logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

​77वां राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस: ब्यावर SP रतन सिंह ने दी बधाई, पुलिसकर्मियों का बढ़ाया हौसला

3 hrs ago
user_Kailash Fulwari
Kailash Fulwari
अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
3 hrs ago

​77वां राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस: ब्यावर SP रतन सिंह ने दी बधाई, पुलिसकर्मियों का बढ़ाया हौसला

  • user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान
    जय हो
    3 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
  • राम भवन के पास पैदल चल रहा है युवक के हाथ से दिन दहाड़े मोबाइल छीनने वाले युवक को सिविल लाइन थाना पुलिस ने किया गिफ्तार, पीड़ित के हाथ से मोबाइल हुआ था मोटरसाइकिल पर फरार , आरोपी युवक अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए देता था ल की वारदात को अंजाम पीड़ित युवक ने कराया था मुकदमा दर्ज सीसीटीवी के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
    1
    राम भवन के पास पैदल चल रहा है युवक के हाथ से दिन दहाड़े मोबाइल छीनने वाले युवक को सिविल लाइन थाना पुलिस ने किया गिफ्तार,
पीड़ित के हाथ से मोबाइल हुआ था मोटरसाइकिल  पर फरार  ,
आरोपी युवक अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए देता था ल की वारदात को अंजाम
पीड़ित युवक ने कराया था मुकदमा दर्ज सीसीटीवी के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by Kailash Fulwari
    1
    Post by Kailash Fulwari
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • 77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर ब्यावर जिला पुलिस अधीक्षक (SP) श्री रतन सिंह जी का विशेष संदेश। ​इस वीडियो में ब्यावर SP रतन सिंह जी ने पुलिस स्थापना दिवस पर अपने विचार साझा किए हैं और पुलिस बल की कार्यप्रणाली व सेवा भाव पर प्रकाश डाला है। ​वीडियो की मुख्य बातें: ​77वां राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस। ​ब्यावर पुलिस अधीक्षक रतन सिंह जी की विशेष बातचीत। ​पुलिस का सेवा, सुरक्षा और सहयोग का संकल्प। ​अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी, तो वीडियो को Like करें, अपने दोस्तों के साथ Share करें और ब्यावर की ऐसी ही अन्य खबरों के लिए हमारे चैनल को Subscribe जरूर करें।
    1
    77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर ब्यावर जिला पुलिस अधीक्षक (SP) श्री रतन सिंह जी का विशेष संदेश।
​इस वीडियो में ब्यावर SP रतन सिंह जी ने पुलिस स्थापना दिवस पर अपने विचार साझा किए हैं और पुलिस बल की कार्यप्रणाली व सेवा भाव पर प्रकाश डाला है।
​वीडियो की मुख्य बातें:
​77वां राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस।
​ब्यावर पुलिस अधीक्षक रतन सिंह जी की विशेष बातचीत।
​पुलिस का सेवा, सुरक्षा और सहयोग का संकल्प।
​अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी, तो वीडियो को Like करें, अपने दोस्तों के साथ Share करें और ब्यावर की ऐसी ही अन्य खबरों के लिए हमारे चैनल को Subscribe जरूर करें।
    user_Vijay mehraniya
    Vijay mehraniya
    Media Consultant ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • गोहाना की शंखेश्वर स्पिनिंग मिल्स में भीषण आग, लाखों का नुकसान ​ब्यावर के गोहाना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ स्थित शंखेश्वर स्पिनिंग मिल्स में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री से धुएं का भारी गुबार उठने लगा। ​घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुँचीं। पिछले दो घंटे से भी अधिक समय से दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कड़ी मशक्कत में जुटे हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस अग्निकांड में लाखों रुपये का माल और मशीनरी जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है। ​राहत और बचाव कार्य में दमकल विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी से डटी हुई है। टीम के सदस्य ताराचंद भट्ट, रमेश सोलंकी, विक्की राठौड़, अर्जुन बंशीवाल, रणजीत सिंह, धर्मेंद्र कुमार, कैलाश सिंह और रासु सिंह अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने के काम में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। ​फिलहाल दमकल की गाड़ियाँ आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रही हैं और प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आग लगने के असली कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
