के तहत कौमी यकजहती का पैगाम दिया। कार्यक्रम में दरगाह फिरोज शाह के सज्जादा नशीन युसूफ बाबा, गुड्डू भाई, प्रदेश सचिव साहिल वारसी, महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आरिफ अली, जिला सचिव अमन फारुकी, वरिष्ठ जिला महासचिव मोहम्मद अरसलान, मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद अल्पेश और जिया उल हसन समेत कई लोग मौजूद रहे।
पीर पतंगा शाह उर्स में गूंजा अमन और भाईचारे का पैगाम MTF news.. फिरोजाबाद में पीर पतंगा शाह रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स बड़े अकीदत और शानो-शौकत के साथ मनाया गया। उर्स का समापन कुल शरीफ के साथ हुआ, जिसके बाद दरगाह फिरोज शाह पर लंगर तकसीम किया गया। इस मौके पर मुल्क में अमन, खुशहाली और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के लिए खास दुआ की गई। सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन फिरोजाबाद इकाई के ज़िला अध्यक्ष सूफ़ी शाह मोहम्मद फैसल मियां ने, राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी मोहम्मद कौसर हसन मजीदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे राष्ट्रीय एकता और भाईचारे के अभियान के तहत कौमी यकजहती का पैगाम दिया। कार्यक्रम में दरगाह फिरोज शाह के सज्जादा नशीन युसूफ बाबा, गुड्डू भाई, प्रदेश सचिव साहिल वारसी, महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आरिफ अली, जिला सचिव अमन फारुकी, वरिष्ठ जिला महासचिव मोहम्मद अरसलान, मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद अल्पेश और जिया उल हसन समेत कई लोग मौजूद रहे।
- फिरोजाबाद पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर वाहन चोरों, आसिफ और योगेन्द्र कुमार उर्फ अर्जुन को गिरफ्तार किया है। ये दोनों चोर लंबे समय से वाहन चोरी की कई वारदातों में शामिल थे। पुलिस ने इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- नगला खंगर पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक को गिरफ्तार किया फिरोजाबाद: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नगला खंगर पुलिस ने भदान चौराहे से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बीटू उर्फ आदेश (निवासी भदान स्टेशन) को दबोचा, जिसके पास से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए आरोपी पर पहले भी मारपीट और धमकी देने के मामले दर्ज हैं।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गिरीश कुमार, उप-निरीक्षक विशाल सोरान और अमित कुमार शामिल रहे। Updated News-11/मई/26-AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत1
- आगरा में तमंचा दिखाकर बाइक लूट की वारदात हुई थी। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।1
- उत्तर प्रदेश के भैरूंदा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना- IV और पीएम जनमन योजना का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास और कमजोर तबकों तक लाभ पहुंचाने की सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाता है।1
- पश्चिम बंगाल के बॉर्डर इलाके में बांग्लादेशी तस्करों पर BSF की फायरिंग। राज्य और केंद्र में राष्ट्रवादी सरकार होने पर बदलाव दिखता है।🔥 हालात बदल गए हैं मूड बदल गया है जिहादियों को पेलना शुरू हुआ है।😁.🔥1
- आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में अव्यवस्थाओं का वीडियो वायरल, मरीजों के बीच दिखे चूहे Public Hindi Newsमई 10, 2026 क्राइम ब्यूरो - सचिन सिंह आगरा - एसएन मेडिकल कॉलेज (SN medical College) के मेडिसिन वार्ड से सामने आए वीडियो ने अस्पताल प्रशासन की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में वार्ड परिसर के अंदर गंदगी और चूहों की आवाजाही दिखाई दे रही है, जिससे मरीजों और तीमारदारों में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 6 बजे आगरा के एक क्राइम रिपोर्टर अपने रिश्तेदार को देखने के लिए मेडिसिन वार्ड संख्या-2 पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि कुछ मरीजों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया जा रहा था। इसके बाद जब वह मेडिसिन वार्ड संख्या-3 की ओर पहुंचे तो वहां के आखिरी कमरे के पास चूहों की गतिविधियां दिखाई दीं। वीडियो में वार्ड के आसपास गंदगी और बंद कमरे के पास चूहों का आना-जाना नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि जिस कमरे के आसपास चूहे घूम रहे थे, उसी क्षेत्र में मरीज भी भर्ती थे। वीडियो में अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था भी सवालों के घेरे में दिखाई दे रही है। मरीजों के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। उनका कहना है कि अस्पताल प्रशासन को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए।1
- फ़िरोज़ाबाद के सैलाई चौराहे पर गर्ल्स इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया ने एक विशेष प्रदर्शनी आयोजित की। इसमें इस्लामी इतिहास, कुरान के वाकये और पवित्र स्थलों के सुंदर मॉडल्स पेश किए गए, जो बड़ी संख्या में लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। इस पहल का लक्ष्य नई पीढ़ी को सरल और विजुअल तरीके से इस्लामी विरासत से अवगत कराना है।1
- फिरोज़ाबाद में गैस और पेट्रोल को लेकर जिलाधिकारी ने गैस व पेट्रोल स्वामियों के साथ बैठक की फिरोजाबाद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज दिनांक 11 मई 2026 दिन सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पेट्रोल पंप व गैस एजेंसी के स्वामियों के साथ एक मीटिंग कर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की समीक्षा की | जिलाधिकारी ने साफ किया है कि आम जन को किसी भी प्रकार के सामान की कोई समस्या नहीं होंगी | जिलाधिकारी ने त्वरित समाधान के लिए विशेष कंट्रोल रूम बनाया है | संचालकों के तकनीकी समाधान का भरोसा दिया है तथा स्वामियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है | बैठक के दौरान सीडीओ शत्रुघ्न वैश्य,एडीएम विशु राजा और जिला पूर्ति अधिकारी स्वीटी सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे | Updated News-11/मई /26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें - 9193250352( अनुज रावत )1
- राँची के कोकर से 18 माह की मासूम बच्ची की अगर 36 घंटे के अंदर बरामदगी नहीं हुई तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर जोरदार प्रदर्शन करेंगे।1