महायज्ञ पूजा के पावन अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न जोहार झारखण्ड /संवाददाता लातेहार। बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत बसिया पंचायत के नगड़ा गांव में सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ पूजा का आगाज ध्वजारोहण कार्यक्रम से हुआ। कार्यक्रम गाजे बाजे के साथ दोपहर 1 बजे से शिव मंदिर के प्रांगण से नगड़ा देवी मंडप होते हुए, बेलवाडीह बजरंग बली से जर्री बजरंग बली होते हुए कसियाडीह शिव मंदिर से पुनः यज्ञशाला में पहुंच कर पवित्र ध्वजारोहण का शुभ कार्य वैदिक मंत्रोच्चार विधि विधान के साथ किया गया। सभी भक्तों ने यज्ञ भगवान से प्रार्थना किए की क्षेत्र की सुख समृद्धि के साथ माता बहनें के द्वारा भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस दौरान बड़ी संख्या में शिव राम भक्त शामिल हुए। साथ ही ग्रामीण युवा और माता बहनें उपस्थित हुए। यज्ञ पूजा समिति के अध्यक्ष संजय यादव , मुख्य संरक्षक बिहारी प्रसाद यादव ,सचिव राजन यादव दशरथ यादव, अभिषेक यादव, अमृत यादव,राजेश यादव ,मिडिया प्रभारी राजेश साव, कृष्णा यादव ,संतोष यादव ,बिमल यादव ,पिंटू यादव ,अरविन्द गंझु, दीपक यादव, बिगन यादव, राजेंद्र यादव ,गोपाल यादव ,कृष्णा प्रसाद ,प्रेम शंकर प्रसाद ,जगदीश यादव ,जगरनाथ यादव, बजरंगी यादव ,प्रेम यादव ,सरपन यादव ,सुरेश यादव ,राहुल यादव ,राजेंद्र प्रसाद , शंकर साव ,अशोक यादव ,जगदीश यादव ,चांदील यादव, बंधु यादव ,उमेश यादव,राजेंद्र यादव ,चुरामन साव ,रामलाल यादव ,रिंकू यादव ,प्रवीण साव ,गोविन्द साव, त्रिवेणी साव, पिंटू यादव ,महादेव यादव, रुपेश कुमार ,सत्यपाल यादव, अशोक यादव ,जगदीश यादव, अजय यादव ,जुगेश्वर यादव के अलावे हजारों धर्म प्रेमी उपस्थित रहे।

- महुआडांड़ (लातेहार) 2024 में मां की मृत्यु के बाद 10 वर्षीय करण तिर्की और कोमल तिर्की का जीवन संकट में पड़ गया। पिता दीपक तिर्की इस घटना के बाद घर छोड़कर चले गए घर में केवल बुजुर्ग दादा और दादी रह गए, जो बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य समस्याओं के कारण बच्चों की देखभाल करने में असमर्थ हैं। ऐसी स्थिति में दोनों बच्चों को उनकी बुआ के घर रहना पड़ा। हालांकि, बुआ के परिवार में पहले से मौजूद जिम्मेदारियों के बीच बच्चों का रहना धीरे-धीरे पारिवारिक विवाद का कारण बनने लगा। स्थिति बिगड़ती देख बुआ ने सामाजिक सहयोग की तलाश की और आर पी एस सेवा संस्थान से संपर्क किया। संस्थान ने मामले की गंभीरता को समझते हुए दोनों बच्चों को अपने संरक्षण में ले लिया और उन्हें आश्रय प्रदान किया। संस्था द्वारा बच्चों की देखभाल, शिक्षा और भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।1
- उपायुक्त कार्यालय के समीप बने व्यायाम शाला का लुप्त उठाता बच्चे सुरयकान्द़ बिधाथी3
- Post by AAM JANATA1
- टाना समुदाय के साथ जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति भूमि समस्या को लेकर हुआ वार्तालाप अंचल कार्यालय सेन्हा में बैठक आयोजित कर किया गया1
- चतरा टंडवा में बाबासाहेब की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, विधायक उज्ज्वल कुमार और पूर्व विधायक किशुन दास ने दी श्रद्धांजलि... टंडवा (चतरा): संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती टंडवा प्रखंड में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक उज्ज्वल कुमार और पूर्व विधायक किशुन कुमार दास मुख्य रूप से उपस्थित हुए। महापुरुषों ने किया नमन कार्यक्रम की शुरुआत बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। विधायक उज्ज्वल कुमार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबासाहेब का जीवन संघर्ष और उनके विचार आज भी