    1
    गोहाना की शंखेश्वर स्पिनिंग मिल्स में भीषण आग, लाखों का नुकसान
​ब्यावर के गोहाना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ स्थित शंखेश्वर स्पिनिंग मिल्स में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री से धुएं का भारी गुबार उठने लगा।
​घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुँचीं। पिछले दो घंटे से भी अधिक समय से दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कड़ी मशक्कत में जुटे हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस अग्निकांड में लाखों रुपये का माल और मशीनरी जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है।
​राहत और बचाव कार्य में दमकल विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी से डटी हुई है। टीम के सदस्य ताराचंद भट्ट, रमेश सोलंकी, विक्की राठौड़, अर्जुन बंशीवाल, रणजीत सिंह, धर्मेंद्र कुमार, कैलाश सिंह और रासु सिंह अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने के काम में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।
​फिलहाल दमकल की गाड़ियाँ आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रही हैं और प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आग लगने के असली कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
    user_Super News
    Super News
    Media company ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • SDM ने खुद पकड़ा बजरी से भरा ट्रैक्टर, चेतावनी के बाद भी नहीं रुका अवैध खनन; गोटन AME पर लापरवाही के आरोप रिया बड़ी। अवैध बजरी खनन पर सख्ती के दावों के बीच उपखंड अधिकारी सूर्यकांत शर्मा ने बुधवार को नगर पालिका कार्यालय के सामने से बजरी से भरा एक ट्रैक्टर चालक सहित पकड़ लिया। हैरानी की बात यह है कि कुछ दिन पहले ही इसी मुद्दे पर हुई बैठक में खनन विभाग को कड़े निर्देश दिए थे, इस के बावजूद अवैध बजरी खनन और परिवहन धड़ल्ले से जारी है। बैठक में एसडीएम शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी थी कि यदि उन्हें खुद सड़क पर उतरकर ट्रैक्टर पकड़ने पड़ा तो यह खनन विभाग और गोटन एएमई राकेश शेषमा की विफलता होगी। तब खुद शेषमा ने एसडीएम शर्मा को भरोसा दिलाया था कि क्षेत्र से एक भी अवैध ट्रैक्टर नहीं गुजरने दिया जाएगा। बावजूद इसके जमीनी हकीकत इससे उलट नजर आ रही है। रियांबड़ी नगर पालिका कार्यालय के सामने से रोजाना दो दर्जन से अधिक बजरी से भरे ट्रैक्टर गुजर रहे हैं। बैठक में इस मार्ग पर पुलिस चौकी स्थापित करने की बात भी हुई थी, लेकिन अब तक कोई अमल नहीं हुआ। ऐसे में आखिरकार बुधवार देर शाम खुद एसडीएम शर्मा मौके पर पहुंचे और अवैध बजरी परिवहन ट्रेक्टर चालकों के खिलाफ कार्रवाई स्टार्ट कर दी। इससे मौके पे अफरा तफरी मच गई और बजरी माफिया ट्रेक्टर ले इधर-उधर भागने लग गए। कार्रवाई के दौरान एक अवैध बजरी परिवहन कर रही ट्रैक्टर ट्रॉली को एसडीएम ने जब्त कर लिया और ट्रैक्टर चालाक को पकड़ लिया, जिसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। एसडीएम शर्मा की इस कार्रवाई के बाद अब इस पूरे मामले में खनन विभाग गोटन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खान विभाग के अधिकारी न तो कॉल रिसीव करते है और न ही शिकायतों पर कार्रवाई करते है। खनन अधिकारी राकेश शेशमा से संपर्क किया तो उन्होंने हमें बताया कि सही हैं कि अवैध बजरी परिवहन पर पूरी तरह अंकुश नहीं लगा पाए हैं पर कार्रवाई निरंतर जारी हैं। कई पॉइंट पर खनिज विभाग कि चौकी लगाने के प्रयास चल रहे हैं, जगह आवंटन के आदेश होते ही नई चौकियां स्थापित कर अंकुश लगाया जाएगा।
    3
    SDM ने खुद पकड़ा बजरी से भरा ट्रैक्टर, चेतावनी के बाद भी नहीं रुका अवैध खनन; गोटन AME पर लापरवाही के आरोप
