logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व का आयोजन, गुरु-शिष्य परंपरा पर दी गई जानकारी लोकेशन -बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन *बीना :-शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीना में भारतीय ज्ञान परंपरा के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और प्राचार्य द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। *गुरु-शिष्य परंपरा पर दिए गए विचार* कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राध्यापक *डॉ. वी.के. अग्निहोत्री* ने कहा कि विद्यार्थियों को विनम्रता, संस्कार और नैतिक मूल्यों से युक्त जीवन जीना चाहिए। गुरु ही जीवन को सही दिशा देते हैं। *प्राचार्य डॉ. रेखा बरेठिया* ने कहा कि गुरु पूर्णिमा गुरु द्वारा शिष्य के जीवन को दिशा देने का पर्व है। उन्होंने महर्षि सांदीपनि द्वारा गुरुकुल के माध्यम से दी गई शिक्षाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। *डॉ. एम.एल. सोनी* ने बताया कि भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा अत्यंत प्राचीन, पवित्र और गौरवशाली रही है। वैदिक काल से ही गुरु को केवल ज्ञान देने वाला शिक्षक नहीं, बल्कि जीवन का मार्गदर्शक, संस्कारदाता और व्यक्तित्व का निर्माता माना गया है। *डॉ. नमिता अग्निहोत्री* ने गुरु-शिष्य परंपरा और महर्षि सांदीपनि द्वारा भगवान श्री कृष्ण, बलराम एवं सुदामा को गुरुकुल में दी गई 64 कलाओं की शिक्षा के बारे में बताया। *कार्यक्रम में उपस्थित रहे* कार्यक्रम का संचालन *प्रो. आर.एस. तिवारी* ने किया और आभार *वंदना चौबे* ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. सतीश कुमार राय, गौरव नैलवाल, श्वेता दुबे, रिद्धि जैन, सविता सुनहेरे, डॉ. चेतना शर्मा, डॉ. क्रांति मिश्रा, डॉ. गजेंद्र पाठक, धर्मेंद्र सिंह, अरुण नामदेव, हेमलता गुप्ता, लक्ष्मी कोरी सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश शासन द्वारा गुरु पूर्णिमा पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।

4 hrs ago
user_Rakesh sen
Rakesh sen
बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago
2b717ff3-33b0-4db4-825e-c93e58fd8bee

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व का आयोजन, गुरु-शिष्य परंपरा पर दी गई जानकारी लोकेशन -बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन *बीना :-शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीना में भारतीय ज्ञान परंपरा के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और प्राचार्य द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। *गुरु-शिष्य परंपरा पर दिए गए विचार* कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राध्यापक *डॉ. वी.के. अग्निहोत्री* ने कहा कि विद्यार्थियों को विनम्रता, संस्कार और नैतिक मूल्यों से युक्त जीवन जीना चाहिए। गुरु ही जीवन को सही दिशा देते हैं। *प्राचार्य डॉ. रेखा बरेठिया* ने कहा कि गुरु पूर्णिमा गुरु द्वारा शिष्य के जीवन को दिशा देने का पर्व है। उन्होंने महर्षि सांदीपनि द्वारा गुरुकुल के माध्यम से दी गई शिक्षाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। *डॉ. एम.एल. सोनी* ने बताया कि भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा अत्यंत प्राचीन, पवित्र और गौरवशाली रही है। वैदिक काल से ही गुरु को केवल ज्ञान देने वाला शिक्षक नहीं, बल्कि जीवन का मार्गदर्शक, संस्कारदाता और व्यक्तित्व का निर्माता माना गया है। *डॉ. नमिता अग्निहोत्री* ने गुरु-शिष्य परंपरा और महर्षि सांदीपनि द्वारा भगवान श्री कृष्ण, बलराम एवं सुदामा को गुरुकुल में दी गई 64 कलाओं की शिक्षा के बारे में बताया। *कार्यक्रम में उपस्थित रहे* कार्यक्रम का संचालन *प्रो. आर.एस. तिवारी* ने किया और आभार *वंदना चौबे* ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. सतीश कुमार राय, गौरव नैलवाल, श्वेता दुबे, रिद्धि जैन, सविता सुनहेरे, डॉ. चेतना शर्मा, डॉ. क्रांति मिश्रा, डॉ. गजेंद्र पाठक, धर्मेंद्र सिंह, अरुण नामदेव, हेमलता गुप्ता, लक्ष्मी कोरी सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश शासन द्वारा गुरु पूर्णिमा पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • खबर जिला सागर से। लोकेशन,,,, थाना खुरई शहर, जिला सागर दिनांक: 31 जुलाई 2026 *खुरई शहर पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरजिला ट्रैक्टर चोरी गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, 21.20 लाख रुपये के चार चोरी के ट्रैक्टर एवं दो मोबाइल बरामद* संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं चोरी गए वाहनों की बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खुरई शहर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बीना) श्री जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सागर) श्री नरेन्द्र सोलंकी तथा एसडीओपी खुरई श्री प्रवीण अष्ठाना के मार्गदर्शन में थाना खुरई शहर पुलिस ने अंतरजिला ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार चोरी के ट्रैक्टर एवं दो मोबाइल सहित कुल 21 लाख 20 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है। *घटना का विवरण* दिनांक 25 जुलाई 2026 को फरियादी