हमें समानता और न्याय की राह दिखाते हैं। पूर्व विधायक किशुन दास ने बाबासाहेब को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया। प्रशासनिक और सामाजिक भागीदारी कार्यक्रम में न केवल राजनीतिक हस्तियां, बल्कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी देखने को मिली। इस मौके पर एनटीपीसी (NTPC) के वरिष्ठ अधिकारी, क्षेत्र के कई पूर्व मुखिया और समाज के तमाम अगवा (बुद्धिजीवी और प्रतिनिधि) मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में बाबासाहेब के शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के नारे को बुलंद किया।1
- मनिका लातेहार:एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी के 47वा स्थापना दिवस जश्न पूरे भारतवर्ष मनाया जा रहा था वही मनिका प्रखंड क्षेत्र के लातेहार युवा मोर्चा के कर्मठ ,जुझारू और निष्ठावान जिला अध्यक्ष छोटू राजा का लातेहार के महामंत्री बनाए जाने से खुशियां हुई दुगनी और मनिका मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार ने उन्हें भगवा अंग भेट कर सम्मानित किया और मुंह मीठा कराया तथा मनिका के सभी भाजपाई खुशियों से खुशियों से लबरेज थे1
- भाजपा के प्रदेश बैठकें एवं कार्यक्रम प्रभारी स्वामी देवेन्द्र प्रकाश ने उमेडण्डा स्थित खुशबू के शोकसंतप्त परिजनों से मिलकर आर्थिक सहायता एवं सांत्वना प्रदान किया। मौके पर स्वामी देवेंद्र प्रकाश ने दलित युवती खुश्बू की निर्मम हत्या को आधुनिक समाज का घृणित कलंक बताते हुए कहा की आज हम देश को हक़ हुकूक़ का क़ानूनरूपी संविधान देनेवाले डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मना रहे हैं लेकिन खुश्बू की आत्मा न्याय की उम्मीद लगाये होगी। उन्होंने कहा की आज बाबा साहेब की जयंती में हम खुशबू को न्याय दिलाने का संकल्प लेते हैं जो आर्थिक सहायता या फोटो खिंचाने तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि मैं खुश्बू के परिजनों के साथ निरंतर सडक से न्यायालय तक हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने केलिये दृढ़ संकल्पित हूँ। उन्होंने समाज की इस बेटी को न्याय दिलाने तक चैन की सांस नहीं लेने की बात कही। मौके पर बिंदू शाहदेव, विजय साहू, विकास साहू, अर्जुन महतो, पवन महतो, राजू राम, तारकेश्वर भारती समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।1
- बरवाडीह(लातेहार): लातेहार जिला अंतर्गत बरवाडीह प्रखंड के केचकी पंचायत स्थित ग्राम केचकी में बखोरीडेरा स्कूल से औरंगा नदी तक बन रही पीसीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता की ईंटों का उपयोग किया जा रहा है। विशेष रूप से बाहर से मंगाई गई “राजन मार्का” ईंट को सोलिंग में लगाया जा रहा है, जो मानक के अनुरूप नहीं है। साथ ही, ईंट सोलिंग भी नियमों के अनुसार नहीं की गई है और पीसीसी ढलाई में भी गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य अभी पूर्ण भी नहीं हुआ है, लेकिन योजना स्थल पर लगाया गया शिलापट्ट पहले ही हटा दिया गया है, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शिलापट्ट हटाना पूरी तरह गलत है और इससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं। मौके पर ग्रामीणों रनवीर सिंह, सहादेव यादव, सुशील सिंह, आशिष सिंह, श्रीराम सिंह, लालधारी यादव, योगेंद्र यादव, चंदन सिंह, शीला देवी, सुनीता देवी, सुमन देवी, बाबूराम सिंह, सोनू यादव, सूरज यादव, गुड्डू यादव, कोमल सिंह, गुलशन सिंह, बनवारी यादव, आशिष यादव, शांति देवी समेत कई लोगों ने विरोध जताते हुए पत्रकारों के समक्ष अपनी बात रखी।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि कोई भी ईमानदार अधिकारी मौके पर आकर जांच करें तो सच्चाई सामने आ जाएगी।1