रिया बड़ी। अवैध बजरी खनन पर सख्ती के दावों के बीच उपखंड अधिकारी सूर्यकांत शर्मा ने बुधवार को नगर पालिका कार्यालय के सामने से बजरी से भरा एक ट्रैक्टर चालक सहित पकड़ लिया। हैरानी की बात यह है कि कुछ दिन पहले ही इसी मुद्दे पर हुई बैठक में खनन विभाग को कड़े निर्देश दिए थे, इस के बावजूद अवैध बजरी खनन और परिवहन धड़ल्ले से जारी है।
बैठक में एसडीएम शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी थी कि यदि उन्हें खुद सड़क पर उतरकर ट्रैक्टर पकड़ने पड़ा तो यह खनन विभाग और गोटन एएमई राकेश शेषमा की विफलता होगी। तब खुद शेषमा  ने एसडीएम शर्मा को भरोसा दिलाया था कि क्षेत्र से एक भी अवैध ट्रैक्टर नहीं गुजरने दिया जाएगा।
बावजूद इसके जमीनी हकीकत इससे उलट नजर आ रही है। रियांबड़ी  नगर पालिका कार्यालय के सामने से रोजाना दो दर्जन से अधिक बजरी से भरे ट्रैक्टर गुजर रहे हैं। बैठक में इस मार्ग पर पुलिस चौकी स्थापित करने की बात भी हुई थी, लेकिन अब तक कोई अमल नहीं हुआ। ऐसे में आखिरकार बुधवार देर शाम खुद एसडीएम शर्मा मौके पर पहुंचे और अवैध बजरी परिवहन ट्रेक्टर चालकों के खिलाफ कार्रवाई स्टार्ट कर दी। इससे मौके पे अफरा तफरी मच गई और बजरी माफिया ट्रेक्टर ले  इधर-उधर भागने लग गए। कार्रवाई के दौरान एक अवैध बजरी परिवहन कर रही ट्रैक्टर ट्रॉली को एसडीएम ने जब्त कर लिया और ट्रैक्टर चालाक को पकड़ लिया, जिसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
एसडीएम शर्मा की इस कार्रवाई के बाद अब इस पूरे मामले में खनन विभाग गोटन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खान विभाग के अधिकारी न तो कॉल रिसीव करते है और न ही शिकायतों पर कार्रवाई करते है। खनन अधिकारी राकेश शेशमा से संपर्क किया तो उन्होंने हमें बताया कि सही हैं कि अवैध बजरी परिवहन पर पूरी तरह अंकुश नहीं लगा पाए हैं पर कार्रवाई निरंतर जारी हैं। कई पॉइंट पर खनिज विभाग कि चौकी लगाने के प्रयास चल रहे हैं, जगह आवंटन के आदेश होते ही नई चौकियां स्थापित कर अंकुश लगाया जाएगा।
    user_Er Sunil Dagdi
    Er Sunil Dagdi
    Newspaper advertising department Riyan Badi, Nagaur•
    22 hrs ago
  • जोधपुर क्षेत्र मादलिया गांव में श्री श्री एक हजार आठ खाखीजी शंकरदास जी महाराज की द्वितीय पुण्यतिथि (बरसी) के अवसर पर 21 व 22 अप्रैल 2026 को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा,आयोजन के तहत 21 अप्रैल, मंगलवार को सत्संग समारोह आयोजित होगा, जबकि 22 अप्रैल को प्रातः महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। श्रद्धालुओं से परिवार सहित पहुंचकर संतों के दर्शन व धर्म लाभ लेने का आह्वान किया गया है।इस आयोजन में महाप्रसादी के लाभार्थी के रूप में श्रीमान डूंगाराम जी, पुत्र श्री मोडाराम जी नांगू देवासी, श्रीमान श्री किशन जी व किरताराम जी, महेंद्र जी (पुत्र डूंगाराम नांगू देवासी) शामिल हैं।इसके साथ ही पोते कुशाल महेश,विरेंद्र व नरेश तथा निवासी कोसाणा परिवार द्वारा भी सहयोग दिया जा रहा है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
    1
    जोधपुर क्षेत्र मादलिया गांव में श्री श्री एक हजार आठ खाखीजी शंकरदास जी महाराज की द्वितीय पुण्यतिथि (बरसी) के अवसर पर 21 व 22 अप्रैल 2026 को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा,आयोजन के तहत 21 अप्रैल, मंगलवार को सत्संग समारोह आयोजित होगा, जबकि 22 अप्रैल को प्रातः महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। श्रद्धालुओं से परिवार सहित पहुंचकर संतों के दर्शन व धर्म लाभ लेने का आह्वान किया गया है।इस आयोजन में महाप्रसादी के लाभार्थी के रूप में श्रीमान डूंगाराम जी, पुत्र श्री मोडाराम जी नांगू देवासी, श्रीमान श्री किशन जी व किरताराम जी, महेंद्र जी (पुत्र डूंगाराम नांगू देवासी) शामिल हैं।इसके साथ ही पोते कुशाल महेश,विरेंद्र व नरेश तथा निवासी कोसाणा परिवार द्वारा भी सहयोग दिया जा रहा है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    57 min ago
  • Post by Kailash Fulwari
    1
    Post by Kailash Fulwari