अरविन्द यादव निवासी खुरई ने थाना खुरई शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-सीए-2836) तथा पड़ोसी वीरेन्द्र यादव का स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-एबी-6040), जिन्हें दोनों ने प्रतिदिन की तरह पॉलीटेक्निक कॉलेज के समीप अपने मकान के सामने खड़ा किया था, रात्रि में अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर थाना खुरई शहर में अपराध क्रमांक 219/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। *तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस* थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह दांगी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। जांच के दौरान संदेही अंकुष उइके एवं संतोष उइके को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपने साथी अनुराग उर्फ अन्नू मालवीय के साथ मिलकर दोनों ट्रैक्टर चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी के ट्रैक्टर शिवपुरी निवासी मोहर सिंह गुर्जर को बेचने के लिए दिए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहर सिंह गुर्जर के कब्जे से चोरी गए दोनों ट्रैक्टर बरामद कर लिए। पूछताछ के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने पूर्व में मई 2026 में गैरतगंज (जिला रायसेन) से एक स्वराज 735 ट्रैक्टर तथा जुलाई 2026 में खामखेड़ा (जिला विदिशा) से एक स्वराज 733 ट्रैक्टर भी चोरी किया था। पुलिस ने इन दोनों ट्रैक्टरों को भी बरामद कर लिया है। गिरोह के अन्य अपराधों के संबंध में पूछताछ जारी है। *गिरफ्तार आरोपी* 1. अंकुष पिता रमेश उइके (21 वर्ष), निवासी क्रेशर बस्ती, अयोध्या नगर, थाना सूखी सेवनिया, भोपाल। 2. संतोष पिता अशोक उइके (19 वर्ष), निवासी क्रेशर बस्ती, अयोध्या नगर, थाना सूखी सेवनिया, भोपाल। 3. मोहर सिंह गुर्जर पिता कल्याण उर्फ कल्लू गुर्जर (40 वर्ष), निवासी ग्राम गांगुली, थाना सुरवाया, हाल फक्कड़ कॉलोनी, थाना फिजिकल, जिला शिवपुरी। *बरामदगी* - स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-सीए-2836) - स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-एबी-6040) - स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-एसी-7914) - स्वराज 733 ट्रैक्टर (एमपी-40-जेडजे-6595, लाल रंग) - दो मोबाइल फोन कुल मशरूका मूल्य: लगभग ₹21,20,000। *सराहनीय भूमिका* इस उल्लेखनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह दांगी, उप निरीक्षक अशोक उपाध्याय, उप निरीक्षक अरविन्द्र छारी (थाना कोतवाली, जिला शिवपुरी), सहायक उप निरीक्षक पदम सिंह दांगी, आरक्षक धरमदास कुशवाहा, धीरेन्द्र सिंह राजावत, साइबर सेल के सौरभ रैकवार, हेमेन्द्र सिंह, आरक्षक संजय जाट (थाना खुरई ग्रामीण), सीसीटीवी कंट्रोल रूम के आरक्षक प्रीतम शाक्य सहित समस्त पुलिस टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का संदेश सागर पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों, वाहन चोरी एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई कर रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। रिपोर्ट,,,, हरिकृष्ण सोनी।समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें।7049459405, पर
    1
    खबर जिला सागर से।
लोकेशन,,,,
थाना खुरई शहर, जिला सागर
दिनांक: 31 जुलाई 2026
*खुरई शहर पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरजिला ट्रैक्टर चोरी गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, 21.20 लाख रुपये के चार चोरी के ट्रैक्टर एवं दो मोबाइल बरामद*
संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं चोरी गए वाहनों की बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खुरई शहर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बीना) श्री जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सागर) श्री नरेन्द्र सोलंकी तथा एसडीओपी खुरई श्री प्रवीण अष्ठाना के मार्गदर्शन में थाना खुरई शहर पुलिस ने अंतरजिला ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार चोरी के ट्रैक्टर एवं दो मोबाइल सहित कुल 21 लाख 20 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है।
*घटना का विवरण*
दिनांक 25 जुलाई 2026 को फरियादी अरविन्द यादव निवासी खुरई ने थाना खुरई शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-सीए-2836) तथा पड़ोसी वीरेन्द्र यादव का स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-एबी-6040), जिन्हें दोनों ने प्रतिदिन की तरह पॉलीटेक्निक कॉलेज के समीप अपने मकान के सामने खड़ा किया था, रात्रि में अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।
रिपोर्ट पर थाना खुरई शहर में अपराध क्रमांक 219/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
*तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस*
थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह दांगी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई।
जांच के दौरान संदेही अंकुष उइके एवं संतोष उइके को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपने साथी अनुराग उर्फ अन्नू मालवीय के साथ मिलकर दोनों ट्रैक्टर चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी के ट्रैक्टर शिवपुरी निवासी मोहर सिंह गुर्जर को बेचने के लिए दिए थे।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहर सिंह गुर्जर के कब्जे से चोरी गए दोनों ट्रैक्टर बरामद कर लिए।
