श्री लालसा मिंज आदिवासी प्रदेश सचिव नियुक्त, क्षेत्र में खुशी की लहर श्री लालसा मिंज आदिवासी प्रदेश सचिव नियुक्त, क्षेत्र में खुशी की लहर राजपुर/बलरामपुर। आदिवासी समाज के वरिष्ठ एवं सक्रिय समाजसेवी श्री लालसा मिंज को आदिवासी प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर समाज के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि श्री लालसा मिंज लंबे समय से समाजहित, संगठन को मजबूत बनाने तथा आदिवासी समुदाय के अधिकारों और विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहे हैं। उनकी संगठन क्षमता, समर्पण और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। शुभचिंतकों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री लालसा मिंज के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा समाज के हितों की आवाज प्रभावी ढंग से उठाई जाएगी। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया और लोगों ने उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
श्री लालसा मिंज आदिवासी प्रदेश सचिव नियुक्त, क्षेत्र में खुशी की लहर श्री लालसा मिंज आदिवासी प्रदेश सचिव नियुक्त, क्षेत्र में खुशी की लहर राजपुर/बलरामपुर। आदिवासी समाज के वरिष्ठ एवं सक्रिय समाजसेवी श्री लालसा मिंज को आदिवासी प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर समाज के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि श्री लालसा मिंज लंबे समय से समाजहित, संगठन को मजबूत बनाने तथा आदिवासी समुदाय के अधिकारों और विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहे हैं। उनकी संगठन क्षमता, समर्पण और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। शुभचिंतकों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री लालसा मिंज के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा समाज के हितों की आवाज प्रभावी ढंग से उठाई जाएगी। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया और लोगों ने उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
- *✰इस अनोखी शादी के बारे में जानकर हैरान रह जाओगे आप✰* अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel *✰इस अनोखी शादी के बारे में जानकर हैरान रह जाओगे आप✰* अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel1
- कोंडागांव: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, कोण्डागांव में काउंसिलिंग संपन्न कोण्डागांव में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत संविदा भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग संपन्न हुई। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निष्ठा, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। यह पहल जिले में बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।1
- *डॉक्टर की लापरवाही से हुई प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रबंधन पर FIR दर्ज* *डॉक्टर की लापरवाही से हुई प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रबंधन पर FIR दर्ज* *एंकर...* कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर मे स्थित गौतम अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। करीब ढाई महीने गुजर जाने के बाद अब पुलिस ने निजी अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है। यह कार्रवाई पीड़िता के पति की शिकायत और जांच के आधार पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार 17 मई 2026 को प्रसव के लिए एक गर्भवती महिला को भानुप्रतापपुर स्थित गौतम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की थी। मामले में पीड़िता के पति ने भानुप्रतापपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत और प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने गौतम अस्पताल के प्रबंधक डॉ. अनिल गौतम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूरे प्रकरण की विस्तृत विवेचना कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों और विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। *1. बाईट... शेर बहादुर सिंह ठाकुर ( SDOP भानुप्रतापपुर)*2
- *श्री सत्यनारायण मंदिर ( कंसारी समाज )में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा *श्री सत्यनारायण मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा* नवापारा राजिम। नगर के मध्य स्थित ऐतिहासिक श्री सत्यनारायण मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह मंदिर नवापारा नगर के मूल वाशिंदे कंसारी समाज के पूर्वजों द्वारा स्थापित किया गया है, जो वर्षों से आस्था एवं धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर के पुरोहित पंडित भागवत प्रसाद मिश्रा द्वारा विधि-विधान से श्री सत्यनारायण भगवान की कथा कराई गई तथा पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तिमय वातावरण में सभी ने गुरु की महिमा का स्मरण करते हुए धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। इस अवसर पर श्री सत्यनारायण मंदिर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित कंसारी समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। गुरु पूर्णिमा पर्व के आयोजन से पूरे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।1
- problem pani bahut din se nikal raha h koi samadhan nai hua h4
- एक सप्ताह से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से मुख्य मार्ग पर अंधेरा, दुर्घटना की आशंका* रिपोर्टर रोहित वर्मा खरोरा *एक सप्ताह से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से मुख्य मार्ग पर अंधेरा, दुर्घटना की आशंका* खरोरा। तिल्दा-नेवरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 स्थित मुख्य मार्ग कोटा रोड पर पिछले एक सप्ताह से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इसके कारण बीएनबी हाई स्कूल से लेकर नेवरा तालाब तक का पूरा मार्ग अंधेरे में डूबा हुआ है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संजीवनी रक्तदाता संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि इस समस्या की जानकारी नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक और सोशल मीडिया स्टेटस के माध्यम से दी गई थी। इसके बावजूद अब तक स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं कराई गई है। चौहान ने नगर पालिका प्रशासन से बीएनबी हाई स्कूल से नेवरा तालाब तक बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल सुधारने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मुख्य मार्ग पर पांच गतिरोधक (स्पीड ब्रेकर) हैं तथा रात के समय मवेशी भी सड़क किनारे और आसपास बैठे रहते हैं। अंधेरा होने के कारण वाहन चालकों को समय पर उनका पता नहीं चल पाता, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। इस मामले पर ओम प्रकाश सिंह चौहान ने कहा कि पालिका प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विकास एवं रखरखाव के कार्य सही तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अधूरे कार्य कराने का क्या औचित्य है। उनके अनुसार, स्थानीय जनता इस स्थिति को भेदभावपूर्ण नजरिए से भी देख रही है। चौहान ने आगे कहा कि नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान पूरे जोर-शोर से चलाया जा रहा है, जो सराहनीय है। लेकिन अधिकारियों और प्रशासन को शहर की मूलभूत सुविधाओं, विशेषकर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों जैसी समस्याओं पर भी समान गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।2
- *✰छत्तीसगढ़ में अन्नपूर्णा मुहिम सेवा के लिए सम्पर्क सूत्र :✰* 7747945862, 9992600299, 9992600922, 7000503680, 9992600923, 9992600924 *✰छत्तीसगढ़ में अन्नपूर्णा मुहिम सेवा के लिए सम्पर्क सूत्र :✰* 7747945862, 9992600299, 9992600922, 7000503680, 9992600923, 99926009241
- कोपाबेड़ा जलाशय के निर्माणाधीन नाले में डूबने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, सुरक्षा इंतजामों के अभाव पर उठे सवाल कोण्डागांव नगर के कोपाबेड़ा जलाशय के सौंदर्याकरण कार्य के दौरान निर्माणाधीन नाले में सुरक्षा व्यवस्था के अभाव ने एक बार फिर मासूम की जान ले ली। आज गुरुवार सुबह करीब 10 बजे नहरपारा निवासी चांदनी नाग (6 वर्ष), पिता मानसिंह नाग, घर से लगे निर्माणाधीन नाले के पानी में फिसलकर गिर गई। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बच्ची के शव को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।1