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • राजस्थान के टोंक जिले के टोडा रायसिंह गांव से एक बेहद चौंकाने वाली और रहस्यमयी घटना सामने आई है। बैरवा समाज में जन्मे एक आठ वर्षीय बालक कान्हा राम ने दावा किया है कि वह अपने पूर्वजन्म में आम्बेर का राजा मानसिंह था। बताया जा रहा है कि जब यह बच्चा मात्र अढ़ाई वर्ष का था और उसमें थोड़ी समझ विकसित हुई, तभी उसने अपने ही घर का खाना खाने से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि वह एक राजपूत है और इसलिए वह इस घर का खाना नहीं खा सकता। यह दावा सुनकर परिवार और गांव के लोग हैरान रह गए। जैसे-जैसे बच्चा बड़ा हुआ, वह बार-बार अपने पिछले जन्म की बातें दोहराने लगा और खुद को आमेर का राजा मानसिंह मिर्जा बताने लगा। हल्दीघाटी का युध्द लड़ने, शिलादेवी की मूर्ति को बंगाल से लाकर आमेर में प्रतिष्ठित करने और नर बलि देने का दावा भी उसके द्वारा किया जाता है। वह कहता है कि एक बार नर के स्थान पर बकरे की बलि देने से देवीमूर्ति ने नाराज होकर गर्दन टेढ़ी कर ली। वह यह भी बताता है कि उसके दो रानिया थी तीन भाई भी थे। आमेर के किले का निर्माण भी उसने ही करवाया था। सच क्या है यह कहना मुश्किल है किंतु यह बालक चर्चा का विषय जरूर बना हुआ है।आपको क्या लगता है
    1
    राजस्थान के टोंक जिले के टोडा रायसिंह गांव से एक बेहद चौंकाने वाली और रहस्यमयी घटना सामने आई है। बैरवा समाज में जन्मे एक आठ वर्षीय बालक कान्हा राम ने दावा किया है कि वह अपने पूर्वजन्म में आम्बेर का राजा मानसिंह था। बताया जा रहा है कि जब यह बच्चा मात्र अढ़ाई वर्ष का था और उसमें थोड़ी समझ विकसित हुई, तभी उसने अपने ही घर का खाना खाने से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि वह एक राजपूत है और इसलिए वह इस घर का खाना नहीं खा सकता। यह दावा सुनकर परिवार और गांव के लोग हैरान रह गए। जैसे-जैसे बच्चा बड़ा हुआ, वह बार-बार अपने पिछले जन्म की बातें दोहराने लगा और खुद को आमेर का राजा मानसिंह मिर्जा बताने लगा। हल्दीघाटी का युध्द लड़ने, शिलादेवी की मूर्ति को बंगाल से लाकर आमेर में प्रतिष्ठित करने और नर बलि देने का दावा भी उसके द्वारा किया जाता है। वह कहता है कि एक बार नर के स्थान पर बकरे की बलि देने से देवीमूर्ति ने नाराज होकर गर्दन टेढ़ी कर ली। वह यह भी बताता है कि उसके दो रानिया थी तीन भाई भी थे। आमेर के किले का निर्माण भी उसने ही करवाया था। सच क्या है यह कहना मुश्किल है किंतु यह बालक चर्चा का विषय जरूर बना हुआ है।आपको क्या लगता है
    user_KHABRON KA SAFAR NEWS
    KHABRON KA SAFAR NEWS
    Ajmer, Rajasthan•
    9 hrs ago
  • अवैध रूप से  जिले में बसे अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की धर पकड  सघन अभियान चलाया गया,दरग़ाह थाना पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार,बांग्लादेशी के विरूद्ध 23 वीं कार्यवाही एक पुरुष बांग्लादेशी को किया दस्तयाब,  अब तक कुल 56 बांग्लादेशियों को किया दस्तयाब अवैध रूप से निवास बांग्लादेशी आदि घुसपैठियों की पहचान एवं उनका निष्कासन दरग़ाह क्षेत्र के  दरगाह बाजार, जालियान कब्रिस्तान, अन्दकोट,नई सडक, तारागढ़ की पहाडी, सिलावट मोहल्ला, बड़े पीर का चिल्ला, लंगर खाना गली व चस्मा ए नूर तारागढ़, त्रिपोलिया गेट, सोहले खम्भा झालरा में रहे रहे खानाबदोश व्यक्ति से पूछताछ, गाँव गोसाईपुर जिला रंगपुर बांग्लादेश निवासी मोहम्मद तहजुल को किया डिटेन
    1
    अवैध रूप से  जिले में बसे अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की धर पकड  सघन अभियान चलाया गया,दरग़ाह थाना पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार,बांग्लादेशी के विरूद्ध 23 वीं कार्यवाही एक पुरुष बांग्लादेशी को किया दस्तयाब,  अब तक कुल 56 बांग्लादेशियों को किया दस्तयाब अवैध रूप से निवास बांग्लादेशी आदि घुसपैठियों की पहचान एवं उनका निष्कासन दरग़ाह क्षेत्र के  दरगाह बाजार, जालियान कब्रिस्तान, अन्दकोट,नई सडक, तारागढ़ की पहाडी, सिलावट मोहल्ला, बड़े पीर का चिल्ला, लंगर खाना गली व चस्मा ए नूर तारागढ़, त्रिपोलिया गेट, सोहले खम्भा झालरा में रहे रहे खानाबदोश व्यक्ति से पूछताछ,
गाँव गोसाईपुर जिला रंगपुर बांग्लादेश निवासी मोहम्मद तहजुल को किया डिटेन
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.