पूछताछ के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने पूर्व में मई 2026 में गैरतगंज (जिला रायसेन) से एक स्वराज 735 ट्रैक्टर तथा जुलाई 2026 में खामखेड़ा (जिला विदिशा) से एक स्वराज 733 ट्रैक्टर भी चोरी किया था। पुलिस ने इन दोनों ट्रैक्टरों को भी बरामद कर लिया है। गिरोह के अन्य अपराधों के संबंध में पूछताछ जारी है।
*गिरफ्तार आरोपी*
1. अंकुष पिता रमेश उइके (21 वर्ष), निवासी क्रेशर बस्ती, अयोध्या नगर, थाना सूखी सेवनिया, भोपाल।
2. संतोष पिता अशोक उइके (19 वर्ष), निवासी क्रेशर बस्ती, अयोध्या नगर, थाना सूखी सेवनिया, भोपाल।
3. मोहर सिंह गुर्जर पिता कल्याण उर्फ कल्लू गुर्जर (40 वर्ष), निवासी ग्राम गांगुली, थाना सुरवाया, हाल फक्कड़ कॉलोनी, थाना फिजिकल, जिला शिवपुरी।
*बरामदगी*
- स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-सीए-2836)
- स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-एबी-6040)
- स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-एसी-7914)
- स्वराज 733 ट्रैक्टर (एमपी-40-जेडजे-6595, लाल रंग)
- दो मोबाइल फोन
कुल मशरूका मूल्य: लगभग ₹21,20,000।
*सराहनीय भूमिका*
इस उल्लेखनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह दांगी, उप निरीक्षक अशोक उपाध्याय, उप निरीक्षक अरविन्द्र छारी (थाना कोतवाली, जिला शिवपुरी), सहायक उप निरीक्षक पदम सिंह दांगी, आरक्षक धरमदास कुशवाहा, धीरेन्द्र सिंह राजावत, साइबर सेल के सौरभ रैकवार, हेमेन्द्र सिंह, आरक्षक संजय जाट (थाना खुरई ग्रामीण), सीसीटीवी कंट्रोल रूम के आरक्षक प्रीतम शाक्य सहित समस्त पुलिस टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस का संदेश
सागर पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों, वाहन चोरी एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई कर रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।
रिपोर्ट,,,, हरिकृष्ण सोनी।समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें।7049459405, पर
    user_हरिकृष्ण सोनी
    हरिकृष्ण सोनी
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • श्रुत धाम से लौट रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, सागर रेफर - चालक ने उठाया इलाज का खर्च लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :-शनिवार को बीना के खुरई रोड स्थित श्रुत धाम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घायल को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल से सागर रेफर किया गया है। कार चालक ने मानवीयता दिखाते हुए घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और इलाज का खर्च उठाने की बात कही। *क्या है मामला* कुरवाई निवासी *70 वर्षीय ज्ञानचंद पिता मोजीलाल, वार्ड क्रमांक 8* मंगलवार को श्रुत धाम मंदिर दर्शन कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही डिजायर कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही कार चालक *संदीप* ने बिना देरी किए घायल ज्ञानचंद को अपनी कार से बीना सिविल अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। *चालक ने दिखाई मानवीयता, परिजनों ने नहीं कराई FIR* अस्पताल में चालक संदीप ने घायल की दवाई और इलाज का पूरा खर्च उठाने की बात कही। उसकी मानवीयता को देखते हुए घायल के परिजनों ने पुलिस में केस दर्ज कराने से इनकार कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल ज्ञानचंद की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले में पंचनामा बनाकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
    3
    श्रुत धाम से लौट रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, सागर रेफर - चालक ने उठाया इलाज का खर्च
लोकेशन:-बीना 
रिपोर्टर:-राकेश सेन 
बीना :-शनिवार को बीना के खुरई रोड स्थित श्रुत धाम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घायल को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल से सागर रेफर किया गया है। कार चालक ने मानवीयता दिखाते हुए घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और इलाज का खर्च उठाने की बात कही।
*क्या है मामला*
कुरवाई निवासी *70 वर्षीय ज्ञानचंद पिता मोजीलाल, वार्ड क्रमांक 8* मंगलवार को श्रुत धाम मंदिर दर्शन कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही डिजायर कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही कार चालक *संदीप* ने बिना देरी किए घायल ज्ञानचंद को अपनी कार से बीना सिविल अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
*चालक ने दिखाई मानवीयता, परिजनों ने नहीं कराई FIR*
अस्पताल में चालक संदीप ने घायल की दवाई और इलाज का पूरा खर्च उठाने की बात कही। उसकी मानवीयता को देखते हुए घायल के परिजनों ने पुलिस में केस दर्ज कराने से इनकार कर दिया।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल ज्ञानचंद की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया है।
पुलिस ने मामले में पंचनामा बनाकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.